स्मार्ट उद्यान में मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में स्मार्ट उद्यान में आज समाजसेवी और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कदम, कचनार और सारिका इंडिका के पौधे रोपे। कुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विन कुमार उपाध्याय, अंशुल तिवारी, अभिलाष ठाकुर, संबल झा, अर्पण सक्सेना और सूर्यकांत चतुर्वेदी ने भी पौध-रोपण किया। फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के अनेक कार्यों के साथ बौद्धिक विमर्श भी किए जाते हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल के वार्ड 55 की पार्षद श्रीमती अर्चना परमार ने भी पौध-रोपण किया। जितेन्द्र परमार, नारायण सिंह परमार और सूरज परमार भी उपस्थित थे। इन्दौर के निक्की राय ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। उनके साथ धनंजय, लोकेश कोल, अक्षय जोशी एवं सन्नी गवली उपस्थित थे। प्रशांत जायसवाल, पूजा जायसवाल और कार्तिकेय जायसवाल ने भी पौध-रोपण किया। दो वर्षीय बालक कैवल्य भी अपने परिजन के साथ पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण के लिए आए सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने जननायक क्रांतिसूर्य श्रद्धेय मामा टंट्या भील को श्रद्धा सुमन अर्पित किया 

महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातियों की अस्मिता के रक्षक, जननायक क्रांतिसूर्य श्रद्धेय मामा #टंट्या_भील जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं

मंडला जिला चिकित्सालय का मुख्यमंत्री चौहान ने औचक निरीक्षण

भोपाल से कायाकल्प अभियान में कितनी राशि और उपकरण मिले हैं, उसका क्या उपयोग किया गया। पैथालॉजी टेस्ट प्रतिदिन कितने हो रहे हैं। डायलेसिस मशीन कैसे काम कर रही है, दवाओं की उपलब्धता क्या है और एम्बुलेंस की व्यवस्था क्या है, इसका लाभ कैसे लोगों को मिलता है… कुछ इस प्रकार के प्रश्न मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंडला जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से किये। उन्होंने चिकित्सालय में उपचाररत भर्ती मरीजों की व्यवस्था का जायजा लिया और पैथालॉजी लेब का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

अस्पताल की व्यवस्थाएँ सुधारें, विशेष टीम करेगी दौरा

 

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर हर्षिका सिंह को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की मूलभूत व्यवस्थाएँ सुधारें। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता, स्टोर रूम की व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच भी की। चौहान ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पुनः जांच करने के लिए भोपाल से विशेष टीम मंडला का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला चिकित्सालय के अलग-अलग वार्डों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला चिकित्सालय के लिए राज्य स्तर से भेजे गए स्वास्थ्य एवं जांच उपकरणों के इन्स्टॉलेशन की जानकारी भी मांगी।

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन 

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी यात्रा का आज ग्यारहवां दिन है। यात्रा ने शनिवार सुबह आगर मालवा से होते हुए सुसनेर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। इसमें आज में कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए। आमला चौराहे पर मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी सहित सभी का स्वागत किया गया। यात्रा का राजगढ़ टीम के द्वारा बजरंग रेस्टोरेंट पर स्वागत व ट्री ब्रेक करवाया गया। इसके बाद ये कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंची, जहां पर 6 घंटे का विश्राम लिया। शाम 4 बजे यात्रा सुसनेर त्रिमूर्ति से प्रारंभ हुई जो लालाखेड़ी जोड़ पहुंचेगी, जहां पर रात्रि विश्राम होगा।

 

टीएम कृष्णन भी यात्रा में हुए शामिल

 

संगीतकार टीएम कृष्णन और सांसद नकुल नाथ भी राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। सुसनेर में यात्रा ने एक एंबुलेंस को मार्ग दिया, इसके लिए यात्रा में मौजूद सभी लोग एक साइड में हो गए थे। इसमें करीब 3 से 4 हजार की संख्या में लोग शामिल हैं। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। यात्रा में शामिल होने आ रहे जीरापुर के कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राहुल गांधी सुसनेर में इन्हें श्रद्धांजलि दी।

बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान

बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान

 

जिले में कोई भी बच्चा टीकाकरण से नही छूटे इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर सीमावर्ती गांव में बच्चों के टीकाकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे, इसलिए भोपाल एवं दूसरे जिलो की सीमाओं से लगे गांव में टीकाकरण की विशेष रुप से मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

जिला टीकाकरण अधिकारी भोपाल डॉ.कमलेश अहिरवार एवं जिला टीकाकरण अधिकारी राजगढ़ डॉ. एलपी भकोरिया द्वारा संयुक्त रूप से टीकाकरण सत्रों की मॉनिटरिंग की गई।

 

भोपाल एवं राजगढ़ जिले की सीमा पर स्थित गांव के टीकाकरण हेतु लक्षित हितग्राहियों की सूची अनुसार वैक्सीनेशन की स्थिति को देखा गया । राजगढ़ सीमा से लगे भोपाल के अंतिम गांव रामगडा गांव एवं राजगढ़ जिले में स्थित बड़ोदिया जागीर गांव में टीकाकरण की स्थिति को जांचा गया।

मुख्यमंत्री ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित, अच्छे कार्य पर की सराहना

मुख्यमंत्री ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित, अच्छे कार्य पर की सराहन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अचानक डिंडोरी जिले के शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत बिलगढ़ा बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। बांध में जहां रिसाव हो रहा है, उसका निरीक्षण किया तथा इसकी जांच के लिए भोपाल से टीम भेजने के निर्देश दिए। चौहान ने इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री वीजीएस सांडया को मौके पर ही निलंबित कर किया, वहीं सब इंजीनियर एस के चौधरी और डब्ल्यूआरडी के एसडीओ एमके रोहतास को भी लापरवाही पर निलंबित कर दिया।

बांध के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री चौहान शासकीय हाई स्कूल बिलगांव पहुंचे, जहां बच्चों से शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि औद्योगिक क्रांति कहां से शुरू हुई, भाप का इंजन किसने बनाया, मोटा अनाज में कौन-कौन सी फसल आती हैं, बिलगांव में कौन-कौन सी फसल ली जाती हैं ? उन्होंने बच्चों से प्रदूषण नियंत्रण के उपाय पूछे। बच्चों से सकारात्मक सकारात्मक उत्तर मिलने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक पेन दिया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में सागर साहू, हरी साहू और ज्योति साहू है।

रविवार को दिल्ली मे वोटिंग

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। एमसीडी क्षेत्र में रह रहे मतदाताओं के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा जो साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है जो एकीकृत निगम के 250 पार्षद चुनने के लिए हो रहा है। 2017 का चुनाव तीन निगमों का हुआ था। ऐसे में अप्रैल में यह चुनाव होना था, लेकिन एकीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के कारण नहीं हुआ। वार्डों के परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव हो रहा है।

ऐसी हैं चुनाव की तैयारियां

 

दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र बनकर तैयार हैं। इनमें से 68-68 आदर्श व पिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिक मतदान केंद्र पर वोटिंग कराने की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। मतदान की पर्ची और पहचान पत्र के साथ मतदाता वहां मतदान कर सकते हैं। कुल 1,45,05, 358 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 78,93,418 पुरुष और 66,10,879 महिला मतदाता हैं। अन्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 1,061 है। 95,458 मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है। चुनाव में 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में 56 हजार ईवीएम का उपयोग हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में जारी करेंगे विशेष डाक टिकट

इंदौर में आठ जनवरी से आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मौके पर भारत सरकार विशेष डाक टिकट जारी करेगी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन यह डाक टिकट जारी किया जाएगा। 9 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी इस डाक टिकट को जारी करेंगे।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार तैयारियों में जुटी है। इंदौर के सितारा होटलों ने सम्मेलन के लिए बुक होने वाले अपने कमरों का किराया भी कम कर दिया है। दरअसल राज्य की ओर से पहले कमरों के किराए की दर विदेश मंत्रालय को भेजी थी। विदेश मंत्रालय ने दर ज्यादा बताते हुए आपत्ति ली थी कि अहमदाबाद, सूरत, पुणे जैसे अन्य टियर टू शहरों के मुकाबले इंदौर की होटलें महंगी है। ऐसे में किराया कम करने की जरुरत है।

इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय होटल एसोसिएशन ने अपना किराया कम कर दिया है। प्रवासी भारतीय को लिए एक काल सेंटर भी बनाया जा रहा है। फोन पर उन्हें जानकारी और मदद मुहैया करवाई जाएगी। काल सेंटर से स्थानीय स्तर पर प्रवासी भारतीयों के लिए परिवहन का जिम्मा संभाल रही एजेंसी को भी जोड़ा जा रहा है।

फिल्म निर्माता के. मुरलीधरन का हार्ट अटैक से निधन

 

तमिल फिल्म निर्माता के.मुरलीधरन का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से सिनेमा जगत के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक के.मुरलीधरन को घर पर ही दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

फिल्म प्रोड्यूसर के.मुरलीधरन अपने गृह नगर तमिलनाडु के कुंभकोणम में थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। के.मुरलीधरन बीते जमाने के चर्चित तमिल फिल्म निर्माता था और कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया था। के.मुरलीधरन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में कई सितारों का करियर बनाया।

गैस त्रासदी की श्रृद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा बरकतउल्ला भवन में

भोपाल गैस त्रासदी की “38वीं बरसी” पर दिवंगतों की स्मृति में 3 दिसंबर को प्रात: 10:30 बजे भोपाल में बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) में श्रृद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा होगी। श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। दिवंगतों की स्मृति में 2 मिनिट की मौन श्रृद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न धर्मगुरूओं द्वारा धर्मग्रन्थ का पाठ भी किया जाएगा।
0

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...