ग्रामीण विकास योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा 11 को होगी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 11 दिसंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे से तक आयोजित की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त विकास भोपाल संभाग ने संभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अपने संभाग की जिलेवार एजेण्डानुसार जानकारी पावर प्वाइंट में 9 दिसंबर तक संयुक्त आयुक्त विकास भोपाल संभाग को भेजना सुनिश्चित करें उन्होंने बताया कि व्हीसी में नियत समय पर उपस्थिति के लिए ईई-आरईएस एवं सीईओ जनपद पंचायत को भी अपने स्तर से निर्देशित करें।

दिव्यांग विद्यार्थियों से पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए छात्र 31 दिसबंर तक आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन संस्था स्तर पर ऑनलाइन 15 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। प्रदेश में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी, छात्रवृत्ति के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
छात्रवृत्तियों के लिए, सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए केन्द्र सरकार की वेबसाइट www.disabilityaffairs.gov.in, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल www.scholarships.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट https://www.socialjustice.mp.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

यातायात सुरक्षा अभियान में सेमिनार जारी

जन -जन को सचेत किए जाने के लिए गत 10 नवंबर से चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान संबंधी यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अगले चरण में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋतुराज सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा एवं बैरसिया को निर्देश दिए हैं कि जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में 9 दिसंबर को सुरक्षित वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए संकल्प लेकर उनकी तस्वीरें साझा किया जाना सुनिश्चित करें।

प्रत्येक शुक्रवार केसीसी बनाने के लिए बैंकों में अभियान

जिन पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं हैं उन्हें केसीसी से लाभान्वित करने के लिए 31 दिसम्बर 2022 तक विशेष केसीसी अभियान का आयोजन सभी बैंको द्वारा प्रति शुक्रवार बैंकवार एवं ग्रामवार किया जायेगा। उक्त अभियान के अंतर्गत पात्र किसानो को फसल ऋण, पशुपालन, मत्स्यपालन के लिए केसीसी से लाभान्वित किया जायेगा।

भोपाल को हेल्थी सिटी बनाने के लिए मंथन हुआ – 15 दिन में रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत होंगी

कलेक्टर अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में भोपाल को हेल्थ सिटी बनाने के लिए बुद्धिजीवियों और अन्य विशेषज्ञों के साथ मंथन हुआ। इस बैठक में अपर कलेक्टर भूपेन्द्र गोयल सहित स्वास्थ्य, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

भोपाल हेल्थ सिटी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मध्यप्रदेश, स्वास्थ्य प्रणाली परिवर्तन मंच (एचएसटीपी) और स्वस्ति के सहयोग से कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसमें पांच स्तंभ जल,  स्वच्छता, पर्यावरण,  भोजन और जनसंख्या स्वास्थ्य शामिल है।

इस बैठक में कई सरकारी विभागों, निजी शैक्षणिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला टास्क फोर्स कमेटी की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की व्याख्या की गई। बाद में  प्रतिभागियों ने जिला कलेक्टर के साथ एक व्यावहारिक खुली चर्चा की। चर्चा किए गए कुछ प्रमुख मुद्दों में तंबाकू और शराब की खपत, कुपोषण और मोटापे की व्यापकता,  सड़क सुरक्षा और नागरिक भावना, वायु प्रदूषण और व्यवहार संबंधी पहलू शामिल थे। भोपाल को एक स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में सहयोग और अभिसरण प्रयासों के माध्यम से प्रक्रियाओं, कार्यों और अंतर-क्षेत्रीय समन्वय को बढ़ाने के लिए विभागों के साथ मंथन हुआ।

बैठक में चर्चा के बाद रिपोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए है जिससे उन बिंदुओं पर कार्रवाई के लिए आगे विभागों के साथ चर्चा की जा सके।

दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हुईं

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अब एक और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। दीपिका रोहित की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगैन लेडी सिंघम बन विलेन से टक्कर लेती नजर आएंगी। ये पहली बार होगा कि रोहित की कॉप यूनिवर्स में किसी महिला पुलिस की एंट्री होगी। बता दें कि सिंघम अगैन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। सिंघम अगैन में पहले की दो फिल्मों की तरह ही अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। इस बार फिल्म में अजय के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के तौर पर नजर आएंगी। पहली बार अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देने वाली हैं।
सिंघम अगैन की शूटिंग अजय देवगन की फिल्म भोला की शूटिंग खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रही हैं। इसका एलान खुद रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही किया है। मुंबई में सर्कस फिल्म के गाने ‘करंट लगा रे’ कि लॉन्चिंग के दौरान रोहित शेट्टी ने इस खबर की पुष्टि की है। इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा,’ हमेशा मुझसे ये सवाल पूछा जाता है कि मैं लेडी पुलिस अफसर पर फिल्म कब करूंगा, तो मैं ये कहना चाहूंगा कि जल्द ही कॉप यूनिवर्स की सिंघम रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी।’

नए साल से पहले शुक्र दो बार बदलेंगे अपनी चाल

जब भी कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। कुछ राशियों पर इन राशि परिवर्तन का शुभ और कुछ पर अशुभ असर पड़ता है। वहीं शुक्र ग्रह दिसंबर में दो बार गोचर करने जा रहे हैं। दिसंबर में कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं शुक्र दो बार अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, आकर्षण और भोग विलास का कारक माना जाता है। एक माह में दो बार शुक्र का गोचर बेहद शुभ होने वाला है।
ज्योतिष की गणना के अनुसार शुक्र का पहला राशि परिवर्तन 5 दिसंबर को हो चुका है। शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं शुक्र का दूसरा राशि परिवर्तन दिसंबर के आखिर में होगा। शुक्र 29 दिसंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके दो बार राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है।

टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना

दुनिया की जानी-मानी मैगजीन टाइम ने यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) को साल 2022 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया है। टाइम मैगजीन ने बुधवार को ये घोषणा की। आपको बता दें कि हर साल ये अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट भी थे। टाइम ने जेलेन्स्की के साथ-साथ “द स्प्रिट ऑफ यूक्रेन” को इस अवार्ड में शामिल किया है। आपको बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था और तब से जंग जारी है। जेलेन्स्की ने रुस के सामने हथियार डालने के इनकार कर दिया है और कई मोर्चों पर यूक्रेनी सेना रुस जैसी महाशक्ति को कड़ी टक्कर दे रही है।
टाइम के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने इस फैसले की वजह को स्पष्ट करते हुए लिखा कि यूक्रेन के लिए लड़ी जा रही लड़ाई, किसी को उम्मीद से भर दे या डर से, लेकिन व्लोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को जिस तरह से प्रेरित किया, वैसा हमने दशकों में नहीं देखा। मैगजीन ने कहा कि युद्ध के शुरू होने पर यूक्रेन की राजधानी कीव को छोड़ने से इनकार करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने युद्धग्रस्त देश में यात्रा की और देश की जनता को संबोधित करते रहे।

हिमाचल की अगली सीएम प्रतिभा सिंह बन सकती हैं

हिमाचल प्रदेश में 39 सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करती दिख रही है और भाजपा 25 से 26 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट करने के प्रयास करते हुए भूपेंदर सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑर्ब्जवर बनाया है और सरकार गठन की तैयारी में जुट गई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी से प्रतिभा सिंह के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर हैं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हंट और फिलहाल मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन प्रदेश कांग्रेस पर उनकी अच्छी कमान हैं। वीरभद्र सिंह की विरासत के तौर पर प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा भी ठोंक रही है। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आखिर मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री क्यों नहीं हो सकती हीं। कांग्रेस ने राजा वीरभद्र के चेहरे का इस्तेमाल पूरे प्रचार अभियान में किया था और प्रतिभा सिंह ने प्रचार में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।

मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच देश की नजर उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभी सीट पर भी है जहां उपचुनाव हुए हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। समाजवादी पार्टी ने अपनी इस परंपरागत सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारा था, तो भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। पूरे चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रही है। Mainpuri लोकसभा सीट पर भाजपा एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...