पीएम मोदी कुल्लू दशहरे में शामिल हुए

 

ह‍िमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में आज से सात द‍िवसीय विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा उत्‍सव शुरु होने जा रहा है। इसकी शुरुआत भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगी। पीएम मोदी भी ऐतिहासिक रथ मैदान में पहुंच गये हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि ह‍िमाचल के इत‍िहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

कुल्लू दशहरा उत्सव की 1660 ईस्वी से शुरुआत हुई थी। राजा जगत सिंह के समय में अयोध्या से भगवान रघुनाथ की मूर्ति कुल्लू लाई गई थी। मान्यता है कि अश्वमेघ यज्ञ के समय भगवान श्रीराम ने भगवान रघुनाथ की मूर्ति का निर्माण क‍िया था। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा देव महाकुंभ में करीब 4 बजे सैकड़ों देवी देवताओं के पूरे लाव लश्कर के साथ भगवान रघुनाथ भव्य रथयात्रा शुरू हुई।

बारामूला में अमित शाह बोले ‘मैं पाकिस्तान से बात नहीं करूंगा’

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे का बुधवार को आखिरी दिन है। अमित शाह ने बारामूला में रैली को संबोधित किया। शाह ने कहा, आतंकवाद से किसी का भला नहीं हुआ, जम्‍मू कश्‍मीर के 42 हजार लोग आतंकवाद की भेंट चढ़ गए, इनकी मौत के यह तीन परिवार जिम्‍मेदार हैं। गांव तक जम्हूरियत पहुंचाने का काम किया है। पहले जम्मू कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या थी तीन परिवार, 87 विधायक। कश्मीर की इस खूबसूरत वादी मे हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए, नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए यहां जमा हुए हैं। अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मैं पाकिस्तान से बात नहीं करूंगा, मैं बारामूला के लोगों से बात करूंगा, मैं जनसभा में बात करूंगा।

 

शाह ने महबूबा को जवाब देते हुए कहा कि वह कहती थी कि क्‍या दिया हिसाब देकर जाना। मोदी जी ने जम्‍हूरियत को 30 हजार लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। अभी तक लोकतंत्र का अर्थ तीन परिवार तक सीमित थे। इन तीन परिवारों ने भ्रष्‍टाचार रोकने के लिए कुछ नहीं किया। गरीबों का पैसा भ्रष्‍टज्ञचार की भेंट चढ़ना चाहिए क्‍या। अब मैं पूछ रहा हूं 70 साल तक इन परिवारों ने शासन किया, कितने युवाओं को रोजगार मिला, कितना निवेश आया। आज मैं हिसाब पूछना चाहता। कश्मीर की इस खूबसूरत वादी मे हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए, नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए यहां जमा हुए हैं। पहले यह टेररिस्‍ट हाटस्‍पाट था अब टूरिस्‍ट हाटस्‍पाट है। पहले छह लाख सैलानी कश्‍मीर आते थे इस वष्र 22 लाख सैलानी आ चुके हैं।

 

भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हो रही इस रैली में भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची हैं। वहीं यह पहला मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर में दशहरा मनाएंगे। इससे पहले बुधवार सुबह अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अमित शाह के इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है। आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला मौका है जब अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।

हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं-पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम बुधवार सुबह बिलासपुर पहुंचे और यहां AIIMS का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले (2017 में) इस AIIMS का शिलान्यास किया था। इस तरह प्रदेशवासियों को सस्ता और अच्छा इलाज मुहैया करवाने का प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार का सपना पांच साल में साकार होने जा रहा है। बिलासपुर AIIMS 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने बिलासपुर में रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा, आप सभी को, संपूर्ण देशवासियों को विजयादशमी के अवसर पर अनंत-अनंत शुभकामनाएं। ये पावन पर्व हर बुराई से पार पाते हुए, अमृत काल में जिन ‘पंच प्राणों’ का संकल्प देश ने लिया है, उन पर चलने के लिए नई ऊर्जा देगा। मेरा सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है।

आँगनवाडी में गरबा रास

भोपाल, बाबा नगर आँगनवाडी में बच्चों की मांग पर समाजसेवी संस्था मन्नत की टीम द्वारा बाबा नगर आँगनवाडी से जुड़ी बच्चियों को गरबा सिखाया गया और रविवार को उनके द्वारा गरबा प्रस्तुति दी गई, बाबा नगर और आसपास की बस्ती के निवासियों ने मनोरम और धार्मिक प्रस्तुति देख प्रतिभागियों और मन्नत सोशल टीम की प्रशंसा की और उत्साहवर्धन किया। महाआरती में प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।

Kolar News Bhopal

कोलार में 5 अक्टूबर को शस्त्र पूजन सुबह 8.30 बजे से

भोपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री विजयादशमी उत्सव, शस्त्र एवं शास्त्रों का पूजन कार्यक्रम बुधवार दि. 5 अक्टूबर 2022 सुबह 08.30 बजे, वैभव मैरिज गार्डन नयापुरा, कोलार रोड पर आयोजित किया गया है, कार्यक्रम में कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में रहेंगे। जिन कार्यकर्ताओं के पास गणवेश नही है वह शुभ्र वेश मे आये ऐसी सूचना जारी हुई है। कार्यक्रम में दण्ड को छोडकर किसी भी प्रकार के शस्त्र नही लाना है।

9 अक्टूबर को पद संचलन बाल उद्यान, पानी की टंकी के पास, निर्मला देवी मार्ग, ललिता नगर, नयापुरा से सुबह 10 बजे से निकलेगा।

नवोदय में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए आवेदन 15 तक

भोपाल : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9वी में परीक्षा के लिये पोर्टल खुल चुका है और ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित है। परीक्षा 11 फरवरी 2023 को आयोजित की जायेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिये इच्छुक छात्र वेब साइट www.navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई।

कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को समर्पित इस माह में स्नान और दान करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। वैदिक शास्त्रों के अनुसार, यह समय तपस्या करने के लिए सबसे अच्छा बताया गया है। इस वर्ष कार्तिक मास 10 अक्टूबर से आरंभ होकर 8 नवंबर तक चलेगा। नियमों के अनुसार, इस दौरान सूर्योदय से पूर्व उठना और स्नान करना अनिवार्य है।
स्कंद पुराण में लिखा है, ‘जैसे सतयुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है, और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं है, वैसे ही कार्तिक जैसा कोई महीना नहीं है। जो भक्त कार्तिक माह में भक्ति सेवा करते हैं, उन्हें भगवान कृष्ण की कृपा बहुत आसानी से मिल जाती है। कार्तिक मास में भक्त उपवास रखते हैं, भगवान कृष्ण को दामोदर के रूप में घी के दीपक से पूजा करते हैं, भजनों का जाप करते हैं, दामोदर लीला की महिमा करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, उनके समस्त पापों का अंत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कार्तिक मास में दीप दान का महत्व
भविष्य पुराण के अनुसार, जो भक्त कार्तिक मास में भगवान श्री कृष्ण के मंदिर के अंदर और बाहर दीपमालाओं प्रज्वलित करते हैं, वे उन्हीं द्वीपों से प्रकाशित मार्ग पर परमधाम की ओर प्रस्थान करते हैं। कार्तिक मास में दीप जलाना भगवान कृष्ण की सेवा है। ऐसा करने से करोड़ों पाप पलक झपकते ही नष्ट हो जाते हैं। इसी तरह दीपदान का महत्व है। आटे के दीप बनाकर जलाएं और नदी या तालाब में छोड़ें। जो व्यक्ति पूरे कार्तिक मास में दिन में केवल एक बार भोजन करता है, मान्यता है कि वह बहुत प्रसिद्ध, शक्तिशाली और वीर बन जाता है। जो कार्तिक के महीने में भगवत गीता का पाठ करता है, वह जन्म और मृत्यु की दुनिया में नहीं लौटता है।

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या लग्जरी लाइफ से लेकर आलीशान घर तक, अरबों की मालकिन है

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन ऐश्वर्या एक्टिंग के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वे कई सालों से काम कर रही हैं। और अब भी उनका काम जारी है। ऐश्वर्या आज पूरी दुनिया में एक जाना माना नाम है। ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। वे अपनी मॉडलिंग, एक्टिंग और बिजनेस के कारण आज अरबों की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ली लग्जरी लाइफ में आलीशान घर और कीमती गाड़ियां शामिल है। आज हम आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ कितनी है।
ऐश्वर्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी है। ऐश्वर्या ने ‘Ambee’ नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एक एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप ‘Possible’ की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से पांच करोड़ रुपये लिए हैं। ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपये का है।
इसके साथ ही उनके पति अभिषेक ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक महल जैसा विला भी खरीदा हुआ है। एक्ट्रेस के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। 5500 वर्ग फुट के क्षेत्र में इस अपार्टमेंट को 38,000 रुपए प्रति वर्ग फुट की कीमत पर खरीदा था। जिसकी टोटल कीमत 21 करोड़ रुपये बताई गई है।

बापू को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर आज रविवार को राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके इस बार गांधी जयंती को बेहद खास बताया। उन्होंने लोगों को गांधी जयंती का महत्व भी समझाया। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है, जिन्होंने अपना जीवन स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष को समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ये ट्विट
प्रधानमंंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट में लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत पर्व मना रहा है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि हमेशा बापू के आदर्शों पर चलें। मैं आप सभी से गांधीजी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।
पीएम मोदी ने पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को भी दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि शास्त्री जी की सादगी और निर्णायकता के लिए पूरे भारत में उनकी प्रशंसा की जाती है। हमारे इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय में उनका कठिन नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा। उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में भड़की हिंसा

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 160 लोगों गंभीर घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक टीम के मैच हारने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि मौत तब हुई जब गुस्साए प्रशंसकों ने पूर्वी जावा में एक मैच के बाद फुटबॉल मैदान पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। AFP ने पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा के हवाले से बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हो गई।
इसलिए फुटबॉल मैच में भड़की हिंसा
पर्सबाया सुरबाया ने इंडोनेशिया में अरेमा एफसी से फुटबॉल मैच 3-2 से जीत लिया था, इसके बाद अरेमा एफसी के हजारों फैंस खेल के मैदान में घुस गए और हिंसा करने लगे। स्थानीय पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों के सदस्यों ने मैदान में प्रवेश किया और पर्सबाया सुरबाया के खिलाड़ियों की रक्षा की गई।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...