श्रीनगर के धमाके में 7 लोगों की मौत

श्रीनगर के धमाके में 7 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में गुरुवार रात करीब 11.20 बजे जोरदार धमाका हुआ है। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से घायलों का इलाज 92 आर्मी बेस कैंप और श्रीनगर अस्पताल में चल रहा है।

हरियाणा जब्त विस्फोटक श्रीनगर लाया गया था
दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस विस्फोटक को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया था। नौगाम थाने में विस्फोटक का सैंपल इकट्ठा कर रही थी। उसी समय 360 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) में धमाका हो गया। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी।

नौगाम में ही हुई थी पहली FIR दर्ज
नौगाम पुलिस स्टेशन में इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल में पहली FIR दर्ज की गई थी। अक्टूबर में नौगाम के बनपोरा इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले पोस्टर मिलने के बाद इस मामले की शुरुआत हुई। 19 अक्टूबर को पुलिस ने केस दर्ज किया और एक स्पेशल जांच टीम बनाई। फिर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध (आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद) को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने शोपियां के मौलवी इरफान अहमद का नाम पुलिस को बताया। जिस पर डॉक्टरों को कट्टरपंथी बनाने का आरोप है। इसके बाद पुलिस की जांच फरीदाबाद और मुजम्मिल के किराए के घर तक पहुंची।

दिल्ली ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई
10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की हुंडई i20 कार में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह बात भी सामने आई है कि जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी देश के अलग-अलग शहरों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। वह 6 दिसंबर को देश भर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

महिला-युवा बने नया MY फॉर्मूला – PM मोदी

महिला-युवा बने नया MY फॉर्मूला – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत को न केवल राजनीतिक विजय बताया, बल्कि लोकतंत्र और विकास की जीत करार दिया। भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने छठी मैया के जयकारों के बीच कहा, ‘बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया! फिर एक बार एनडीए सरकार!’

2010 के बाद सबसे बड़ा जनादेश
पीएम मोदी ने बताया कि 2010 के बाद बिहार ने एनडीए को सबसे मजबूत और सबसे बड़ा जनादेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं एनडीए के सभी घटक दलों-जदयू, हम, वीआईपी और चिराग पासवान की पार्टी-की ओर से बिहार की महान जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।’

पुराना MY टूटा, नया MY बना: महिला और युवा
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के पुराने ‘मुस्लिम-यादव’ (MY) फॉर्मूले पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, ‘कुछ दलों ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए MY बनाया था। लेकिन आज बिहार ने एक नया सकारात्मक MY दिया है—M मतलब महिला, Y मतलब युवा।’ उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा युवा आबादी है—हर जाति, हर धर्म के युवा। उनकी आकांक्षाओं ने जंगलराज और सांप्रदायिक MY को ध्वस्त कर दिया। महिलाओं ने शराबबंदी और सुरक्षा को सराहा, युवाओं ने रोजगार और विकास को चुना।

मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, दिया विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, दिया विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 140 फीट ऊँचे बैम्बू टावर पर तिरंगा फहराते हुए कहा कि यह संरचना केवल बाँस का निर्माण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, कौशल, नवाचार और व्यापक संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बाँस का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा बाँस आधारित कृषि के प्रसार की अपील की। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर स्थापित बाँस उत्पाद निर्माण इकाइयों, फैक्ट्रियों और प्रोसेसिंग केंद्रों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों और कारीगरों से संवाद कर उनकी आजीविका के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, नवाचार और प्रगति के नए आयाम रच रहा है। विश्व का सबसे ऊँचा बैम्बू टावर बनाकर राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि बाँस आधारित उद्योग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, एग्रो इंडस्ट्री और आधुनिक निर्माण तकनीक इन सभी क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ पैदा कर रहे हैं। सरकार किसानों, कारीगरों और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की योजनाएँ लागू कर रही है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु और जलसंकट की स्थिति में बाँस की खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने बताया जैसे कि बाँस कम पानी में तेजी से बढ़ता है। मिट्टी कटाव रोकता है और हरियाली बढ़ाता है। बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिला पिछले वर्षों में पानी की कमी से जूझता रहा है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ बाँस को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। बाँस आधारित उद्योग युवाओं के लिए व्यापक रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने कहा बाँस की खेती और उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में जलसंकट एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में धान के विकल्प के रूप में बाँस की खेती अपनाना किसानों के लिए लाभदायक होगा। यह फसल जल संरक्षण के साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार भी उत्पन्न करती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बाँस की खेती की ओर अग्रसर हों, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।

कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिलाध्यक्ष अजय साहू, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री पाशा पटेल, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमजी रोड़ थाने का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमजी रोड़ थाने का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर भ्रमण के दौरान थाना एमजी रोड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा थाने के रजिस्टरों को चैक किया। उन्होंने थाने द्वारा की जा रही कार्रवाईयों की जानकारी भी ली। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थाना में हेड मोहर्रिर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की कम्प्युटराईज्ड व्यवस्था को देखा। मौजूद स्टाफ से एफआईआर लिखने की प्रक्रिया की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोजनामचे का भी निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे किये गये निरीक्षण में पाया गया कि अंतिम एंट्री सुबह 11.38 बजे की थी। इस दौरान पाया गया कि एक आरक्षक रिंकू सिंह 8 नवम्बर से बगैर सूचना के अनुपस्थित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि वे अनुपस्थिति का परीक्षण करें और नियमानुसार कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगन्तुक रजिस्टर का अवलोकन भी किया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आमजन की सुविधा और उनके फीडबैक लेने के लिए हर थाने में आगन्तुक रजिस्टर रखा गया है। रजिस्टर में थाने में आने वाले आगन्तुक अपने फीडबैक दर्ज कर सकते है। उन्होंने बताया कि आगन्तुक रजिस्टर के आधार पर फीडबैक देने वाले नागरिकों से पुन: फीडबैक लेने के लिए भी विशेष व्यवस्था है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में इसके लिए एक अलग से फीडबैक सेक्शन बनाया गया है। इस सेक्शन द्वारा हर माह लगभग 5 हजार आगन्तुकों से फीडबैक फोन के माध्यम से लिया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा फीडबैक लेने के लिए क्यूआर कोड के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि कोई भी नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर अपना फीडबैक दे सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि थानों में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों का निष्पादन किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिये कि थानों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई हो। नागरिकों की सुविधाएं एवं हितों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस पूर्ण दक्षता के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह तथा राजेश कुमार सिंह, सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

लालू के लाल का ‘तेज’ और ‘प्रताप’ हुआ छिन्न-भिन्न

लालू के लाल का ‘तेज’ और ‘प्रताप’ हुआ छिन्न-भिन्न
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। बिहार की 243 सीट पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच रहा। बिहार में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

51938 वोटों से हार गए तेज प्रताप
महुआ सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 44,997 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। संजय कुमार सिंह को 87,641 वोट मिले हैं। 27 राउंड के बाद जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव 51,938 वोटों से हार गए। इस हार के साथ तेज प्रताप महुआ सीट पर तीसरे पायदान पर रहे। वहीं, 42,644 वोट के साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुकेश कुमार रौशन दूसरे नंबर पर रहे। आपको बता दें कि आरजेडी के मुकेश रोशन इस सीट से विधायक थे। इस बार भी कुमेश की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जनता ने उनको नकार दिया।

2015 में महुआ सीट से हुई थी तेज प्रताप की जीत
आपको बता दें कि तेज प्रताप पहली बार महुआ सीट से ही विधायक बने थे। उस वक्त उनको आरजेडी ने टिकट दिया था। 2020 में हसनपुर से आरजेडी से ही लड़े और जीत दर्ज की। इस बार पारिवारिक विवाद के चलते लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने अपने दल के सिंबल पर महुआ से चुनाव लड़ा था और हार का सामना करना पड़ा है।

कौन हैं संजय कुमार सिंह
संजय कुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), यानी LJP (Ram Vilas), के एक प्रमुख नेता और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी के उम्मीदवार हैं। वे चिराग पासवान की पार्टी के टिकट पर वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट (सीट नंबर 126) से चुनाव लड़े और बड़ी जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री ने जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह को “गीता भवन” के रूप में विकसित किया गया है। गीता जयंती के अवसर पर इसे एक दिसंबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभागृह 500 सीट का रहेगा। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। यह सभागृह धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केन्द्र बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपाल मंदिर में बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार किया और आसपास के दुकानदारों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरे मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों और जीर्णोद्धार के कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर को अपने प्राचीन तथा गौरवशाली स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि गीता जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर जिले में गीता भवन विकसित किए जाएंगे ताकि धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन एवं सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

उत्पन्ना एकादशी पर पूरे दिन रहेगा ये खास योग

उत्पन्ना एकादशी पर पूरे दिन रहेगा ये खास योग
उत्पन्ना एकादशी व्रत मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन उपवास, प्रभु नामस्मरण और रात्रि जागरण करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग (Panchang 15 November 2025)

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त – देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक (16 नवंबर)

विष्कंभ योग – पूरे दिन
करण –

बव – दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक

बालव – देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक (16 नवंबर)

वार – शनिवार

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 44 मिनट से

सूर्यास्त – शाम 5 बजकर 27 मिनट पर

चंद्रोदय का समय – ब्रह्म मुहूर्त 3 बजकर 8 मिनट पर (16 नवंबर)

चन्द्रास्त का समय – दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर

सूर्य राशि – तुला

चंद्र राशि – कन्या
आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक

अमृत काल – दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक
आज का अशुभ समय

राहुकाल – सुबह 9 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक

यमगण्ड – दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक

इस दिन श्रद्धालु प्रातःकाल स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं, दान करते हैं और भक्ति में दिन व्यतीत करते हैं। यह व्रत आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना गया है।
उत्पन्ना एकादशी व्रत विधि

व्रत के एक दिन पूर्व दशमी तिथि को सात्विक आहार लें और व्रत का संकल्प करें।
एकादशी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और गंगाजल से शुद्धि करें।
भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने दीप जलाकर पूजा आरंभ करें।
पीले वस्त्र, तुलसीदल, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।
दिनभर उपवास रखें फलाहार या निर्जला व्रत सामर्थ्य अनुसार करें।
भजन-कीर्तन करें, विष्णु सहस्रनाम या गीता का पाठ करें।
द्वादशी तिथि की सुबह दान-पुण्य कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
अंत में स्वयं प्रसाद ग्रहण कर व्रत पूर्ण करें।

बिहार चुनाव में छाए सतीश पूनिया, माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति कामयाब

बिहार चुनाव में छाए सतीश पूनिया, माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति कामयाब
भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने विकास की गति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य कानून-व्यवस्था की मजबूती और समग्र विकास चाहता है।

पूनिया ने कहा कि बिहार की जनता ने बुनियादी सुविधाओं और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए जंगलराज को नकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता ने भरोसा जताया है, जिसका परिणाम एनडीए की बड़ी जीत के रूप में सामने आया है।
पीएम मोदी की तारीफ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश में बुनियादी विकास से लेकर बड़े वैचारिक मुद्दों का समाधान हुआ है। आमजन, किसान और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वहीं बिहार में नीतीश कुमार की सुशासन सरकार ने आम लोगों, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार के साहसिक निर्णयों, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से भारत का गौरव विश्व मंच पर बढ़ा है। केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सभी क्षेत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसका असर बिहार से लेकर पूरे देश में विकास आधारित राजनीति को लगातार जनता का समर्थन मिलने के रूप में दिख रहा है।

पहले दिन का खेल भारत के नाम

पहले दिन का खेल भारत के नाम
कोलकाता टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी पारी 159 रनों पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को भी 2-2 सफलता मिली। कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी स्कोर तक नहीं पहुंचा। वहीं, पहली इनिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने खेल खत्म होने तक 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल (12 रन) का बल्ला नहीं चला। केएल राहुल (13* रन) और वाशिंगटन सुंदर (6* रन) बनाकर क्रीज पर हैं। पहले दिन के खेल में 5 बड़े रिकॉर्ड भारत की ओर से बने हैं। आइए उसके बारे में जानते हैं…
2025 में टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू सर चढ़कर बोला और 5 विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने 14 ओवर में सिर्फ 27 रन ही दिए हैं। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते एक बड़ा रिकॉर्ड भी बन गया। वो इस साल 2025 में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बराबरी कर ली है। उन्होंने 3 बार यह कारनामा कर दिया है। उनके अलावा महेदी हसन (बांग्लादेश), ब्लेसिंग मुजरबानी (जिंबॉब्वे) और नौमान अली (पाकिस्तान) ने 3-3 बार ऐसा किया है।
कुलदीप ने भारत में पूरे किए 150 विकेट

भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भी इस मुकाबले में जादू चलाया। स्पिन की फिरकी में कुल 2 साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। तेंबा वाबूमा का विकेट लेकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनसे पहले 8 भारतीय गेंदबाजों ने भारतीय सरजमीं पर यह कारनामा किया है। वो अनिल कुंबले, कपिल देव, हरभजन और जहीर खान जैसे गेंदबाजों की क्लब में शामिल हो गए हैं।

बिहार यात्रा के दौरान जहां-जहां गए राहुल गांधी, वहां वहां महागठबंधन फ्लॉप

बिहार यात्रा के दौरान जहां-जहां गए राहुल गांधी, वहां वहां महागठबंधन फ्लॉप
बिहार चुनावों के परिणाम अब पूरी तरह से सामने आ चुके है। NDA ने भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है और विपक्षी महागठबंधन को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा है। 243 में से NDA 203 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है, जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। सिर्फ NDA ने ही नहीं बल्कि बीजेपी ने इन परिणामों के साथ इतिहास रच दिया है। 91 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी इन चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई है। वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो पार्टी का इन चुनावों में सूपड़ा ही साफ हो गए।
61 उम्मीदवारों में सिर्फ पांच को बढ़त

महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने इन चुनावों में अपने 61 उम्मीदवार उतारे थे लेकिन इसकी चौथाई सीटें भी पार्टी के हिस्से में नहीं आई। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस सिर्फ पांच सीटों पर आगे है, जिसमें से एक सीट पार्टी के खाते में आ गई है। चुनावों से पहले पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने जमकर बिहार में रैलियां की। इस दौरान राहुल ने SIR और वोट चोरी के मुद्दें को जमकर भुनाने की कोशिश की लेकिन परिणामों में उन्हें इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

यात्रा में 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की

राहुल ने चुनावों से पहले वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन भी किया और राज्य में घूम-घूम कर मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश की थी कि बीजेपी वोट चुरा रही है। राहुल को इस यात्रा से बहुत सी उम्मीदें थी लेकिन इस सब उम्मीदों पर पानी फिर गया। हैरानी की बात तो यह है कि राहुल इस यात्रा के दौरान जहां जहां गए वहीं पर उनकी पार्टी इन चुनावों में पीछे है। यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई और पटना में समाप्त हुई। इसमें 25 जिले और 110 विधानसभा क्षेत्र शामिल थे, और इसने लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की।
क्या महागठबंधन की हार के लिए राहुल जिम्मेदार

लेकिन इस पूरे रास्ते पर एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं लग रहा है जहां गांधी की पार्टी को फायदा हो रहा हो। कांग्रेस की इस बूरी हार ने पार्टी के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े कर दिए है। एक समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस आज बिहार में अपने निशान पंजे जितनी भी सीटें नहीं जीत पाई जो काफी शर्मनाक है। महागठबंधन 32 सीटों पर आगे है जिसमें से 26 पर RJD आगे है। ऐसे में विपक्षी गठबंधन को भी कांग्रेस या फिर राहुल गांधी से कोई फायदा नहीं मिला। चुनावों के यह परिणाम अब सवाल खड़े कर रहे है कि क्या महागठबंधन की इस हार में राहुल और कांग्रेस की जिम्मेदारी बाकि दलों से ज्यादा रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...