जेनिफर लोपेज कन्या राशि के लोगों को डांस ग्रुप में नहीं रखतीं

जेनिफिर लोपेज काफी चर्चाओं में रहती है। बेन एफ्लेक के साथ दो शादियों के कारण लाइमलाइट में रहीं। राल्फ लॉरेन की वेडिंग में जिस ड्रेस को उन्होंने पहना था। उसकी वजह से भी सुर्खियों में रही। अब वो जिस वजह से चर्चा में है। उसकी वजह कुछ और ही है। हाल ही में एक्ट्रेस और डांसर हीथर मॉरिस ने जेनिफिर लोपेज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बताया कि हमने पूरे दिन ऑडिशन दिया, लेकिन बाद में हमें जाने के लिए कह दिया।
कन्या राशि वालों को नहीं रखती थीं
हीथर मॉरिस ने खुलासा किया कि जेनिफर लोपेज उन लोगों को काम पर नहीं रखती हैं, जो कन्या राशि के होते हैं। वो ज्योतिष में इतना विश्वास रखती हैं कि किसी भी कन्या राशि के कलाकार को अपनी डांस ग्रुप में नहीं रखतीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में हीथर ने इस बात का खुलासा किया। बताया कि जेनिफर लोपेज के एक टूर के लिए उन्होंने डांसर्स के लिए ऑडिशन दिया था। वो कमरे में चली गई। फिर कहा बहुत धन्यवाद, तुम लोगों ने इतनी मेहनत की। हाथ उठाकर बताएं रूम में कोई कन्या राशि का है तो।
कई लोगों ने इसकी जानकारी दी
मॉरिस ने कहा कि वो उस कमरे में नहीं थीं। उन्होंने कई सारे लोगों से जेनिफर लोपेज के बारे में ये स्टोरी सुनी है। ये अफवाह भी लगती है, लेकिन सच है। जब एक व्यक्ति कहता है, तो आप अनदेखा कर देते हैं। जब कई लोग कहते हैं तो ये सच हो सकता है।
बिना पैसे के दे रहे थे ऑडिशन
हीथर मॉरिस ने कहा कि डांस ऑडिशन के लिए आपको पैसे नहीं मिल रहे हैं। आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ऑडिशन दे रहे हैं। जेनिफिर के बारे में बताते हुए मॉरिस ने कहा कि लोपेज ने सभी को देखा और कहा, यहां आने के लिए धन्यवाद। पूरे दिन के ऑडिशन के बाद उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा।

रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

थोड़ी ही देर में दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला शुरु होनेवाला है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। टीम में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को चुना गया है। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के साथ आवेश ख़ान को तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर शामिल किया गया है। रविवार को कोहली अपना 100वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले हैं और वह तीनों प्रारूपों यह दर्जा हासिल करने वाले भारत के केवल दूसरे खिलाड़ी होंगे।

माँ विंध्यवासिनी की मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा- अर्चना की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने माँ विंध्यवासिनी से मध्यप्रदेश और देश की उन्नति, विश्व के कल्याण और हर घर-आँगन, सुख, समृद्धि, आनंद से भरे रहने और सबके मंगल की प्रार्थना की।

त्रुवांशु कन्नोजे को इलाज के लिए मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर 6 लाख रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर खरगोन जिले की सेगाँव तहसील के ग्राम कनचंपुरा के निवासी लोकेश कन्नोजे के सुपुत्र त्रुवांशु को मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना में उपचार के लिए 6 लाख 48 हजार रूपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आर्थिक सहायता स्वीकृत होने से त्रुवांशु का बेहतर उपचार निर्बाध रूप से हो सकेगा। त्रुवांशु कन्नोजे को सुनने एवं बोलने में तकलीफ है। अब उसका अगले सप्ताह ऑपरेशन हो सकेगा।

जूडो वर्ल्ड चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की युवा जूडो खिलाड़ी लिन्थोइ चानाम्बाम को जूडो वर्ल्ड चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान कहा कि लिन्थोइ ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत पर मुझे और देशवासियों को जितनी खुशी हुई है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

क्रिटिकल केयर ब्लाक मध्य प्रदेश के चार मेडिकल कालेजों में बनेगा

ग्वालियर। ग्वालियर सहित प्रदेश के चार मेडिकल कालेजों में मरीजों की परेशानी को देखते हुए क्रिटिकल केयर ब्लाक तैयार किए जाएंगे। जिससे दुर्घटना में घायल हाेने वालाें को बेहतर और तत्काल उपचार दिया जा सके। क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण ग्वालियर,दतिया,विदिशा और भोपाल में होगा। क्रिटिकल केयर ब्लाक को तैयार करने से तकनीकी रूप से तैयार करने की जिम्मेदारी यूएसएसआइडी राइस संस्था को दी गई है, जो इन कालेजाें में तैयार होने वाले ट्रामा सेंटर में समुचित तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में इन चार स्थलों पर क्रिटिकल केयर ब्लाक बनाने की सहमति दी जा चुकी है। अब जल्द ही इन मेडिकल कालेजाें के अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्वालियर का ट्रामा सेटर 30 बेड से बढ़कर 130 बेड का हो जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठाया गया है। जिससे भविष्य की महामारियों से उत्पन्न चुनाैतियों से निपटा जा सके।
क्रिटिकल केयर ब्लाक के निर्माण के लिए कंपनी ने की अधिकारियों की नियुक्तिःचिकित्सा शिक्षा विभाग से जारी हुए आदेश के अनुसार सीसीबी स्थापित किया जाना है। जिसको लेकर मेडिकल कालेज स्तर पर यूएसएसआइडी राइस द्वारा उपरोक्त गतिविधियों के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए जा चुके हैं। यूएसएसआइडी राइस द्वारा जिन सलाहकारों की नियुक्ति की गई है, उनकी सूची भी संबंधित सभी चारों मेडिकल कालेजों को भेज दी गई है।

भगवान गणेश का जन्म माता पार्वती के उबटन से हुआ था

गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। इस बार गणपति की पूजा सभी के लिए विशेष फलदायी रहेगी। इसकी वजह इस दिन पांच खास योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सबसे बड़ा योग बुधवार है। जिसके अधिपति स्वयं वक्रतुण्ड है। चित्रा नक्षत्र, रवि, शुक्ल और ब्रह्मयोग का संयोग होना भी इस दिन की शुभता को बढ़ाता है। भादौ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं मंगलमूर्ति के जन्म से जुड़ी कहानी के बारे में।
उबटन से हुआ भगवान गणेश का जन्म
शिवपुराण के अनुसार भगवान गणेश का जन्म माता पार्वती के उबटन से हुआ था। देवी ने अपने शरीर पर हल्दी का उबटन लगाया। उस उबटन को उतारने के बाद उसे इकट्ठा कर उससे एक पुतला बना दिया। फिर उस पुतले में प्राण डालें। इस तरह गणपति का जन्म हुआ। इसके बाद माता पार्वती ने लंबोदर को आदेश दिया कि तुम द्वार पर बैठो और किसी को अंदर आने मत देना।
कुछ देर बाद महादेव जब घर आए तो भगवान गणेश ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। जिससे भगवान शिव क्रोधित हो उठे। दोनों के बीच युद्ध हो गया। इस लड़ाई में शिवजी ने अपने त्रिशूल से गणपति की गर्दन काट दी। इसके बाद जब माता पार्वती ने अपने बेटे को इस हालत में देखा तो वह विलाप करने लगीं। देवी ने भोलेनाथ से कहा कि आपने मेरे संतान का सिर क्यों काटा। महादेव ने पूछा कि यह आपका पुत्र कैसे हो सकता है।
जिसके बाद देवी पार्वती ने उन्हें पूरा किस्सा बताया और बेटे का सिर वापस लाने को कहा। तब भगवान शिव ने कहा कि मैं इसमें प्राण डाल दूंगा, लेकिन इसके लिए सिर की आवश्यकता होगी। जिसके बाद उन्होंने गरुड़ से कहा कि उत्तर दिशा में जाइए। वहां जो भी मां अपने बच्चे की तरफ पीठ करके सो रही हो, उस बच्चे का सिर ले आइए।
गरुड़ को भटकते हुए काफी समय हो गया। आखिरी में उन्हें एक हथिनी दिखी जो अपने बच्चे की तरफ पीठ करके सो रही थी। गरुड़ उस बच्चे का सिर ले आए। जिसके बाद महादेव ने वह सिर गणेश के शरीर से जोड़ दिया। उसमें प्राण डाल दिए।

जाह्नवी कपूर का बैकलेस ब्लाउज के साथ शिमरी साड़ी में कातिलाना अंदाज

श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। उनके तरह-तरह के लुक लोगों के दिलों में खलबली मचा देते हैं। जाह्नवी कभी वेस्टर्न तो कभी इंडियन आउटफिट में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना देसी लुक फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। जाह्नवी ने फिलहाल ज्यादा फिल्में नहीं की है लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
जाह्नवी का देसी लुक
जाह्नवी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। जाह्नवी ने हाॅटनेस के मामले में इंडस्ट्री की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर दे दी है। जाह्नवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
जाह्नवी ने इस बार साड़ी पहनी है। उनके इस लुक को देख कोई भी नजरें नहीं हटा पा रहा है। बैकलेस ब्लाउज और सफेद रंग की शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस को देख हर कोई दिवाना हो रहा है। जाह्नवी ने अपने देसी लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा दिया है।

PM मोदी ‘खादी उत्सव’ में शामिल हुए, अटल पुल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी पर पैदलयात्रियों के लिए बने अटल पुल का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में ‘खादी उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस उत्सव में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने चरखा चला कर सूत भी काता।
पीएम मोदी ने कहा, ‘साबरमती के ये किनारा आज धन्य हो गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7,500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी कुछ पल चरखे पर सूत कातने का मिला।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि यहां मौजूद सभी लोग, इस आयोजन को देख रहे सभी लोग आज यहां ‘खादी उत्सव’ की ऊर्जा को महसूस कर रहे होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने आज ‘खादी उत्सव’ करके अपने स्वतंत्रता सेनानियों को बहुत सुंदर उपहार दिया है।’
कार्यक्रम का उद्देश्य खादी को लोकप्रिय बनाना, खादी उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करना और युवाओं में खादी के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस मौके पर उत्सव राज्य के विभिन्न जिलों से 7500 महिला खादी कारीगर एक ही समय और एक ही स्थान पर चरखा कताई की।

तीनों फॉर्मेट में मैचों का ‘शतक’ लगाने वाले विराट कोहली दूसरे क्रिकेटर बनेंगे

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एशिया कप 2022 के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड कायम करने के लिए तैयार हैं। विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेल चुके हैं। विराट अब रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही सभी फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।
अब तक केवल 13 क्रिकेटरों ने 100 या उससे ज्यादा T20I मैच खेले हैं। लेकिन टेलर उनमें एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। विराट ने अब तक 99 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.12 की औसत से 3308 रन बनाए हैं। उन्होंने 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से T20I में डेब्यू किया था।
33 साल के कोहली T20I इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कोहली ने इस साल मार्च में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। वह अब तक 102 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। विराट ने अब तक 262 वनडे मैचों में अब तक 12344 रन बनाए हैं।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...