मुख्यमंत्री चौहान ने मत्स्य महासंघ और मछुआरों को दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में जल संसाधन, मत्स्य-विकास और मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्र सरकार से प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार की जानकारी देते हुए पुरस्कार प्रतीक सौंपा। मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि पर मंत्री और अध्यक्ष मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ तुलसीराम सिलावट सहित मत्स्य महासंघ, मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

प्रमुख सचिव मत्स्य-पालन कल्पना श्रीवास्तव, महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान, संचालक भारत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गत 22 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश दमन में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद ने एक समारोह में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को 5 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री चौहान से की निवेशकों ने भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में विभिन्न निवेशकों ने भेंट कर निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेश की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक आदर्श राज्य बना है। राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप निवेशकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। आज निवेशकों से भेंट और चर्चा के फलस्वरूप प्रदेश में रॉक फास्फेट से खाद निर्माण की इकाई प्रारंभ करने के कार्य को गति मिलने की राह खुली है। नवीन औद्योगिक निवेश प्रस्तावों के फलस्वरूप प्रदेश में 7 हजार 775 करोड़ रूपये का निवेश और 5 हजार 350 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री चौहान से निवेशकों की भेंट के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह और मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीआईडीसी) के एमडी मनीष सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान से इंडियन फॉस्फेट लि. के प्रबंध संचालक श्री रविंदर सिंह ने भेंट कर बताया कि उनका संस्थान प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर में लगभग 200 करोड़ रूपए की लागत से संयंत्र की स्थापना कर रहा है। इससे मध्यप्रदेश में किसानों को एसएसपी और डीएपी के लिए अन्य प्रदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सिंगल सुपर फॉस्फेट के संयंत्र से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड सागर जिले में डीएपी प्लांट के लिए भी निवेश कर रहा है। झाबुआ और सागर के संयंत्र में लगभग 400 लोगों को रोजगार भी देंगे।

मुख्यमंत्री चौहान से मेसर्स ग्रीनको ग्रुप के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार चलमलाशेट्टी ने भेंट की। बताया गया कि नीमच जिले के गांधी नगर में 1440 मेगावाट का पम्पड स्टोरेज प्लांट लगाया जा रहा है, जिस पर 7200 करोड़ रूपए लागत व्यय आएगा। प्रदेश में हॉइड्रो पावर को बढ़ावा देने की यह महत्वपूर्ण परियोजना है। इस संयंत्र के शुरू होने से विद्युत दरों में उल्लेखनीय कमी की भी संभावना है। ग्रीनको ग्रुप की सहयोगी कम्पनी पनारी एनर्जी द्वारा पन्ना में पम्प स्टोरेज के प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक है। इससे लगभग 2500 लोग रोजगार से जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान से आईटीसी लिमिटेड के पदाधिकारी वदीराज कुलकर्णी और रजनीकांत राय ने भेंट कर सीहोर जिले के औद्योगिक क्षेत्र बढ़ियाखेड़ी में 250 करोड़ रूपए के नवीन निवेश के संकल्प से अवगत करवाया। इससे करीब 200 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने आईटीसी लिमिटेड के आवश्यक रियायतें प्रदान करने के आग्रह पर राज्य शासन द्वारा पूर्ण सहयोग और फूड पार्क के कार्य को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान ने नमन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. अंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज-सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया और श्रमिक, किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे भारतीय संविधान के जनक, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री तथा भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। डॉ. अंबेडकर ने कहा था – “छुआछूत गुलामी से भी बदतर है।” उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से वर्ष 1990 में मरणोपरान्त सम्मानित किया गया। डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश स्थित महू सैन्य छावनी में हुआ था। उनका अवसान 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ।

लखीमपुर खीरी हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत 14 पर आरोप तय

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में मंगलवार को आशीष मिश्रा समेत 14 अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोप तय किए गए। आपको बता दें कि आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा की अदालत में तिकोनिया कांड मामले में आशीष मिश्रा के साथ-साथ अंकित दास, नंदन सिंह बिष्ट, लतीफ काले, सत्यम उर्फ सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शेखर भारती, सुमित जायसवाल, आशीष पांडे, लवकुश राणा, शिशुपाल, उल्लास कुमार उर्फ मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा, वीरेंद्र शुक्ला और धर्मेंद्र बंजारा शामिल हैं। आरोपियों में से वीरेंद्र शुक्ला पर भारतीय दंड विधान की धारा 201 के तहत आरोप तय किया गया है। बाकी अभियुक्तों पर भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 326, 427 और 120 (ख) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के तहत आरोप तय किए गए। इसके अलावा आशीष मिश्रा, अंकित दास, नंदन सिंह बिष्ट, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, लतीफ काले और सुमित जायसवाल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी आरोप तय किए गए हैं।

मप्र मंत्रिमंडल में नयी जमावट की ‘प्रक्रिया’ शुरू, नपेंगे सिंधिया के दो मंत्री!

shivraj-sindia

भोपाल, विधानसभा चुनाव के ग्यारह महीने पहले मप्र सरकार के मंत्रिमंडल में नयी जमावट की ‘प्रक्रिया’ शुरू हो गई है। संगठन महामंत्री बीएल संतोष के भोपाल प्रवास और बैठकों के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों को ‘नये बदलाव के लिये तैयार करने में जुट रहे हैं। आज शाम उन्होंने अपने निवास पर सभी मंत्रियों को बैठक व भोजन के लिये बुलाया है। सूत्रों का कहना है कि बैठक का मकसद सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन, ब्रांडिंग, विस सत्र, कांग्रेस की यात्रा के प्रभाव के आकलन के अलावा मंत्रियों को उनके परफार्मेंस पर आगाह करने का भी है।माना जा रहा है इस माह के अंत तक कैबिनेट में विस्तार- फेरबदल हो सकता है। सीएम व भाजपा संगठन कैबिनेट में खाली पदों को भरने के अलावा कमजोर कामकाज वाले मंत्रियों का कद कम करने या उनके स्थान पर दूसरा विकल्प खोजने के पक्ष में है। यह चुनाव के पहले सरकार का नया चेहरा पेश करने की भी कवायद है, ताकि किसी भी संभावित एंटी इंकम्बेंसी से निपटा जा सके।

जानकार सूत्रों का कहना है कि गुजरात चुनाव व दिल्ली ननि चुनाव निपटने के बाद अब हाइकमान की भी सीधा निगाह चुनाव वाले राज्यों पर है। प्रभारियों की बैठक भी कल दिल्ली में ली जा चुकी है। मप्र में हाइकमान गुजरात जैसा ही सघन चुनाव अभियान चलाना चाहता है, लेकिन इसके पहले सरकार व संगठन के कमजोर पहलू को दुरूस्त किया जाएगा। बताया जाता है कि कुछ मंत्रियों को नयी भूमिका के लिये भी तैयार किया जा सकता है। जहां तक सिंधिया समर्थक मंत्रियों का मामला है तो इसकी संभावना कम है कि उन्हें हटाया जाए, हालांकि सिंधिया कोटे के दो मंत्रियों का प्रदर्शन काफी खराब माना गया है। लिहाजा विभाग परिवर्तन का विकल्प आजमाया जाएगा। एक सूत्र का कहना है कि यदि सिंधिया कोटा’ कम नहीं किया जाएगा। क्योंकि भाजपा हाइकमान सिंधिया का इस बार चुनाव में ‘पूरा उपयोग’ करना चाहता है।

दो बार के विधायक भी मंत्री पद के दावेदार

भाजपा के भीतर मंत्री पद के कई दावेदार हैं। यह सभी वे विधायक हैं तो तीन से लेकर छह बार तक चुनाव जीत चुके हैं। इन्हें लेकर पार्टी व सीएम भी पशोपेश मे हैं। अंदरखाने बताते हैं कि कांग्रेस सरकार को गिराकर जब भाजपा सत्ता में आई थी तब भी कैबिनेट गठन के मामले में हाइकमान की खासी निगाहें थीं, सबसे पहले जो चार मंत्री बने थे वे भी हाइकमान की ‘स्कैनिंग’व राजनीतिक तकाजों पर बने थे। इसलिये सभी दावेदारों को यदि एडजस्ट करना पड़ा तो बहुत से मौजूदा चेहरों को ड्राप करने की नौबत आ सकती है। इस स्थिति में जिनके तेवर और जोश युवाओं में लोकप्रिय है, कम से कम दो बार के विधायक है वे भी मंत्रिमंडल के लिए परफेक्ट बताये जा रहे है।

कांग्रेस में जवाबदेही से बचने वाले नेता संगठन से होंगे बाहर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी में पद लेकर केवल अपनी सियासी शान चमकाने वाले नेताओं को सख्त दो टूक संदेश दिया है कि अब जवाबदेही निभाए बिना उनके लिए पद पर बने रहना मुश्किल होगा। कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक में खरगे ने संगठन के शीर्ष से लेकर नीचे तक सभी स्तरों पर जवाबदेही की जमकर पैरोकारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने की प्रवृत्ति अब अस्वीकार्य है।
संगठनात्मक जवाबदेही रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता
पार्टी की चुनावी जीत के लिए संगठनात्मक जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का ऐलान करते हुए खरगे ने यह भी साफ कर दिया कि जवाबदेही से बचने वाले नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और उनकी जगह कांग्रेस नए चेहरों को मौका देगी।
खरगे ने साफ कर दिए अपने इरादे और तेवर
कांग्रेस महाधिवेशन सत्र का कार्यक्रम तय करने और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक फीडबैक के बाद संगठन को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए इसका लाभ लेने जैसे मसलों पर चर्चा के लिए रविवार को बुलाई गई संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन के अपने इरादे और तेवर दोनों साफ कर दिए।

मुख्यमंत्री ने छीपानेर में लिफ्ट इरिगेशन परियोजना, सीहोर-हरदा सड़क का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो भी अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से काम करेंगे उनको कंधे पर बैठायेंगे और जो गड़बड़ करेंगे उन्हें घर बिठाऊंगा और नए लोगों को नौकरी दूंगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को सीहोर जिले के नसरूल्लागंज से लगी छीपानेर सिंचाई परियोजना और सीहोर- हरदा मार्ग के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने के बाद बोल रहे थे ।
मुख्यमंत्री चौहान ने मौके पर मौजूद एससीएस जल संसाधन श्री एस.के.मिश्रा को निर्देश दिए कि सभी काम 31 दिसम्बर तक पूर्ण कर लें और टेस्टिंग आदि कर 5 हजार 70 हेक्टेयर में सिंचाई प्रारंभ हो जाए । उन्होंने कहा कि पंप-पाइप लाइन और नहरों की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो । उल्लेखनीय है कि इस योजना के प्रारंभ होने पर सीहोर और देवास जिले के 69 गांवों के खेतों को सिंचाई का पानी मिलने लगेगा ।
मुख्यमंत्री चौहान ने सिंचाई योजना के पुल को अपना महत्वाकांक्षी और ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि इस पर आवागमन भी शीघ्र प्रारंभ होगा । इस पुल का निर्माण कार्य हो चुका है एप्रोच मार्ग के कुछ काम ही शेष रह गए हैं वह भी 3 जनवरी तक पूरा हो जाएगा और संभव हुआ तो 5 जनवरी को लोकार्पण कर सीहोर तथा हरदा जिले के नागरिकों को सौगात दी जाएगी । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्माण आदि के कार्य पर संतोष व्यक्त किया ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छीपानेर पहुंचकर नवनिर्मित पहुंच मार्ग व पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने हरदा जिले के अन्य सड़क मार्गों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी की। उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि दिसंबर माह के अंत तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण करें, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उल्लेखनीय है कि छोटी छिपानेर से नर्मदा नदी पुल तक 6.41 करोड़ रुपए लागत से 3 किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग निर्मित किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण इसी दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से हरदा से भोपाल की दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम हो जाएगी और हरदा जिले के निवासियों को काफी सुविधा होगी। हरदा और सीहोर जिले की सीमा पर 38.66 करोड़ रुपये लागत से 840 मीटर लंबा पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया जा चुका है। इस पहुंच मार्ग के बन जाने से इस पुल का उपयोग प्रारंभ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने छीपानेर में शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री चौहान ने छीपानेर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान के नियमित खुलने तथा स्टॉक पंजी संधारण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने राशन दुकान में रखे राशन का वजन कराकर निर्धारित मात्रा में होना सुनिश्चित किया तथा राशन की गुणवत्ता देखी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राशन दुकान पर राशन लेने आए हितग्राहियों से जानकारी ली कि राशन दुकान समय पर खुलती है या नहीं और सभी को राशन समय पर मिलता है या नहीं। हितग्राहियो ने समय पर राशन मिलने की बात कही और बताया कि राशन के संबंध में उन्हें शिकायत नही है।
18 वर्ष के अधिक के सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री चौहान ने छीपानेर के नागरिकों से वोटर लिस्ट में नाम के संबंध मे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही जिन मतदान केन्द्रों की प्रगति कम है, वहां कोटवारों द्वारा मुनादी कराकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मतदाता सूची में जोड़े जाए। निरीक्षण के दौरान सांसद रमाकांत भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर स्कूलों में चलाया गया अभियान

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित शासकीय गर्ल्स् हायर सेकेण्ड्री स्कूल में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को महिला हिंसा उन्मूलन को रोकने के लिए विस्तृत समझाईश देकर हेल्पलाइन नंबर – 1090, 1098, 100, 10582, 100, 112, 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट वितरण किया गया।
उक्त संवाद के दौरान सभी विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं से उनके सुझाव और परेशानियों को साझा किया गया। साइबर संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ऊर्जा डेस्क थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

देश के पहले शासकीय पंचकर्म सेंटर का मुख्यमंत्री चौहान शुभारंभ करेंगे

पंडित खुशीलाल शर्मा आयुवेदिक संस्थान में देश का पहला पंचकर्म सेंटर कलियासोत डेम के किनारे खोला जा रहा है। इस सेंटर में फाईव स्टार होटल जैसी फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी। केरल के थैरेपिस्ट पंचकर्म का कार्य करेंगे। पहाड़ी पर बने इस सेंटर में हरियाली और डेम के किनारे लोगों को पंचकर्म की फैसिलिटी मिलेंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 10 बजे इस पंचकर्म सेंटर का शुभारम्भ करेंगे।
पंडित खुशीलाल शर्मा आयुवेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि पंचकर्म आयुर्वेद उपचार का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि पंचकर्म का अर्थ 5 विभिन्न चिकित्साओं का मिश्रण है इस प्रक्रिया का प्रयोग शरीर को बीमारियों और कुपोषण द्वारा छोड़े गए विषेले पदार्थों से निर्मल करने के लिए होता है।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि 10 करोड़ रूपए की लागत से यह सेंटर बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद कॉलेज में 150 बेड की पंचकर्म यूनिट संचालित हो रही है और प्रतिदिन 200 मरीज पंचकर्म कराते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकर्म के प्रति लोगों की बढ़ती रूचि और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईटेक यूनिट तैयार की गई है।
डॉ. शुक्ला का कहना है कि यह देश का पहला पंचकर्म एवं वेलनेस यूनिट है जो सरकारी संस्थान में बनाया गया है।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि सेंटर में सोना बाथ और टब बाथ के साथ अत्याधुनिक शाबर भी लगाए गए हैं। आयुर्वेद कॉलेज में बने पंचकर्म एवं एंड वेलनेस सेंटर में लोग अपने काम की व्यवस्थता के बीच पंचकर्म भी करा सकेंगे। इसके लिए ओपीडी – वॉक इन फॉर रिजूविनेशन की सुविधा भी शुरू की गई है। पंचकर्म सेंटर यूनिट के बाथ टब में अलग-अलग टेम्परेचर और प्रेशर पर पानी में लोग स्नान कर सकेंगे। इसके लिए पैकेज तैयार किए गए है जिसमें वेट मैनेजमेंट, पैरी नेटल केयर, स्पाइन एंड ज्वाइंट केयर, पैरालिसिस मैनेजमेंट एंड रिहैबिलिटेशन, स्किल एंड ब्यूटी केयर, जीरियाटिक केयर, लाइफ स्टाइल डिसॉर्डर मैनेजमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की तरह की बुकिंग रहेंगी।

सरपंचों का एक दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह-सम्मेलन 7 दिसंबर को

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचो के लिए 7 दिसंबर 2022 को जम्बूरी मैदान भोपाल में एक दिवसीय उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिभागी सरपंचगणों के साथ चर्चा करेंगे।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए आदेश जारी किए हैं जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं अग्निशमन वाहनों की तैनाती और अन्य आवश्यक समुचित व्यवस्थाएं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यातायात आवागमन के मार्गों को यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन एवं पार्किंग व्यवस्था, क्षेत्रीय परिवाहन अधिकारी परिवहन से संबंधित आवश्यक समुचित व्यवस्था, अधीक्षण यंत्री शहर मध्यक्षेत्र विद्युत कंपनी कार्यक्रम के दौरान पर्याव्त विद्युत प्रवाह एवं वैकल्पिक व्यवस्था, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन जय प्रकाश चिकित्सालय आकस्मिक चिकित्सा एवं एंबुलेंस व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था एवं बैरिकेटिंग एवं अनुविभागीय अधिकारी गोविंदपुरा संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे।
कलेक्टर लवानिया ने आवश्यक समन्वय व्यवस्था एवं प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...