मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई

सभी देश व प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी पर सृष्टि के पालनहार हरि विष्णु एवं विघ्नहर्ता गणेश की असीम कृपा बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली, समृद्धि व आरोग्य लेकर आए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर नमन किया

मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षार्थ आपका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों में सदैव राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता रहेगा ।

मुख्यमंत्री चौहान ने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज़ कुरियन की पुण्यतिथि पर नमन किया

भारत में श्वेत क्रांति के जनक, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से अलंकृत डॉ. वर्गीज़ कुरियन की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। दुग्ध उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में आपके अमूल्य योगदान के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक ली

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रातः 7 बजे निवास से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली।
मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को खाद से वंचित रखने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मोदी की श्योपुर जिले की यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से चीते लाकर उन्हें बसाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में इस कार्य का शुभारंभ 17 सितम्बर को करेंगे। इस कार्यक्रम को पूरी गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर प्रधानमंत्री जी के 17 सितम्बर को श्योपुर जिले के भ्रमण के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। बताया गया कि श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित तकनीक के अनुसार बसाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ विमर्श
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा में मुख्य रूप से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के प्रवेश करवाने और कराहल में स्व-सहायता समूह की बहनों के सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मध्यप्रदेश के जिलों में ओडीओपी में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति भी शामिल रहेगी। मुख्य रूप से मुरैना जिले में सरसों तेल, शिवपुरी जिले में मूंगफली तेल, चंदेरी में तैयार अंगवस्त्र, शिवपुरी में बनाए गए जैकेट, डिण्डौरी की गोंडी चित्रकला औरमिलेट उत्पाद की गतिविधियों एवं इनके उत्पादन और निर्माण आदि से जुड़े कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री जी को दी जाएगी।
प्रदेश में संचालित होंगी कल्याणकारी गतिविधियाँ
मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर पर श्योपुर में दो प्रमुख कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हो रहे हैं। शेष जिलों में विभिन्न विभाग जन-कल्याणकारी गतिविधि कर इस अवसर को प्रसन्नता व्यक्त करने का माध्यम बनाएँ। प्रदेश में 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने का अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विभागों के सेवा कार्यों का लाभ आम जनता को मिले, इसके लिए कार्यक्रमों का स्वरूप निर्धारित कर क्रियान्वयन किया जाए। प्रधानमंत्री जी के जन्म-दिवस से प्रारंभ हो रहे अभियान के लिए विभागों के अधिकारी और मैदानी अमले को दायित्व दिए जाएँ।
सर्वेक्षण में चीतों के लिये कूनो पाया गया सबसे अनुकूल
जानकारी दी गई कि वर्ष 1952 में भारत में चीता विलुप्त घोषित किया गया था। वर्ष 2009 में चीता पुनर्स्थापना के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय चीता विशेषज्ञों की चर्चा हुई। वर्ष 2010 में भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाईल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट) ने भारत में चीता पुनर्स्थापना के लिए संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 10 स्थलों में कूनो अभ्यारण्य जो वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान है, सर्वाधिक उपयुक्त पाया गया। भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुँचे चीतों की प्रतिस्थापना के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल और गाइडलाइन के अनुसार कार्य होगा। परियोजना के एकीकृत प्रबंधन में कूनो के राष्ट्रीय उद्यान के 750 वर्ग किलोमीटर में लगभग दो दर्जन चीतों के रहवास के लिए उपयुक्तता है। इसके अतिरिक्त करीब 3 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र दो जिलों श्योपुर और शिवपुरी में चीतों के स्वंच्छद वितरण के लिए उपयुक्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी दो बाड़ों में चीते विमुक्त करेंगे। पहले बाड़े में दो नर चीते छोड़े जाएंगे। दूसरे बाड़े में एक मादा चीता को छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों के दल ने नामीबिया की चीता प्रबंधन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मौलश्री, गुलमोहर और नीम के मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में मौलश्री, गुलमोहर और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ एमपी फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी आज फिजियोथैरेपी दिवस पर पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

बाढ़ वाले गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री चौहान ने पूजन-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक बुधवार को विदिशा में रंगई घाट स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह मंदिर में हो रहे यज्ञ में शामिल हुए और भजन भी गाये। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर परिसर में भंडारे में कन्याओं को भोजन कराया। उन्होंने यहाँ उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री चौहान ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सब भगवान गणपति की गौरी मैया की आराधना में लगे हुए हैं। प्रति वर्ष श्री बाढ़ वाले गणेश जी के चरणों में हम आते हैं और लोक कल्याण, सबकी भलाई, सबका कल्याण, सबका आनंद, सबकी प्रसन्नता, सब सुखी हों, सब निरोग हों, प्रदेश खूब आगे बढ़े और देश की प्रगति और विकास की प्रार्थना करते हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाढ़ वाले गणेश जी सबके विघ्न हरें, सदबुद्धि दें, सन्मार्ग पर चलाएँ और सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें।

अजय देवगन का फर्स्ट लुक ट्रेलर रिलीज से पहले सामने आया

लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई फिल्म ‘थैंक गॉड’ में दिग्गज अभिनेता अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे देख फैंस अजय के कायल हो रहे हैं। इसमें अजय देवगन काला चश्मा और कोट सूट पहने एक सुनहरे रंग के एक बहुत ही खूबसूरत सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पीछे दो शेर सिंहासन से जुड़े हुए हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं। फिल्म के इस दिलकश पोस्टर के साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आई है कि कल फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा। दिवाली 2022 को रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही बॉलीवुड के सबसे डैशिंग विलेन सिद्धार्थ मल्होत्रा और बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे।
जारी हुआ सिद्धार्थ और अजय का फर्स्ट लुक
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने कू हैंडल के जरिए फिल्म में अजय देवगन के फर्स्ट लुक की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि फिल्म बड़े परदे पर दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर, 2022 को रिलीज़ की जाएगी। यह फिल्म एक लाइफ ड्रामा पर आधारित है, जो दर्शकों को गुदगुदाने के साथ ही एक प्यारा-सा संदेश भी देगी। सूत्रों की मानें, तो फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने को है। इन्द्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ को टी-सीरीज़ फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया जा रहा है।
चित्रगुप्त के किरदार में नजर आए अजय देवगन
यह पहली बार होगा, जब अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ ऑनस्क्रीन दिखाई देंगे। जबकि अजय और रकुल तीसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वे दोनों इससे पहले ‘दे दे प्यार दे’ और ‘रनवे 34’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में नोरा फतेही भी नजर आएंगी, जिन्हें यूट्यूब सेंसेशन योहानी के सुपरहिट गाने ‘माणिके मागे हिते’ के हिंदी वर्जन पर परफॉर्म करते देखा जाएगा। यदि थैंक गॉड के अलावा अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास अभी कई फिल्में हैं, जिनमें ‘चाणक्य’, ‘दृश्यम 2’, ‘कैथी हिंदी रीमेक- भोला’, ‘मैदान’, ‘रेड 2’ और ‘सिंघम 3’ जैसी दमदार फिल्में शामिल हैं।

टी-20 विश्‍व कप वार्मअप मैचों का आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप के वार्मअप मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम टू्र्नामेंट में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 16 टीमों के लिए मेलबर्न और ब्रिस्बेन में प्रैक्टिस मैच का आयोजन होगा। पहले दौर में उतरने वाली टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और जंक्शन ओवल में 10 से 13 अक्टूबर के बीच प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। दूसरे दौर यानी सुपर 12 में जगह बनाने वाली टीमें 17 और 19 अक्टूबर के बीच ब्रिस्बेन में प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। 17 अक्टूबर को भारत का सामना गाबा में ऑस्ट्रेलिया से होगा। 19 अक्टूबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेलेगी।
10 से 17 अक्टूबर के बीच यह मुकाबले खेले जाने हैं। भारतीय टीम को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दो वार्मअप मैच खेलना है। आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक भारत का टी20 विश्व कप में पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होना है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप को 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाना है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और जंक्शन ओवल के बीच विभाजित होने वाले मैचों के साथ पहले दौर की टीमें 10 से 13 अक्टूबर के बीच अपना अभ्यास मैच खेलेंगी।
सुपर 12 राउंड में सीधे खेलने के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें 17 और 19 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में अपना अभ्यास मैच खेलेंगी। पहला अभ्यास मैच 10 अक्टूबर को वेस्ट इंडीज और यूएई के बीच जंक्शन ओवल में है। स्कॉटलैंड फिर नीदरलैंड से और श्रीलंका उसी दिन दो अन्य खेलों में उसी स्थान पर जिम्बाब्वे से खेलेगा। मेजबान और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला और एकमात्र अभ्यास मैच भारत के खिलाफ 17 अक्टूबर को गाबा में खेलेगा।

पीली सरसों के उपाय से पितृ दोष बचाएंगे

भोजन का स्वाद बढ़ाने और सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए पीले सरसों काफी मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीली सरसों के छोटे दाने जीवन में बड़ा बदलाव भी ला सकते हैं। सरसों के ये दाने खाने के अलावा हमें बुरी नजर से भी बचाते हैं। साथ ही ये घर में फैल रही नेगेटिविटी को थोड़े ही समय में दूर कर देती है। वास्तु में पीली सरसों के खूब उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि घर में आई सारी परेशानियों को सरसों के टोटके से दूर भगाया जा सकता है। घर के माहौल, कलह-क्लेश, आर्थिक संकट, व्यवसाय में गिरावट आदि से छुटकारा दिलाने में सरसों एक बेहतर उपाय बताया जाता है। बता दें कि तंत्र शास्त्र में भी सरसों का बेहद महत्व है। सरसों के दाने घर से नेगेटिव ऊर्जा को दूर कर देते हैं।
पीली सरसों के टोटके
आपके घर में भूत-प्रेत जैसी बुरी शक्तियों का साया है तो कपूर के साथ सरसों को जलाएं। उसे पूरे घर में लेकर घुमाएं। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
किसी नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं तो प्रवेश से पहले घर के सारे कोनों में पीली सरसों का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है। और आने वाली समस्याएं कम होती है।
रविवार के दिन कांच की एक कटोरी में पीली सरसों भरकर घर के ईशान कोण की दिशा में रख दें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...