वाराणसी में देव-दीपावली की धूम, 80 घाटों पर जगमगाए 25 लाख दीप

वाराणसी में देव-दीपावली की धूम, 80 घाटों पर जगमगाए 25 लाख दीप
दिव्य अलौकिक रौशनी, घाटों पर जगमगाते 25 लाख दीप। काशी नगरी एक भव्य और दिव्य अलौकिक रौशनी से जगमगा रही है। ऐसा लग रहा मानो कि एक अलग ही अविस्मरणीय नजारा देखने को मिल रहा है। घाटों पर शास्त्रीय संगीतों की धुन लोगों को अविभूत कर रही है। चारों ओर दिव्य प्रकाश की चमक है।

काशी में आज कार्तिक पूर्णिमा पर देव-दीपावली का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। काशी के घाटों पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा है। 84 घाटों पर 25 लाख दीपक जलाए जा रहे हैं। 2024 में 20 लाख दीप जगमगाए थे। इस साल 5 लाख अधिक दीपक काशी के घाटों पर जगमगा रहे हैं।

सांसद रवि किशन ने अपने X अकाउंट पर देव-दीपावली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, काशी की देव दीपावली अब केवल स्थानीय उत्सव नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति का वैश्विक प्रदर्शन बन चुकी है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से संभव हो सका। देव दीपावली काशी ही नहीं, प्रयागराज और मथुरा में भी मनाई जा रही है। प्रयागराज में 5 लाख और मथुरा 2 लाख दीये जलाए गए। इससे पहले अयोध्या में 19 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई थी।

राज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

राज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ हजारों लोगों ने अद्भूत और रोमांचक एयर शो का आनंद लिया। आज प्रदेशवासियों के लिए वायु सेना का एयर शो कमाल का अनुभव रहा। सेंध जलाशय के ऊपर वायु सेना के फाइटर प्लेन्स ने एक के बाद एक कई हवाई करतब दिखाए। आसमान में पंछियों के झुंड की तरह बिल्कुल क्रम से उड़ने वाले फाइटर प्लेन्स के माध्यम से वायु सेना के जाबांजों ने अपने नियंत्रण और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। विमानों के माध्यम से जब आकाश में तिरंगा लहराया तो सेंध जलाशय भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ हजारों लोगों ने अद्भूत और रोमांचक एयर शो का आनंद लिया। आज प्रदेशवासियों के लिए वायु सेना का एयर शो कमाल का अनुभव रहा। सेंध जलाशय के ऊपर वायु सेना के फाइटर प्लेन्स ने एक के बाद एक कई हवाई करतब दिखाए। आसमान में पंछियों के झुंड की तरह बिल्कुल क्रम से उड़ने वाले फाइटर प्लेन्स के माध्यम से वायु सेना के जाबांजों ने अपने नियंत्रण और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। विमानों के माध्यम से जब आकाश में तिरंगा लहराया तो सेंध जलाशय भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।

उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप-2025 की जीत पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप-2025 की जीत पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर मध्यप्रदेश की छतरपुर जिले की घुवारा की क्रांति गौड़ को एक करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता की विजय यात्रा में भारत को पहली बार विश्व विजेता बनने में क्रांति गौड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रविवार रात देश की बेटियों ने आईसीसी महिला एक दिवसीय वनडे वर्ल्ड कप-2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत के उच्चतम प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ने का यह अभूतपूर्व प्रमाण है। साथ ही प्रदेश में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए क्रियान्वित योजनाओं का प्रतिफल भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय टीम पहली बार आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के भवन के लोकार्पण और समाधान योजना के शुभारंभ के बाद मीडिया से चर्चा में ये विचार व्यक्त किए।

इस ऐतिहासिक जीत में प्रदेश की बेटी और टीम की ऑलराउंडर क्रांति गौड़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑल राउंडर क्रांति ने पाकिस्तान के खिलाफ (ग्रुप स्टेज) मैच में भी 3 खिलाड़ियों को आउट किया था। इस मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ घरेलु क्रिकेट के साथ अंतरराष्ट्रीय और डब्ल्यूपीएल में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से झंडे गाड़ रही हैं। वे परिवार में 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।

मोहम्मद शमी करेंगे दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में वापसी

मोहम्मद शमी करेंगे दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में वापसी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. वो पूरी तरह फिट हैं और अपने खेल के चरम पर हैं. शमी खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अब फिटनेस संबंधी कोई समस्या नहीं है, दुर्भाग्यवश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है. कुछ समय पूर्व टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि पूरी तरह फिट ना होने के कारण शमी का टीम में चयन नहीं हुआ है.

अजीत अगरकर के दावे के बाद शमी ने खुद मीडिया में आकर कहा था कि वो अनफिट होते तो रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए ना खेल रहे होते. शमी रणजी ट्रॉफी के 2 मैचों में अब तक 68 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, लंबे गेंदबाजी स्पेल किए हैं. सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ 2 रणजी मैचों में उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने औसतन एक मैच में 34 ओवर फेंके हैं.

कोई शक नहीं, शमी पूरी तरह फिट

अब डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल ने अपने टीम मेंबर शमी का समर्थन किया है. पोरेल ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, “वो अपने खेल के चरम पर हैं. वो अभी किसी भी तरह से चोटिल नहीं हैं. ऐसा नहीं है कि वो गेंदबाजी स्पेल करने के बाद मैदान के बाहर चले जा रहे हैं. वो पूरी तरह फिट हैं. मुझे नहीं लगता उन्हें अभी कोई चोट है.”

अभिषेक पोरेल ने अभी तक मौजूदा सीजन के दोनों रणजी मैच मोहम्मद शमी के साथ खेले हैं. उन्होंने आगे बताया, “पिछले 2 मैचों में उन्होंने जो स्पेल किए हैं, वे बेहद असाधारण रहे हैं. दुनिया के कुछ चुनिंदा गेंदबाज ही इस तरह के स्पेल कर पाते हैं. जैसा उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ मैच में चौथे दिन की सुबह किया था. उनके उस स्पेल को देख समझ आ रहा था कि एक डोमेस्टिक और लीजेंड गेंदबाज में क्या अंतर होता है.”

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस आने पर भारत, दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी. पूरी तरह फिट होने पर शमी उस सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

इन योग में मनाई जा रही है वैकुंठ चतुर्दशी

इन योग में मनाई जा रही है वैकुंठ चतुर्दशी
हर साल इस शुभ तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi 2025) मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और मंत्रजप करने से साधकों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। वैकुंठ चतुर्दशी पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इन योग में पूजा करने से दोगुना फल मिलता है।

04 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi 2025) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान और दीपदान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में कुशुयों का आगमन होता है।

04 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। हर साल इस शुभ तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi 2025) मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और मंत्रजप करने से साधकों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। वैकुंठ चतुर्दशी पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इन योग में पूजा करने से दोगुना फल मिलता है।

तिथि: शुक्ल चतुर्दशी
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
दिन: मंगलवार
संवत्: 2082

तिथि: शुक्ल चतुर्दशी रात्रि 10 बजकर 36 मिनट तक
योग: वज्र दोपहर 03 बजकर 43 मिनट तक
करण: गरज दोपहर 12बजकर 23 मिनट तक
करण: वणिज रात्रि 10 बजकर 36 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त: सायं 05 बजकर 34 मिनट पर
चंद्रोदय: सायं 04 बजकर 30 मिनट पर
चन्द्रास्त: 5 नवम्बर को सुबह 04 बजकर 57 मिनट पर

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डायने लैड का निधन

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डायने लैड का निधन
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित डायने लैड का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लैड के दमदार अभिनय ने ‘ऐलिस डज नॉट लिव हियर एनीमोर’ की साहसी वेट्रेस से लेकर ‘वाइल्ड एट हार्ट’ में एक मां तक के किरदारों को जीवंत बना दिया था।

जुरासिक पार्क स्टार बेटी ने साझा की दुखद खबर
उनकी बेटी और प्रसिद्ध अभिनेत्री, जुरासिक पार्क स्टार लौरा डर्न (58) ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह दुखद समाचार साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां का निधन कैलिफोर्निया के ओहाई स्थित घर में हुआ, जब डर्न उनके पास थीं। हालांकि उनके निधन का कारण नहीं बताया है।

मां के निधन पर भावुक पोस्ट
लौरा डर्न ने अपनी मां को भावुकता के साथ श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वह मेरी अद्भुत हीरो और एक अनमोल उपहार जैसी मां थीं। वह महान बेटी, मां, दादी, अभिनेत्री, कलाकार और संवेदनशील आत्मा थीं-जैसा केवल सपनों में देखा जा सकता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि वह हमारे जीवन में थीं।”

डायने लैड एक प्रतिभाशाली कॉमिक और नाटकीय कलाकार थीं। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले टीवी और मंच पर एक लंबा करियर बिताया। उन्हें फिल्मी दुनिया में पहचान मिली मार्टिन स्कॉर्सेसी की 1974 की फिल्म ‘ऐलिस डज़ नॉट लिव हियर एनीमोर’ से, जिसमें उनके किरदार ‘फ्लो’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के ऑस्कर के लिए नामित किया।

चीन ने ट्रंप के ‘गुप्त परमाणु परीक्षण’ के दावे को किया खारिज

चीन ने ट्रंप के ‘गुप्त परमाणु परीक्षण’ के दावे को किया खारिज
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया कि चीन गुप्त रूप से परमाणु हथियार परीक्षण कर रहा है। चीन ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया है।

रविवार को सीबीएस के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार (03 नवंबर) को कहा कि बीजिंग एक आत्मरक्षात्मक परमाणु रणनीति पर कायम है और परमाणु परीक्षणों पर अपने प्रतिबंध का पालन करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ग्लोबल टाइम्स के हवाले से माओ ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य और एक परमाणु-हथियार संपन्न देश के रूप में चीन परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल ना करने की नीति का पालन करता है, एक आत्मरक्षात्मक परमाणु रणनीति बनाए रखता है और परमाणु परीक्षण स्थगित करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करता है।”

अमेरिका से वैश्विक स्थिरता की अपील
उन्होंने आगे कहा कि चीन व्यापक परमाणु-परीक्षण-प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) का समर्थन करता है और अमेरिका से उसी संधि के तहत “अपने दायित्वों का पालन” करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि अमेरिका भी परमाणु परीक्षण पर अपनी रोक बरकरार रखेगा और वैश्विक स्थिरता में योगदान देगा।”

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मोकामा के बाहुबली नेता दुलार चंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जदयू विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार कर लिया है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो दो महीने के अंदर सभी अपराधी जेल भेजे जाएंगे। तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी। हमारी सरकार बनी तो सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

बिहार में महाजंगलराज की स्थिति- तेजस्वी
बिहार चुनाव के लिए वोटिंग से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है।

जाति-धर्म से हटकर हम हर अपराधी को जेल भेजेंगे- तेजस्वी

इस दौरान, तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से हटकर हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।

इसके अलावा, तेजस्वी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे।

11 साल में एनडीए सरकार ने कोई नौकरी नहीं दी
तेजस्वी ने आगे कहा कि 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि 20 साल की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए एनडीए सरकार ने कुछ नहीं किया। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वविजेता बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वविजेता बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष महत्व रखती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात है। कवर्धा जिले की आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी इससे पहले छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी जुड़ी रही हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस के प्रति उनका समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन कर रही हैं। उन्होंने आकांक्षा को राज्य की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवतियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा — “यह जीत नारी शक्ति, परिश्रम और आत्मविश्वास की जीत है। हमें गर्व है कि इस गौरवमयी पल में छत्तीसगढ़ की बेटी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा सत्यवंशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...