मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, करंज और गुलमोहर के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता जयदीप पटेल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ परिवर्तन सहयोग समिति के नीलेश वास्तव, देवांशु पांडे, अमित सिंह, निखिल वर्मा और गौरव कुशवाहा पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। समिति, पर्यावरण-संरक्षण की गतिविधियों के साथ जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा मंन सहयोग करने, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय है।
पौधों का महत्व
आज लगाया गया बरगद का धार्मिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं।
परिवर्तन सहयोग समिति और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पौधे
ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के मुख्यमंत्री चौहान ने अंतिम दर्शन किए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर नरसिंहपुर जिले के परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर पहुँच कर द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का कल अवसान हो गया था।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी जी सनातन धर्म के ध्वजवाहक और हमारी संस्कृति एवं जीवन मूल्यों के पोषक, योद्धा, सन्यासी थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई भी लड़ी। उन्होंने लोगों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और गरीबों, जनजातियों, दलितों की सेवाओं के लिए अनेक प्रकल्प खड़े किए। वे उदभट विद्वान एवं अद्भुत सन्त थे। मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रम्हलीन स्वामी जी के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म के सूर्य थे। उनके जाने से प्रदेश सूना हो गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी जी ने हमें जो राह दिखाई है, हम सभी उस पर चलने का विनम्र प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के आगमन पर अनेक जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक और भक्तगण उपस्थित थे।
एक पौधा पूर्वजों के नाम, मातृशक्ति ने किया पौधरोपण
भोपाल, धनुर्वेदी हिन्दू शाही आखड़ा फाउंडेशन की प्रांत मातृशक्ति ने एक पौधा अपने पूर्वजों के नाम वृक्षारोपण अभियान श्रीरामचंद्र हार्टफुलनेस मिशन मेडिटेशन सेंटर से शुरू किया गया। राजेश कुमार गुप्ता ज्वाइंट कलेक्टर भोपाल द्वारा पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन में अखाड़े के पदाधिकारी प्रांत संगठन मंत्री विक्रांत सिंह( टिंकू ठाकुर ), प्रांत संयोजिका ज्योति वर्मा, व्यवस्था प्रमुख पी आर मालवीय, निगरानी प्रमुख जितेंद्र कोसल, शारीरिक प्रमुख कमल गुर्जर, मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना से राजीव जैन, अंजिता, ममता चौहान, रीता सिंह, उज्जवला राव, रोहिणी, आर डी दुलारी, कल्पना झा, आर के रावले, दीपक उपाध्याय, समता अग्रवाल, गुरुदास गुप्ता, आदित्य भारद्वाज साथ, नित्य अनंता, मन्नत वेलफेयर सोसायटी सहित अन्य संगठनों के भी सदस्य मौजूद थे। कमल सिंह पवार ने श्रीरामचंद्र मिशन से राम शर्मा और सभी अतिथियों का पुनीत कार्य में सहभगिता के लिए अखाड़ा परिषद की और से आभार व्यक्त किया।
आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया
आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के बाद वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 35 वर्षीय फिंच पिछले कुछ समय से खराब फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने जून में श्रीलंका के विरुद्ध वनडे में 62 रन बनाने के बाद केवल 3.7 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाए हैं। इनमें से तीन पारियों में वह खाता खोलने में भी नाकाम रहे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अनुसार, फिंच टी-20 में आस्ट्रेलिया के कप्तान बने रहेंगे और टीम उनकी अगुआई में ही अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप में भाग लेगी।
आरोन फिंच के संन्यास के ऐलान पर विराट कोहली ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, शाबाश फिंची। इतने वर्षों में आपके विरुद्ध खेलना और आरसीबी में साथ खेलना शानदार रहा। अपनी जिंदगी के अगले चरण का पूरा आनंद उठाएं।
वहीं फिंच ने कहा, यह शानदार सफर रहा जिसमें कुछ बहुत अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं भाग्यशाली रहा जो मैं एक बेहतरीन वनडे टीम का हिस्सा रहा। अब समय नए कप्तान को जिम्मेदारी सौंपने का है ताकि वह टीम को अगले विश्व कप के लिए तैयार कर सके। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस सफर में मेरी मदद की।
उन्होंने ने कहा, अब से लगभग 12 महीने बाद 50 ओवरों का विश्व कप खेला जाना है और इसे देखते हुए मुझे लगा कि यह संन्यास लेने का सबसे उपयुक्त समय है। मैं टी-20 विश्व कप के बाद इंग्लैंड के विरुद्ध एक और सीरीज में खेलने का प्रयास कर सकता था और ऐसे में मेरे पास ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर संन्यास लेने का मौका होता, लेकिन मेरी अपने हितों पर ध्यान देने की कभी शैली नहीं रही।
कार में बैठकर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने कराया हॉट फोटोशूट
मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू अपने फैशन सेन्स के कारण हमेशा ट्रोल होती है। कई बार हरनाज ऐसी ड्रेसेज में देखा गई है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं लोगों के निशाने पर आ गई। अब हरजान कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने न्यूयॉर्क फैशन शो से अपनी लेटेस्ट तस्वीरे इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में हरनाज ब्लैक कलर की सिल्वर सीक्वेंस वर्क की ड्रेस में नजर आई हैं। मिस यूनिवर्स (Miss Universe) की फोटोज वायरल होने लगी है। इन तस्वीरों में हरनाज का लुक बेहद ग्लैमरस है। देखिए हरनाज कौर की ब्लैक ड्रेस की फोटोज जो सुर्खियों में हैं।
हरनाज कौर संधू ने फोटोज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने हद से ज्यादा छोटी ड्रेस पहनी है। हरनाज तस्वीरों में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए हरनाज कौर संधू ब्लैक गॉगल्स और लाइट मेकअप के साथ ओपन हेयर में है। मिस यूनिवर्स कार के अंदर बैठकर कातिलाना लुक्स देती दिख रही है।
इन 6 राशि वालों के लिए बेहद खास हैं 10, 17 और 24 सितंबर
यह साल बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन एवं गोचर का साल कहा जा सकता है। अभी तक बहुत कुछ परिवर्तन सामने आ चुके हैं अब बचे हुए चार महीनों में भी ग्रहों की बड़ी उथल-पुथल होने जा रही है। ग्रहों की राशियाँ हर महीने बदलती रहती हैं। लेकिन कभी-कभी ये गोचर काफी खास हो जाता है। सितंबर में भी ऐसा ही आयोजन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर की ये तीन तारीखें बेहद खास मानी जा रही हैं। इन तीन बदलावों की वजह से ये तारीखें यानी 10 सितंबर, 17 सितंबर और 24 सितंबर इन 6 राशि वालों के लिए बेहद खास हैं। 10 सितंबर को सुबह बुध कन्या राशि में वक्री होगा। इसके बाद सूर्य का गोचर भी कन्या राशि में होता है। यह 17 सितंबर की सुबह होगी। अंत में, शुक्र कन्या राशि में गोचर करता है। यह गोचर 24 सितंबर की सुबह होगा। इन तीनों बदलावों की वजह से ये तारीखें यानी 10 सितंबर, 17 सितंबर और 24 सितंबर इन 6 राशि वालों के लिए बेहद खास हैं।
इन राशियों को मिलेगा फायदा
मिथुन (Gemini) : इस राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इस दौरान पारिवारिक संबंध भी मजबूत होते हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम में बहुत मजा आता है। मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलता है।
धनु (Sagittarius) : इस राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके काम की काफी तारीफ होगी। कारोबारियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप के काम में आप अच्छा मुनाफ़ा कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के सिंगल लोगों को अपना लव पार्टनर मिल सकता है।
मेष राशि: इस राशि के लोगों को सूर्य के गोचर से बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपको हर काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने के योग हैं।
कर्क राशि: सूर्य के गोचर से इस राशि का पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं बहुत शुभ साबित होती हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ता है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी।
वृष राशि: इस राशि के लोगों को कन्या गोचर से अनुकूल परिणाम मिलते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गुप्त धन अचानक मिल सकता है। धन संग्रह करने में भी आप सफल होंगे।
कुंभ राशि: इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन संग्रह करने में भी आप सफल होंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का मौका है।
पीएम मोदी SCO शिखर में शामिल होने समरकंद जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन (SCO Summit 2022) में शामिल होंगे। यह शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के समरकंद (Samarkand) में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल होंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी हो सकती है। इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की फेस टू फेस द्विपक्षीय बैठक ब्राजील के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई थी, जिसे नवंबर 2019 में आयोजित किया गया था।
क्या होगा पीएम का शेड्यूल?
प्रधानमंत्री 14 सितंबर को समरकंद पहुंचेंगे और दो दिवसीय शिखर बैठक में शामिल होकर 16 सितंबर को भारत (India) वापस लौटेंगे. शिखर सम्मेलन 15-16 सितंबर को होगा। इससे पहले जून 2019 में कर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ सम्मेलन किया गया था. शिखर सम्मेलन में भारत की उपस्थिति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिखर सम्मेलन के अंत में एससीओ की रोटेशनल प्रेसीडेंसी ग्रहण करेगा। भारत सितंबर 2023 तक एक साल के लिए समूह की अध्यक्षता करेगा। अगले साल भारत एससीओ सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें चीन, रूस और पाकिस्तान के नेता शामिल होंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक के दौराना रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बदली भू-राजनीतिक स्थिति और इसके प्रभाव पर चर्चा हो सकती है। चूंकि एससीओ के कई सदस्य देश अफगानिस्तान के पड़ोसी है, इसलिए तालिबान शासन को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है। समरकंद में पिछले छह महीने से एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी या नहीं, यह साफ नहीं है क्योंकि शनिवार रात तक भारत और पाकिस्तान के बीच कोई आधिकारिक संपर्क नहीं हुआ था। शिखर सम्मेलन के अलावा, विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें होंगी या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
एआई और नैनोटेक्नोलाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एम्स और एनआइटी के बीच मध्य पांच वर्ष का और एमओयू
रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के मध्य संयुक्त शोध परियोजनाएं अब पांच वर्ष और जारी रहेंगी। इस संबंध में दोनों संस्थानों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। नई परियोजनाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) और नैनोटेक्नोलाजी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दोनों संस्थानों के मध्य पांच वर्ष पूर्व एमओयू किया गया था, जिसकी अवधि पूर्ण होने के बाद अब पुन: पांच वर्ष के लिए निदेशक प्रो. (डा.) नितिन एम नागरकर और एनआइटी केे निदेशक प्रो. एएम रावाणी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर प्रो. नागरकर ने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाओं पर काम करेंगे। एनआइटी एम्स को बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, भीड़, प्रबंधन, वेस्ट मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता का लाभ प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही एआइ और नैनोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में भी दोनों संस्थानों के मध्य सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। एम्स के चिकित्सक अपनी जरूरतों को एनआइटी के विशेषज्ञों को बता सकते हैं, जिनका तकनीकी समाधान एनआइटी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही दोनों संस्थानों के शिक्षकों के मध्य वार्ता होगी और लगभग 20 चुनौतीपूर्ण विषयों को चिन्हित कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्रो. रावाणी ने तकनीक की कंवर्जेंस की चर्चा करते हुए कहा कि अब समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए संयुक्त रूप से अकादमिक कार्यक्रम और कान्फ्रेंस आयोजित की जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर नमन किया
वे मुस्काते फूल, नहीं जिनको आता है मुरझाना, वे तारों के दीप, नहीं जिनको भाता है बुझ जाना!
हिन्दी कविता के छायावादी युग के प्रमुख स्तंभों में से एक, प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। भारतीय साहित्य को समृद्ध बनाने में दिया गया आपका योगदान अतुलनीय है ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कवि गजानन माधव मुक्तिबोध की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन किया
मध्य प्रदेश की माटी के लाल एवं हिन्दी साहित्य की स्वातंत्र्योत्तर प्रगतिशील काव्यधारा के कवि गजानन माधव मुक्तिबोध जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन !
“अंधेरे में”, “चांद का मुंह टेढ़ा है”, “ब्रह्मराक्षस” जैसी आपकी अमूल्य रचनाएं साहित्य जगत को सदैव सुरभित करती रहेंगी !














