सितंबर में बिहार आएंगे अमित शाह

बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सितंबर में राज्य के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह की 23 और 24 सितंबर को सीमांचल में प्रवास का कार्यक्रम है। अमित शाह की पूर्णिया में विशाल जनसभा होगी और वे किशनगंज में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बांग्लादेश की सीमा के पास स्थित सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अमित शाह का बीजेपी के लिए यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा है।
बीजेपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह 23 सितंबर को पूर्णिया में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को किशनगंज में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इसी महीने बीजेपी नीत एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ राज्य में सरकार बनाई। बिहार में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बाद शाह का राज्य में ये पहला दौरा होगा। हालांकि, अमित शाह पिछले महीने ही पटना आए थे, लेकिन तब बीजेपी सत्ता में थी।
जेडीयू ने लगाए सांप्रदायिकता के आरोप
इस बीच जेडीयू ने अमित शाह के इस दौरे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी की राजनीति सांप्रदायिक तनाव पर टिकी है। यह शाह की पहली यात्रा के लिए जगह के चुनाव में नजर आ गई है। मगर इसका कोई फायदा नहीं होगा। बिहार में सांप्रदायिकता को भुनाने की बीजेपी की योजना उसी तरह विफल हो जाएगी जैसे उसने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में की थी।

स्पेशल क्लब में शामिल होने पर विराट कोहली का रॉस टेलर ने ऐसे किया वेलकम

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए। विराट से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेल चुके थे। विराट का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 100वां मुकाबला था। अपने साथ स्पेशल क्लब में शामिल होने पर टेलर ने विराट को बधाई दी है। विराट और टेलर ही अभी दो ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है।
टेलर ने ट्विटर पर लिखा, ” भारत के लिए 100 T20I मैच खेलने पर विराट कोहली को बधाई। क्लब में स्वागत है। आने वाले वर्षों में आपके और भी कई मैच देखने के लिए मैं उत्साहित हूं! ”
T20I में अपना 100वां मैच पूरा करने वाले विराट अब दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से T20I में डेब्यू किया था। 33 साल के कोहली T20I इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कोहली ने इस साल मार्च में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। वह अब तक 102 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। विराट ने अब तक 262 वनडे मैचों में अब तक 12344 रन बनाए हैं।

प्रदेश एवं देश के समस्‍त खिलाडि़यो को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस की मुख्यमंत्री चौहान ने शुभकामनाऐं दी

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और जीवन में खेल भावना का होना भी आवश्यक है।मध्यप्रदेश में खेलों को प्रतिष्ठित करने का प्रयास निरंतर जारी है। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित ओलिंपिक में भी प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।

वाराणसी में मुख्यमंत्री चौहान ने पौधा लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान आज प्रातः सर्किट हाउस परिसर, वाराणसी में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने फायकस का पौधा लगाया।
पौधे का महत्व
फायकस का घर की बगिया और उद्यानों की साज-सज्जा में विशेष महत्व है। इसमें हवा को साफ करने की क्षमता होती है। यह घर को ठंडा बनाए रखता है और ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा छोड़ता है। इस नाते यह पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। सदाबहार पौधा होने से इसकी उम्र भी लंबी होती है।

काशी में विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौराणिक नगर वाराणसी (बनारस /काशी) के विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लिये। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक महादेव जी का विधि-विधान से पूजन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने काशी के विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थापित शिव भक्त, लोकमाता श्रद्धेय अहिल्याबाई होल्कर के चरणों में भी नमन किया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुख्यमंत्री चौहान ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ प्रदान कर सिंधिया का स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

आजादी के अमृत महोत्सव में जन-गण-मन राइज़िंग एम.पी. कार्यक्रम हुआ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अध्यात्म हमारा मूल्य है, मैं जो भी कर पाता हूँ उसका आधार अध्यात्म ही है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। अद्वैत वेदांत ही सब कुछ है। भागवत का सार है प्रेम और प्रेम का मूल एकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बात कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में क्षेत्रीय न्यूज चैनल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव में “जन-गण-मन राइज़िंग एमपी” कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुनिया हमारा स्थाई घर नहीं है। मनुष्य को एक-दूसरे के प्रति सदभावना रख कर कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। बेहतर कार्य करने की कोशिश करें। इसी में जीवन की सार्थकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सबको साथी और मित्र मान कर अपना कार्य ढंग से करते रहें। आलोचनाओं से बच कर मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें। अच्छे श्रोता बनें और अच्छे गुणों को भी ग्रहण करें। परिवार को भी आप मित्र मानें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य ने सनातन संस्कृति को जीवित रखा है। भारत को सांस्कृतिक रूप से एक बनाने में उनका योगदान है। उनके विचारों को जन-जन तक ले जाना हमारा कर्त्तव्य है। अद्वेत वेदांत का प्रचार-प्रसार पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि आनंद पद और दौलत से नहीं मिलता है। आनंद तो अंदर से मिलता है। इसे ध्यान में रख कर हमने आनंद विभाग बनाया है। जिसके पास जो अधिक है उसे दूसरों को देने में आनंद मिलता है। आनंदम केंद्रों पर जाकर जरूरतमंद लोग सामग्री ले सकते हैं। प्रदेश में आनंद उत्सव मनाने के लिए कार्यक्रम होंगे।

कोलार की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा वाली झांकी गणपति एनक्लेव में

कोलार, उपनगर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चालू हो गई है। आज गणपति इन्क्लेव में क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतिमा को विराजमान करने के लिए भूमिपूजन पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। पूजन कार्यक्रम में वार्ड 82 के पार्षद ज्योति मिश्रा, गुड्डू भदोरिया, अतुल सक्सेना, पंकज गजभिए, सचिन सूर्यवंशी, अनूप सिंह बैंस, गुलशन प्रजापति, विजय बाथम, विनय रंधवे, विनय माली, जयदीप बर्मा, राजा ठाकुर, उज्जवल ठाकुर, विशाल पाठक, प्रतीक रायकवार, सौरभ एडवोकेट, तुषार कुमार, मुख्य समिति से रामू भाई,अंश भाई ,टिंकू भाई, श्यामू भाई,अभिषेक भाई,धन्नू भाई सहित रहवासी उपस्थित रहे।

EV से देश में आएगी साइलेंट क्रांति- PM

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में स्मृतिवन स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक भुज में 2001 में आए भयानक भूकंप में जान गंवाने वाले 13 हजार लोगों की याद में बनाया गया है। साथ ही करीब 470 एकड़ इलाके में बना यह स्मारक इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से उबरने के लोगों के जज्बे को भी दर्शाता है।
2070 के लिए ‘नेट ज़ीरो’ का लक्ष्य तय किया
भारत ने COP-26 में ये घोषणा की है कि वो 2030 तक अपनी स्थापित विद्युत क्षमता का 50% क्षमता गैर जीवाश्म स्त्रोतों से हासिल करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हमने 2070 के लिए ‘नेट ज़ीरो’ का लक्ष्य तय किया है।

प्रदेश सरकार हर माह ढाई लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी – मुख्यमंत्री चौहान

इंदौर । प्रदेश सरकार हर महीने ढाई लाख लोगों को रोजगार से लगाएगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में स्वरोजगार ऋण का वितरण करते हुए यह घोषणा की। रोजगार दिवस पर शनिवार को इंदौर में विशेष समारोह हुआ। संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीने के लिए रोटी और रोटी के लिए रोजगार चाहिए। जनवरी 2021 में पहला रोजगार दिवस मनाया था। पहले दिन ही पांच लाख युवाओं को लोन दिलवाया। 13 लाख लोगों को मार्च तक लोन दे चुके हैं। अब सरकारी नौकरी भी ऐसे आयोजनों के साथ दी जाएगी।
गुरु अमरदास हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रंगवासा-राऊ में प्रस्तावित खिलौना (टाय) क्लस्टर की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार समेत तमाम भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने समारोह की शुरुआत की। उन्होंने उद्यमिता प्रशिक्षण के लिए आनलाइन ट्रेनिंग माड्यूल भी लांच किया। इंदौर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री खुद उपस्थित थे। प्रदेश के सभी 52 जिले इस आयोजन से आनलाइन जुड़े।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...