मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया अस्पताल में किया यूनिट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया अस्पताल में किया यूनिट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हृदय रोगियों के उपचार के लिए भोपाल और आस-पास के जिलों के निवासियों को आज बड़ी सुविधा मिल रही है। हमीदिया अस्पताल में आरंभ हो रही नई कैथ लैब यूनिट हार्ट पेशेंट्स के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। हमीदिया अस्पताल वर्षों से सेवा और सुरक्षा का प्रतीक है। कैथ लैब का उद्घाटन जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात शुक्रवार को हमीदिया चिकित्सालय में स्थापित नई कैथ लैब यूनिट के उद्घाटन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैथ लैब का अवलोकन किया और चिकित्सकों से उसकी विशेषताओं की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि अत्याधुनिक चिकित्सीय कैथ लैब से हार्ट और ब्लड वेसल्स से जुड़ी बीमारियों का निदान और उपचार हमीदिया अस्पताल में संभव होगा। लगभग 8 करोड़ रूपए लागत से स्थापित यह यूनिट क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए जीवन की नई आशा बनेगी।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, हमीदिया अस्पताल की डीन डॉ. कविता सिंह, अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आर.एस. मीणा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. आर.के. सिंह तथा तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां भारती की सेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आडवाणी के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें दीर्घ जीवन प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

‘हक’ से ज्यादा कमा रही 9 दिन पुरानी फिल्म

‘हक’ से ज्यादा कमा रही 9 दिन पुरानी फिल्म
सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्में पर्दे पर हैं. कुछ पुरानी फिल्मों के साथ-साथ इस हफ्ते नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं. बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड फिल्में तक थिएटर्स में लगी हैं और बॉक्स ऑफिस पर रस्साकशी कर रही हैं. आज शनिवार है और छुट्टी वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.

‘हक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
‘हक’ 7 नवंबर को सिनेमनाघरों में रिलीज हुई है, सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए कमाए थे.
अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ‘हक’ ने अब तक (शाम 7 बजे तक) 1.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 3.55 करोड़ रुपए हो गया है.

‘जटाधरा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर हॉरर फिल्म ‘जटाधरा’ भी 7 नंवबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
सैकनिल्क की मानें तो तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
अब दूसरे दिन ‘जटाधरा’ के कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है. फिल्म अब तक (शाम 7 बजे तक) 45 लाख रुपए ही कमा पाई है.

CM मोहन यादव का बिहार में धुंआधार प्रचार

CM मोहन यादव का बिहार में धुंआधार प्रचार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने यहाँ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से उन्हें “प्रचंड विजय का तिलक” लगाने की अपील की.

सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में बिहार एनडीए की 5-दलीय एकजुटता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने इस गठबंधन की मजबूती की तुलना महाभारत के पांडवों से करते हुए कहा, “पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण खड़े थे तो उनकी जीत तय थी. बिहार में भी हमारे पांच नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी एकजुट हैं.”

इस दमदार तुलना के साथ, सीएम यादव ने पूरे आत्मविश्वास से दावा किया कि “NDA की विजय अटल है.”
‘मजबूत नेतृत्व ही बिहार के विकास की है गारंटी’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र और राज्य सरकार के ‘डबल इंजन’ मॉडल की भी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पटना से, यह जोड़ी मजबूती के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार चला रही है.” उन्होंने कहा कि यह मजबूत नेतृत्व ही बिहार के विकास की गारंटी है.

‘5-दलीय गठबंधन की एकजुटता ही जीत का मुख्य आधार’
सीएम यादव का यह दौरा बेलहर विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार मनोज यादव की स्थिति को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जहां उन्होंने 5-दलीय गठबंधन की एकजुटता को जीत का मुख्य आधार बताया.

समस्तीपुर में सड़क पर VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप

समस्तीपुर में सड़क पर VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप
बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा में शनिवार (8 नवंबर) को KSR कॉलेज सड़क किनारे वीवीपैट की पर्चियां मिलने पर हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में पर्चियां फेंकी हुई मिली. घटना पर तुरंत प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में पर्चियों को जब्त कर लिया गया. इस घटना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निंलबित कर दिया गया.

समस्तीपुर जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के गुड़मा गांव में कूड़े के ढेर में हजारों की संख्या में वीवीपैट पर्चियां पड़ी हैं. जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. समस्तीपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. विधानसभा के प्रत्याशियों को भी मौके पर बुलाया गया.

घटना पर जिलाधिकारी ने शुरू की प्रशासनिक कार्रवाई
घटनास्थल पर प्रशासनिक टीम ने वीवीपैट की पर्चियों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली कि सरायरंजन थाना क्षेत्र में वीवीपैट की पर्चियां कूड़े के ढेर में पाई गई हैं. उन्होंने कहा कि यह टेक्निकल मामला है और जांच के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.

उन्होंने यह भी कहा कि कमीशनिंग के दौरान मॉक पोल भी होता है. लगभग 5 प्रतिशत मशीनों पर एक हजार का मॉक पोल होता है, जिसमें उम्मीदवारों की कमीशनिंग के समय भी हर बटन को दबाकर सिंबल की जांच की जाती है.

जिला प्रशासन ने पोस्ट के जरिए दी यह जानकारी
शनिवार (8.11.2025) को सरायरंजन थानान्तर्गत ग्राम-गुड़मा में कूड़े की ढेर से कुछ Shredded एवं Unshredded तथाकथित चुनाव संबंधी पर्चिया मिलने का मामला प्रकाश में आया है. तत्काल जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया.

आगे कहा कि विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में उक्त पर्चियों को विधिवत जब्त करवाया गया है. उक्त स्थल सरायरंजन विधानसभा स्थित Dispatch Centre से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित है. उक्त घटना के संदर्भ में सरायरंजन थाना में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक अनुसंधान कराई जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को निलंबित किया जा रहा है.

समस्तीपुर एसपी ने घटना पर क्या कहा?
समस्तीपुर के एसपी ने बयान जारी कर कहा, “शनिवार को सरायरंजन थाना के अंतर्गत ग्राम-गुड़मा में कूड़े की ढेर से कुछ कटी और बिना कटी हुई चुनाव संबंधी तथाकथित पर्चियां मिलने का मामला प्रकाश में आया. विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में सभी पर्चियों को जब्त कराया गया. यह स्थान सरायरंजन विधानसभा स्थित डिस्पैच सेंटर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है.”

उन्होंने आगे कहा, “इस घटना के संदर्भ में सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी कार्रवाई कराई जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को निलंबित किया जा रहा है.”

बिहार में महागठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी

बिहार में महागठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है. शनिवार को उन्होंने पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्यामबाबू प्रसाद यादव के पक्ष में जनसभा कर कमल खिलाने की अपील की.

सीएम योगी ने भीड़ में से एक बच्ची को मंच पर बुलाकर उसकी हौसलाअफजाई की. सीएम योगी ने यहां राजद, कांग्रेस, ए माले समेत महागठबंधन पर प्रहार किया और कहा कि भगवान राम-कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं. जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें कतई वोट नहीं देना है.
योगी की अपीलः राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को कतई न दें वोट

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहुलूहान करती थी. जब रामभक्त कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. कांग्रेस, राजद व सपा सरकारें रामभक्तों पर गोली-लाठी चलाती थीं, तब भी रामभक्त कहता था कि लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. यूपी में एनडीए सरकार बनी तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया.

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि, रैनबसेरा निषादराज, रसोई मां शबरी के नाम पर बनी है. सीतामढ़ी में भी मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. कांग्रेस और महागठबंधन वाले भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं. सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें वोट देकर जाया नहीं करना चाहिए.
बिहार में 14 नवंबर को ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद हताश और निराश महागठबंधन के लोगों का वक्तव्य दिख रहा है. यह बताता है कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी तो जनता का फैसला बिहार में ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ होगा. बिहार के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है.

उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि इन लोगों ने देश के सामने सुरक्षा व बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा किया. कांग्रेस, राजद, ए माले व इनके सहयोगी अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं. इनके द्वारा अपराध को संरक्षण, भ्रष्टाचार को पनपाने के साथ ही अराजकता पैदा की गई. यह सभी जंगलराज के अपराधी हैं. जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए नौजवानों ने 2005 में एनडीए नेतृत्व पर विश्वास किया था. परिणाम स्वरूप नीतीश बाबू की सरकार बनी.

कांग्रेस व राजद के कारण पहचान के लिए मोहताज हुआ बिहार का नौजवान

सीएम योगी ने कहा कि जिस बिहार ने दुनिया को ज्ञान दिया. उसे राजद, नक्सलवाद व माओवादियों के गठबंधन ने साक्षरता में पीछे ढकेल दिया. नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा. अपनी प्रतिभा व मेधा के लिए जगविख्यात बिहार का नौजवान पहचान के लिए मोहताज हुआ तो इसकी दोषी कांग्रेस, राजद व ए माले है.

सीएम योगी ने कहा कि 20 वर्ष में नीतीश बाबू के नेतृत्व में नए बिहार का स्वरूप दिख रहा है. बिहार जिसका हकदार था, वह हर कार्य आज यहां हो रहा है. जो कार्य 30-50 वर्ष पहले होना चाहिए था, वह कार्य पिछले 20 वर्ष से हो रहा है. 11 वर्ष के अंदर इसमें और तेजी आई है. बिहार में अब सड़क, बिजली, एयरपोर्ट, एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला है. बिहार में रोजगार, सुरक्षा, सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं.

सीएम योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. बोले कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है. मोदी जी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं, जबकि राजद वाले पशुओं का भी चारा खा गए थे. एनडीए रोजगार के साथ ही पंच गारंटी (आवास, बिजली, राशन, स्वास्थ्य, पानी) भी दे रही है.

अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
सीएम योगी ने कहा कि एक ओर विकास, विरासत का सम्मान, गरीब कल्याण है तो दूसरी ओर अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. पीएम मोदी ने कहा कि मार्च 2026 तक माओवाद व नक्सलवाद को भारत की धरती से सर्वदा समाप्त कर देना है.

सीएम ने पिपरा के लोगों से अपील की कि किसी नक्सलवादी को वोट नहीं देना है. नक्सलवाद, अराजकता को फिर से नहीं आने देना है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने के लिए रामजानकी मार्ग बन रहा है और गोरखपुर से सिलीगुड़ी वाले मार्ग में मोतिहारी होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य तेजी से बढ़ गया है. इससे विकास के साथ ही घर में ही रोजगार भी होगा. जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, यूपी से राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे.

सीएम योगी ने भीड़ में से बच्ची को मंच पर बुलाया, हौसलाअफजाई की
सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर मंच से एक उत्साहित बच्ची की तरफ गई, जिसके हाथ में उनकी (सीएम योगी) फोटो थी. बच्ची का हौसला बढ़ाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसे मंच पर बुलाया और फोटो ली. इससे एक तरफ बच्ची प्रफुल्लित हो उठी तो दूसरी ओर हर कोई सीएम योगी की सहजता का कायल हो गया. सीएम योगी ने बच्ची की हौसलाअफजाई भी की.

सौभाग्य सुंदरी तीज क्या करवा चौथ के बराबर है

सौभाग्य सुंदरी तीज क्या करवा चौथ के बराबर है
हिंदू धर्म के सभी व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व और मान्यताएं हैं. सौभाग्य सुंदरी तीज पति की दीर्घायु, सौभाग्य और सौंदर्य प्रदान करने वाला व्रत है. इस दिन विवाहित स्त्रियां मां गौरी माता और भगवान शिव की पूजा करती हैं.

सौभाग्य सुंदरी तीज अगहन या मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है, जोकि इस वर्ष शनिवार, 8 नवंबर 2025 को है. यह पूजा भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. मान्यता है कि सौभाग्य सुंदरी व्रत के फल से महिलाओं को सौभाग्य और सौंदर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्रत के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

सौभाग्य सुंदरी तीज से पहले हाल ही में अक्टूबर के महीने में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया. अब लगभग एक माह बाद 8 नवंबर 2025 को सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि, क्या सौभाग्य सुंदरी तीज और करवा चौथ समान है और ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए क्यो आवश्यक है.

सौभाग्य सुंदरी तीज और करवा चौथ
सौभाग्य सुंदरी तीज और करवा चौथ दोनों ही व्रतों की विशेष महत्ता और मान्यता है. लेकिन इन दोनों व्रतों का उद्देश्य सुखी वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु की कामना से जुड़ा है. यदि दोनों व्रतों में अंतर की बात करें तो-

करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ता है. जबकि सौभाग्य सुंदरी तीज मार्गशीर्ष मास की तृतीया को रखा जाता है. करवा चौथ की पूजा में चंद्र दर्शन को महत्वपूर्ण माना गया है. क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है. लेकिन सौभाग्य सुंदरी व्रत में यह नियम आवश्यक नहीं है.

सुहाग के लिए क्यों आवश्यक है सौभाग्य सुदंरी तीज
सौभाग्य सुंदरी तीज के व्रत और पूजन से सुहागिनों को माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कहा जाता है कि मां पार्वती ने कठोर तप से भगवान शिव को प्राप्त किया था. इसलिए जो स्त्री यह व्रत रखती है, उसे भी सौभाग्य और अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है.

सुखी दांपत्य जीवन के लिए भी सौभाग्य सुंदरी तीज बहुत फलदायी है. यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, समझ और स्थायित्व बढ़ाता है.

साथ ही सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत पति-पत्नी को बुरे ग्रहों या नकारात्मक प्रभावों से बचाता है और रिश्ते को मजबूत बनाता है.

कुंडली में मंगल दोष के कारण वैवाहिक जीवन में कई परेशानियां रहती है. सौभाग्य सुंदरी तीज से मंगल दोष का प्रभाव भी कम होता है.

महिला क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी को गिफ्ट में मिलेगी टाटा सिएरा

महिला क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी को गिफ्ट में मिलेगी टाटा सिएरा
टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक खास ऐलान किया है. कंपनी ने तय किया है कि वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को नई Tata Sierra SUV गिफ्ट की जाएगी. यह फैसला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उनकी ऐतिहासिक जीत के सम्मान में लिया गया है. आइए इस कार के इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और डिजाइन पर नजर डालते हैं.

25 नवंबर को लॉन्च होगी नई Tata Sierra
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को 25 नवंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है. यह अब तक की कंपनी की सबसे एडवांस और लग्जरी SUV होगी. इसमें नया मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और ढेर सारे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे. नई सिएरा में तीन डिजिटल स्क्रीन, आरामदायक सीटें और कई स्मार्ट फीचर्स होंगे, जो ड्राइविंग को आसान और मजेदार बनाएंगे. कंपनी का कहना है कि यह SUV कंफर्ट और कन्वीनियंस, यानी आराम और सुविधा, दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

लग्जरी डिजाइन और एडवांस फीचर्स
नई Tata Sierra को स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है. इसमें तीन स्क्रीन दी गई हैं, एक ड्राइवर के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दूसरी बीच में इंफोटेनमेंट के लिए, और तीसरी पैसेंजर के सामने. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, LED हेडलाइट्स, JBL साउंड सिस्टम, और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे. इसका लुक मॉडर्न और प्रीमियम है, जिससे यह सड़क पर बेहद अट्रैक्टिव दिखती है.

कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स
Tata Sierra में 540-डिग्री कैमरा व्यू, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है. सेफ्टी के लिए SUV में Level-2 ADAS सिस्टम, ABS, EBD, ESC, हिल असिस्ट, और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलेगा, जो सफर को और सुरक्षित बनाता है.

हर खिलाड़ी को मिलेगा टॉप मॉडल
टाटा मोटर्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को Tata Sierra का टॉप-एंड वेरिएंट गिफ्ट करेगी. इस टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, और राधा यादव जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत को जीत दिलाई थी.

अब बिना बैंक अकाउंट के भी चलेगा यूपीआई

अब बिना बैंक अकाउंट के भी चलेगा यूपीआई
आरबीआई ने बदलते टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए Junio Payments प्राइवेट लिमिटेड को डिजिटल वॉलेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है. आज भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वाले देशों में शामिल हैं. आज छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक लोग ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं.

आज लगभग हर दुकान में डिजिटल पेमेंट की सुविधा मौजूद है. आपको डिजिटल पेमेंट करने के लिए बैंक खाता की जरूरत होती हैं, पर आरबीआई की इस नई योजना के तहत यूजर्स जिनका बैंक अकाउंट नहीं है, वे भी ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे. आरबीआई जूनियो के तहत जल्द ही यूपीआई से जुड़ी एक नया डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने जा रही है. जिसका इस्तेमाल ऐसे यूजर्स भी कर पाएंगे, जिनका बैंक अकाउंट नहीं होगा.

जूनियो पेमेंट्स बच्चों को सिखाएगा समझदारी से खर्च करना
अंकित गेरा और शंकर नाथ ने बच्चों और युवाओं के लिए जूनियो ऐप की शुरुआत की है. इस ऐप का मकसद है, बच्चों को जिम्मेदारी से पैसे खर्च करना और बचत की आदत सिखाना. जूनियो पेमेंट्स का इस्तेमाल करने के लिए बच्चों के माता-पिता इसमें पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

साथ ही खर्च की सीमा तय करने के अलावा हर ट्रांजेक्शन पर नजर रखने की सुविधा भी जूनियो पेमेंट्स देता है. ऐप में कई आकर्षक फीचर भी मौजूद है. ऐप में टास्क रिवॉर्ड और सेविंग गोल्स जैसी सुविधाएं हैं. जिससे बच्चों को वित्तीय समझदारी की जानकारी होती है. अब तक दो मिलियन से ज्यादा युवाओं ने जूनियो पेमेंट्स ऐप का इस्तेमाल किया है.

कैसे काम करता है जूनियो पेमेंट्स?
जूनियो की सबसे खास बात यह है कि, अब बच्चे बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते है. यह सुविधा एनपीसीआई के यूपीआई सर्कल इनिशिएटिव से जुड़ी है, जिसके तहत यूजर्स के माता-पिता अपने यूपीआई अकाउंट को बच्चों के वॉलेट से लिंक कर सकते हैं.

इस ऐप से बच्चों को वित्तीय समझ डेवलप करने में आसानी होगी. वे जान पाएंगे कि, पैसा कितने खर्च करने चाहिए और किस तरह से पैसों की बचत की जा सकती है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए चार प्रमुख नालों पर पुल निर्माण हेतु 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना ग्रामीण इलाकों में आवागमन को न केवल आसान बनाएगी, बल्कि वर्षा ऋतु में संपर्क मार्गों के बाधित न होने की सुनिश्चितता भी प्रदान करेगी।

दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग के लिए 3.60 करोड़ रू., चटकपुर से बकुना मार्ग के लिए 2.71 करोड़ रू., मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल निर्माण हेतु 2.69 करोड़ रू. और फरसाबहार के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला पर पुल निर्माण के लिए 4.67 करोड़ रू. की स्वीकृति मिली है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीणों का दैनिक आवागमन, स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संभव होगा।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस महत्वपूर्ण कदम के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह परियोजना जशपुर जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सहायक होगी और बेहतर भविष्य की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...