वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन
कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिलों में मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

विद्यालयों में विशेष गतिविधियाँ और रचनात्मक आयोजन
प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों की धुन पर प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रगीत आधारित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगेगा।

‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ एक अभिनव पहल
राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों से चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास तथा कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शासन विभिन्न सुझावों के प्रति संवेदनशील और नवाचारों के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पहुंची अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए गठित केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों के साथ चर्चा में यह बात कही।

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष कुलस्ते ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय समिति द्वारा मैदानी स्तर पर समीक्षा की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों के सेवा में प्रतिनिधित्व और उनके लिए संचालित कल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति का भी आंकलन किया जा रहा है। योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंध में समिति ने स्थानीय समुदायों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया है। समिति द्वारा तैयार की जा रही यह रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय समिति प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर थीं। समिति में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, ममता ठाकुर, सुमित्रा बाल्मीक, देवेन्द्र प्रताप सिंह, फूलो देवी नेताम, रवांगारा नार्जरी, लोकसभा सांसद हरीश मीना, अरूण कुमार, प्रोतिमा मंडल, जगन्नाथ सरकार, गोविंद करजोल, डी. प्रसाद राव और विष्णु दयाल राम शामिल थे।

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री साय ने की भेंट

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री साय ने की भेंट
उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल डेका उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा में टेका मत्था, सबके कल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा में टेका मत्था, सबके कल्याण की कामना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को गुर नानक जयंती के अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। शबद कीर्तन (गुरुवाणी) का श्रवण किया और सभी देशवासियों को गुरुपरब की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने वाहेगुरु जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं सबके कल्याण की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी सामाजिक एकता, सद्भावना और सेवा भाव की मिसाल थे। उन्होंने मानवता की सेवा और सबके प्रति समानता का भाव रखने का जो संदेश दिया है, वह आज भी सर्व समाज के लिए प्रकाशपुंज है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का जीवन सत्य, करुणा और परोपकार का प्रतीक है। उनका जीवन संदेश समय की सीमाओं से भी परे है और मानवता की सेवा के लिए हमेशा प्रेरणा-स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाजजनों की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि म.प्र. सरकार गुरु तेग बहादुर जी का 350वां जयंती वर्ष और शहीदी दिवस समाज की मंशा अनुसार धूमधाम से मनायेगी। मध्यप्रदेश सरकार सत्य के मार्ग पर चलने वाले गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान लिए हर जरूरी प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी साक्षात ईश्वर समान थे, उन्होंने संसार को मानवता, सेवा और कीर्तन की शिक्षा और सिख धर्म की स्थापना की। उन्होंने भारत में पदयात्रा तो की ही, यहां से बाहर निकलकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अरब तक सिख धर्म का प्रकाश पहुंचाया। उस दौर में अरब में गुरू नानक देव जी का जो भाव था, वो बाबर के सामने भी रहा। हम सभी ओंमकार रूपी ध्वनि से सचेतन रहें। जातिगत भेदभाव को दूर करते हुए एक संगत में रहें। समाज में दूरियों को मिटाने के लिए किसी भी दिखावे की जरूरत नहीं है। मनुष्य, मनुष्य के काम आए और अन्याय के खिलाफ लड़ें। अफगानी, मुगल और अंग्रेजों के सामने गुरूजी के मार्ग पर चलते हुए हमारे वीरों ने अपना बलिदान तक कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर प्रकाश पर्व अद्भुत है। गुरू नानक देव जी द्वारा सेवा और देश भक्ति के लिए दिया संदेश सभी के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी की अमरवाणी हमें सिखाती है कि सच्चे अर्थों में धर्म वही है जो सबके हित में हो। हमारी सरकार भी गुरुनानक जी की उसी नेक भावना के अनुरूप जनकल्याण और सबके समुत्थान की राह पर अग्रसर है। गुरु नानक देव जी कहते थे – एक नूर से सब जग उपज्या, कौन भले, कौन मंद? एक ही साजे सब सुरतें, एक ही ज्योति अखंड। अर्थात् ईश्वर एक है, उसी का प्रकाश हर जीव में है। जब हम सबमें उसी एक नूर को देखते हैं, तब भेदभाव मिट जाता है और सच्चा प्रेम प्रकट होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुद्वारा परिसर में आयोजित विशेष दीवान सभा में सिक्ख श्रद्धालुओं के साथ शबद कीर्तन में शामिल हुए और श्री सतनाम वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने मनुष्य को जीवन का जो मार्ग दिखाया है, वह केवल उपदेश नहीं, एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। उनका मानना था कि ईश्वर के नाम जप से आध्यात्मिक और मानसिक शक्ति मिलती है, तेज बढ़ता है। उन्होंने हमें ईमानदारी से जीवन यापन करना, मेहनत से काम करना और मिल-बांटकर खाना सिखाया। गुरु नानक देव जी ने लंगर की परंपरा शुरू की, जो सामाजिक समरता और भाईचारे का संदेश देता है। लंगर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। गुरु नानक देव का जीवन सिख समुदाय के साथ हर भारतीय के लिए प्रेरणा पुंज हैं। उनके संदेशों में हमेशा विश्व को समता, सद्भावना, सदाचार और बंधुत्व पर जोर दिया है। आज के समय में गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। “गुरुग्रंथ साहिब” के रूप के हमारे पास जो गुरुजी की अमृतवाणी है, उसकी महिमा ही अपार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वाहे गुरु जी की कृपा से हम सभी हमेशा सद्मार्ग पर चलें, सद्भावना, करुणा, प्रेम हमारे आचार-विचारों में रहे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार सेवा को समर्पित है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सम्मान, सुविधा और अवसर से जुड़ सके। हम सबको एक समान मानते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। समाज के आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इस संकल्प की सिद्धि के लिए हम दिन रात एक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सेवा, समानता और संवेदनशीलता के साथ प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, रविन्द्र यति, राहुल कोठारी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजिन्दर सिंह, पी.एस. बिन्द्रा, ग्रंथी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। शबद कीर्तन में संगतकारों ने प्रदेश की उन्नति और समाज में भाईचारे की भावना के विस्तार की प्रार्थना की। इससे पहले सिक्ख श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गुरुद्वारे में आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया और उन्हें सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

30, 40 और 50 की उम्र में कैसे बनाएं करोड़ों का रिटायरमेंट फंड?

30, 40 और 50 की उम्र में कैसे बनाएं करोड़ों का रिटायरमेंट फंड?
आज के वक्त में हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद भी उसकी आय बनी रहे। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग 25-30 की उम्र तक आते-आते रिटायरमेंट प्लानिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि अब युवाओं में पेंशन और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अगर सही वक्त पर समझदारी से निवेश किया जाए, तो 30, 40 या 50 की उम्र में भी करोड़ों का रिटायरमेंट फंड तैयार किया जा सकता है।
30 की उम्र: आपका समय सबसे बड़ा हथियार

30 साल की उम्र में आपके पास सबसे बड़ी ताकत होती है- समय। अगर आप इस उम्र में निवेश शुरू करते हैं तो कंपाउंडिंग का असर कई गुना बढ़ जाता है। यानी जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना बड़ा फायदा मिलेगा। हर महीने SIP या इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करें, जो औसतन 12% तक का रिटर्न दे सकता है। इसके अलावा NPS और लाइफ इंश्योरेंस प्लान भी जरूरी हैं ताकि रिटायरमेंट के साथ सुरक्षा दोनों मिले।

40 की उम्र: जिम्मेदारियों के बीच संतुलन जरूरी
40 की उम्र तक परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में निवेश और सुरक्षा दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। NPS, EPF और SIP तीनों ही बेहतरीन ऑप्शन हैं। SIP की रकम को बढ़ाते रहें ताकि रिटायरमेंट के वक्त आपको मजबूत फंड मिल सके। हेल्थ इंश्योरेंस को इस उम्र में प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है क्योंकि मेडिकल खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।

50 की उम्र: जोखिम कम करें, सुरक्षा बढ़ाएं
50 की उम्र में अब लक्ष्य होना चाहिए- पूंजी की सुरक्षा। इक्विटी से धीरे-धीरे पैसा निकालकर फिक्स्ड इनकम या डेट फंड में लगाएं। इससे रिटर्न स्थिर रहेगा और रिस्क भी कम होगा। NPS और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में निवेश से पेंशन जैसी रेगुलर इनकम बनी रहती है।

जल्दी निवेश शुरू करने से न सिर्फ रिटायरमेंट में आर्थिक आज़ादी मिलती है, बल्कि जिंदगी भर मन की शांति भी बनी रहती है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की दहशत बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की दहशत बरकरार
बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म का समय कब बदल जाए ये कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की दीवाली रिलीज फिल्म ‘थामा’ के साथ भी हो रहा है। अच्छी शुरुआत के बावजूद जब फिल्म पहले हफ्ते में आई थी, तो इसकी रफ्तार वर्किंग डेज पर धीमी हो गई थी।

लेकिन अब दूसरा हफ्ता पूरा करने के बाद मैडॉक फिल्म्स की उम्मीद बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से जाग गई है, क्योंकि इंसान और बेताल की दुनिया की कहानी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। मंगलवार को ढाई करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली फिल्म ने बुधवार को क्या कमाल किया है।

बुधवार को थामा ने जमाए रखी अपनी धाक
थामा के साथ 21 अक्टूबर को हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने टक्कर ली थी। आयुष्मान खुराना को फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे, लेकिन फिर भी फिल्म रोमांटिक फिल्म को खुद से आगे नहीं बढ़ने दे रही है। हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार को 2.25 करोड़ के आसपास घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी।

अब मूवी के बुधवार के अर्ली आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो काफी इम्प्रेस करने वाले हैं। सैकनलिक डॉट कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन अभी तक 1.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये फिलहाल 9: 30 बजे तक के आंकड़े हैं और सुबह तक ‘थामा’ के कलेक्शन में उछाल आ सकता है।

विवाह पंचमी पर ऐसे करें भगवान राम और मां सीता की पूजा

विवाह पंचमी पर ऐसे करें भगवान राम और मां सीता की पूजा
हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का पर्व भगवान राम और माता सीता के शादी की सालगिरह का प्रतीक है। यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस तिथि पर भगवान राम और माता जानकी का विवाह जिस उत्साह और भव्यता से हुआ था, उसी तरह भक्त आज भी इस पर्व को मनाते हैं। कहते हैं कि जो साधक इस दिन पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।

विवाह पंचमी 2025 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 24 नवंबर को रात 09 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 25 नवंबर को देर रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में 25 नवंबर को विवाह पंचमी मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीराम और मां सीता की शादी की सालगिरह के रूप में हर साल भव्यता के साथ मनाया जाता है।

विवाह पंचमी की पूजा विधि (Vivah Panchami 2025 Puja Vidhi)
पूजा के लिए भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।
भगवान राम को पीले, लाल वस्त्र पहनाएं और माता सीता को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
उन्हें चंदन, रोली, अक्षत, धूप, दीप और फूल अर्पित करें।
रामचरितमानस में वर्णित राम-सीता विवाह प्रसंग का पाठ करें।
पूजा के अंत में भगवान राम और माता सीता की आरती करें।
इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करें।
अंत पूजा-पाठ में गलतियों के लिए माफी मांगे।

भोग (Bhog)
विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता को गुड़ से बनी चीजें, खीर, या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। कुछ स्थानों में भक्त इस दिन पांच प्रकार के फल भी अर्पित करते हैं।

शीघ्र विवाह के उपाय
जिन लोगों की शादी में मुश्किलें आ रही हैं, उन्हें इस दिन व्रत रखकर विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही राम-सीता को पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इससे विवाह की रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इस बात का ध्यान दें कि प्रतिमा एक साथ हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। अभिनेता राणा ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

पीएम ने दी पूरी टीम को बधाई
महिला क्रिकेट विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी और लगातार तीन हार तथा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं, और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, तो वे उनसे और ज्यादा बार मिलना चाहती हैं।

दिल्ली पहुंचने पर हुआ था भव्य स्वागत
दिल्ली पहुंचने पर होटल में महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत हुआ था। खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी और भारतीय क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल को देश की बेटियों की ताकत और सपनों की जीत बताया था। भारत ने महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।

जीतन राम मांझी की समधन पर जानलेवा हमला

जीतन राम मांझी की समधन पर जानलेवा हमला
बिहार चुनाव 2025 के बीच गयाजी की बाराचट्टी सीट से बुधवार को एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पत्थरबाजी की गई, जिसमें ज्योति देवी घायल हो गईं। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना चुनावी दौरे के दौरान हुई

जानकारी के अनुसार, ज्योति देवी खुले वाहन में अपने समर्थकों के साथ सुलेबट्टा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क कर रही थीं। उनके काफिले में करीब 10 गाड़ियां थी। इसी दौरान भीड़ में घुसे कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक से उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले में पत्थर से उन्हें सीने और कंधे के पास चोट लगी है। उन्हें तुरंत मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवकों ने पत्थरबाजी की थी। जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

हमले के बाद क्षेत्र में तनाव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। CCTV फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित करने की कोशिश हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे चरण में होना है मतदान
एनडीए ने गया जी की बाराचट्टी सीट से ज्योति देवी को टिकट दिया है, जो वर्तमान में इस सीट से विधायक भी हैं। दूसरे चरण में इस सीट पर मतदान होना है, और हाल ही में हुए हमले ने यहां की चुनावी राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। ज्योति देवी ने पहली बार विधानसभा चुनाव 2010 में लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, 2015 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2020 में उन्होंने पुनः चुनाव जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी। इस बार के चुनाव में क्या होगा वो तो 14 नवंबर को ही पता चलेगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...