बिहार में फिर बनेगी नीतीश सरकार, शपथ ग्रहण समारोह कल

बिहार में फिर बनेगी नीतीश सरकार, शपथ ग्रहण समारोह कल
बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar Government Formation) की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का चयन होगा, जो 20 नवंबर को शपथ (Bihar Government Oath) लेगा। इसको लेकर NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ दूसरी तरफ लालू परिवार में फूट से सियासत गरमाई हुई है। Rohini Acharya को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नई सरकार के गठन और महागठबंधन की हार पर रार के बीच Bihar Politics में लगातार हलचल बनी हुई है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी
आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह इवेंट नामिबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में 15 जनवरी 2026 से 6 फरवरी तक खेला जाएगा।

23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टीमों को चार के ग्रुप में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इनको दो ग्रुप में रखा जाएगा। दोनों ग्रुप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

टूर्नामेंट के पहले दिन भारत का मुकाबला अमेरिका से, जिम्बाब्वे का मुकाबला स्कॉटलैंड से, जबकि तंजानिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। तंजानिया की टीम वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करेगी। वहीं, साल 2020 के बाद जापान की टीम वापसी करेगी।

चार ग्रुप में टीमें-
ग्रुप-ए- भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड

ग्रुप-बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड

ग्रुप-सी- ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका

ग्रुप-डी- तंजानिया, वेस्टइंडी, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका

चीन की जापानी आयात को ‘No Entry’ वाली खबर से भारत को तगड़ा फायदा

चीन की जापानी आयात को ‘No Entry’ वाली खबर से भारत को तगड़ा फायदा
रिपोर्ट के अनुसार चीन द्वारा जापानी आयात निलंबित करने की खबर के बाद भारतीय समुद्री खाद्य निर्यातकों में तेजी देखी गई है। बुधवार को भारतीय समुद्री खाद्य निर्यातकों के शेयरों में 11% तक की तेजी देखी गई। अवंती फीड्स (AVNT.NS) के शेयर लगभग 10% बढ़कर बंद हुए, जो दो महीने से ज्यादा समय में इसकी सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त है। कोस्टल कॉर्पोरेशन (COAS.NS) के शेयर 5% चढ़े। कंपनी ने अमेरिकी बाजार पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत अप्रैल में चीन और अन्य देशों को निर्यात बढ़ाने की योजना की घोषणा की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने जापान को देश से आयात निलंबित करने की योजना के बारे में सूचित कर दिया है। इस कदम से मांग भारत जैसे वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की ओर बढ़ सकती है। चीन ने कुछ महीने पहले ही जापानी समुद्री खाद्य पर प्रतिबंधों में आंशिक रूप से ढील दी थी। हालाँकि, प्रतिबंध के संभावित नवीनीकरण से उन कंपनियों को करारा झटका लग सकता है जो उस बाज़ार में फिर से पहुँच बनाने की उम्मीद कर रही हैं जो कभी जापान के समुद्री खाद्य निर्यात का 20% से ज्यादा हिस्सा हुआ करता था।

चीन बन सकता है भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा बाजार
दूसरी ओर, चीन की मांग में संभावित वृद्धि भारतीय समुद्री खाद्य निर्यातकों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है, जो देश के सबसे बड़े बाजार, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी शुल्कों से जूझ रहे हैं।

पिछले साल भारत से वैश्विक स्तर पर कुल समुद्री खाद्य निर्यात 7.4 अरब डॉलर का रहा, जिसमें झींगा का हिस्सा 40% था। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के इक्विटी रिसर्च विश्लेषक विंसेंट के एंड्रयूज ने कहा कि टैरिफ के मुद्दे के कारण शिपमेंट पर दबाव बढ़ने के कारण, कंपनियां अपने निर्यात बाजारों में विविधता लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी नया अवसर इस क्षेत्र के लिए सकारात्मक खबर है।

अगस्त के अंत में, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय शिपमेंट पर 50% तक का टैरिफ लगाया था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसके कारण अक्टूबर में अमेरिका को होने वाले निर्यात में साल-दर-साल लगभग 9% की गिरावट आई।

कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए करें इन चीजों का दान

कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए करें इन चीजों का दान
गुरुवार 20 नवंबर को मार्गशीर्ष माह की अमावस्या की तिथि है। अगहन अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। साधक गंगा नदी के तट पर जप और तप करते हैं। वहीं, पूजा के बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करते हैं।

अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण और पिंडदान करने का भी विधान है। गरुड़ पुराण में निहित है कि अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, व्यक्ति विशेष को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।

अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो अगहन माह की अमावस्या तिथि पर इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

करें इन चीजों का दान
अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो अगहन अमावस्या के दिन पूजा के बाद चावल, पोहा, दही, दूध, चीनी, नमक, आटा और सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान करें। अमावस्या तिथि पर इन चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्र और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।
अगर आप कुंडली में बुध देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो अगहन अमावस्या के दिन मौसमी फल, साबुत मूंग, हरी सब्जियां, हरे रंग के वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में बुध मजबूत होता है। बुध देव की कृपा बरसने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
अगर आप ज्ञान में वृद्धि और करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो अगहन अमावस्या पर पूजा के बाद चने की दाल, बेसन, पपीता, केला, पीले रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पूजा के बाद काले तिल, जूते, चप्पल, साबुत उड़द, कंबल, गर्म कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से व्यक्ति को मायावी ग्रह से मुक्ति मिलती है। वहीं, गुड़, गेहूं, लाल रंग के फल और लाल रंग के कपड़े का दान करने से मंगल देव की कृपा बरसती है।

ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम मोदी के पैर

ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम मोदी के पैर
अमिताभ बच्चन की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस वीडियो में पीएम मोदी के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं थीं। इसी समारोह के मंच पर उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया, जिसका एक वीडियो अब सामने आया है।

ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम मोदी के पैर (Aishwarya Rai Touches PM Narendra Modi Feet)
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा उस कार्यक्रम में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु के साथ जी किशन रेड्डी भी शामिल हुए थे। ऐसे में मंच पर जब अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं, तो सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेम और धर्म पर एक बेहद ही शानदार स्पीच दी।

प्रेम, धर्म और इंसानियत पर की बात (Aishwarya Rai at Sri Sathya Sai Baba Birth Centenary Celebration)
ऐश्वर्या ने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब लोगों को हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम और एकता की राह अपनानी चाहिए। उन्होंने सत्य साईं बाबा के बड़े विचार भी लोगों के सामने दोहराए। उन्होंने कहा, “सिर्फ एक ही जाति है, इंसानियत की जाति। सिर्फ एक ही धर्म है, प्यार का धर्म। सिर्फ एक ही भाषा है, दिल की भाषा। और सिर्फ एक ही भगवान है, जो हर जगह मौजूद है।”

प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त (Aishwarya Rai PM Narendra Modi)
ऐश्वर्या ने समारोह में अपनी उपस्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आज यहां हमारे साथ उपस्थित होने और इस विशेष अवसर का सम्मान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हूं। मैं आपके ज्ञानवर्धक शब्दों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।”

ऐश्वर्या ने सत्या साईं बाबा के विचारों को लेकर भी की बात
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि सत्य साईं बाबा हमेशा सेवा और प्रेम पर बल देते थे। ऐश्वर्या ने बाबा द्वारा बताए गए पांच ‘डी’ (Five D’s) का भी जिक्र किया, जो हैं- डिसिप्लिन (अनुशासन), डेडिकेशन (समर्पण), डिवोशन (भक्ति), डिटरमिनेशन (दृढ़ संकल्प) और डिस्क्रिमिनेशन (विवेक)। उन्होंने कहा कि ये गुण ही जीवन को सार्थक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाते हैं।

अरबाज खान और पत्नी शूरा ने दिखाई नन्ही बेटी की पहली झलक

अरबाज खान और पत्नी शूरा ने दिखाई नन्ही बेटी की पहली झलक
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर खुशियां छाई हुई हैं। हाल ही परिवार ने माता-पिता सलीम-सलमा की शादी की 61वीं सालगिरह मनाई है। अब अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी नन्ही परी सुपारा की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल अक्टूबर में ही माता-पिता बने थे और बेटी के जन्म के कुछ दिन बात ही उसका नाम रिवील कर दिया था।

अरबाज और शूरा ने शेयर की बेटी की पहली झलक (Arbaaz Khan and Sshura daughter Sipaara)
ऐसे में अरबाज और शूरा ने अपनी बेटी सिपारा की दो बेहद दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन इन तस्वीरों में छोटी-छोटी झलकियां जरूर हैं जो उनके बीच के प्यार को दर्शाती हैं।पहली तस्वीर में अरबाज ने बड़े प्यार से अपनी बेटी के छोटे पैर को अपने हाथों में थामा हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में नन्ही सिपारा ने अपने छोटे हाथ से अरबाज के अंगूठे को कसकर पकड़ रखा है। यह तस्वीर बाप-बेटी के खूबसूरत बंधन को दिखाती है। अब इस पोस्ट पर कपल के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अरबाज खान और शूरा खान ने की थी 2023 में शादी (Arbaaz Khan Sshura Instagram)
अरबाज और शूरा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा, “छोटे हाथ और छोटे पैर, लेकिन हमारे दिल का बड़ा हिस्सा हैं सिपारा खान।” बता दें, अरबाज खान और शूरा खान ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद उन्होंने शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। इस दौरान वे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई है। राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
दो दिन तक चलेगा कार्यक्रम

जानकारी अनुसार, 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हेलीकॉप्टर के आगमन से लेकर राष्ट्रपति के स्थल तक जाने का पूरा मार्ग सील किया जाएगा और हर दिशा से निगरानी की जाएगी। वहीं कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 1700 से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी।कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की टीम भी निगरानी रख रही है।

रिजर्व बैंक भी दे सकता है मिडिल क्लास को गिफ्ट

रिजर्व बैंक भी दे सकता है मिडिल क्लास को गिफ्ट
बजट से मिडिल क्लास खुश नजर आ रहा है। सबसे बड़ा कारण सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम का टैक्स फ्री होना है। इससे मिडिल क्लास की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा और वह खुलकर खर्च कर सकेगा। वहीं अब मिडिल क्लास को खुश करने की बारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की है। अगले कुछ दिनों में रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग होगी। इसमें मिडिल क्लास को और खुश करने से संबंधित कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं।

सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि इसका फायदा इनकम टैक्स के न्यू रिजीम के तहत मिलेगा। वहीं टैक्स स्लैब में भी बदलाव हुए हैं। इससे 25 लाख रुपये तक कमाने वालों को 1.1 लाख रुपये तक की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्ति को टैक्‍स में 70,000 रुपये का फायदा होगा। ऐसे में सरकार ने नए टैक्स स्लैब और इनकम टैक्स में छूट देकर मिडिल क्लास को खुश करने की कोशिश की है।

ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार

ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके फाउंडर मेंबर जवाद सिद्दीकी को मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को गिरफ्तार कर लिया. जवाद की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) केस में हुई है. हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के बाद से ही अल फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में बनी हुई है. धमाके में शामिल आरोपियों का इस यूनिवर्सिटी से कनेक्शन पाया गया है.

ईडी ने जवाद सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को अल फलाह ग्रुप के 19 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी को अंजाम दिया है. छापेमारी अभियान के दौरान ईडी की टीम ने कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और करीब 48 लाख रुपये कैश बरामद किए है. जांच में यह भी सामने आया कि ट्रस्ट के पैसे को गलत तरीके से परिवार की कंपनियों में भेजा गया था.

ईडी की जांच में यूनिवर्सिटी के कई झूठों का पर्दाफाश
ED की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की दर्ज की गई दो FIRs पर आधारित है. FIR में आरोप है कि हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी ने झूठा दावा किया कि उसके पास NAAC की मान्यता है. यूनिवर्सिटी ने ये भी दावा किया कि वो यूजीसी एक्ट की धारा 12(B) के तहत रजिस्टर्ड है, जबकि यूजीसी ने साफ कहा कि यूनिवर्सिटी सिर्फ धारा 2(f) के तहत आती है और 12(B) के लिए उसने कभी आवेदन भी नहीं किया. यूनिवर्सिटी ने फर्जी दावों से छात्रों और पैरेंट्स को गुमराह कर आर्थिक फायदा उठाया गया.

पैसों की हेराफेरी के लिए बनाई गईं शेल कंपनियां
ED के मुताबिक, अल-फलह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 1995 में हुई थी और शुरुआत से ही जवाद सिद्दीकी इसके मैनेजिंग ट्रस्टी है. ट्रस्ट के नाम पर चलने वाले सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी सीधे उन्हीं के कंट्रोल में है. जांच में सामने आया कि ग्रुप ने मेटियोरिक राइज यानी तेजी से बढ़ोतरी दिखाई, पर ये बढ़ोतरी असली कमाई से मेल नहीं खाती.

वहीं, कंस्ट्रक्शन, कैटरिंग और दूसरी सर्विसेज के कॉन्ट्रैक्ट सीधे उनकी पत्नी और बच्चों की कंपनियों को दिए गए. कई शेल कंपनियों का इस्तेमाल पैसे की हेराफेरी के लिए किया गया. ट्रस्ट के फंड को गलत तरीके से परिवार के बिजनेस में भेजा गया.

पेंशन विकल्प की उलटी गिनती शुरू:आईएएस अफसरों को 30 नवंबर तक बताना होगा ऑप्शन

पेंशन विकल्प की उलटी गिनती शुरू:आईएएस अफसरों को 30 नवंबर तक बताना होगा ऑप्शन
भोपाल। केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारियों को पेंशन योजना चुनने के लिए अब अंतिम तारीख तय कर दी है। उन्हें 30 नवंबर तक यह बताना होगा कि वे पुरानी पेंशन, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) या नई एकीकृत पेंशन योजना में से किसमें रहना चाहते हैं।

इसी संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया कि अधिकारियों को विकल्प चुनने का मौका पहले भी कई बार दिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई। अब केंद्र ने 30 नवंबर की अंतिम समय-सीमा तय कर दी है। इसके बाद बदलाव का अवसर मिलने की संभावना बेहद कम है।

एक अप्रैल 2005 से शुरू हुई एनपीएस
देश में एक अप्रैल 2005 के पहले नियुक्त अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अंशदायी राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) लागू की। हालांकि, पुरानी पेंशन बहाली की बढ़ती मांग के बीच केंद्र ने एकीकृत पेंशन योजना शुरू की, जिसमें न्यूनतम पेंशन का प्रावधान भी है।

कर्मचारी वर्ग अब भी असमंजस में
केंद्र की इस नई पेंशन व्यवस्था को मध्यप्रदेश के कर्मचारियों पर लागू करने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस पर फैसला करने के लिए गठित समिति की बैठक अब तक नहीं हुई है। प्रदेश के अधिकांश कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद टूटने की स्थिति में(एनपीएस) में ही बने रहना चाहते हैं। इसके चलते एकीकृत पेंशन को लेकर उत्साह कम है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...