शिवराज संग उड़ान वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधरोपण

भोपाल, रोज एक पेड़ लगाने का प्रण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतरता के साथ निभा रहे है। आज इसी क्रम में मुख्यमंत्री के साथ उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने अशोक, कचनार और गूलर के पौधे लगाए। सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, सचिव पूनम श्रीवास्तव, आयुष दुबे एवं अभिषेक श्रीवास्तव पौध-रोपण में शामिल हुए।

शिवराज संग उड़ान वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधरोपण

सोसाइटी द्वारा अनेकों स्थान पर वृक्षा-रोपण कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करने के कार्य किया जाता है।

नशीली दवाओं के विक्रय शोध को चिन्हित करें – कलेक्टर लवानिया

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नशीली दवाओं एवं उनके विक्रय स्त्रोतों को चिन्हित करने के निर्देश कलेक्टर सभागार में जिले के अधिकारियों नारकोटिक्स और पुलिस अधिकारी की संयुक्त बैठक के दौरान दिए। कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों, नरकोटिक्स और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह से मुक्त करने के लिए जरूरी है कि इसकी जड़ तक पहुँचा जाए। कलेक्टर श्री लवानिया ने नरकोटिक्स और पुलिस विभाग के अधिकारियों को गुप्तचर और खूफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले और नशा विक्रय करने वाले दोनों व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर लवानिया ने कहा कि नशीली दवाओं के कारोबारियों की पहचान सुनिश्चित करें तथा साथ ही गोपनीय तंत्र को सक्रिय कर ऐसे लोगों की पहचान कर इन पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं और सामग्री को जिले में कौन ला रहा है इस पर निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही कर इसे रोका जाए।
कलेक्टर लवानिया ने जिले में अलग-अलग जगह को चिन्हित कर अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कराए और ऐसे लोगों की सूची प्रशासन को भी उपलब्ध कराए।
कलेक्टर लवानिया ने नशा मुक्ति अभियान के लिए सामाजिक न्याय और नारकोटिक्स को मिलकर नशे के विरूद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए स्कूल एवं कॉलेजों में शिविर लगाकर जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाए जिससे जिले में नशे की लत से युवाओं को बचाया जा सके।

टीएल में सीएम हेल्पलाईन में नार्ट अटेंड शिकायत ना रहे- कलेक्टर लवानिया

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में द्वारा समय सीमा वाले विभागीय लंबित पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की ।
कलेक्टर लवानिया ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में विभागों की जिला स्तर पर ग्रेडिंगवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर लवानिया ने कहा कि कोई भी शिकायत नॉट अटेन्ड ना रहे, सभी जिला अधिकारी, कार्यालय स्तर पर प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही की समीक्षा करें। कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे, शिकायत प्राप्त होते ही उसके निराकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ की जाए तथा संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।
बैठक में कलेक्टर लवानिया ने विभिन्न विभागों की गतिविधियों और अभियानों की समीक्षा की।

चीन के हिंद महासागर विकास फोरम में मालदीव ने शामिल होने से किया इनकार

प्रशांत महासागर के छोटे से देश मालदीव ने चीन के हिंद महासागर विकास फोरम की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। मालदीव की सरकार ने चीनी दूतावास को स्पष्ट कर दिया है कि वह इस फोरम में हिस्सा नहीं लेने जा रहा है। वैसे, चाइना इंटरनेशनल डेवलपमेंट को-ऑपरेशन एजेंसी ने कहा था कि चाइना इंडियन ओशन फोरम ऑन डिवेलपमेंट की 21 नवंबर की बैठक में मालदीव शामिल हुआ था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी इस फोरम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि मालदीव उन देशों में शामिल है जो चीनी कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं, लेकिन फिर भी मालदीव ने चाइना- इंडियन ओशन फोरम में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया है। इसे भारत की कूटनीतिक जीत भी कहा जा रहा है।
भारत से मजबूत हुए रिश्ते
दरअसल भारत के साथ संबंध मजबूत होने के बाद अब मालदीव चीन से दूरी बनाने में जुटा है। वहीं श्रीलंका के हालत को देखते हुए तमाम एशियाई देश चीन की चाल को समझने लगे हैं। मालदीव और भारत के रिश्ते बीते कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं। इब्राहिम मोहम्मद सोलेह के राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते में प्रगाढ़ता दिखने लगी है। इसी साल अगस्त में मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह भारत आए थे और उन्होंने भारत के साथ कई सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे। जब से सोलिह ने राष्ट्रपति पद संभाला है, वह तीन बार भारत आ चुके हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी पीटी उषा

भारत की उड़नपरी पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है। महज औपचारिक ऐलान शेष है क्योंकि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए वो अकेली उम्मीदवार बनी। रविवार को नामांकन का आखिरी दिन था और पीटी उषा के अलावा किसी ने दावेदारी पेश नहीं की। बता दें, अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) पदों पर भी चुनाव होना है। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। आईओए चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को कोई नामांकन नहीं आया, लेकिन रविवार को विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
पीटी उषा ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष पीटी उषा की उम्र 58 साल है। पीटी उषा ने अपने करियर में एशियन गेम्स में 11 और एशियन चैंपियनशिप में 23 मेडल जीते हैं। इनमें 18 गोल्ड मेडल शामिल हैं। पीटी उषा ने एशियन गेम्स में 4 गोल्ड मेडल और एशियन चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल जीते हैं।
ट्रैक से संन्यास लेने के बाद पीटी उषा ने अपना जीवन खेल को समर्पित कर दिया। वह वर्तमान में भारतीय प्रतिभा संघ की समिति प्रमुख हैं। यह समिति पूरे भारत के स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर की भारतीय प्रतिभा ओलंपियाड परीक्षा आयोजित करती है। केरल की रहने वालीं पीटी उषा ने कोझिकोड के प्रोविडेंस वीमेंस कॉलेज से पढ़ाई की है। 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर वी. श्रीनिवासन से उनकी शादी हुई। दोनों का एक बेटा है।

झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्या0शी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची

नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की टीम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गई है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस जहां चुटकी ले रही है तो वहीं भाजपा हमलावर है। भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस कांंकेर पहुंच चुकी है। यहां पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ़्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।
ये भूपेश सरकार की साजिश है: बृजमोहन अग्रवाल
वहीं पूर्व मंत्री और रायपुर-दक्षिण विधान भूपेश बघेल सरकार षड़यंत्र है। भानुप्रतापुर की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता सरकार को चुनाव में जवाब देगी। चुनाव के बीच इस तरह दस्तावेजों में हेरफेर करके भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फंसाया जा रहा है। इस मामले में नुकसान कांग्रेस को ही होगा। बृजमोहन ने आरोप लगाया कि क्या अभी तक झारखंड की पुलिस सो रही थी। बृजमोहन ने कहा कि यहां की जनता पूरी बात जानती है और जवाब भी देगी।
यह कांग्रेस का षड़यंत्र है: अरुण साव
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार षड़यंत्र कर रही है। कांग्रेस को पता चल गया था कि वह भानुप्रतापुर उप चुनाव हार रही है। इसलिए यह षड़यंत्र कर रही है। कांग्रेस का पता था कि वहां की जनता के बीच कांग्रेस सरकार के लिए आक्रोश है। इसलिए इस तरह षड़यंत्र किया जा रहा है।

लड़कों को भटका रही है उर्फी जावेद- चेतन भगत

काफी फेमस ऑथर चेतन भगत अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। जिस पर अब उर्फी जावेद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि चेतन भगत ने उर्फी पर रेप कल्चर को लेकर बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एक इवेंट में चेतन भगत ने कहा था कि ‘इंटरनेट एक अच्छी चीज है, लेकिन इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है। लड़के सारा दिन फोन में रील्स देखते रहते हैं। फोटो लाइक करते हैं। यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी जावेद यूथ को भटका रही हैं।’
रेप कल्चर को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
चेतन भगत के इस बयान के बाद अब उर्फी जावेद ने भी अपना रिएक्शन दिया है। हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखने वाली उर्फी ने चेतन भगत को करारा जवाब दिया है। उर्फी ने कथित तौर पर चेतन भगत के व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर उन्हें मी टू मूवमेंट की याद दिला दी है। इतना ही नहीं चेतन भगत ने ये भी कहा कि ‘उर्फी की गलती नहीं है, वो अपना करियर बना रही है। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की तस्वीर देख कर आया हूं। उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती रहती हैं।’
उर्फी ने भी दिया करारा जवाब
इसके बाद उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में चेतन भगत पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ‘जब अपने से आधी उम्र की लड़की के इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मेसेज कर रहे थे, तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने भड़काया था? ऐसे आदमी होते हैं, जो अपनी कमियों को मानने की जगह औरतों को गलत ठहराते हैं। तुम बेवजह में ही मुझे अपनी बातों में लेकर आए। मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनके युवा लड़के भटक रहे हैं। ये घटिया हरकत है। तुम्हारा युवा लड़कियों को मैसेज करना उन्हें भटकाना नहीं था?’

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सोमवार को एक मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में 7 छक्के जड़े। ऋतुराज ने इस ओवर में 43 रन बनाए। इस तरह उन्होंने एक ओवर में 43 रन बनाए और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक क्रिकेट के सभी रूपों (टी-20, वनडे और टेस्ट) में कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान रिकॉर्ड बनाया। पारी के 49वें ओवर में उन्होंने शिवा सिंह के ओवर में सात छक्के जड़े। ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल थी, जिस पर भी बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल बीसीसीआई डोमेस्टिक पर इसका वीडियो शेयर किया है। ऋतुराज गायकवाड़ का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक बहुत कम लोगों ने ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सुना था, लेकिन अब उनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

इंदौर के छप्पन दुकान का अपना रेडियो स्टेशन 15 दिनों में शुरू होगा

छप्पन दुकान पर जाने वाले खान-पान के शौकीनों को जल्द ही यहां पर संगीत का आनंद भी मिलेगा। अगले 15 दिन में छप्पन दुकान का अपना एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होगा। यहां पुलिस चौकी के नीचे बने कक्ष में रेडियो स्टेशन तैयार किया जाएगा। इस एफएम पर लोग फरमाइशी गीत भी सुन सकेंगे। कोई व्यक्ति छप्पन दुकान पर जन्मदिन या विवाह की सालगिरह मनाना चाहेगा तो रेडियो के माध्यम से संदेश व गीत सुनाए जा सकेंगे।
करीब दो साल पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने अहमदाबाद की टू पाइ आर कंपनी से इस बारे में चर्चा की थी, लेकिन कोविड के कारण यह प्रोजेक्ट आकार नहीं ले सका। अब टू पाइ आर कंपनी को ही इसका ठेका दिया गया है। अभी तक दिल्ली-चेन्नाई एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई के कुछ माल में इस तरह के रेडियो की सुविधा है। लोग काल करके, मोबाइल एप या आनलाइन माध्यम से अपनी फरमाइश पहुंचा सकेंगे। इस रेडियो के आरजे यातायात का जीवंत अपडेट भी देंगे।
स्मार्ट सिटी को सात लाख रुपये प्रतिवर्ष देगी कंपनी
स्मार्ट सिटी कंपनी ने जिस एजेंसी को छप्पन के एफएम रेडियो स्टेशन संचालन का जिम्मा दिया है। वो अगले 15 दिन में छप्पन दुकान परिसर में अपना स्टेशन तैयार करेगी। संचालक एजेंसी एक घंटे के कार्यक्रम में 10 मिनट का विज्ञापन कर कमाई करेगी। एजेंसी स्मार्ट सिटी कंपनी को हर तीन माह में अग्रिम भुगतान करेगी। एजेंसी एक साल में स्मार्ट सिटी कंपनी को सात लाख रुपये का भुगतान करेगी। इस तरह रेडियो स्टेशन शुरू होने से निगम को कमाई भी होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने की गौरव दिवस तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने की गौरव दिवस तैयारियों की समीक्ष

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहर और गाँव के गौरव दिवस, स्थानीय निवासियों में अपने क्षेत्र के प्रति गर्व की अनुभूति कराने और विकास में उन्हें सहभागी बनाने का उत्सव है। इसी कड़ी में सीहोर शहर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन अमर शहीद कुंवर चैन सिंह की छतरी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, साथ ही अंग्रेजों से संघर्ष में शहीद हुए 356 सैनिकों की स्मृति में शहीद स्थल पर कार्यक्रम किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर के गौरव दिवस की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी उपस्थित थे। सीहोर के जन-प्रतिनिधि तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सीहोर से वर्चुअली शामिल हुए।

 

बताया गया कि 29 नवंबर को सीहोर के गौरव दिवस पर प्रथम-सत्र में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे तथा 501 कन्याओं का भोज होगा। सायंकालीन-सत्र में शहर में दीपावली की तरह साज-सज्जा, रंगोली और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान का रोड-शो तथा संबोधन होगा। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ तथा स्वयंसेवी संगठन नगर की स्वच्छता, विकास गतिविधियों और पर्यावरण-संरक्षण का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर की सांगीतमय प्रस्तुति भी होगी।

 

सीहोर के गौरव उत्सव की कड़ी में 25 नवम्बर से ही गतिविधियाँ की जा रही हैं। इसमें नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर, सामूहिक योग कार्यक्रम, मैराथन और रन फॉर सीहोर का आयोजन किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...