धार में बनेगा देश का सबसे बड़ा पीएम मित्रा पार्क

धार में बनेगा देश का सबसे बड़ा पीएम मित्रा पार्क
धार में देश का सबसे बड़ा पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5F रणनीति “Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign” को साकार करने वाला यह पार्क न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे भारत के कपड़ा उद्योग को नया रूप देगा। इसी सिलसिले में आज सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली में ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क’ में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भारत के कपड़ा उद्योग के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से मिलकर निवेश की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से हम अपने किसानों की समृद्धि के लिए और बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।

दिल्ली में मुख्यमंत्री की उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात
दिल्ली के होटल आईटीसी मौर्य में हो रहे इस खास कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी शिरकत कर रहे हैं। वे उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘धार में बनने वाला पीएम मित्रा पार्क प्रदेश को ‘फार्म टू फैशन’ की पूरी वैल्यू चेन में अग्रणी बनाएगा और “Made in MP- Wear Across the World” की परिकल्पना को मूर्त रूप देगा।

धार में बनेगा देश का सबसे बड़ा पीएम मित्रा पार्क
धार जिले में यह पार्क 2,158 एकड़ जमीन पर बनेगा। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार कई रियायतें दे रही है। जमीन सिर्फ 1 रुपये प्रति वर्ग मीटर, विकास शुल्क 120 रुपये प्रति वर्ग फुट, बिजली 4.5 रुपये प्रति यूनिट और पानी 25 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से उपलब्ध होगा। पार्क को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 2,063 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इसमें 60 और 45 मीटर चौड़ी सड़कें, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम, भूमिगत बिजली केबल, सोलर प्लांट, स्टीम बॉयलर और तैयार फैक्ट्री यूनिट्स शामिल हैं। सभी सुविधाओं को CCTV, IoT और SCADA से नियंत्रित किया जाएगा। इस पार्क में उद्योगों के साथ-साथ जैसे आवासीय इमारत, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, अस्पताल, चाइल्ड केयर सेंटर, रिसर्च सेंटर और टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएं भी होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करमा तिहार की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करमा तिहार की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को करमा तिहार की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विराट कोहली बिना भारत आए ही फिटनेस टेस्ट में हुए पास

विराट कोहली बिना भारत आए ही फिटनेस टेस्ट में हुए पास
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लंदन में बसने के चलते बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट से अनुपस्थित रहने पर सस्पेंस खत्म हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कथित तौर पर इंग्लैंड में अपना फिटनेस टेस्‍ट पास कर लिया है। इसके साथ ही वह विदेशी धरती पर फिटनेस टेस्ट कराने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेले थे, उसके बाद वह अपने परिवार के साथ लंदन चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने वनडे सीरीज के लिए उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है।

कोहली ने इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट दिया
दरअसल, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने इंग्लैंड में ही फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। विराट ने बीसीसीआई की देखरेख में ही फिटनेस टेस्ट दिया था। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कोहली ने इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट देने के लिए पहले बोर्ड से मंजूरी जरूर ली होगी। वहीं, वनडे कप्तान रोहित शर्मा समेत कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्‍ट दिया है।

इन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्‍ट बाकी
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अभी रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, आकाशदीप और नितीश रेड्डी का फिटनेस टेस्‍ट होना बाकी है। ये सभी इसी महीने अपना फिटनेस टेस्‍ट देंगे। इन खिलाड़ियों के अलावा, जो खिलाड़ी चोट या बीमारी के कारण पहले दौर के टेस्‍ट में शामिल नहीं हो पाए थे, वे भी इन प्लेयर्स के साथ ही टेस्ट देंगे।

इन खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्‍ट
सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, मोहम्‍मद सिराज, शुभमन गिल, जितेश शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रजत पाटीदार, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, हार्दिक पांड्या, सरफराज खान, तिलक वर्मा, अभिमन्यु ईश्वरन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।

नवरात्र, दिवाली-छठ पूजा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नवरात्र, दिवाली-छठ पूजा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। लगातार रेलवे की ओर से नवरात्र, दीपावली और छठ पूजा के लिए अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण यात्रियों को कन्फर्म सीटें उपलब्ध होने से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
स्पेशल गाड़ी 08763-08764 दुर्ग-सुलतानपुर-दुर्ग के बीच 12 फेरे के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08763 दुर्ग से प्रत्येक शनिवार को 13 सितम्बर से 29 नवम्बर तक और सुलतानपुर से गाड़ी 08764 प्रत्येक रविवार को 14 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह गाड़ी दुर्ग से सुबह 7.20 को निकलेगी और 8.05 बजे रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। इस तरह सुल्तानपुर से यह गाड़ी सुबह 10 बजे निकलेगी जो कि अगले दिन 11.40 बजे रायपुर होते हुए 12.50- को दुर्ग पहुंचेगी।

दिवाली स्पेशल गाड़ी संख्या 08795/08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग के बीच एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग से दोपहर 2.50 बजे निकलकर 3.35 बजे रायपुर होते हुए अगले दिन शाम 4 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08796 पटना से शाम 6.10 बजे निकलकर अगले दिन रात 9.50 बजे होते हुए रात 11.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

Festival Special Train 2025: दपूमरे से होकर जाने वाली 07051/07052 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 29 सितम्बर तक चल रही है। रेलवे अब इसे 2 दिसंबर तक चलाएगा। गाड़ी संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली से 4 अक्टूम्बर से 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 7 अक्टूबर से 2 नवम्बर, तक चलेगी।

पाकिस्तान में राजनीतिक रैली के बाद बम धमाका

पाकिस्तान में राजनीतिक रैली के बाद बम धमाका
पाकिस्तान (Pakistan) में आए दिन ही कहीं न कहीं, बम धमाकों के मामले देखने को मिलते हैं। एक बार फिर एक बम धमाके (Bomb Blast) ने पाकिस्तान को दहला दिया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) में मंगलवार को देर रात, बलूच नेशनल पार्टी (बीएनपी) ने एक राजनीतिक रैली के बाद हुआ। यह रैली सरदार अत्ताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की गई। इस रैली के तुरंत बाद ही भीषण बम धमाका हो गया। यह बम धमाका शाहवानी स्टेडियम के पास उस समय हुआ जब लोग रैली के समापन के बाद पार्किंग क्षेत्र से जा रहे थे।

14 लोगों की मौत
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुए इस बम धमाके से हाहाकार मच गया। बम धमाका इतना भीषण था कि रैली स्थल के पास पार्किंग क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। इस धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो कुछ ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

35 लोग घायल
इस बम धमाके में 35 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पूर्व पाकिस्तानी सांसद अहमद नवाज और पार्टी नेता मूसा बलूच भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मामले की जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह रैली बलूच नेशनल पार्टी के नेता सरदार अख्तर मेंगल की अगुवाई में आयोजित की गई थी, जो सरदार अत्ताउल्लाह मेंगल का बेटा है। यह हमला बीएनपी नेता मेंगल और उसके काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि मेंगल इस हमले में सुरक्षित बच गया। पुलिस के अनुसार यह एक संदिग्ध आत्मघाती हमला लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है।

एकादशी पर धनु राशि में चंद्रमा की एंट्री

एकादशी पर धनु राशि में चंद्रमा की एंट्री
3 सितंबर 2025 को चंद्रमा धनु राशि में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और दिन में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. यह स्थिति शिक्षा, धर्म, यात्रा और दीर्घकालिक निर्णयों को बल देती है. मेष, सिंह और कुंभ जातकों को करियर व सम्मान में लाभ होगा, जबकि वृषभ और मकर जातकों को खर्च और स्वास्थ्य में संयम रखना होगा.

मेष राशि (Aries)- आज चंद्रमा आपके नवम भाव में है. यह दिन भाग्य और उच्च शिक्षा को मजबूत करेगा. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आपके अंदर धार्मिक उत्साह और साहस जगाएगा.

आप किसी मंदिर या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ होगा.

शाम के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दीर्घकालिक योजनाओं को बल देगा. आप करियर में बड़ी योजना का आरंभ कर सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे. बृहत जातक कहता है नवम भाव में चंद्रमा धर्मप्रिय और भाग्यवर्धक बनाता है.

स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, पर यात्रा में थकान संभव.
प्रेम/परिवार: साथी के साथ सामंजस्य और परिवार में सुख.
लकी रंग: केसरिया
लकी अंक: 3
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus)- चंद्रमा आज आपके अष्टम भाव में है. यह दिन गहराई और परिवर्तन का है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अचानक धन-हानि या लाभ ला सकता है. बीमा, टैक्स, या ऋण संबंधी मामलों में सावधानी आवश्यक है.

परिवार के गुप्त मामलों में खुलासा संभव है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद मानसिक स्थिरता देगा और शत्रुओं पर विजय संभव होगी. रिसर्च, ज्योतिष, या रहस्यमयी विषयों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. फलदीपिका कहती है अष्टमस्थ चंद्र चिंता बढ़ाता है, लेकिन गुरु की दृष्टि से गूढ़ विद्या में निपुणता मिलती है.

स्वास्थ्य: पेट और पाचन से जुड़ी समस्या.
प्रेम/परिवार: संदेह और शक से बचें.
लकी रंग: सफेद
लकी अंक: 6
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.

मिथुन राशि (Gemini)- चंद्रमा आपके सप्तम भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रिश्तों में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाएगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस में नए अनुबंध बनने के योग हैं.

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद रिश्तों में स्थिरता और गहराई देगा. करियर में पार्टनरशिप से लाभ होगा. जातक पारिजात सप्तमस्थ चंद्र को दांपत्य सुख और प्रतिष्ठा का कारक मानता है.

स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा.
प्रेम/परिवार: संवाद और भरोसा बढ़ेगा.
लकी रंग: हरा
लकी अंक: 5
उपाय: तुलसी को जल दें और माता लक्ष्मी की पूजा करें.

कर्क राशि (Cancer)- चंद्रमा आपके षष्ठ भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. प्रतियोगिता और कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. ऑफिस में आपके अनुशासन की सराहना होगी.

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद स्थिरता देगा. आप अपनी दिनचर्या को और मजबूत बना पाएंगे. मानसागरी कहती है षष्ठस्थ चंद्र शत्रु-विजय और कार्य-सफलता देता है, पर स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है.

स्वास्थ्य: पाचन और मानसिक तनाव.
प्रेम/परिवार: विवादों से बचें.
लकी रंग: चांदी
लकी अंक: 2
उपाय: दुर्गा माता की पूजा करें और दुर्गा कवच का पाठ करें.

सिंह राशि (Leo)- चंद्रमा आपके पंचम भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आपकी रचनात्मकता को प्रबल करेगा. विद्यार्थी और कलाकारों को विशेष सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से सुखद समाचार संभव है.

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद आपके प्रयासों को स्थिरता देगा. करियर में नई योजनाएं आगे बढ़ेंगी. फलदीपिका पंचमस्थ चंद्र को शिक्षा और विद्या में प्रगति का कारक बताती है.

स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा.
प्रेम/परिवार: रिश्तों में स्थिरता और गहराई.
लकी रंग: सुनहरा
लकी अंक: 9
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

कन्या राशि (Virgo)- चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र घर और परिवार में उत्साह लाएगा. संपत्ति और वाहन संबंधी कार्य सफल होंगे. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद स्थिरता देगा और घर का माहौल सुखद रहेगा. जातक पारिजात कहती है चतुर्थस्थ चंद्र मातृसुख और गृहस्थ जीवन को बढ़ाता है.

स्वास्थ्य: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
प्रेम/परिवार: घरेलू जीवन में सामंजस्य.
लकी रंग: हरा
लकी अंक: 7
उपाय: एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा करें.

तुला राशि (Libra)- चंद्रमा आपके तृतीय भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र साहस और उत्साह देगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद स्थिरता और सफलता दिलाएगा. फलदीपिका तृतीयस्थ चंद्र को पराक्रम और संचार शक्ति का कारक बताती है.

स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा.
प्रेम/परिवार: प्रेम जीवन में संवाद आवश्यक.
लकी रंग: गुलाबी
लकी अंक: 8
उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र धन लाभ और परिवार में सहयोग लाएगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम बाद दीर्घकालिक निवेश में लाभ देगा. मानसागरी के अनुसार द्वितीयस्थ चंद्र को वाणी और धन का कारक मानती है. इसलिए आज लाभ की स्थिति बनती दिख रही है.

स्वास्थ्य: गले और दांत की समस्या.
प्रेम/परिवार: परिवार में सम्मान मिलेगा.
लकी रंग: काला
लकी अंक: 1
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जप करें.

धनु राशि (Sagittarius)- परिवर्तनी एकादशी पर चंद्रमा आपके लग्न भाव में है. आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र नए कार्य की शुरुआत में सहायक होगा. शाम बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दीर्घकालिक सफलता देगा. बृहत जातक कहता है लग्नस्थ चंद्र व्यक्ति को धर्मप्रिय और न्यायप्रिय बनाता है

स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी.
प्रेम/परिवार: रिश्तों में सामंजस्य.
लकी रंग: बैंगनी
लकी अंक: 3
उपाय: गुरु की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें.

मकर राशि (Capricorn)- चंद्रमा आपके बारहवें भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र खर्च और यात्रा बढ़ा सकता है. शाम बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र स्थिरता लाएगा. फलदीपिका कहती है द्वादशस्थ चंद्र विलगाव और खर्च का सूचक है. इसलिए सोच समझकर धन खर्च करें.

स्वास्थ्य: नींद की कमी और तनाव.
प्रेम/परिवार: दूरी बढ़ सकती है.
लकी रंग: नीला
लकी अंक: 10
उपाय: शनि मंत्र का जप करें और तिल का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)- चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र नए मित्र और आय लाएगा. शाम बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दीर्घकालिक लाभ देगा. बृहत जातक कहता है ग्यारहवें भाव में चंद्रमा आय और मित्रता बढ़ाता है.

स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा.
प्रेम/परिवार: मित्रता प्रेम में बदल सकती है.
लकी रंग: फ़िरोज़ा
लकी अंक: 11
उपाय: वृक्षारोपण करें और काले तिल का दान करें.

मीन राशि (Pisces)- चंद्रमा आपके दशम भाव में है. सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र करियर में नए अवसर देगा. शाम बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दीर्घकालिक सफलता देगा. फलदीपिका दशमस्थ चंद्र को यश और कर्म का कारक बताती है.

स्वास्थ्य: कार्यभार से तनाव हो सकता है.
प्रेम/परिवार: स्थिरता और गंभीरता बढ़ेगी.
लकी रंग: नीला
लकी अंक: 12
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जप करें.

60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन पर लगा दिया ताला

60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन पर लगा दिया ताला
लगता है शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार मुश्किल दौर से गुज़र रहा है. बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगने के कुछ हफ़्ते बाद, शेट्टी ने अब अनाउंसमेंट की है कि वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आइकॉनिक रेस्टोरेंट, बैस्टियन को बंद कर रही हैं. इस पोस्ट को इंस्टा पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस इमोशनल भी हो गईं.

रेस्टोरेंट के बंद होने पर शिल्पा शेट्टी हुईं इमोशनल
बता दें कि मंगलवार को, शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स के साथ ये खबर शेयर की,उन्होंने लिखा, “यह गुरुवार एक युग का अंत है क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक, बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं. एक ऐसा वेन्यू जिसने हमें अनगिनत यादें, ना भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ़ को शेप दिया, अब अपना फाइनल प्रणाम कर रहा है.”

शिल्पा ने अपने नोट में आगे लिखा, “इस लीजेंडरी स्पेस का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी संरक्षकों के लिए एक बेहद खास शाम की प्लानिंग कर रहे हैं. पुरानी यादों, एनर्जी और मैजिक से भरी एक रात, जिसमें बैस्टियन के साथ आखिरी बार जुड़ी हर चीज़ का जश्न मनाया जाएगा. बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहने के साथ ही, हमारा गुरुवार रात का रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जो नए एक्सपीरियंस के साथ एक नए चैप्टर में इस लीगेसी को आगे बढ़ाएगा.”

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मुंबई के एक बिजनेसमैन से लोन कम इनवेस्टमेंट डील के बहाने 60.4 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है. इस मामले में एक और अज्ञात आरोपी है.

शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि कपल ने उनसे 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की, जिसमें शेट्टी और कुंद्रा की अब बंद हो चुकी कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड शामिल थी. कोठारी के अनुसार, उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस को एक्सटेंड करने के बहाने ये अमाउंट इनवेस्ट किया लेकिन कथित तौर पर इस राशि का पर्सनल खर्चों के लिए मिसय़ूज किया गया. ईओडब्ल्यू अब मामले की जांच कर रही है. वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आरोपों को बेसलेस बताया है.

टैरिफ के बावजूद भारत आने वाली है रूस से तेल की बड़ी खेप

टैरिफ के बावजूद भारत आने वाली है रूस से तेल की बड़ी खेप
भारत जल्द ही रूस से सस्ता तेल आयात कर सकता है और साथ ही S-400 मिसाइल सिस्टम की और खेप भी मिलने वाली है. रूस ने भारत को अपने यूरल क्रूड ऑयल पर ब्रेंट की तुलना में प्रति बैरल 3 से 4 डॉलर तक की छूट की पेशकश की है. पिछले हफ्ते यह डिस्काउंट करीब 2.5 डॉलर और जुलाई में लगभग 1 डॉलर था. यह ऑफर सितंबर के अंत और अक्टूबर में लोड होने वाले कार्गो के लिए दिया गया है. मंगलवार (2 सितंबर) को आई रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है.

दूसरी तरफ, भारत और रूस के बीच S-400 मिसाइल सिस्टम की अतिरिक्त आपूर्ति को लेकर बातचीत जारी है. रूस 2026 और 2027 तक अंतिम दो यूनिट भारत को सौंप देगा. गौरतलब है कि साल 2018 में दोनों देशों के बीच 5.5 अरब डॉलर का समझौता हुआ था जिसके तहत पांच S-400 यूनिट मिलने थे. इनमें से तीन यूनिट भारत को पहले ही मिल चुके हैं.

भारत को जल्द मिल सकती है S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की नई खेप
भारत को रूस से सस्ता तेल और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की नई खेप मिलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि S-400 सिस्टम ने मई में पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर भारत की ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी भूमिका निभाई थी.

रूसी अधिकारी दिमित्री शुगायेव ने कहा कि इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश है और नई डिलीवरी पर बातचीत चल रही है. यह ऑफर ऐसे समय आया है जब भारत को अमेरिका से दबाव का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगा दिया है. इनमें से आधे टैरिफ भारत के रूस से बढ़ते तेल व्यापार को लेकर लगाए गए हैं. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत का रूसी तेल आयात काफी बढ़ गया है.

भारत को मिल सकती है तेल की पहले से ज्यादा आपूर्ति
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में रूस से भारत को तेल की आपूर्ति 10–20% तक बढ़ सकती है, यानी अगस्त की तुलना में रोजाना अतिरिक्त 1.5 से 3 लाख बैरल, लेकिन इस बढ़ते आयात पर अमेरिका खासा नाराज है. ट्रंप प्रशासन के कई टॉप अधिकारियों ने भारत को निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर अरबों डॉलर का मुनाफा कमा रहा है.

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने क्या कहा?
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में कहा, “इंडियन आर्बिट्राज (सस्ता तेल खरीदकर आगे बेचने का बिजनेस) सिर्फ यूक्रेन युद्ध के दौरान शुरू हुआ है. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. भारत मुनाफाखोरी कर रहा है और अरबों कमा रहा है.”

अगस्त की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान करते हुए सीधे तौर पर रूस से हो रही डील्स को वजह बताया था. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, “भारत ने हमेशा अपनी मिलिट्री डील्स का बड़ा हिस्सा रूस से किया है और ऊर्जा (Energy) के मामले में भी वह चीन के साथ रूस का सबसे बड़ा खरीदार है. जबकि पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हो रही हिंसा रोके…”

इसी बीच, ताजा रिपोर्ट्स उस समय सामने आई हैं जब SCO समिट के दौरान चीन के तियानजिन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई. इस मीटिंग में दोनों नेताओं ने भारत-रूस रिश्तों को बेहतरीन और मजबूत बताया. पुतिन ने पीएम मोदी को अपना प्रिय मित्र कहते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते डायनेमिक और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

कम उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पांच बड़े खिलाड़ी कौन

कम उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पांच बड़े खिलाड़ी कौन
क्रिकेट को दुनिया का सबसे रोमांचक खेल माना जाता है. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने लंबे समय तक इस खेल से फैन्स को यादगार पल दिए, लेकिन कुछ ऐसे क्रिकेटर भी रहे, जिनके पास बड़ा स्टार बनने की पूरी क्षमता थी, फिर भी हालात ने उन्हें कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने पर मजबूर कर दिया. कभी चोट, कभी निजी कारण, तो कभी मानसिक दबाव, इन वजहों ने उनके करियर को अधूरा छोड़ दिया.

क्रेग कीस्वेटर – इंग्लैंड
इंग्लैंड ने 2010 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस खिताब को जीतने में विकेटकीपर-बल्लेबाज क्रेग कीस्वेटर का अहम योगदान था. उन्होंने टूर्नामेंट में 222 रन बनाए और उन्हें इंग्लैंड का अगला बड़ा व्हाइट-बॉल स्टार माना जाने लगा, लेकिन 27 साल की उम्र में उन्हें एक काउंटी मैच के दौरान आंख पर गंभीर चोट लग गई थी. इस चोट के बाद उनकी दृष्टि कमजोर हो गई और उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा.

निकोलस पूरन – वेस्टइंडीज
निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट के बड़े सितारे हैं और दुनियाभर की लीग में उनकी काफी मांग है. उन्होंने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर सबको चौंका दिया. पूरन वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2000 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 61 वनडे में 1983 और 106 टी20 मैचों में 2275 रन बनाए है. हालांकि उन्होंने ये फैसला फ्रेंचाईज क्रिकेट पर फोकस करने के लिए लिया था.

जेम्स टेलर – इंग्लैंड
इंग्लैंड के जेम्स टेलर को सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 42 से ज्यादा की औसत से रन बनाए और अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन 26 साल की उम्र में उन्हें दिल की गंभीर बीमारी (Arrhythmogenic Right Ventricular Cardiomyopathy) का पता चला. यह बीमारी जानलेवा हो सकती थी, इसलिए उन्हें तुरंत क्रिकेट छोड़ना पड़ा.

रवि शास्त्री – भारत
भारत के ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने 1980–90 के दशक में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 80 टेस्ट और 150 वनडे में कुल 6900 से ज्यादा रन बनाए और 280 विकेट लिए, लेकिन सिर्फ 30 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हालांकि, इसके बाद वे कमेंट्री और क्रिकेट कोचिंग में उतरे और 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे.

सकलैन मुश्ताक – पाकिस्तान
पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक को ‘दूसरा’ गेंद का मास्टर कहा जाता है. उन्होंने 49 टेस्ट में 208 और 169 वनडे में 288 विकेट झटके. वे सबसे तेज 250 ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं, लेकिन घुटने की चोट और आंखों की समस्या ने उन्हें 27 साल की उम्र में संन्यास लेने पर मजबूर कर दिया.

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे ने अपना अनशन समाप्त किया

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे ने अपना अनशन समाप्त
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे हजारों समर्थकों के साथ मुंबई पहुंचे थे, लेकिन मुंबई पुलिस के कौशल और समझदारी भरी तैयारी से यह पांच दिन लंबा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। यह आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान में हुआ, जो छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और बीएमसी भवन के पास है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कभी भी हालात पूरी तरह बेकाबू नहीं हुए।

समर्थन के लिए राज्यभर से मुंबई पहुंचे लोग
जरांगे ने 29 अगस्त को भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसमें मंगलवार को दोपहर उन्होंने खत्म कर दिया, जब राज्य सरकार ने अधिकांश मांगें मान लीं। जरांगे के अनशन के साथ ही राज्यभर से लोग समर्थन करने मुंबई पहुंचे। आंदोलनकारियों की भीड़ दक्षिण मुंबई के मु्ख्य चौराहों पर दिखी, जिससे सुबह के समय ट्रैफिक जाम हुआ। कुछ लोग सीएसएमटी परिसर में ही प्लेटफॉर्म पर चटाई बिछाककर सोते नजर आए। आंदोलन से पहले मुंबई पुलिस ने जरांगे की टीम के साथ बैठकें कीं और रणनीति बनाई। पुलिस ने आजाद मैदान पर 1,500 से ज्यादा जवान तैनात किए। साथ ही सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरएएफ, एसआरपीएफ, दंगा नियंत्रण पुलिस और महाराष्ट्र सुरक्षा बल की एक-एक इकाई भी तैनात की गई।

आजाद मैदान से हटने को तैयार नहीं थे आंदोलनकारी
पुलिस ने 29 अगस्तो को एक दिन के प्रदर्शन की अनुमति दी थी और केवल पांच हजार लोगों के ही एकत्र होने की मंजूरी दी थी। लेकिन आंदोलन शुरू होते ही 8,000 वाहनों में सवार 60 हजार से ज्यादा लोग मुंबई पहुंच गए, जिससे आजाद मैदान तक जाने वाले सारे रास्ते जाम हो गए। भीड़ की निगरानी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी और ड्रोन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी तब तक आजाद मैदान से हटने को तैयार नहीं थे, जब तक उनकी मांगें पूरी न हो जाएं। कुछ लोग सड़कों पर खाना बनाते, खेलते और नाचते नजर आए।

जरांगे को वीडियो कॉल के बाद ही हटा रास्ते से जाम
कई बार ऐसा हुआ कि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम किया और पुलिस अधिकारियों के कहने के बाद भी नहीं हटे। लेकिन जब पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंडे ने जरांगे को वीडियो कॉल किया और उन्होंने खुद समर्थकों से सहयोग करने को कहा, तब प्रदर्शनकारी हट गए। पांच दिनों में कई प्रदर्शनकारी समूह मंत्रालय, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), मरीन ड्राइव, जहांगीर आर्ट गैलरी, गिरगांव चौपाटी और गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने संयम के साथ सभी को नियंत्रण में रखा। सीएसएमटी स्टेशन भी एक अस्थायी शिविर जैसा बन गया था, जहां सैकड़ों आंदोलनकारी ठहरे हुए थे। इस पर रेलवे पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...