वूमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

वूमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
वूमेंस वर्ल्डकप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका और भारत की टीमें आमने सामने होंगी। गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट स हरा दिया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने शानदार शतकीय पारी खेली तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन का लक्ष्य रखा था, जिसमें टीम इंडिया ने 9 गेंद पहले जीत हासिल कर लिया।

लिचफील्ड ने जड़ा शानदार शतक
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डिफेंडिंग चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और कप्तान एलिसा हीली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद लिचफील्ड और एलिसा पेरी के बीच शानदार साझेदारी हुई और दोनों ने 155 रनों की साझेदारी कर ली। टीम इंडिया को दूसरी सफलता 28वें ओवर में मिली, जब लिचफील्ड 119 रन बनाकर आउट हुईं। लिचफिल्ड ने 93 गेंदों पर 3 छक्के और 17 चौकों की मदद से 119 रन की पारी खेली। इसके बाद बेछ मूनी 24 रन बनाकर श्रीचरणी का शिकार हुईं।

आखिरी ओवरों में भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 350 के पहले रोक दिया। एश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। आखिरी 50वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा दिए और 338 रन ऑलआउट हो गई। भारत के लिए श्रीचरणी और रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और 4.90 की औसत रन दिए। श्रीचरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए तो क्रांति गौड़, अमनजोत और राधा यादव को एक एक सफलता मिली।

हरमनप्रीत और जेमिमा ने जगाई जीत की उम्मीद
339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं स्मृति मंधाना भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 24 रन बनाकर किम ग्राथ का शिकार हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमीमा रॉड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें जगा दीं। दोनों के बीच 168 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर पहुंचा दिया। हरमनप्रीत शतक से चूक गईं और 89 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दीप्ति शर्मा 17 गेंदों में 24 रन बनाकर रनआउट हो गईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा की महत्वपूर्ण सौगात मिल रही है। एक नवम्बर को भोपाल से उज्जैन हेलीकाप्टर रवाना होगा। यह सांकेतिक शुरूआत होगी और नवम्बर माह में ही नियमित रूप से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा संचालित होगी। इस सेवा की विशेषता यह है कि मध्यप्रदेश पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को रहवास और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश में तीन विभिन्न क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर सेवा संचालित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के 9वें एयरपोर्ट उज्जैन के लिए एक नवम्बर को अनुबंध से संबंधित कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि तीन क्षेत्रों में प्रथम क्षेत्र भोपाल से उज्जैन, इंदौर, मांडव और ओंकारेश्वर रहेगा। दूसरा क्षेत्र नर्मदापुरम जिले में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ ही छिंदवाड़ा जिले के तामिया और छतरपुर जिले में स्थित विश्व धरोहर स्थल खजुराहो होगा। तीसरी हेलीकाप्टर सेवा जबलपुर और कान्हा, पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यानों तक पर्यटकों के पहुंचने के लिए संचालित होगी। नवम्बर माह में ही नियमित रूप से तीनों हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी।

सम्राट विक्रमादित्य नाटक स्थापना दिवस कार्यक्रमों का प्रमुख आकर्षण
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 2 एवं 3 नवम्बर की शाम सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन होगा। एक नवम्बर को उद्योग विभाग की ओर से निवेश संबंधी 2 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी एवं ऐप “वॉश ऑन व्हील्स” लांच किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विधायक और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिन विकासकार्यों का लोकार्पण किया उनमें 01 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए लागत के मस्कामारा से होते हुए लवाकेरा मेन रोड तक मार्ग लं. 1.70 कि.मी., 01 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए लागत के जिला जशपुर के अम्बाकछार पहुंच मार्ग लं. 1.00 कि.मी., 10 लाख रुपए लागत के आर सी.सी. पुलिया निर्माण, सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड़ पहुंच मार्ग पर, ग्राम लावाकेरा और 95 लाख 53 हजार रूपए लागत के जशपुर के मुण्डाडीह पहुच मार्ग लं. 0.90 कि.मी. का निर्माण कार्य शामिल है।

इसी तरह उन्होंने 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 31 लाख 38 हजार रूपए लागत के फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, 23 करोड़ 96 लाख 94 हजार रूपए लागत के पमशाला में सरईटोला पहुंच मार्ग लं. 11.50 कि.मी. का निर्माण कार्य, 01 करोड़ 72 लाख 55 हजार रुपए लागत के फरसाबहार में विश्रामगृह भवन का निर्माण कार्य, 01 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास कोल्हेनझरिया का भवन निर्माण, 01 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फरसाबहार का भवन निर्माण, 01 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए लागत के प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास लवाकेरा का भवन निर्माण, 01 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए लागत के प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पण्डरीपानी का भवन निर्माण, 01 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पंडरीपानी का भवन निर्माण कार्य और 01 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तपकरा का भवन निर्माण कार्य शामिल है।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव,पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दीपावली मिलन समारोह में कर्मचारियों को संबोधन
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। प्रदेश के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शासकीय कर्मचारियों के चेहरे की खुशी ही हमारे विकास का आधार है। कर्मचारी प्रदेश के सच्चे कर्मयोगी हैं जो प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है। कर्मचारियों के कल्याण के कार्यों के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर है। राज्य शासन ने 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना लागू करने के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया है, इससे पेंशन की विसंगतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रख रही है। विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की वेतन विसंगति, ग्रेड पे, पदनाम परिवर्तन के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मलित कर नया आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सामान्य के कार्यो का त्वरित रूप से निराकरण और अपने कर्त्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों का दायित्व है। शासन-प्रशासन परस्पर सहयोग से प्रदेश को तेज गति से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह के अयोजन पर प्रसन्न्ता व्यक्त की।

नई भर्ती आरंभ कर 2 लाख नए पद सृजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने 9 साल से लंबित हाउस रेंट अलाउंस का निराकरण कराया है। सरकार की मंशा है कि सभी पात्र अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन हों लेकिन प्रकरण अभी कोर्ट में लंबित है। हमें विश्वास है कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ मिलेगा। साथ ही नई भर्ती आरंभ कर 2 लाख नए पद भी सृजित किए जाएंगे। यूपीएससी की तर्ज पर एक परीक्षा कराई जाएगी, जिससे अलग-अलग पदों को भरने के लिए कई परीक्षाएं न कराना पड़े। पुलिस भर्ती में तेजी लाने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया जा रहा है। पुलिस विभाग में 20 हजार पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के 476 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के 19,504 नए पदों पर पहली बार डिजिटल पद्धति से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं।

कर्मचारियों के हित में जल्द ही निर्णय लेगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्य कर्मचारियों को भी 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया है और एरियर का भुगतान भी 5 समान किस्तों में जून से अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों को किया जा चुका है। जल्द ही राज्य सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं कर्मचारियों के हित में हर संभव निर्णय लिए जाएंगे। अब तक कर्मचारियों को स्मार्ट सिटी परियोजना के 366 आवास आवंटित किए जा चुके हैं। नए 300 से अधिक आवास भी बनकर तैयार हैं जल्द ही इन्हें सिंगल क्लिक के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पर्व की बधाई और मंगलकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न कर्मचारियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

तेजस्वी यादव को ‘नायक’ बताने पर भड़के तेज प्रताप यादव

तेजस्वी यादव को ‘नायक’ बताने पर भड़के तेज प्रताप यादव
बिहार में अब एक बात तो साफ है कि महागठबंधन के ऑफिशियल ‘नायक’ तो तेजस्वी यादव ही हैं. तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने सीएम फेस घोषित कर दिया हुआ है. लेकिन मैदान में तेजस्वी को कई और उपाधियों से भी नवाजा जा रहा है. विरोधी उन्हें ‘खलनायक’ और ‘नालायक’ जैसी उपाधियां भी दे रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव की पूरी कोशिश ‘नायक’ से भी आगे ‘जननायक’ दिखने की है

पटना में RJD दफ्तर के बाहर एक पोस्टर दिखा. इसमें तेजस्वी यादव को बिहार का ‘नायक’ बता दिया गया. इसके बाद बीजेपी और जेडीयू ने हमले शुरू कर दिये. आरजेडी और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई.

आरजेडी ने क्या कहा?
आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ बनने में समय लगेगा क्योंकि वह लालू यादव की विरासत है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी, लालू की राजनीती पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं.

तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव ने सवाल किया कि राहुल गांधी को ‘जननायक’ और तेजस्वी यादव को ‘नायक’ बताया जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा, “कर्पूरी जी, लोहिया जी, आंबेडकर जी और महात्मा गांधी जी ये लोग जननायक हैं. जो लोग जननायक बता रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं बताना चाहिए. लालू यादव का राहुल गांधी और तेजस्वी जी पर छत्रछाया है. अपने बलबूते पर करके दिखाएं.”

बीकानेर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी पार्क, 2,450 मेगावाट होगी बिजली उत्पादन क्षमता

बीकानेर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी पार्क, 2,450 मेगावाट होगी बिजली उत्पादन क्षमता
बीकानेर। राजस्थान एक बार फिर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बनने जा रहा है। बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में विकसित किया जा रहा पूगल सोलर पार्क देश का पहला सोलर पार्क होगा, जिसमें बड़े पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) को सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ जोड़ा जा रहा है। यह पार्क 2,450 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता और 5,000 मेगावाट की स्टोरेज क्षमता वाला होगा, जिससे अतिरिक्त सौर ऊर्जा को संग्रहित कर गैर-धूप वाले घंटों में भी बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (IESA) के अध्यक्ष देबमल्य सेन ने बताया कि ‘राजस्थान में प्रस्तावित यह सोलर-बीईएसएस प्लांट दुनिया के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक होगा। यह भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा।’
प्रदेश को मिलेगी बिजली

यह महत्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (RSDCL) द्वारा लगाई जा रही है, जो राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि इस पार्क से उत्पन्न ऊर्जा राज्य के घरेलू उपभोग के लिए इस्तेमाल होगी, जिससे राजस्थान आत्मनिर्भर ऊर्जा राज्य बनने की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

4,780 हेक्टेयर भूमि पर बन रहा सोलर पार्क
करीब 4,780 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर फैल चुके इस प्रोजेक्ट की सभी भूमि संबंधित औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसे ‘प्लग एंड प्ले मॉडल’ के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, बाउंड्री फेंसिंग और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पहले से तैयार की जा रही हैं, ताकि निवेशक आसानी से काम शुरू कर सकें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत ऐसी धार्मिक परंपराओं से ही सशक्त होती है। ऐसे आयोजन समाज को एकता, श्रद्धा और भक्ति के सूत्र में जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समिति को इस पावन आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में दूसरे फेज में होगा SIR – चुनाव आयोग

राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में दूसरे फेज में होगा SIR – चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने सोमवार को देशभर में एसआईआर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर पूरी तरह से सफल रहा है। अब इसी तरह दूसरे चरण में जिन राज्यों में यह प्रक्रिया चलाई जाएगी, वहां भी सफल रहेगी।
अब तक 8 बार हुई एसआईआर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछली SIR दो दशक से भी ज्यादा समय पहले आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि 1951 से 2004 के बीच एसआईआर आठ बार आयोजित की जा चुकी है।

दूसरे चरण में इन जगहों पर होगी SIR
बता दें कि दूसरे चरण में जिन 12 राज्यों में एसआईआर होगा, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार शामिल हैं।

बिहार के वोटरों ने लिया भाग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- एसआईआर का फेज वन समाप्त हुआ, जिसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि बिहार के सभी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एकभी अपील नहीं आई, जिसका मतलब है कि बिहार मतदाता सूची बेहद उचित मानी जाएगी।
12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रमुख तिथियां
मुद्रण/प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक
घर-घर जाकर गणना का चरण: 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन: 8 दिसंबर
दावे और आपत्ति की अवधि: 9 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 तक
नोटिस चरण: 9 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी, 2026
असम को नहीं किया शामिल

SIR के दूसरे चरण में असम को शामिल न किए जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- भारतीय नागरिकता कानून में असम के लिए अलग प्रावधान हैं। सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में वहां नागरिकता की जांच लगभग पूरी होने वाली है। SIR का आदेश पूरे देश के लिए था, यह असम पर लागू नहीं होता। इसलिए असम के लिए अलग से संशोधन के आदेश जारी किए जाएंगे।

  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय  बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल,  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,  महावीर अग्रवाल,  बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित छठ व्रत करने वाली महिलाएँ, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...