सुप्रसिद्ध प्रगतिशील कवि, मध्यप्रदेश की माटी के गौरव गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
ब्रह्मराक्षस, चांद का मुंह टेढ़ा है व मुक्तिबोध रचनावली जैसी आपकी कृतियां साहित्य जगत को सदैव सुवासित करती रहेंगी|
सुप्रसिद्ध प्रगतिशील कवि, मध्यप्रदेश की माटी के गौरव गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
ब्रह्मराक्षस, चांद का मुंह टेढ़ा है व मुक्तिबोध रचनावली जैसी आपकी कृतियां साहित्य जगत को सदैव सुवासित करती रहेंगी|
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एम्स भोपाल में ओप्थाल्मोलॉजी (नेत्र रोग) की विभागाध्यक्ष एवं डीन एग्जामिनेशन डॉ. भावना शर्मा और पद्मश्री प्रोफेसर जे.एस. टिटियाल चीफ आरपी सेंटर एम्स नई दिल्ली द्वारा लिखित पुस्तक कॉर्निअल इमरजेंसीज़ का निवास कार्यालय में विमोचन किया। कॉर्निअल भारत में विशेष रूप से युवा वर्ग में अंधापन का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। पुस्तक में सभी कॉर्निअल आपात स्थितियों का निदान और प्रबंधन शामिल है। स्प्रिंगर नेचर इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का मूल्य 108 पाउंड (लगभग 12 हजार) रूपए है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम सब मिल कर यह चुनौती स्वीकार करें कि आगामी एक साल में प्रदेश में कोई बच्चा कम वजन का नहीं रहेगा। प्रत्येक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने क्षेत्र के हर बच्चे और महिला को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने को केवल शासकीय कार्य नहीं अपितु अपना व्यक्तिगत कर्त्तव्य मानें। महिला-बाल विकास मात्र विभाग नहीं, मेरा अपना परिवार है। महिलाओं – बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे इस विभाग के मैदानी अमले की मेहनत और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की सजगता एवं जागरूकता की समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। आज का यह कार्यक्रम, प्रदेश की जनता की ओर से विभाग की सेवाओं का सम्मान तथा प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम है। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष जिला स्तर पर भी श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान महिला-बाल विकास के मैदानी अमले के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं उत्प्रेरणा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षकों को पुरस्कृत किया
मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बाल भवन के बच्चों द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई, जिसके सम्मान में सभी खड़े हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक और अधिकारियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला कार्यालय वर्चुअली जुड़े तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने भी वर्चुअल सहभागिता की।
टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से इंडस्ट्री ही नहीं, पूरा देश सदमे में है। शुक्रवार को जिम में एक्सरसाइज करते समय 46 वर्षीय सिद्धांत वीर सूर्यवंशी गिर गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेता को हार्ट अटैक आया था और यही उनके निधन का कारण रहा। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने कुसुम, विरुद्ध, भाग्यविधाता, क्या दिल में है में जैसे सीरियल में काम किया था। ताजा खबर यह है कि आज सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हुआ है।
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने #AsianChampionships में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखीबा को 5-0 से सर्वसम्मत निर्णय से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह उनके नए भार वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता का पहला टूर्नामेंट है। उसने अपना वजन वर्ग 69 किग्रा से बढ़ाकर 75 किग्रा कर लिया था क्योंकि उसका पूर्व भार वर्ग पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं था। भारत के लिए एक और जीत में मिनाशी ने महिलाओं के 52 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने स्प्लिट निर्णय से महिलाओं के 52 किग्रा फ्लाईवेट फाइनल में जापान की किनोशिता रिंका के हाथों हार के साथ स्वर्ण पदक जीतने का मौका गंवा दिया।
एशियाई चैम्पियनशिप में बड़ी जीत इस 25 वर्षीय प्लेयर के लिए एक बड़ा आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी, जो टोक्यो ओलंपिक में अपनी बड़ी जीत के बाद से फॉर्म से जूझ रही है। उन्हें इस साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों से जल्दी बाहर होना पड़ा था। दोनों मुक्केबाज़ लड़ाई शुरू करने में झिझक रहे थे और दूसरे को पहले स्ट्राइक करने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन लवलीना, जिसने पूरे प्रतियोगिता में काफी सुधार किया है, अपनी लंबी पहुंच का उपयोग करने और कुछ क्लीन जैब्स स्कोर करने में सक्षम थी। हालाँकि दोनों ने एक-दूसरे के मुक्कों से बचने का प्रयास किया, लेकिन लवलीना उसे जोड़ने में सफल रही।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपने नेता के बयान से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बना ली है। ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरी ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते हैं, हम राष्ट्रपति के कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारा राष्ट्रपति कैसा दिखता है?’ अखिल गिरी का यह वीडियो सामने आने के बाद से बवाल मचा है। शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर अखिल गिरी ने यह बात कही थी।
अखिल गिरी की सफाई
विवाद बढ़ा तो अखिल गिरी को सफाई देना पड़ी। उन्होंने कहा कि वे तो भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साध रहे थे। बकौल अखिल गिरी, सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि मेरी शक्ल अच्छी नहीं दिखती है। इसका जवाब देते हुए मैंने उक्त बात कही। आखिर कोई उस आदमी की शक्त पर टिप्पणी कैसे कर सकता है जो पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री है।
भाजपा की प्रतिक्रिया
पूरे मामले में भाजपा की ओर से अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी सरकार के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि ने देश के राष्ट्रपति के ऊपर जिस तरीके से अभद्र टिप्पणी की है, वह निंदनीय है और दुर्भाग्यपूर्ण है। आश्चर्य की बात ये है कि पश्चिम बंगाल की सरकार, जहां स्वंय एक महिला मुख्यमंत्री है। और उसके मंत्रिमंडल के सदस्य खुलेआम देश के महिला जनजाति राष्ट्रपति के ऊपर इस प्रकार का अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इस मामले में ममता बनर्जी को स्वयं स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि टीएमसी के मंत्री ने इस तरह का गलत बयान दिया है। यह बयान उन्होंने किसके कहने पर दिया है, यह बयान देश को अपमान करने वाला है। ऐसे मंत्री को ममता बनर्जी को अपने मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। और इस तरह के बयानों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। टीएमसी नेता के बयानों से स्पष्ट होता है कि यह टीएमसी के चरित्र में है। पश्चिम बंगाल की सरकार, देश के आदिवासियों और पश्चिम बंगाल के आदिवासियों का भी शोषण करती रही है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं, क्योंकि ये बयान अशांति फैलाने वाले हैं।
टीएमसी ने बनाई दूरी
टीएमसी की ओर से सांसद शांतनु सेन ने सफाई दी। उन्होंने कहा, टीएमसी इस टिप्पणी से सहमत नहीं है। टीएमसी भारत के संविधान और राष्ट्रपति का सम्मान करती है। ममता बनर्जी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, इसलिए इस तरह की टिप्पणी का समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता। मंत्री को अपनी गलती का एहसास हुआ और सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है।
बुरहानपुर। देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का आज नेपानगर जागृति कला मंच द्वारा सम्मान किया जा रहा है। नारी शक्ति सम्मान ग्रहण करने के लिए कुछ देर पहले ही तीजन बाई कार्यक्रम स्थल परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम पहुंची। उनके साथ जागृति कला मंच के प्रमुख मुकेश दरबार भी मौजूद हैं। तीजन बाई का स्वागत करने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। तीजन बाई को बग्घी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस दौरान 300 से ज्यादा लोक कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
संस्था के संस्थापक निदेशक एवं इंटरनेशनल डांस काउंसिल सीआईडी यूनेस्को संस्था का यह रजत जयंती वर्ष है। पिछले 25 साल से यह संस्था लोक कला और लोक संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था ने देश की लोक कलाओं को विश्व मंच पर पहचान दिलाने का काम कर रही है। इसके पहले पिछले वर्ष यह सम्मान डा रूमा देवी को और फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की गुरु कला श्री डा लता सुरेंद्र को दिया गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में होगा। दोपहर दो बजे से कार्यक्रम होंगे। इसके पहले दोपहर एक से दो बजे तक 89 जनजातीय बहुल विकासखंडों के कार्यक्रम होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम भव्य रूप में हो रहे हैं। गत वर्ष 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल आकर जम्बूरी मैदान पर जनजातीय गौरव दिवस को संबोधित किया था। इस वर्ष प्रदेश में उत्साह और गरिमामय कार्यक्रम से जनजातीय समाज के लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रचना की गई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम आनंद के प्रकटीकरण का रहेगा। प्रदेश में जनजातीय वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि पेसा एक्ट क्या है, इसके क्या लाभ हैं। जनजातीय योजनाओं के लाभ बताते हुए प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शहडोल सहित अन्य स्थानों पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण की जाएँ। गत वर्ष जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय कल्याण के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश पूर्ण हो गई हैं। प्रदेश में जनजातीय कल्याण और पेसा कानून के माध्यम से समरसता के साथ विकास के कार्यों को अमल में लाने का संकल्प राज्य सरकार का है।
मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर्स को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य के 89 विकासखंड के कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध 13 नवंबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का ये राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के साथ-साथ कई राशि वालों को जमकर फायदा पहुंचाने वाला है। इन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बता दें कि बुध ग्रह वाणी और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिस जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, उसे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। फिलहाल बुध तुला राशि में हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है, जिन्हें बुध गोचर काफी फायदा कराने वाला है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान इस राशि वालों को व्यापार में काफी फायदा होने वाला है। व्यापार के संबंध में यात्रा पर जाना हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय लाभकारी होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। खुशियां बनी रहेंगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान इस राशि वालों को व्यापार में काफी फायदा होने वाला है। व्यापार के संबंध में यात्रा पर जाना हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय लाभकारी होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। खुशियां बनी रहेंगी।
कर्क राशि
बुध का ये गोचर कर्क राशि के पंचम भाव में होने जा रहा है। कर्क राशि वालों के लिए बुध का ये गोचर करियर में काफी फायदा कराने वाला है। धन लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय अवधि में कर्क राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश कन्या राशि वालों के लिए काफी लाभप्रद होने वाला है। कन्या राशि के तीसरे भाव में बुध का ये गोचर होगा। इस भाव को भाई-बहन और पराक्रम का भाव माना जाता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। धन लाभ हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का ये राशि परिवर्तन विशेष रूप से फलदायी होने वाला है। ये गोचर इस राशि के नवे भाव में होने जा रहा है। इस समय मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब या प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा, जो कि काफी लाभ देने वाला है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को सहज ढंग से बिना परेशानी के खाद मिले, उन्हें लाइन न लगानी पड़े, यह सुनिश्चित करें। उर्वरक की उपलब्धता है, वितरण व्यवस्था की जहाँ कमी है, उसे दूर किया जाये। सभी कलेक्टर्स व्यवस्था करें कि किसानों को उर्वरक लेने के लिये लाइन न लगाना पड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल मंडाविया से पूर्ण सहयोग मिला है।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज सुल्तानपुर से लौटने के बाद रात्रि में निवास से वीसी द्वारा उर्वरक वितरण समस्या वाले कुछ जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।