ब्लास्ट वाली जगह पहुंचे अमित शाह, घटनास्थल का लिया जायजा

ब्लास्ट वाली जगह पहुंचे अमित शाह, घटनास्थल का लिया जायजा
दिल्ली की सड़कों पर सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक भयावह धमाका गूंजा, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास लाल बत्ती पर रुकी एक ह्युंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की लपटों ने आसपास खड़ी कम से कम तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा इलाका धुएं और आग से भर गया।

घटनास्थल पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात करीब 9:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। मौके पर मीडिया से बातचीत में शाह ने कहा, ‘यह संदिग्ध विस्फोट है। सभी संभावनाओं—चाहे वह तकनीकी खराबी हो या सुनियोजित साजिश—की गहन जांच की जा रही है।’ उन्होंने बताया कि विस्फोट के मात्र 10 मिनट के भीतर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर थीं।

दिल्ली में लाल किले के पास i20 में जबरदस्त विस्फोट! 10 लोगों की मौत

दिल्ली में लाल किले के पास i20 में जबरदस्त विस्फोट! 10 लोगों की मौत
फरीदाबाद में मिले 2900 किलो विस्फोटक की जांच अभी चल रही थी कि सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली एक भीषण धमाके से दहल उठी. सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. शाम का समय यहां काफी भीड़ होती है. इस धमाके की जद में आकर 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

हमले में एएनएफओ (अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल) का इस्तेमाल किया
उमर मोहम्मद कार में था. उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी. सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में हुई गिरफ्तारियों के बाद उमर मोहम्मद ने घबराहट में हमले की योजना बनाई. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में एक डेटोनेटर रखा और इस आतंकी वारदात को अंजाम दिया. हमले में एएनएफओ (अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल) का इस्तेमाल किया गया था.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधिक सेवा दिवस हम सबको प्रेरित करता है कि गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्ग को न्याय सहजता से सुलभ करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दिशा में प्रयास करने वाली विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि सभी को न्याय मिलने पर ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का संकल्प साकार होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर आगे बढ़कर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा संचालन का करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा संचालन का करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 नवम्बर को रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। विन्ध्यवासियों के लिए अब 72 सीटर हवाई जहाज से सीधे नई दिल्ली जाने-आने की सुविधा शुरू हो जाएगी। रीवा से शीघ्र ही इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा शुरू होने वाली है। उद्घाटन समारोह रीवा एयरपोर्ट पर प्रात: 10 बजे आरंभ होगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय में उपस्थिति रहेगी।

रीवा एयरपोर्ट निर्माण के लिए हवाई पट्टी में उपलब्ध 65 एकड़ भूमि के साथ 258 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अर्जन किया गया। भारतीय विमान पतन प्राधिकरण ने इसका निर्माण कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को वर्चुअली माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी दिन से रीवा से जबलपुर, भोपाल, खजुराहों, सिंगरौली के लिए एयर टैक्सी और 17 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू हो गयी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के लगातार प्रयासों से रीवा एयरपोर्ट में 28 अक्टूबर को 72 सीटर हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की सफल टेस्टिंग हुई। साथ ही एयर एलायंस द्वारा 72 सीटर हवाई जहाज के रीवा से उड़ान भरने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

विन्ध्य क्षेत्र के लिए 10 नवम्बर का दिन ऐतिहासिक दिन है। नियमित हवाई सेवा शुरू हो जाने से विन्ध्य क्षेत्र में शिक्षा, कला, सांस्कृतिक, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। विन्ध्य क्षेत्र में स्थित सुन्दर जल प्रपातों, भव्य मंदिरों, नेशनल पार्कों तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक इस हवाई सेवा का लाभ लेकर पहुंचेंगे। रीवा भविष्य में उत्तरमध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण हवाई सेवा केन्द्र बनने की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बिहार के सीतामढ़ी में माँ जानकी की जन्म स्थली पुनौरा धाम के मंदिर में जानकी मैया के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में जानकी मैया की आरती कर आचमन भी किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंदिर परिसर में पुजारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने पारम्परिक तरीके से पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की और कहा कि माता जानकी की यह जन्म स्थली (पुनौरा धाम) भारतीय संस्कृति, आस्था और स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि माता जानकी समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं। उनके चरणों में मध्यप्रदेश की जनता की ओर से प्रणाम कर सभी के मंगल की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर मंदिर परिसर में बडी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। सभी ने माता जानकी का जयघोष किया।

पुनौरा धाम में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता जानकी की जन्म स्थली के दर्शन का सौभाग्य मिला है। यह स्थान भगवान श्रीराम के रामराज्य का समय, माता सीता से स्वयंवर तथा विवाह के बाद इस स्थान से अयोध्या जाने का स्मरण कराता है। हमें भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा मिलती है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में हिंदु-मुस्लिम सभी भाईयों ने मिलकर श्री राम का भव्य मंदिर बनवाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन को कैसे बढ़ाया जा सकता है, यह हमने काशी, अयोध्या, प्रयागराज और उज्जैन में भी देखा है। बाबा महाकाल के महालोक से हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीतामढ़ी में जनकपुरी धाम के निर्माण के लिए राशि मंजूर की है, इससे पूरा क्षेत्र और बिहार सांस्कृतिक मूल्यों से समृद्ध होते हुए स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार की धरती सम्राट अशोक के काल से सदैव लोगों को आकर्षित करती रही है। इसी धरती पर भगवान श्री कृष्ण के पुत्र साम्ब ने भव्य सूर्य मंदिर बनाया था। बिहार और मध्यप्रदेश का संबंध हर कालखंड में प्रगाढ़ रहा है। दोनों ही राज्यों में डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग का कल्यााण करते हुए आगे बढ़ रही है।

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को यह महसूस हुआ कि हम सभी इस जीत में सहभागी हैं।”इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि “आपने यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरित करेगी।”उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि और भी युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अलंकरण सम्मान को पुनः प्रारंभ कर रही है। साथ ही, ओलंपिक में शामिल होने वाले और पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सुदूर अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री के साथ इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा करते हुए कहा, “वर्ल्ड कप जीतना भारतीय महिला टीम की सफलता के साथ ही छत्तीसगढ़ का भी सम्मान है। मुझे गर्व है कि मैं अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस जीत में योगदान दे पाई।” उन्होंने बताया कि यद्यपि वे मैदान में सक्रिय खिलाड़ी के रूप में नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और रिकवरी को बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी रही।“मैं अपनी टीम के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी रही। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं टीम को जीत तक पहुंचाने की यात्रा में साथ रही।”

आकांक्षा ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “यदि लक्ष्य सच्चा हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता — बस ज़रूरत है निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास की।”

इस अवसर पर आकांक्षा ने मुख्यमंत्री को भारतीय महिला टीम की जर्सी भेंट की और वर्ल्ड कप अभियान की कुछ रोचक यादें साझा कीं।

नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान और योग — फिट रहने का मंत्र
फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने मुख्यमंत्री के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महिला क्रिकेट टीम की मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री हमेशा कहते हंत कि खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए, और यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। फिटनेस को लेकर उनकी सीख हर किसी को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।”

आकांक्षा ने मुख्यमंत्री से उनके फिटनेस का रहस्य पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री साय ने कहा —
“हम सभी प्रधानमंत्री से प्रेरित हैं। उनकी सक्रियता, ऊर्जा और अनुशासन से हम सीखते हैं। संतुलित आहार, योग और नियमित दिनचर्या ही फिट रहने का मेरा मंत्र है।”

उल्लखेनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी बतौर फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ टीम के साथ रहीं और खिलाड़ियों की फिटनेस व मानसिक मजबूती को बनाए रखने में अहम योगदान दिया।आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस उपलब्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

दुर्ग में जन्मी आकांक्षा का परिवार रायपुर में निवासरत है, जबकि उनका पैतृक गांव कवर्धा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और फिजियोथेरेपी में बैचलर की पढ़ाई छत्तीसगढ़ में पूरी की, जबकि मास्टर्स डिग्री कटक से प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव खेल और फिजियो साइंस के प्रति स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा था।

साल 2019 में आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम (CSCS) के साथ बतौर फिजियोथेरेपिस्ट अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। केवल छह वर्षों के छोटे से सफर में उन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म के बल पर राष्ट्रीय खेल जगत में विशेष पहचान बनाई। साल 2022 में उन्हें भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप अभियान में शामिल किया गया।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस मैनेजमेंट, रिकवरी सेशन, मानसिक दृढ़ता और ऊर्जा संतुलन पर विशेष ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री साय

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाएं। मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए समाज के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव को समाज का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वजातीय जनों के बीच मेल-मिलाप और एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल अनावश्यक खर्च को रोकते हैं, बल्कि समाज के कमजोर तबके को आर्थिक संबल भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल शासकीय सेवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की समुचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नशा को समाज की अवनति का प्रमुख कारण बताते हुए समाज के लोगों से नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी समाजों की प्रगति ही छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश की प्रगति का आधार है। मरार समाज की उन्नति में ही प्रदेश की उन्नति निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज का यह आयोजन निश्चित रूप से कोसरिया मरार समाज की एकता और प्रगति को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मरार समाज खेती-किसानी और सब्ज़ी उत्पादन के माध्यम से न केवल समाज के सभी वर्गों की सेवा कर रहा है, बल्कि राज्य और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी कर रही है। साथ ही राज्य में सिंचाई के रकबे में वृद्धि हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में पशुपालन को प्रोत्साहित करने तथा दलहन-तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हेतु भी ठोस व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने शाकंभरी महोत्सव के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय-सूत्र में बंधने वाले नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री विष्णु देव

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री विष्णु देव
राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया, वैसे ही यह सुपरक्रॉस चैंपियनशिप ज़मीन पर युवाओं के जुनून को नई उड़ान दे रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा का पाठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज़्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ इस खेल का आनंद लें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक, अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

डॉ प्रदीप मूनोट रायपुर में आयोजित फुट एंड एंकल कैडेवरी समिट में शामिल हुए

डॉ प्रदीप मूनोट रायपुर में आयोजित फुट एंड एंकल कैडेवरी समिट में शामिल हुए
रायपुर, मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित मुंबई नी फुट एंकल क्लिनिक के प्रमुख और देश के जाने-माने फुट एवं एंकल सर्जन डॉ. प्रदीप मूनोट आज रायपुर में आयोजित पहले फुट एंड एंकल कैडेवरी समिट में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से इस कार्यक्रम ने विशेषज्ञता और ज्ञान के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।
मुंबई में अपनी विशेषज्ञता, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध डॉ. मूनोट पिछले 10 वर्षों तक यूके में अभ्यास कर चुके हैं। घुटने, पैर और टखने की सर्जरी, लिगामेंट रिपेयर, मिनिमली इनवेसिव तकनीक और जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट में उनकी दक्षता उन्हें देश के शीर्ष विशेषज्ञों में शामिल करती है। उनके क्लिनिक में अत्याधुनिक तकनीक, सटीक डायग्नोसिस और मरीजों के लिए व्यक्तिगत उपचार योजनाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
रायपुर में आयोजित इस विशेष समिट का आयोजन मुनोट फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें पहली बार शहर के विभिन्न निजी अस्पताल—रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल आदि—ने मिलकर संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे और बालाजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नायक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मूनोट ने बताया कि लोग अक्सर फुट या एंकल की चोटों को हल्के में लेते हैं, जबकि ये चोटें अधिक कॉमन होने के कारण ध्यान न दिए जाने पर गंभीर रूप ले सकती हैं। उन्होंने सलाह दी कि मरीजों को चोट लगने पर फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज़ के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बेहतर और विश्व-स्तरीय उपचार रायपुर में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वे हर महीने के बुधवार को रायपुर आकर मरीजों की कंसल्टेशन और उपचार करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय संस्था अमेरिकन फुट एंड एंकल सोसाइटी (AOFAS) में कार्यकारी सदस्य रह चुके डॉ. मूनोट का लक्ष्य है कि भारत, विशेषकर मुंबई और रायपुर जैसे बड़े शहरों में टखने और पैर की बीमारियों का इलाज अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उपलब्ध कराया जाए।
मुनोट फाउंडेशन की इस पहल को विशेषज्ञों ने सराहते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मिट से चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है और आम मरीजों को बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री निवास से उज्जैन में आयोजित 9वें अन्नकूट महोत्सव एवं संध्या भजन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों और परम्पराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्राण-प्रण से संकल्पित होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अन्नकूट महोत्सव श्रृद्धा और भक्ति के परम अवसर के साथ पुण्य अर्जन का अवसर भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा ने समाज और नर नारायण की सेवा का सबको समान अवसर दिया है, इसलिए हर किसी को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर तेजी से विकास के काम चल रहे हैं। विकास में हम सबका सहयोग लेंगे। साधु-संतों के आशीर्वाद से हमें प्रदेश की जनता की सेवा करने की असीम ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन करते हुए कर्म और आत्मबल से राजधर्म के सभी दायित्वों का निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को अन्नकूट महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाली गीता जयंती पर प्रदेश में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गीता जयंती पर उज्जैन के दशहरा मैदान में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन स्थानों को हमारी सरकार तीर्थस्थलों के रूप में विकसित कर रही है। श्री राम वन गमन पथ के निर्माण के लिए चित्रकूट, ओरछा और अन्य संबंधित स्थानों में भी तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उज्जैन में शनि मंदिर परिसर में शनि लोक के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 140 करोड़ रुपए मंजूर करने पर सभी शनि भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उपस्थित जनसमुदाय ने अपने-अपने मोबाइल का टार्च ऑन कर रौशनी दिखाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार जताया।

इस अवसर पर स्वामीनारायण आश्रम के पीठाधीश्वर आनंद जीवन दान स्वामी जी, संत श्याम बाबा राधे राधे बाबा, शनि मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र त्रिवेदी, गंगेडी हनुमान आश्रम के संत धर्मेन्द्र दास जी महाराज, भुवनेश्वरी माताजी के पुजारी संजय गुरूजी, नगर निगम की अध्यक्षा दीदी कलावती यादव, शनि मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य वीरेंद्र आंजना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...