NDA में सीट बंटवारे का फार्मूला तय

NDA में सीट बंटवारे का फार्मूला तय
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पिछले कई दिनों से एनडीए में सीट शेयरिंग का गतिरोध दूर हो गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बातचीत के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी मान गए हैं। चिराग पासवान ने कहा जहां पीएम मोदी हैं वहीं किस बात की परेशानी होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है।

मान गए चिराग पासवान
दिल्ली में नित्यानंद राय के साथ बातचीत के बाद चिराग पासवान ने कहा है कि जहां मेरे प्रधानमंत्री हैं ,वहां मुझे सम्मान की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आपको जिस बात का इंतज़ार है,उसकी घोषणा जल्दी होगी। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि चिराग पासवान ने जो कुछ भी कहा है वो पूरी तरह से सकारात्मक है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे की तैयारी में लग गए हैं। कुछ सीटों को लेकर विवाद था गठबंधन में उसको भी दूसर कर लिया जायेगा।? सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी इस बंटवारे में हिस्सा मिलेगा।

सीट सेयरिंग का फार्मूला तय
सूत्रों के अनुसार BJP और JDU प्रमुख तौर पर अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि LJP, HAM और RLM को उनकी क्षेत्रीय ताकत और प्रभाव के आधार पर सीटें दी जाएंगी। चर्चा है कि LJP को 20-26 सीटें और राज्यसभा का एक सीट और विधान परिषद का दो सीट मिलेगा, HAM को 5-8 सीटें और RLM को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, अंतिम संख्या पर अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम से भी बात हो गई है। अब किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा चुनाव
NDA के इस सीट बंटवारे को बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। गठबंधन के नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर से NDA की सरकार बनाएंगे।

डबल सेंचुरी के करीब यशस्वी जायसवाल

डबल सेंचुरी के करीब यशस्वी जायसवाल
भारतीय क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल 173 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। पहले विकेट के रूप में केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। 54 गेंद की अपनी पारी में राहुल ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन ने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ा और टीम मैनेजमेंट के किए भरोसे को सही साबित करते हुए 165 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली। सुदर्शन अपना पहला टेस्ट शतक लगाने से चूक गए, लेकिन जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए निभाई 193 रन की साझेदारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

यशस्वी जायसवाल पहले दिन के खेल का मुख्य आकर्षण रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया। जायसवाल शतक को बड़े शतक में बदलने के लिए जाने जाते हैं और इस टेस्ट में भी अपनी इस आदत को सही साबित कर चुके हैं। जायसवाल 253 गेंद पर 22 चौकों की मदद से 173 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ क्रीज पर शुभमन गिल हैं। गिल 68 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल और जायसवाल के बीच 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज के लिए दिन के गिरे दोनों विकेट जोमेल वार्रिकन ने लिए हैं।

IAS छवि रंजन दो साल बाद जेल से आएंगे बाहर

IAS छवि रंजन दो साल बाद जेल से आएंगे बाहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद झारखंड कैडर के निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है। छवि रंजन पिछले दो साल से भी अधिक समय से रांची में सेना से जुड़ी लैंड स्कैम मामले में न्यायिक हिरासत में थे। अदालत ने जमानत देते हुए उन्हें बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाने और आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों से सहयोग करने का निर्देश दिया है।

ईडी ने 4 मई 2023 को किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि दो साल पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छवि रंजन को 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में थे। इस केस में उनकी जमानत याचिका पहले पीएमएलए कोर्ट और फिर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामले दर्ज किए हैं। दोनों ही मामलों में पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक केस रांची के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर खरीद-बिक्री से जुड़ा है, जिसमें छवि रंजन को पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी।

सेना की जमीन की हेराफेरी का आरोप
वहीं, दूसरे मामले की बात करें तो बरियातू स्थित सेना की कब्जे वाली करीब साढ़े चार एकड़ जमीन की हेराफेरी से जुड़ा है। इसमें अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। इस केस में ईडी ने छवि रंजन के अलावा कई अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है। इनमें चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, इम्तियाज खान, तल्हा खान, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष शामिल हैं।

​विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन बतानी होगी अपनी सच्चाई,दिखाना होगा पूरा ब्योरा यूजीसी ने जारी की नई गाइड लाइन

​विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन बतानी होगी अपनी सच्चाई,दिखाना होगा पूरा ब्योरा यूजीसी ने जारी की नई गाइड लाइन

भोपाल।
मध्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को अब अपनी संपूर्ण जानकारी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बतानी होगी। ताकि स्टूडेंट्स संबंधित संस्थान की हकीकत से वाकिफ हो सकें।

विश्वविद्यालयों के लिए यूजीसी की नई गाइड लाइन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने (यूजीसी) ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आयोग के सचिव आचार्य मनीष आर जोशी ने हाल ही में एक पत्र जारी कर यूजीसी की नई गाइड लाइन का खुलासा किया। इसमें उन्होंने कहा​ कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को अपनी एक सक्रिय वेबसाइट बनाए रखना अनिवार्य है।

आयोग सचिव ने कहा कि संस्थानों की वेबसाइट पूरी तरह पारदर्शी हो। इसमें संस्थान की मान्यता स्थिति,संचालित पाठ्यक्रम, संबंधित संस्थानों से इन्हें संचालित करने की अनुमति,शिक्षकों का विवरण,प्रबंधन बोर्ड एवं शैक्षणिक ढांचा का विस्तृत ब्योरा हो।

आधी—अधूरी जानकारी से छात्र भ्रमित
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट के होमपेज पर सभी आवश्यक सूचनाओं को एक ही दस्तावेज़ के रूप में प्रदर्शित करें। दरअसल, प्रदेश में अधिकांश विश्वविद्यालयों की अपनी वेबसाइट हैं,लेकिन इन्हें आधी—अधूरी जानकारी के साथ सिर्फ स्व—प्रचार तक सीमित रखा गया है। अधूरी जानकारी होने से छात्र भ्रमित होते हैं।

कई निजी विश्वविद्यालयों ने अपनी वेबसाइट पर संचालित पाठ्यक्रमों का ब्योरा तो बढ़ा—चढ़ा कर दिया है,लेकिन इनकी संबंधित संस्थानों से मान्यता है या नहीं,इसे छिपा लिया गया। इसी तरह,आफ कैंपस पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद इनका धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है। इनकी वैधानिकता नहीं होने से इसका खामियाजा कई युवाओं को भुगतान पढ़ रहा है।

मप्र की ही दस यूनिवर्सिटी डिफाल्टर घोषित
यूजीसी ने हाल ही में देश की पांच दर्जन से ज्यादा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को सेल्फ डिस्क्लोजर जारी नहीं करने पर डिफाल्टर घोषित कर दिया है। इनमें महर्षि महेश योगी वैदिक विवि समेत मप्र के ही दस विश्वविद्यालय शामिल हैं।

महिला वनडे क्रिकेट में बेथ मूनी और अलाना किंग ने मिलकर रचा नया इतिहास

महिला वनडे क्रिकेट में बेथ मूनी और अलाना किंग ने मिलकर रचा नया इतिहास
कहा जाता है कि मुश्किल समय ही हमें मजबूत बनाता है और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देता है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी और गेंदबाज अलाना किंग ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे क्रिकेट में नवें विकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 115 रन पर 8 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं बेथ मूनी क्रीज पर थीं, उनका साथ देने के लिए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अलाना किंग आईं। मूनी और अलाना ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।

दोनों ने 16 ओवर बल्लेबाजी की और 106 रन जोड़े। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 9वें विकेट का यह विश्व रिकॉर्ड है। पूर्व में नौवें विकेट का वनडे रिकॉर्ड 77 था, जो 2024 में ऑस्ट्रेलियाई एश्ले गार्डनर और किम गार्थ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

बेथ मूनी पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। मूनी ने 114 गेंद पर 11 चौके लगाते हुए 109 रन बनाए। अलाना किंग 49 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुईं।

बेथ मूनी के वनडे करियर का यह पांचवां शतक था। इस अद्भुत और यादगार पारी के दम पर ही एक समय 76 रन पर 7 विकेट गंवाकर बेहद मुश्किल स्थिति में फंसी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 221 रन का लक्ष्य दिया। मूनी ने आठवें विकेट के लिए किम गार्थ (11) के साथ 39 रन की साझेदारी की।

PM मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया शुभारंभ

PM मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (8 अक्टूबर) नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एनएमआईए भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत बनाया गया है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से दोगुना बड़ा है।

19650 करोड़ की लागत से है बना, करोड़ों यात्रियों को संभालने की है क्षमता
1160 हेक्टेयर में फैले इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे कुशल एयरपोर्टों में से एक के रूप में डिजाइन किया गया है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ मिलकर काम करेगा। एनएमआईए को कई चरणों में बनाया जा रहा है। पूरी तरह से शुरू होने के बाद एनएमआईए 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देने और हर साल 32 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) से अधिक माल का प्रबंधन करने में सक्षम होगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं से लैस है। इसमें लार्ज कमर्शियल एयरक्राफ्ट को हैंडल करने के लिए 3,700 मीटर लंबा रनवे, मॉडर्न पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।

एयरपोर्ट का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से प्रेरित है। टर्मिनल की छत को कमल की पंखुड़ियों की तरह बनाया गया है, जिसे 12 खूबसूरत स्तंभ सहारा दे रहें।

नरेश मीणा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा

नरेश मीणा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा
राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दिग्गज नेता प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें, यह चुनाव न केवल भाया की राजनीतिक वापसी का अवसर है, बल्कि कांग्रेस के लिए 2023 की हार को उलटने का मौका भी है। दूसरी ओर, बीजेपी इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को टिकट देकर नरेश मीणा को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि अब नरेश मीणा निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं।

पीसीसी चीफ डोटासरा ने दी बधाई
राजस्थान पीसीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाया को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि जनता उनके जनसेवा के समर्पण को सराहेगी और कांग्रेस को विजयी बनाएगी। डोटासरा ने कहा कि प्रमोद जैन भाया जी को अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता आपके नेतृत्व और जनमुद्दों के प्रति समर्पण को आशीर्वाद देगी।

NDA में सीट बंटवारे पर खटपट, चिराग पासवान ने बुलाई आपात बैठक

NDA में सीट बंटवारे पर खटपट, चिराग पासवान ने बुलाई आपात बैठक
बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। लेकिन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर खटपट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आगामी चुनावों के लिए सीट बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप से बढ़ गया है। खबर है कि गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट-शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पाई है।

ज़ुल्म के खिलाफ लड़ना है तो मरना सीखो
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इससे पहले पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर ट्वीट करते हुए लिखा “ज़ुल्म के खिलाफ लड़ना है तो मरना सीखो” और बताया कि “जब मैं संकट में होता हूं, मुझे पिताजी की ये पंक्तियां याद आती हैं.” इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि चिराग पासवान ने ट्वीट से यह संकेत दिया है कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया में उनकी पार्टी को नजरंदाज किया जा रहा है। उन्हें असमंजस में छोड़ा जा रहा है। अगर ‘सम्मानजनक’ हिस्सेदारी की मांग पूरी न हुई तो वह सख्ती दिखा सकते हैं। चिराग की इस ट्वीट के बाद गुरूवार को पार्टी की बुलाई गई बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

चिराग पासवान ने बुलाई अहम बैठक
गठबंधन के भीतर मचे इस घमासान से स्थिति की संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। इस बढ़ते तनाव और सीट बंटवारे के फॉर्मूले में आए नए घटनाक्रमों के बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बड़ा कदम उठाया है।चिराग पासवान ने गठबंधन के भीतर की इस जटिलता और अपनी पार्टी की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए गुरूवार को पटना में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ सीट बंटवारे की मौजूदा स्थिति और एनडीए के साथ आगे की रणनीति पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।

जिलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जिलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि जिले की औद्योगिक और आर्थिक संभावनाओं का गहराई से अध्ययन कर ठोस कार्ययोजना बनायें। ऐसे प्रयास हों कि जिले में उद्योगों के साथ रोजगार के अवसर सृजित हों, जिससे जिले आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल करें और स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जाए जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को भी रोजगार से जोड़ने की बात कही जिससे युवाओं के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हों। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने से ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में “रोजगार, उद्योग एवं निवेश संवर्धन” सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की जेसी मिल, रतलाम की सज्जन मिल और उज्जैन की विनोद मिल से संबंधित समस्याओं का समाधान जिस तत्परता से किया गया है उसी तरह अन्य जिलों में बंद औद्योगिक इकाइयों का भी शीघ्र निराकरण किया जाए। मुरैना जिले की कैलारस स्थित शुगर मिल से जुड़े मामले का समाधान भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के औद्योगिक विज़न को ज़मीनी स्तर पर साकार करने में कलेक्टर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलों की सक्रियता और विभागों के समन्वित प्रयास ही मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, नवोन्मेषी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध अनुपयोगी भूमि का उपयोग कर लैंड बैंक विकसित किए जाएं। जिलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और स्व-सहायता समूहों को एमएसएमई सेक्टर से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए जिससे स्थानीय उत्पादन और विपणन गतिविधियों में वृद्धि हो।

प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा एमएसएमई विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रेजेंटेशन दिया गया। राज्य सरकार के वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को विकसित, औद्योगिक और रोजगार-समृद्ध प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

घर-घर में गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोवंश की देखभाल के लिए जारी है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

घर-घर में गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोवंश की देखभाल के लिए जारी है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नामदेव दास त्यागी कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में घर-घर में गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोवंश की देखभाल के लिए गौशालाएं स्थापित करने का अभियान चल रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में 5 हजार संख्या तक संख्या में गौ माताएं रखी जा सकें, इस प्रकार की गौशालाऐं स्थापित की जा रही हैं। राज्य शासन ने गौ माता के लिए अनुदान की राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए किया है। दस हजार गौ माताएं रखने की क्षमता वाली गौशालाएं स्थापित करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है। हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश, दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम हो। इस उद्देश्य से घर-घर में गौ-पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गोपालन की इस प्रकार की कई योजनाओं पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। कंप्यूटर बाबा का भी इस दिशा में सहयोग प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में भगवान श्रीराम वन गमन पथ पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुईं, उन क्षेत्रों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन सब गतिविधियों में भी कंप्यूटर बाबा का सहयोग प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के बाद कंप्यूटर बाबा ने बताया कि उन्होंने गौ माता को राजमाता का दर्जा देने और प्रदेश में गौ अभयारण्य स्थापित करने का सुझाव राज्य शासन के सम्मुख विचार के लिए रखा है। कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गौ माता के प्रति आस्था तथा राज्य सरकार द्वारा गौ संरक्षण के लिए किया जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संत समाज गौ संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के साथ है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...