विदिशा जिले के गंजबासौदा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विदिशा जिले के गंजबासौदा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार अन्नदाता, गरीब, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित है। सनातन संस्कृति को सर्वेभवन्तु सुखिनं:-सर्वे संतु निरामया: और वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव के अनुसार सबके कल्याण के लिए राज्य सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा में सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण सहित अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन को कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदिशा के प्रभारी, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्योंदा में कॉलेज खोलने, ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने, गंजबासौदा नगर पालिका की सीमा बढ़ाने, गंजबासौद में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज आरंभ करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों, महिलाओं और युवाओं के बेहतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लक्ष्य का कार्य जारी है। भावान्तर योजना से सोयाबीन का वाजिब मूल्य दिलाते हुए किसानों के हक के पैसे उनके खातों में भेजे जा रहे हैं। किसानों से गेंहूँ की खरीदी भी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की गई है। उद्योगों में काम करने वाली बहनों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण योजना के तहत उद्योगों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में हर युवा को रोजगार से जोड़ते हुए उनकी जिन्दगी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत दिनों वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में सम्मिलित हुए थे, जहाँ उन्होंने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी—के दर्शन किए और भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत झलक देखी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, विविधता और व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया था।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ देशभर के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने रियासतों के विलय का ऐतिहासिक कार्य किया जो भारत की एकता और अखंडता का आधार बना। उन्होंने चयनित युवाओं को राष्ट्रीय पदयात्रा के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पदयात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, जी. वेंकट राव, श्याम नारंग, राहुल टिकरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों—“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गोंड समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण उपस्थिति इस सम्मान का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम जनमन और प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु भी सरकार ने कई विशेष पहल प्रारंभ की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नया रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों ने सदैव अपनी माटी और संस्कृति की रक्षा की है, और इस गौरवमयी परंपरा की सुंदर झलक आपको संग्रहालय में देखने को मिलेगी। श्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज की विरासत को सम्मान देने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे भावी पीढ़ी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से परिचित होती है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन समुदाय के लोगों को एक-दूसरे को समझने, जानने और रिश्तों के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने गोंड समाज के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गोंड समाज का इतिहास समृद्ध परंपराओं और वीरता की गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कालखंडों में गोंड राजाओं ने शासन, प्रबंधन और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनका उल्लेख विभिन्न ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है। मरकाम ने कहा कि डबल-इंजन की सरकार में जनजातीय समुदाय के हितों, विकास और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आज बड़े पैमाने पर जनजातीय समाज तक पहुँच रहा है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा गोंड समाज द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, सामुदायिक प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही समाज को सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जग्गू सिंह, उपाध्यक्ष किशोर ध्रुव, सेवाराम ध्रुव, हरि सिंह ठाकुर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

पंचतत्व में विलीन हुए नामांश स्याल

पंचतत्व में विलीन हुए नामांश स्याल
शुक्रवार को दुबई में एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट विंग कमांडर नामांश स्याल बलिदान हो गए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पार्थिव देह एयरफोर्स के विशेष विमान से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर लाई गई। नामांश स्याल के माता-पिता, पत्नी व बेटी भी पार्थिव देह के साथ आए। कांगड़ा एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी विंग कमांडर अफशां एयरफोर्स की वर्दी में पति की पार्थिव देह के साथ पहुंची। यहां से पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव पटियालकड़ ले जाया गया। यहां मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ नामांश स्याल की अंत्येष्टि की गई।

देश ने एक बेहतरीन पायलट खोया
स्वर्गीय विंग कमांडर नमांश स्याल के पिता जगन नाथ स्याल ने कहा कि देश ने एक बेहतरीन पायलट खो दिया है, और मैंने एक जवान बेटा खो दिया है। उसकी जिंदगी में कभी कोई पल बोरिंग नहीं रहा और उसने हर उस कॉम्पिटिशन में जीत हासिल की जिसमें उसने हिस्सा लिया। भारत सरकार अपनी जांच कर रही है, जबकि दुबई सरकार अपने लेवल पर जांच कर रही है।

शुक्रवार को दुबई एयर शो 2025 में तेजस एयरक्राफ्ट के क्रैश होने और उसमें आग लगने के बाद इंडियन एयर फोर्स ने उनके निधन की पुष्टि की। गांव वाले उनके निधन पर शोक मना रहे हैं और उनके अंतिम संस्कार से पहले इकट्ठा हुए हैं। स्थानीय निवासी संदीप कुमार ने कहा कि हम नामांश पटियालकड़ के ही गांव से हैं। हमारे गांव में हर कोई दुखी है। वह हमारे छोटे भाई जैसा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमारे पास शब्द नहीं हैं। हम उससे 3-4 महीने पहले मिले थे जब वह हमारे गांव आया था

पंकज चड्ढा जो विंग कमांडर स्याल के ही स्कूल में पढ़े थे ने कहा कि उन्होंने एक रत्न खो दिया है। मैंने भी नामांश के ही स्कूल, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा में पढ़ाई की है। चड्ढा ने बताया कि हमने अपना एक हीरा खो दिया। वह हमारे स्कूल का गौरव था। हम उसके पैतृक गांव पटियालकड़ जाएंगे। उसने हम सभी को बहुत गर्व महसूस कराया।

क्यों अगहन महीने में कृष्ण भक्ति से मिलता है अक्षय फल

क्यों अगहन महीने में कृष्ण भक्ति से मिलता है अक्षय फल
हिंदू पंचांग के अनुसार अगहन मास 6 नवंबर 2025, गुरुवार से आरंभ होकर 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। यह महीना कार्तिक के तुरंत बाद और पौष से ठीक पहले आता है, इसलिए इसे सर्दियों की शुरुआत का सूचक माना जाता है।

इस समय मौसम शांत और सात्त्विक होता है, जिससे मन आसानी से भक्ति और साधना में स्थिर हो जाता है। शास्त्रों में अगहन के दौरान प्रातःकाल स्नान, दान-पुण्य, दीपदान, तुलसी-पूजन और नियमित विष्णु आराधना का विशेष महत्त्व बताया गया है। इस अवधि में किया गया हर शुभ कार्य कई गुना फलदायी माना जाता है।

गीता उपदेश से जुड़ा पवित्र समय
अगहन मास को भगवान कृष्ण का प्रिय महीना इसलिए माना जाता है क्योंकि इसे गीता उपदेश का काल माना गया है। परंपरा के अनुसार, श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्म, कर्तव्य और सत्य का दिव्य ज्ञान भगवद्गीता इसी मास के दौरान प्रदान किया था।

इसलिए मार्गशीर्ष ज्ञान, आत्मबोध और धर्म के प्रकाश का प्रतीक बन गया। स्वयं भगवान ने गीता में कहा है “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, अर्थात् महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। यह कथन इस महीने की दिव्यता को और भी पुष्ट करता है।

कृष्ण भक्ति के लिए सर्वोत्तम काल
अगहन को भगवान कृष्ण की उपासना का अत्यंत शुभ समय माना गया है। इस महीने विशेष रूप से हर गुरुवार व्रत रखने, पूजा करने और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने का महत्त्व बताया गया है। ऐसा करने से मन की चंचलता कम होती है, जीवन में शांति बढ़ती है और घर में स्थिरता आती है। क्योंकि श्री कृष्ण स्वयं विष्णु अवतार हैं, इसलिए यह मास उनके लिए विशेष रूप से प्रिय माना जाता है।

दान का अत्यंत फलदायी समय
शास्त्रों में अगहन मास को दान-पुण्य का श्रेष्ठ महीना बताया गया है। इस दौरान किया गया अन्नदान, वस्त्रदान, दीपदान या जरूरतमंदों की सहायता का फल कई गुना अधिक मिलता है। माना जाता है कि इस महीने में किया गया दान मन को पवित्र करता है और पितरों तथा देवताओं दोनों को संतुष्ट करता है। इसलिए यह महीना “पुण्य संचय का समय” भी कहा जाता है।

अगहन महीने में क्या करना चाहिए?
प्रातःकाल स्नान कर तुलसी पत्र के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से मन और वातावरण दोनों शुद्ध होते हैं।
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का नियमित जप मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है।
हर गुरुवार व्रत रखें और पीले वस्त्र पहनकर पूजा करें, इससे गुरु ऊर्जा मजबूत होती है और जीवन में स्थिरता बढ़ती है।
जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और दीपदान करना अगहन मास का अत्यंत पुण्यकारी कार्य माना गया है।
प्रतिदिन गीता का एक श्लोक पढ़ने से ज्ञान, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होती है।

वित्त मंत्रालय कर रहा सरकारी बीमा कंपनियों के मर्जर पर विचार

वित्त मंत्रालय कर रहा सरकारी बीमा कंपनियों के मर्जर पर विचार
वित्त मंत्रालय तीन सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों को एकल इकाई में विलय करने के प्रारंभिक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, क्योंकि इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ समय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव का उद्देश्य इन कंपनियों में बेहतर दक्षता, कम लागत और अधिक पैमाना सुनिश्चित करना है.

तीन कंपनियों में सरकार का निवेश
ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 से 2021-22 के बीच कुल 17,450 करोड़ रुपये का निवेश किया था, ताकि इन्हें वित्तीय संकट से बाहर निकाला जा सके.

वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन तीनों कंपनियों को एक इकाई में विलय करने की घोषणा की थी. लेकिन जुलाई 2020 में सरकार ने इस योजना को स्थगित कर दिया और इसके बजाय तीनों कंपनियों में 12,450 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी दी.

अब फिर शुरू हुई समीक्षा
सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में तीनों कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार के बाद, वित्त मंत्रालय उनके संभावित विलय की प्रारंभिक समीक्षा कर रहा है. उद्देश्य है—इनकी कार्यक्षमता बढ़ाना और परिचालन को और अधिक मजबूत बनाना.

निजीकरण की योजना पर भी विचार
इसके साथ ही, सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा घोषित एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा जारी है. हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन किया जा रहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के बजट में दो सरकारी बैंकों और एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण सहित व्यापक निजीकरण कार्यक्रम की घोषणा की थी. इसके बाद अगस्त 2021 में संसद ने सामान्य बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक 2021 पारित किया, जिसने सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों के निजीकरण का रास्ता साफ कर दिया.

धनुष की 7 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

धनुष की 7 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
‘रायन’ धनुष की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 156.1 करोड़ रुपए कमाए थे. अब ‘रायन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘कुबेरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 137.5 करोड़ रुपए कमाए थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

‘वाथी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 118.2 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. अब इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरुचित्रम्बलम’ ने 112.5 करोड़ रुपए कमाए थे. ये फिल्म भी अब प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

धनुष और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘रांझणा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 92.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को अब आप प्राइम वीडियो और जी5 पर देख सकते हैं.

धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 78.2 करोड़ रुपए कमाए थे. अब इस फिल्म को दर्शक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

‘इडली कढ़ाई’ इसी साल पर्दे पर आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 72.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
भारत ने फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. रविवार को कोलंबो में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की और नेपाल को केवल 114 रन बनाने दिए. जवाब में टीम इंडिया ने 12 ओवर में लक्ष्य को चेज करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की. फुला सारन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, उनके बल्ले से 44 रन निकले.

फाइनल मैच में भारतीय टीम का इतना वर्चस्व रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री लगा पाई. बीते शनिवार टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, वहीं नेपाल ने पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में प्रवेश पाया था. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की. एक तरफ भारत चैंपियन बना है, दूसरी ओर श्रीलंका ग्रुप चरण में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाया.

ब्लाइंड क्रिकेट के नियम बेहद अनोखे होते हैं, क्योंकि इसके मैच प्लास्टिक की सफेद गेंद से खेले जाते हैं. इस गेंद के अंदर मेटल से बने गोलाकार बेयरिंग भरे होता हैं. इससे जब गेंद लुढ़कती हुई बल्लेबाज के पास जाती है तो खड़खड़ाहट की आवाज से उसे शॉट लगाने में मदद मिलती है. बॉल फेंकने से पहले गेंदबाज, बल्लेबाज से पूछता है कि क्या वह खेलने के लिए तैयार है. वहीं बॉल फेंकने से पहले गेंदबाज को चिल्लाकर ‘प्ले’ बोलना होता है.

पाकिस्तान की मेहरीन अली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने टूर्नामेंट में 600 से अधिक रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंद में 230 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 130 रनों की पारी खेली थी.

करीब 3 सप्ताह पहले ही भारतीय टीम ने महिला ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था. अब उसके कुछ ही दिनों बाद ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भारत की महिलाओं ने परचम लहरा दिया है.

भारत-इजरायल के बीच बनने वाली है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बात

भारत-इजरायल के बीच बनने वाली है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बात
तीन दिन के सफल दौरे पर इजरायल पहुंचे केंद्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी. पीयूष गोयल ने वहां के मंत्री बरकत मीर से भी मुलाकात की.

एक्स पर किए पोस्ट में गोयल ने बताया कि उन्होंने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन किया है. इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और टेक्नोलॉजी ऑपरेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. साथ ही इजरायल के साथ हाई टेक ताकत को भारत के स्केल और टैलेंट के साथ इकोनॉमिक और स्ट्रेटेजिक रणनीति के तहत जोड़ने के लिए नेतन्याहू से सलाह मांगी है. साथ ही भारत से मध्य पूर्व और इजरायल होते हुए यूरोप तक आर्थिक गलियारे को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई.

मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शुभकामनाएं इजरायल के प्रधानमंत्री नेत्यनाहू को दीं. मंत्री नीर बरकत के साथ अपनी बातचीत और मेरे साथ आए 60 से ज्यादा सदस्यों वाले भारतीय बिजनेस डेलीगेशन के साथ हुए बिजनेस फोरम और CEOs फोरम के सफल आयोजन के बारे में उन्हें अपडेट किया. FTA बातचीत शुरू करने के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन करने पर जोर दिया, जिससे व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. इजरायल की हाई-टेक ताकत को भारत के स्केल और टैलेंट के साथ मिलाकर हमारी इनोवेशन पार्टनरशिप को मजबूत करने पर चर्चा की. कृषि, पानी, रक्षा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय आर्थिक और रणनीतिक जुड़ाव को गहरा करने के लिए उनका मार्गदर्शन लिया.”

क्यों खास थी यह मुलाकात
यह मुलाकात भारत और इजरायल के बीच इकोनॉमिक, टेक्नोलॉजिकल और रणनीतिक क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर देती है. इससे आने वाले सालों में दोनों देशों के बीच नए रास्ते खुलेंगे. इस दौरे में मंत्री पीयूष गोयल ने कई हाई लेवल की मीटिंग की है. इसमें एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और ट्रेड जैसे अहम बनियादी मुद्दे पर सफलता मिली है.

21 नवंबर को पीयूष गोयल ने कृषि के क्षेत्र के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजरायल के एग्रीकल्चर और फूड सिक्योरिटी मिनिस्र एवी डिचर से मुलाकात की थी. जिसमें खेती को लेकर भविष्य के रोडमैप पर अच्छी खासी चर्चा की गई. इसके अलावा 20 नवंबर को उन्होंने मंत्री बरकत मीर से मुलाकात कर अपने इस आधिकारिक दौरे की शुरुआत की थी. दोनों के बीच कई बाइलेटरल मुद्दे और व्यापार सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई है. को लेकर चर्चा हुई है.

बुलडोजर शासन के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे- भट्टाचार्य

बुलडोजर शासन के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे- भट्टाचार्य
महागठबंधन में शामिल सीपीआई (ML) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार (23 नवंबर) को आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार से गृह विभाग छीन लिया है. उन्होंने ये भी कहा कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार बुलडोजर शासन की ओर बढ़ रहा है. एनडीए की नई सरकार में गृह विभाग, जो पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था, अब बीजेपी के सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है.

भाकपा (माले) लिबरेशन के नेता विशेश्वर प्रसाद यादव की याद में हाजीपुर में एक श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कानून का नहीं, बल्कि बुलडोजर का राज होगा.’’

बुलडोजर शासन के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे- भट्टाचार्य
भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी बुलडोजर शासन के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बिहार एक खतरनाक युग में प्रवेश कर चुका है. उन्होंने दावा किया कि हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव अभूतपूर्व अनियमितताओं से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा, ”मतदाता सूची से लगभग 70 लाख नाम हटा दिए गए और 20-25 लाख नए नाम जोड़ दिए गए. इससे बूथ स्तर पर मतदाता संतुलन बिगड़ गया.”

‘महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर धोखा दिया गया’
लेफ्ट पार्टी के नेता ने चुनाव पूर्व सार्वजनिक तौर से पैसे बांटने की भी आलोचना की और कहा कि लोगों के प्रति चार साल की पूर्ण अनदेखी के बाद अलग-अलग योजनाओं के तहत 30,000 करोड़ रुपये बांट दिए गए. भट्टाचार्य ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को 10-10 हज़ार रुपये देकर धोखा देने का आरोप लगाया और भविष्य में बढ़ते सामाजिक उत्पीड़न की चेतावनी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी चुनावी मशीनरी मज़ाक बनकर रह गई है.

भट्टाचार्य ने लेबर कोड का भी किया विरोध
भाकपा (माले) नेता ने चुनावों के बाद चार मज़दूर-विरोधी लेबर कोड के लागू होने का विरोध किया और 26 नवंबर को संविधान दिवस पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ”नई संहिताओं के तहत काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए गए हैं, हड़तालें लगभग असंभव हो गई हैं, काम की सुरक्षा नदारद है, फिर भी वे कहते हैं कि ये नियम रोज़गार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...