मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रखर वक्ता महान कवि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए लिखा है कि ”आपका महान व्यक्तित्व, युगांतकारी विचार और श्रेष्ठ कार्य सदैव हमें राष्ट्र एवं जन-सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने वाले भविष्यदृष्टा स्व. श्री वाजपेयी विचार राष्ट्र उत्थान के लिए हम सबका मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी
मंदसौर। मंदसौर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा का दौर जारी है। सोमवार की दोपहर बाद से हो रही वर्षा के बाद रात भर भी पानी बरसता रहा। अधिक वर्षा होने से शिवना नदी उफान पर आ गई। आगे के क्षेत्रों से पानी की तेज आवक को देखते हुए काला भाटा बांध के पांच गेट खोले गए, जिसके बाद राम घाट बांध, पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिधाम क्षेत्र में शिवना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। मंगवार सुबह 6:30 बजे बाद से पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवना का पानी पहुंचना प्रारंभ हुआ। 7 बजे शिवना ने भगवान पशुपतिनाथ के चरण पखारे और सुबह 8 बजे तक भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुख तक पानी पहुंच गया।
शिवना के इस रूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। शिवना का जल स्तर बढ़ने से मुक्तिधाम की छोटी पुलिया एवं मुक्तिधाम परिसर भी जलमग्न हो गया। जिले में पिछले 24 घंटे में करीब 100 मिमी वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा धुंधडका में 190 मिमी, सुवासरा में 130 और मंदसौर में 114 मिमी वर्षा हुई। मंदसौर जिले में अब तक लगभग 24 इंच वर्षा हो चुकी है।
निचली बस्तियों में पानी भरा, दुकानदार भी हुए परेशान
लगातार बारिश से शहर में वर्षा के पानी की निकासी की व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। स्टेडियम मार्केट, धान मंडी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया। वहीं खानपुरा क्षेत्र में अशोक नगर व अन्य निचली बस्तियों में घरों में पानी घुस गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने नगर पालिका अमले के साथ मंगलवार सुबह निचली बस्तियों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा पंप हाउस की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कोलार में हर वार्ड में 21 अगस्त को होगा रक्षाबंधन का आयोजन
Kolar Road Bhopal, हर वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलार रोड उपनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने वैभव मैरिज गार्डन हाल में रक्षाबंधन आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया, बैठक में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में 21 अगस्त दिन रविवार का दिन तय किया गया है। आयोजन वार्डवार होगा। आयोजन स्थल वार्ड-80 के लिए होटल वेस्टर्न, वार्ड-81 के लिए वैभव श्री मैरिज गार्डन, वार्ड-82 के लिए जे के टाउन हॉल, वार्ड-83 के लिए आलोक धाम, वार्ड-84 के लिए संस्कार उपवन रहेगा।

ब्रेक फेल होने से ITBP की बस का Accident, 6 जवान हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां आईटीबीपी के जवानों के लेकर जा रही बस नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 जवान शहीद हुए हैं। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। बस में कुल 39 जवान सवार थे, जिनमें आईटीबीपी के 37 जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। कुछ जवानों को बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूट से लौट रहे थे। बस जिस नदी में गिरी है, उसे स्थानीय लोग लिद्दर दरिया है, जिसका बहाल काफी तेज है और पानी बहुत ठंडा है। हादसे में एक दर्जन के करीब आइटीबी कर्मियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानयी पुलिस के मुताबिक, जवानों के एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।
इन राशि वालों को मंगल के वृषभ राशि में होने से होगा जमकर लाभ
मंगल ग्रह ने 10 और 11 अगस्त की मध्यरात्रि में वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल 16 अक्टूबर की सुबह तक वृषभ राशि में ही रहेंगे। मंगल ग्रह के वृषभ राशि में होने के कारण देश को बहुत लाभ होने वाला है। मेष और वृश्चिक इसकी अपनी ही राशि है। वहीं शनि की राशि मकर में इन्हें बल प्राप्त होता है। जन्म कुंडली के केंद्र में यदि मंगल ग्रह हो तो रूचक महापुरुष योग बनता है। लेकिन चंद्रमा की राशि कर्क में इनकी स्थिति कमजोर होती है। मंगल के वृषभ राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि विभिन्न राशियों पर मंगल के पड़ने से क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि – फिजूल के कार्यों में धन की बर्बादी न करें। वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक भय बना रहेगा।
वृषभ राशि – रक्त या अग्नि संबंधी कोई बीमारी होगी। वाहन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। मित्रों और परिवारजनों से दूरी हो सकती है।
मिथुन राशि – मानसिक उत्तेजना होगी। चिंता बनी रहेगी। गर्मी से उत्पन्न कोई बीमारी हो सकती है। धन का नाश होगा।
कर्क राशि – रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
सिंह राशि – उग्र व्यवहार के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी छूटने का भय होगा। तबादले की आशंका बनी रहेगी।
कन्या राशि – थकावट महसूस होगी। धन की हानि हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला राशि – सम्मान में कमी हो सकती है। धन की हानि की आशंका होगी। उग्र वाणी से विवाद बढ़ सकते हैं। बीमारी या किसी घाव से पीड़ा होगी।
वृश्चिक राशि – अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। अनावश्यक चिंता होगी। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं।
धनु राशि – शत्रुओं का नाश होगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि – शरीर में ध्यान देने की आवश्यकता है। बिना कारण चिंता बनी रहेगी। परिवार में कलह हो सकता है।
कुंभ राशि – कार्य में बाधा आ सकती है। भाई या रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है। पेट से संबंधी कोई बीमारी हो सकती है।
मीन राशि – अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। उच्च शिक्षा में लाभ हो सकता है।
आतंकियों ने सेब के बाग में की गोलीबारी की
कश्मीर ! कश्मीर में टारगेट किलिंग अभी थमी नहीं है। इस क्रम में आज एक और घटना सामने आई है। यहां शोपियां में एक सेब के बाग में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। दोनों हिंदू हैं। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया कि आतंकवादियों ने शोपियां के चोटीपोरा इलाके में एक सेब के बाग में नागरिकों पर गोलीबारी की। एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दोनों अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल दिया गया है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वह ‘आतंक के कायराना कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं’।
उन्होंने कहा, “शोपियां में निर्दोष बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य सुनील कुमार मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। आतंक का कोई धर्म नहीं होता। हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए। 24 घंटे से भी कम समय में कश्मीर में गैर-प्रवासी पंडितों पर यह दूसरा हमला है।
इससे पहले सोमवार को, जब देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब आतंकवादियों ने बडगाम में एक घर पर ग्रेनेड फेंका और करण कुमार सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले एक नागरिक को घायल कर दिया। उसी दिन एक अलग हमले में, आतंकवादियों ने श्रीनगर के बटमालू इलाके में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष पर ग्रेनेड फेंका। एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
दोनों हमले श्रीनगर के नौहट्टा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद हुए। एक पुलिस कांस्टेबल सरफराज अहमद की मौत हो गई। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी घायल हो गया। कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बावजूद रविवार और सोमवार को किए गए चार हमलों में कुल मिलाकर दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक नागरिक सहित दो अन्य घायल हो गए।
कलियासोत डैम के 13 गेट खुले, दाम खेड़ा की निचली बस्ती में भरा पानी
भोपाल : लगातार हो रही बारिश से स्थिति नियंत्रण में है और कलेक्टर सहित प्रशासन – पुलिस तथा नगर निगम लगातार अलर्ट मोड में है ।
15 अगस्त को कलियासोत डैम के 13 गेट खोले जाने के कारण दाम खेड़ा की निचली बस्ती एवं समरधा टोला में घरों में पानी चले जाने के कारण दाम खेड़ा के कलियासोत नदी के किनारे बसे झुग्गी झोपड़ी में से 20 परिवारों को शासकीय दाम खेड़ा स्कूल में रुकवाया गया एवं नगर निगम द्वारा भोजन वितरण किया गया । इसी प्रकार समरधा टोला में नदी का पानी बढ़ जाने के कारण निचली बस्तियों में पानी भर जाने की आशंका के दृष्टिगत लगभग 50 परिवारों को नजदीक के शासकीय स्कूल में रुकवाया गया और भोजन वितरण भी कराया गया ।

बैरसिया तहसील में बीमार 12 वर्षीय कुमारी लक्ष्मी यादव पुत्री इंदर सिंह यादव निवासी ग्राम हिंगोनी पटवारी हल्का 74 के घर का दो गांव के बीच रास्ता बंद हो जाने से बच्ची को बोट से निकल कर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया ।
मध्य विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा
भोपाल, भारतीय जनता पार्टी ज़िला भोपाल के मध्य क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह के नेतृत्व मैं एक विशाल वाहन रैली जिसमें सैकड़ों की संख्या मैं कार्यकर्ता दो पहिया व चार पहिया वाहनों से सम्मिलित हुए ,कार्यकर्ता हाथों मैं तिरंगा ध्वज व देश भक्ति के स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएँ लिए हुए थे ।रैली प्रारम्भ होने से पूर्व कार्यकर्ताओं को ध्रुव नारायण सिंह ने सम्बोधित किया रैली कान्हा टावर दाना पानी रेस्टोरेंट से प्रारम्भ हुई जो कि पूरी मध्य विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुज़री ,रैली का जगह जगह पर अनेक समाजों व संघटनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ,रैली मैं मध्य क्षेत्र के पाँचों मंडलों के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, समाज सेवक व सभी धर्मों के सम्माननीय लोग उपस्थित थे। रैली का समापन दुर्गा चौक तलैया मैं ज़ोरदार स्वागत के साथ हुआ ।
रैली मैं विकास वीरानी ,राजो मालवीय, सुनील पाण्डेय, अशोक सेनी ,शक्ति दुबे ,सचिन दास ,महेश शाक्य ,शिव नारायण ,शफ़ीक़ अहमद ,देवकरण झोरढ़,अरविंद वर्मा आदि अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कोलार रोड वार्ड 83 में पार्षद रविन्द्र यति ने किया ध्वजावंदन
कोलार, 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पार्षद रविन्द्र यति कोलार रोड पर वार्ड 83 के विभिन्न क्षेत्रों में झंडावंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्षद द्वारा
वार्ड कार्यालय, आम्र ईडन पार्क, आम्र विहार फेस-3,आम्र स्टेट, वर्मा टाइपिंग, ललिता नगर, नालंदा पब्लिक स्कूल, ललिता नगर, सनखेड़ी बस्ती, बांसखेड़ी स्कूल, बांसखेड़ी बस्ती, सलैया स्कूल, आकृति ग्रीन, त्रिभुवन, बीडीए घरौंदा, सिद्धि सेफ्रॉन, शकुंतलानगर, फाइन एवेन्यू फेस-2 में झंडा वंदन किया गया।

कोलार में 1116.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
– भोपाल जिले में अब तक 1110.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
औसत 1052 के आंकड़े से ज्यादा बारिश
भोपाल, जिले में मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1110.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। भोपाल जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिलीमीटर है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 16 अगस्त को बैरागढ़ में 123.7 मि.मी, बैरसिया में 110.1 मि.मी तथा कोलार क्षेत्र में 125.6 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है ।
जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2022 तक 1110.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 1274.9 मि.मी, बैरसिया में 939.8 तथा कोलार में 1116.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।














