कोलार रोड पर अखंड भारत दिवस मनाया जायेगा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, माधव नगर द्वारा नयापुरा बस्ती में 14 अगस्त को दिन रविवार को अखंड भारत दिवस मनाया जायेगा, कार्यक्रम में भारत माता की महाआरती का आयोजन होगा। आयोजन समय शाम 7 बजे, सस्ता भंडार चौक, सुभाष शाखा के पास होगा।

Akhand Bharat Diwas

भारत आर्केड में व्यापारियों को युवा समाजसेवी रवि यादव द्वारा तिरंगा वितरण किया गया

भोपाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड में व्यापारियों को युवा समाजसेवी रवि यादव द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ तिरंगा वितरण किया गया।

 

कोलार में मोबाइल, LED टीवी खरीद पर फ्रीडम ऑफर

भोपाल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रियल मी, वन प्लस, आइटेल, नथिंग के नए मोबाइल खरीदने पर आपको मिल रहा है फ्रीडम ऑफर वो भी मूल्य पर पूरे 10 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध है।

Kolar mobile sales shop

उपनगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड पर रेड फोन मोबाइल शोरूम (17 जेएसएम टॉवर, एच पी पेट्रोल पंप के सामने, बीमा कुंज) के संचालक राकेश सोनवाने मो. ने बताया हम 20 सालों से मोबाइल इंडस्ट्री में है, कोलार रोड पर 5 सालों से शोरूम संचालित कर रहे है, हमारे द्वारा 8000 से ज्यादा ग्राहकों को संतुष्टिपूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है। हमारे शोरूम पर ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल और LED टीवी उपलब्ध रहती है। हम बेहतर क्वालिटी की मोबाइल एसेसरीज उपलब्ध करते है हमारे द्वारा मोबाइल सर्विस कार्य भी किया जाता है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरएसएस कार्यालय में भेंट किया तिरंगा

इंदौर। इंदौर शहर के कांग्रेसी शनिवार सुबह आरएसएस के मुख्यालय अर्चना कार्यालय पहुंचे और आरएसएस को राष्ट्रध्वज सौंपा। जवाब में संघ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दो पुस्तक और दिए भेंट किए।
शहर कांग्रेस द्वारा शनिवार काे सुबह 9.30 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय पर तिरंगा भेंट किया गया। अर्चना कार्यालय में किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। कांग्रेस का हर घर झंडा घर घर झंडा अभियान तीन चरणों में पूरा हो चुका है। भाजपा के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा विधायक, प्रवक्ता सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों को निशुल्क राष्ट्रध्वज भेंट किया जा चुका है।
इसी चरण में आज 13 अगस्त को आरएसएस मुख्यालय अर्चना कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा निशुल्क राष्ट्रध्वज भेंट किया गया। हेडगेवार स्मारक समित के अध्यक्ष ईश्वर हिंदुजा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। वहीं अर्चना कार्यालय (संघ मुख्यालय) द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को भेंट किया। साथ ही 14 अगस्त को रात्रि में अपने निवास, प्रतिष्ठान पर दीप जलाने के लिए दीपक और बाती भी संघ कार्यालय द्वारा कांग्रेस नेताओं को भेंट की।

अमिताभ बच्चन का राजू श्रीवास्तव को खास तोहफा

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे इस समय सबसे मुश्किल दौर में हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक राहत देने वाली खबर आई है उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। डाॅक्टर्स के मुताबिक उन्हें होश आने में थोड़ा समय लगेगा। राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की हर कोई कामना कर रहा है। फैंस के साथ-साथ बाॅलीवुड सेलेब्स भी राजू के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं इसी बीच अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए एक खास तोहफा भेजा है। बिग बी मे राजू श्रीवास्तव को 10 मैसेजेस भेजे है। जो कि बहुत ही खास हैं। अमिताभ ने राजू के फोन पर उनके उनके स्वास्थ्य की जानकारी के लिए और उनके जल्द ही ठीक होने की शुभकामनाएं देने के लिए अपने संदेश भेजे हैं।
अमिताभ का राजू का खास तोहफा
दरअसल अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को करीब 10 मैसेजेस भेजे हैं। जो कि अमिताभ पहले दिन से ही भेज रहे हैं। लेकिन राजू के फोन के बंद होने के कारण उनका परिवार इन मैसेज को देख नहीं पाया। बता दें कि डॉक्टर ने राजू के परिवार से कहा था कि हो सकता है राजू रेस्पांड न कर पा रहे हों वे आसपास की आवाजें नहीं सुन पा रहे हों। ऐसी स्थिति में कोई प्रिय आवाज या बात वे सुनेंगे तो उनका मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो सकेगा। इससे उनकी रिकवरी और आसान हो जाएगी। डॉक्टर की इन बातों के अनुसार राजू के परिवार ने सोचा कि राजू अपने आदर्श अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर खुश हो जाएंगे। ऐसे में क्या पता उनके ब्रेने में हरकत जैसा कोई चमत्कार हो जाए।
बिग बी के 10 मैसेजेस
इसके बाद से ही राजू के परिवार ने अमिताभ से कहा कि जो मैसेजेस वे लिखकर भेज रहे हैं क्या वे उसे बोलकर भेज देंगे जो कि राजू को सुनाया जा सके। साथ ही अमिताभ को डॉक्टर की सलाह भी बताई गई। इसके पांच मिनट के अंदर ही अमिताभ ने अपने ही अंदाज में राजू को एक ऑडिओ मेसेज भेजा। जिसमें उन्होंने कुछ ये बातें कहीं कि ‘राजू उठो, बस बहुत हुआ। अभी बहुत काम करना है।’ परिवार का कहना है कि इस मैसेज से फिलहाल कोई चमत्कार तो नहीं हुआ है लेकिन इन मैसेजेस को सुनाने के कारण अमित जी के बिग फैन राजू श्रीवास्तव को अच्छा जरूर लगेगा।

अमित शाह ने तिरंगा घर पर फहराया

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। पीएम मोदी ने सभी से अपील की है कि वे अपनी सोशल मीडिया DP की तस्वीर तिरंगे से बदल लें। इस कांग्रेस ने सियासत शुरू करते हुए आरएसएस और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने DP नहीं बदली है। लेकिन इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल ली है। मोहन भागवत ने अपनी डीपी में देश का तिरंगा लगा लिया है। साथ ही RSS के भी आधिकारिक ट्विटर पेज पर DP में तिरंगा लगा लिया है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घर पर फहराया तिरंगा
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज से शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं कर्नाटक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रामानगर के हरोहल्ली में हर घर तिरंगा अभियान के भाग के रूप में आयोजित की गई प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
राहुल गांधी ने बनाया था मुद्दा
इस मामले में सियासत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने देश की आजादी के बाद 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया था। आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई से ये तब भी कांग्रेस पार्टी को नहीं रोक पाए थे और आज भी नहीं रोक पाएंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी ट्वीट कर लिखा था कि RSS वालों अब तो तिरंगे को अपना लो।
आरएसएस ने दिया विपक्ष व सरकार को दिया बड़ा संदेश
आरएसएस व मोहन भागवत ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाकार सरकार और विपक्ष को बड़ा संदेश दिया है। संघ ने साफ संदेश दिया है कि वह केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर मुहिम के साथ खड़ा है। मोहन भागवत के साथ साथ संघ के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले ने भी अपनी DP में तिरंगा लगा लिया है। मनमोहन वैद्य और अरुण कुमार जैस बड़े संघ नेता भी अपनी डीपी में तिरंगा लगा चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी पदक विजेताओं से मिले

cwg_modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज #CWG22 में भाग लेने वाले भारतीय टीम के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #CWG22 भारतीय दल के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आप सभी ने अपने कार्यक्रम में से समय निकाल कर परिवार के सदस्यों के रूप में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आ रहे हैं। मैं, अन्य सभी भारतीयों की तरह, आपसे बात करके गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सुबह 11 बजे कॉमनवेल्थ गेम के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी अपने सरकारी आवास पर की। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन के बाद कॉमनवेल्थ गेम के विजेताओं के साथ बातचीत की। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, “13 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरे आवास पर भारत के कॉमनवेल्थ गेम के 2022 दल के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।
पूरे देश को खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर गर्व है। पीएम मोदी पहले ही देश के लिए मेडल जीतने वाले हर एथलीट को शुभकामनाएं दे चुके हैं। इस कार्यक्रम में पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीटों को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए थे।
पीएम मोदी ने उन्हें भी शुभकामनाएं भेजीं थी जो जीतने में असफल रहे। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।

”आज देश के लिए मरने की नहीं, जीने की ज़रूरत है” – मुख्यमंत्री

shivraj

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक स्कूल में बच्चों को तिरंगे और देश के महान क्रांतिकारियों के बारे में शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि ‘विजयी वश्वि तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए।’ यह केवल गीत नहीं आजादी की लड़ाई का मंत्र था। हमारे देश का 5000 सालों का ज्ञात इतिहास है। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तो हमारे देश में वेदों की ऋचाएं रची गई थीं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अंग्रेजों के साथ लड़ाई सन 1761 में ही शुरू हो गई थी। सन 1761 में सन्यासी विद्रोह से हमारी लड़ाई शुरू हुई फिर 1857 आया , जिसमें अमर क्रांतिकारी मंगल पांडे ने क्रांति शुरू की।
मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को बताया कि आजादी की लड़ाई की बाद में दो धाराएं बन गईं। एक धारा थी अहिंसक आंदोलन वाली, दूसरी तरफ ऐसे क्रांतिकारी भी थे जिन्होंने माना कि अंग्रेज केवल हाथ जोड़ने से भारत छोड़ के नहीं जाएंगे, अस्त्र-शस्त्र उठाने पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि यह माना जाता है कि भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त 1906 को कोलकाता के ग्रीन पार्क में फहराया गया था। इसमें लाल, पीले और हरे रंग की तीन पट्टियां थीं, जिनके बीच में ‘वंदे मातरम्’ लिखा हुआ था, मतलब वंदे मातरम् भारत की आजादी का मूल मंत्र था।
उन्होंने यह भी बताया कि 1917 में लोकमान्य तिलक एवं श्रीमती एनी बेसेंट के नेतृत्व में होमरूल आंदोलन चल रहा था। इसका मतलब था कि ब्रिटिश गवर्नमेंट के अंतर्गत स्वशासन का अधिकार भारत को मिले। होमरूल आंदोलन के प्रमुख भाग के रूप में एक नया झंडा अपनाया गया था।

भूकंप जैसे कई झटके उज्जैन में महसूस किए गए

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर के ग्राम जगोटी,बरखेड़ी सहित आसपास गांव मे भूमि के अंदरूनी भाग में हलचल और हल्के भूकम्प जैसे झटके लगे है जिसके कारण डर से ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल गए ग्रामीणों द्वार बतया जा रहा है की सुबह 8 बजे से अभी तक कुल मिलकर 5 बार ऐसा महसूस कर चुके है ग्रामीणों को झटके के साथ हलचल होने से लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकल कर बाहर आगये हैं।
जगोटी में बर्तन का व्यापार करने वाले व्यापारी मोहनलाल जाट ने बताया कि, “मैं दुकान में बैठा था तो ऐसा झटका लगा कि पूरे शरीर में कम्पन हुई जैसे कोई दुकान गिरी हो यहाँ पूरे गांव में ऐसे झटके महसूस किए गए हैं।
जगोटी गांव के सरपंच राहुल मुकति ने बताया उनकी तहसीलदार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ऐसी भू-गर्भीय घटनाएं होती रहती हैं। गांव में किसी प्रकार की दरार या कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जांच टीम ने बताया कि कई बार भूकंप के झटके आए हैं जिसमें से एक तो कम तीव्रता का झटका करीब 11:30 बजे था। दूसरा करीब 12:30 बजे आया। घरों के अंदर रहने वाले परिवार के लोग बाहर आ गए।
एसडीएम कैलाश ठाकुर ने बताया की वहां टीम भेजी गई थी। ग्रामीणों ने बताया की भूगर्भीय हलचल और धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। लेकिन टीम को ऐसा कुछ नहीं मिला। इसमें डरने जैसी कोई बात नहीं है। शनिवार को जियोलॉजिस्ट की टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा।

जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं

shridevi

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं श्रीदेवी (Sridevi) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फैन्स दिवंगत एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं तो दूसरी ओर जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर मां श्रीदेवी के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जाह्नवी कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या है जाह्नवी कपूर का इंस्टा पोस्ट
जाह्नवी कपूर ने एक बेहद क्यूट इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक नन्हीं जाह्नवी बेहद क्यूट और श्रीदेवी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा, मैं आपको हर दिन और ज्यादा याद करती हूं। मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी।’
श्रीदेवी का असली नाम था श्री अम्मा अय्यपन यंगर
बता दें कि श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा अयपन्न यंगर था, लेकिन फिल्मों में आने बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। श्रीदेवी ने फिल्मी करियर तमिल फिल्म से बतौर एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था। श्रीदेवी ने तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी आदि फिल्मो में काम किया है। लीड डेब्यू के पहले श्रीदेवी ने बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर बाल कलाकार काम किया था। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई एक्टर्स के साथ काम किया और उनकी जोड़ी अनिल कपूर और जितेंद्र के साथ काफी हिट रही। श्रीदेवी को उनके कई फैन्स ‘चांदनी’ और ‘हवा- हवाई गर्ल’ भी बुलाते हैं। गौरतलब है कि फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
जाह्नवी का बॉलीवुड करियर
जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ साल 2018 में धड़क से डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी, रूही, गुंजन सक्सेना और गुड लक जेरी में नजर आईं। जाह्नवी का सिनेमाई करियर कुछ खास नहीं है, लेकिन उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘मिस्टर और मिसेज माही’ और ‘बवाल’ है। इसके अलावा वह बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिली’ में भी नजर आएंगी। बवाल में जाह्नवी कपूर जोड़ी वरुण धवन के साथ नजर आएगी तो वहीं मिस्टर और मिसेज माही में वो राजकुमार राव के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। बता दें कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी क्यूट और बोल्ड अंदाज पर लाखों- करोड़ों फैन्स फिदा हैं।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...