पन्ना जिले की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा पन्ना जिले में संचालित जन -कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से योजनावार समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर पन्ना से योजनाओं के क्रियान्वयन के स्तर की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियात्मक विलम्ब नहीं होना चाहिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में जल संसाधन राज्य मंत्री और पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमिश्नर सागर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े। अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की गति बढ़ाएं
मुख्यमंत्री चौहान ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवास गृह के कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में प्रक्रियागत विलम्ब नहीं होना चाहिए। यदि जियो टेगिंग और मेपिंग जैसे कार्यों में दो-तीन माह लगाए जाएंगे तो हितग्राही को विलम्ब से योजना का लाभ मिलेगा। कलेक्टर पन्ना संजय मिश्र ने बताया कि जिले में योजना में 83 प्रतिशत आवास गृह बन गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वीकृत आवास गृह शीघ्र पूर्ण करने और प्रत्येक माह योजना की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा।

 

मध्य भारत के पहले टॉय क्लस्टर का मुख्यमंत्री चौहान ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ बेरोजगारी की दर सबसे कम है। हमारे प्रयास है कि धीरे-धीरे प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाया जाए। किसी भी युवा को मध्यप्रदेश की धरती पर निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं, यहाँ शिक्षा भी मिलेगी और रोजगार भी। शासन का संकल्प है कि हर माह विभिन्न कार्यक्रमों से लगभग ढाई लाख लोगों को आजीविका से जोड़ा जाए।” मुख्यमंत्री चौहान आज इंदौर के अमरदास हॉल में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-रोजगार योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत एवं वितरित किये। साथ ही 75 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिये 466 करोड़ रूपये की सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री चौहान ने हितग्राहियों को लाभ के प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में 2 करोड़ 84 लाख की लागत के मध्य भारत के पहले टॉय क्लस्टर का वर्चुअल शिलान्यास और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिये ई-लर्निंग मॉड्यूल का शुभारंभ भी किया।
23 लाख हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में दिया लाभ
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार भी अपने युवाओं को स्व-रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में पहला रोजगार दिवस 12 जनवरी 2022 को 5 लाख से अधिक प्रदेशवासियों को अलग-अलग योजनाओं में रोजगार प्रदान किया गया। इसी क्रम में 31 मार्च तक लगभग 13 लाख हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर 7 हजार करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत किये गये। एक अप्रैल से 22 अगस्त 2022 तक लगभग 9 लाख 52 हजार लोगों को 6 हजार करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पथ विक्रेताओं से लेकर स्टार्टअप इंडस्ट्री तक हम प्रदेश के हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं, जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में रोजगार दिवस न केवल एक मील का पत्थर है बल्कि महायज्ञ है।
टॉय क्लस्टर से मिलेगा 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 42 क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से आज 2 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से बने टॉय क्लस्टर का शुभारंभ इंदौर में किया गया। मध्य भारत के इस पहले टॉय क्लस्टर में 20 लघु इकाइयाँ स्थापित होंगी तथा 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्लस्टर के प्रथम चरण में 80 करोड़ रूपये का निवेश संभावित है। इसी तरह विभिन्न क्लस्टरों से प्रदेश में न केवल निवेश बढ़ेगा बल्कि कई गुना अधिक तेजी से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ME बस्ट हो जाने से कनिष्ठ यंत्री (JE) हुए घायल

जान की बाजी लगाकर विधुत सप्लाई सुधार कार्य मे जुटे रहते है, विधुत विभाग के इंजीनियर, कर्मचारी

विद्युत सुधार कार्य करते हुए ME बस्ट हो जाने से कनिष्ठ यंत्री (JE) हुए घायल

– ईस्ट डिविजन भोपाल डाटा सेंटर एमडी ऑफिस के पीछे गोविंदपुरा की घटना

आज भोपाल विद्युत सुधार करते हुए ME बस्ट हो जाने से कनिष्ठ यंत्री महेंद्र सिंह हुए घायल हो गए, मशीन में तेल भरा होता है जिसके कारण पूरा तेल नीचे काम कर रहे कनिष्ठ यंत्री के ऊपर गिरा। चेहरा सीना कई जगह से जलने की जानकारी आई है, भोपाल के एक निजी अस्पताल में इजाज जारी हैं।

मप्र के मुख्य सचिव को विधायक रामेश्वर शर्मा का पत्र

विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रोफेसर कॉलोनी में प्रस्तावित कलेक्ट्रेट निर्माण पर ली आपत्ति

– मुख्य सचिव को लिखा पत्र

– पुराने भोपाल से प्रशासनिक कार्यालयों का पलायन को बताया अनुचित

– यह निर्णय अति संवेदनशील क्षेत्र पुराने भोपाल पर प्रशासनिक नियंत्रण को कमजोर करेगा

– यह निर्णय पुराने भोपाल के नागरिको ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ अनन्याय होगा ।

Rameshwar sharma latter

गणेश उत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ा

भोपाल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (kolar road) के सर्वधर्म सी सेक्टर में नव युवक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के लिए पंडाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्माण में जुटे युवाओं की टोली का नेतृत्व कर रहे विशाल पाठक ने बताया की भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, रहवासियों सहित वार्ड 82 से पार्षद ज्योति मिश्रा, पूर्व पार्षद भूपेंद्र माली, गुड्डू भदौरिया, अनिकेत पांडेय, रोहिणी शर्मा, दिलीप साह, सचिन सूर्यवंशी, सुनील भाटी, टोनी बावा, मेहुल श्रीवास्तव, विपुल पाटिल, आशु राठौर एवं समस्त समिति उपस्थित रहे।

समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस की शुभकामनाऐं- मुख्ययमंत्री चौहान

समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महिलाएं किसी भी राष्ट्र के निर्माण और विकास का मुख्य आधार हैं। मेरी समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि उन्हें शिक्षा का, आर्थिक और सामाजिक समानता का अधिकार प्रदान कर सशक्त कीजिये।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में शुरू होने वाले 17 कलस्टर्स निर्माण की प्रक्रिया एक माह में आरंभ की जाए। रोजगार और स्व-रोजगार राज्य शासन की प्राथमिकता है। फार्मा, फर्नीचर, रेडीमेड गारमेंट, फूड-प्रोसेसिंग और खिलौना निर्माण में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन होता है। इन कलस्टर्स का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करें। औद्योगिक पार्कों के निर्माण की प्रक्रिया को भी गति दी जाए। साथ ही केवल रोजगार ही नहीं स्व-रोजगार के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से युवाओं को जोड़ने के लिए सुविधाजनक वातावरण और युवाओं को आवश्यक प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्व-रोजगार योजनाओं में अनुदान की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित करने के लिए पोर्टल अपग्रेडेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। सभी जिला कलेक्टर प्रतिमाह होने वाले रोजगार दिवस में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें।

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासकीय विभागों के क्रय में गुणवत्ता से समझोता किए बिना राज्य में निर्मित सामग्री को प्राथमिकता दी जाए। इससे राज्य के उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश में स्टार्टअप के लिए बेहतर इको सिस्टम विद्यमान है, खाद्य प्र-संस्करण और कृषि से संबंधित स्टार्टअप्स की पर्याप्त संभावनाएँ विद्यमान हैं। इस क्षेत्र में विभिन्न विभागों में परस्पर समन्वय से कार्य को गति दी जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, एम.एस.एम.ई. प्रोत्साहन योजना और मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति में निवेश पर सहायता जैसी योजनाओं का लाभ लेने में युवाओं को कोई समस्या नहीं आए।

जानकारी दी गई कि “एक जिला-एक उत्पाद” योजना में निर्मित सामग्री को ई-कॉमर्स कम्पनियों के साथ जोड़ने की दिशा में वॉलमार्ट वृद्धि के साथ एम.ओ.यू. किया जा चुका है। हेमलेज, फर्स्ट क्राय आदि से भी बातचीत जारी है।

विधि और विधायी कार्य विभाग की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अनुपयोगी कानूनों को समाप्त करने और अधिनियम, नियम तथा नीतियों के सरलीकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाए। लोक अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रदेश में व्यवस्था विकसित करें। लोक अभियोजन संचालनालय को सशक्त बनाने के लिए कॉडर निर्माण सहित आवश्यक ढाँचागत सुधार समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में विधि और विधायी कार्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे। संसदीय कार्य तथा विधि और विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि न्यायालयों के कार्य संचालन की सुगमता के लिए जिलों में न्यायालय भवन, न्यायाधीश आवास गृह, बार रूम, न्यायाधीशों के पदों तथा सपोर्टिंग स्टाफ की पूर्ति के संबंध में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, एडवोकेट जनरल आदि के साथ वार्षिक स्तर पर बैठक करने की व्यवस्था स्थापित की जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन के विरूद्ध प्रकरणों की मॉनीटरिंग के लिए साफ्टवेयर विकसित किया जाए। राज्य में लंबी अवधि से लंबित मुकदमों के जल्द निराकरण के लिए भी नीति निर्धारित करना आवश्यक है। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अधिवक्ता पंचायत के आयोजन का सुझाव दिया।

कृषि विभाग की योजनाओं की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्राकृतिक कृषि के इच्छुक किसानों के साथ शीघ्र ही संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें प्राकृतिक कृषि के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 59 हजार किसानों के पंजीयन और 28 हजार से अधिक किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण देने के कार्य को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने कृषि क्षेत्र में नैनो यूरिया, फार्म गेट एक्ट की पहल और कृषि क्षेत्र में उन्नति एप के प्रयोग की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

कृषि विविधीकरण में मध्यप्रदेश आगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि के विविधीकरण के लिए मध्यप्रदेश में दो परियोजनाओं की स्वीकृति एक राष्ट्रीय उपलब्धि है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में आईटीसी द्वारा औषधीय अश्वगंधा और तुलसी के 4500 एकड़ क्षेत्र में उत्पादन के साथ ही ग्रीन एंड ग्रेंस का जैविक सब्जियों और अनाज का 1235 एकड़ में उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। चार अन्य परियोजनाओं पर परीक्षण की कार्यवाई चल रही है। इनमें विदिशा जिले में हरी मटर और धनिया, रीवा, सतना, ग्वालियर, देवास, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर में आलू उत्पादन, देवास में बाँस उत्पादन और नर्मदापुरम, सीहोर एवं छिंदवाड़ा में संतरा और अमरूद का उत्पादन भी बढ़ाने का प्रयास है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि विविधीकरण में मध्यप्रदेश में किए गए ठोस प्रयास जारी रखे जाएँ। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 3 साल में सरसों का उत्पादन दोगुना हो गया है। वर्तमान में 12 लाख 33 हजार हेक्टेयर में सरसों का उत्पादन हो रहा है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा किसानों का पंजीयन जारी

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत एवं समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने वाले किसानो का भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खाते में सुनिश्चित करने के लिए इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक द्वारा किसानो का ई-केवाइसी किया जा रहा है। ई-केवाइसी के लिए आधार में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक है ताकि ओटीपी भेजा जा सके। आधार नंबर में वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज कराने का कार्य पोस्ट ऑफिस में एवं पोस्ट ऑफिस ग्रामीण डाक सेवको द्वारा मैदानी स्तर पर किया जा रहा है। संशोधित मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए हितग्राही को 50 रूपये का भुगतान करना होगा।

 

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के किसानों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों के आधार नंबर वर्तमान मोबाइल नंबर से दर्ज कराने के लिए जिले के डाकघरों मे संचालित आधार केन्द्रों के विभागीय कर्मचारियो एवं ग्रामीण डाक सेवको से संपर्क कर सुविधा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...