स्व. लक्ष्मण दास महाराज को मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर प्रवास पर श्रीराम मंदिर पंचकुईया आश्रम पहुँचे। उन्होंने महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज के देवलोकगमन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संत समाज और स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत रविवार को आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज का देवलोकगमन हो गया था।

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम तैयारी की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 12 एवं 13 जनवरी को होने वाले युवा संवाद एवं युवा समागम कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण एवं प्रासंगिक बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की बेहतर तैयारी की जाए।

 

मुख्यमंत्री चौहान निवास पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास पर युवा संवाद एवं 13 जनवरी को जम्बूरी मैदान में युवा समागम कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री निवास पर युवा संवाद कार्यक्रम में 380 युवा अचीवर्स को आमंत्रित किया गया है। यंग अचीवर्स संबंधी डिजिटल बुकलेट का प्रकाशन किया जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवा अचीवर्स से दूसरे युवाओं को प्रेरणा मिले। कार्यक्रम उद्देश्यपूर्ण और प्रासंगिक होना चाहिए। युवाओं को ऐसा अनुभव करवायें कि वे सम्मानित महसूस करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति पूर्ण गीतों को शामिल किया जाये।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा समागम कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर बुलाए जाएं, जिससे युवा प्रेरणा लेकर अपना भविष्य बेहतर बना सकें और शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। प्रदर्शनी में नौजवानों की प्रेरणादायी उपलब्धियाँ प्रदर्शित की जाएँ। कार्यक्रम में राज्य युवा नीति घोषित होगी एवं युवा पोर्टल का शुभारंभ होगा। राज्य युवा नीति के लिए सुझाव भी लिए जाएँ। प्रदेश के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उनकी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की कई योजनाएँ संचालित है। प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में कोई बाधा नहीं आने देंगे।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं का सम्मान होगा। साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी होगी।

गोविंदपुरा में प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक का शुभारंभ

एक ही स्थान पर स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, शिशु रोग सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक का शुभारंभ आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गोविंदपुरा में किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि भोपाल नगर में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जाएंगे। पॉली क्लीनिक में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ उपचार के लिये उपलब्ध रहेंगे। साथ ही विभिन्न जाँच और दवाइयाँ नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। हाल ही में मंत्रि-परिषद द्वारा 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा दी है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना की चुनौती का डट कर सामना किया और कोरोना पर विजय प्राप्त की। स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर अन्य देशों को भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में व्यक्ति के निर्माण की अवधारणा को केन्द्र में रख राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार कर गोविंदपुरा क्षेत्र में पाली क्लीनिक शुरू की जा रही है। पॉली क्लीनिक से ईएसआई को भी जोड़ेंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के कों को लाभ होगा। मंत्री सारंग ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के रायसेन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने की बात कही।
विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा और आस-पास के क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में प्राप्त होगी। यह क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात है। प्रारंभ में एमडी एनएचएम प्रियंका दास ने संजीवनी पॉली क्लीनिक की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और स्वास्थ्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा की पूरी-बिछुआ में शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अधिकारी पूरे समर्पण के साथ सरकारी योजनाओं को नीचे तक पहुँचाये। अब सरकार भोपाल से नहीं, चौपाल से चल रही है। गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड में मुख्यमंत्री जन-सेवा शिविर लगाए गए, जिनमें अधिकारी और जन-प्रतिनिधियों ने पहुँच कर जनता की समस्याओं का समाधान किया और पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों से कहा कि यह जनता की अदालत है – आपको यहाँ बेइज्जत करने नहीं जानकारी देने बुलाया जा रहा है। जनता के कार्य तत्परता के साथ समय पर किए जाएँ।
मुख्यमंत्री चौहान आज छिन्दवाड़ा जिले के बिछुआ में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही एक हजार करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ वितरण भी किया। मुख्ममंत्री चौहान ने जिले में 15 दिसम्बर से होने वाले अटल खेल महाकुंभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्ड का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्रदेश में लगाए गए शिविरों में विभिन्न 38 शासकीय योजनाओं में 83 लाख नये हितग्राहियों के नाम जोड़े गये है। इन सभी को शिविर लगा कर स्वीकृति-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। इन सभी हितग्राहियों को अगले माह से योजना का लाभ मिलना शुरू हो। उन्होंने छिन्दवाड़ा जिले में अभियान की सफलता के लिये जिला प्रशासन सहित सभी की सराहना की। छिन्दवाड़ा जिले में इस अभियान में 5 लाख 11 हजार 164 आवेदन आए, जिनमें 4 लाख 81 हजार 285 स्वीकृत किये गये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की धरती पर माफिया और सत्ता के दलालों को कुचल दिया जाएगा। गरीब का राशन खाने वालों को हथकड़ी लगा कर जेल भेजा जाएगा। जिले के एक ब्लॉक में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर को जाँच कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करेगी और लापरवाही तथा गड़बड़ करने वालों को छोड़ेगी नहीं। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर छिन्दवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं बिछुआ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के पटवारी, पंचायत सचिव और सी.ई.ओ जनपद पंचायत को अच्छा कार्य करने के लिये बधाई दी।

कांग्रेस विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने में सफल नहीं हो पाई

शिवराज सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही थी पर वह इसमें सफल नहीं हो पाई। अब यह 19 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत नहीं होगा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विधायकों के व्यस्त होेने के कारण पूरे तथ्य एकत्रित नहीं हो पाए हैं।
यही कारण है कि अब इसे अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह का कहना है कि हमने पहले ही अविश्वास प्रस्ताव लानेे की घोषणा कर दी थी। इसके बाद भी शीतकालीन सत्र पांच दिन का बुलाया गया है। सरकार चाहती ही नहीं है कि उसकी असफलताओं पर चर्चा हो। विधायकों के साथ बैठक करके रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार को घेरने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की थी। इसकी तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी।

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला राज्यपाल से मिले

हिमाचल प्रदेश चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस अब सरकार बनाने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ पर्ववेक्षक के तौर पर नियुक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी थे। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा है, जिसमें कांग्रेस विधायकों की सूची है। कांग्रेस ने पत्र के जरिए बताया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में विधायक हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 68 में से 40 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं बीजेपी को सिर्फ 25 सीट से संतोष करना पड़ा। लेकिन अब सरकार बनाने की कवायद में कांग्रेस को परेशानी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था। ऐसे में चुनाव जीतने के बाद पार्टी के भीतर कई लोगों ने सीएम पद की दावेदारी शुरु कर दी है।

समान नागरिक संहिता से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में पेश हुआ

राज्यसभा में शुक्रवार को भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया। बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने इसे पेश किया, जिसका विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध किया। इसके बाद बिल को पेश करने के मतदान हुआ जिसमें पक्ष में 63 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 23 वोट डाले गए। इस बिल में मांग की गई है कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक National Inspection & Investigation Commission बनाया जाए। देश में इस मुद्दे पर काफी लंबे समय से सियासी घमासान मचा है। अब संसद में भी शीतकालीन सत्र के दौरान यूसीसी (UCC) पर प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया है।
राजस्थान से बीजेपी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को राज्यसभा में निजी विधेयक ‘भारत में एकसमान नागरिक संहिता विधेयक- 2020’ का प्रस्ताव रखा। विपक्ष के सदस्यों ने जमकर इस विधेयक का विरोध किया, लेकिन शोर शराबे और मत-विभाजन के बाद ‘भारत में एकसमान नागरिक संहिता विधेयक- 2020’ विधेयक राज्यसभा में पेश हो गया।

महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स के लिए आवेदन मांगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला आईपीएल के आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. बोर्ड ने पहले पांच सीजन के मीडिया राइट्स बेचने के लिए आवेदन मांगे हैं. आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल ने टेंडर के तहत 2023-27 तक के महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स खरीदने के लिए आवेदन मांगे हैं. जिन भी लोगों को मीडिया राइट्स खरीदने होंगे उन्हें टेंडर के तहत कागजात जमा कराने होंगे और फिर बोली लगाकर इसे हासिल किया जा सकेगा.
पात्रता, बोली लगाने का तरीका, मीडिया राइट्स पैकेज और कई अन्य चीजों के बारे में अधिक जानकारी टेंडर प्रोसेस में दी जाएगी. टेंडर के लिए उन्हें ही बुलावा मिलेगा जो पांच लाख रूपये की राशि जमा कराएंगे. आपको बता दें कि ये पांच लाख रूपये की राशि वापस नहीं की जाएगी भले ही पार्टी को मीडिया राइट मिलें या नहीं. 31 दिसंबर तक कागजात खरीदे जा सकेंगे और इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी. बोर्ड ने एक प्रारूप तैयार किया है जिसे भरते हुए पेमेंट करना होगा और इसके सफल होने के बाद प्रारूप और पेमेंट का प्रमाण बोर्ड को मेल के द्वारा भेजना होगा.

हाइपरसोनिक वाहन का इसरो ने सफल परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और एकीकृत रक्षा स्टाफ ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को हाइपरसोनिक वाहन परीक्षण किया। परीक्षणों ने सभी जरूरी पैरामीटर हासिल किए और उच्च क्षमता का प्रदर्शन किया। इस परीक्षण के बाद देश के रक्षा क्षेत्र की ताकत बढ़ेगी। खासतौर पर पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक मजबूत हथियार साबित होगा। हाइपरसोनिक वाहन साउंड की स्पीड से पांच गुना तेज रफ्तार से उड़ान भरती है।

दुश्मनों पर करेगा वार

हाइपरसोनिक वाहन अंतरिक्ष में तेजी से पहुंच, लंबी दूरी पर सैन्य प्रतिक्रिया और वाणिज्यिक हवाई यात्रा में सक्षण है। हाइपरसोनिक वाहन एक हवाई जहाज, अंतरिक्ष यान या मिसाइल हो सकता है। हाइपरसोनिक लेटेस्ट अत्याधुनिक तकनीक है। भारत, चीन, अमेरिका सहित कई देश हाइपरसोनिक हथियारों को बढ़ाने में लगे हुए हैं।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की मध्य प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोगों ने शपथ ली

मध्य प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोगों ने शुक्रवार को अविस्मरणीय उत्साह दिखाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली। जन-जागरूकता का यह पवित्र कार्य इस आशा के साथ पूर्ण हुआ कि अब सड़क हादसों को न्यूनतम किया जा सकेगा। यह शपथ लेने का आह्वान नईदुनिया और सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण समूह ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जागरूकता अभियान के तहत किया था।

स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों से लेकर प्रदेश के मंत्रियों, बड़े अधिकारियों ने भी यह शपथ ली। लगभग हर सरकारी विभाग में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक व धार्मिक संगठन भी पीछे नहीं रहे। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के परिसर में पुजारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। ग्वालियर में शपथ ग्रहण से पूर्व बच्‍चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। जबलपुर में जैन समाज के पंच कल्याणक समारोह में मुनि श्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों, कई शहरों से आए श्रद्धालुओं और युवाओं ने शपथ ली।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...