पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के तियानजिन में अपनी द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में यात्रा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल के लिए एक साथ यात्रा पर निकले। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।’ दोनों नेता चीन के तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में यात्रा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर का दर्शन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर का दर्शन किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पहुँचकर मां महामाया का दर्शन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

एक भी अभ्यर्थी वंचित ना रहे यही सामूहिक सर्वदलीय बैठक का निर्णय- सीएम डॉ मोहन यादव

एक भी अभ्यर्थी वंचित ना रहे यही सामूहिक सर्वदलीय बैठक का निर्णय- सीएम डॉ मोहन यादव
ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में चल रही सियासत पर विराम लगता दिखाई दे रहा है, BJP सरकार की प्रतिबद्धता और कांग्रेस के आरोपों के बीच आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों से उनकी राय पूछी, सभी ने इस मामले में अपनी सहमति दी, जिसपर ये सामूहिक फैसला लिया गया कि एक भी अभ्यर्थी नौकरी से वंचित नहीं रहेगा, मुख्यमंत्री ने कहा सुप्रीम कोर्ट में चल रहे प्रकरण में पैरवी कर रहे वकीलों को भी बैठक के निर्णय के विषय में दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मामला न्यायालय में लंबित है, मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, पिछली सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए 23 सितम्बर से इसपर लगातार सुनवाई के निर्देश दिए हैं और मध्य प्रदेश सरकार से उसका पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कल उज्जैन में भी दोहराया हम 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे
हालाँकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस मामले में कई बार स्पष्ट कर चुके है कि 27 प्रतिशत आरक्षण देना सरकार की प्रतिबद्धता है, हम भी आरक्षण देना चाहते हैं लेकिन मामला न्यायालय में होने के कारण विलंब हो रहा है , कल उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया था हमारी सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देकर रहेगी, इस बीच मुख्यमंत्री ने गतिरोध दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई।

ये वरिष्ठ नेता शामिल हुए सर्वदलीय बैठक में
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता अरुण यादव, मंत्री कृष्णा गौर, सहित आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शामिल हुए।

सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा हम सभी ने सामूहिक रूप से फैसला लिया है कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा, मामला सर्वोच्च अदालत में चल रहा है, हम अनुरोध करेंगे कि न्यायालय अपना फैसला जल्दी दे जिससे होल्ड किये गए पदों पर भर्ती की जा सके हमारी प्रतिबद्धता है कि एक भी पात्र अभ्यर्थी नौकरी से वंचित नहीं रहना चाहिए, मामले में पैरवी कर रहे वकीलों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 नियम

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 नियम
कुछ दिनों में सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ कई वित्तीय बदलाव भी होंगे। इस लिस्ट में क्रेडिट कार्ड, एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंक भी अगले महीने फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन के ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकते हैं। इसकी जानकारी आमजन को होनी चाहिए। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। जो ग्लोबल मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। अगस्त में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती की गई थी। सितंबर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्रेडिट कार्ड नए नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1 सितंबर से कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को डिजिटल गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म, मर्चेंट्स और सरकारी लेनदेन या वाले खर्चों रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने यह बदलाव जुलाई 2025 में ही लागू कर दिया था।

इन नियमों को भी जान लें
सेबी ने रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन (आरपीटी) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर से लागू होगा। संशोधित मानकों के तहत आरपीटी की शर्तें सूचीबद्ध कंपनी के हित में है, इसकी कंपनी प्रबंधन को देनी होगी। किसी बाहरी पार्टी से मूल्यांकन या अन्य रिपोर्ट भी जरूरी कर दिया गया है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
चांदी के गहनों के लिए हॉलमार्किंग नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ग्राहकों को अब हॉलमार्क वाले गहने या बिना हॉलमार्क वाले ज्वेलरी को खरीदने का ऑप्शन दिया जाएगा।
सितंबर की शुरुआत में एटीएम से पैसों की निकासी से संबंधित नियम भी सितंबर मएब बदल सकते हैं। कई बैंक नए शुल्क लगा सकते हैं।

ग्वालियर की दो दिवसीय ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’, पर्यटन को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर की दो दिवसीय ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’, पर्यटन को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 29 एवं 30 अगस्त को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तथा पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी होंगे। प्रसिद्ध अभिनेता पीयूष मिश्रा और फैसल मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ग्वालियर–चंबल एवं सागर क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं को पहचानते हुए प्रदेश में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित की जा रहा है। “टाइमलेस ग्वालियर: इकोज़ ऑफ़ कल्चर, स्पिरिट ऑफ़ लेगेसी” थीम पर केन्द्रित कॉन्क्लेव पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 11 से 13 अक्टूबर-2025 तक भोपाल में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा।

अनुबंध और साझेदारियों से होगा पर्यटन का विकास
कॉन्क्लेव में पर्यटन विकास को गति देने के लिए कई अहम करार होंगे। होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्रदान किए जाएंगे। पारंपरिक संगीतज्ञों, लोक कलाकारों और पर्यटक ग्रामों के कलाकारों की क्षमता निर्माण के लिए ग्वालियर की मान सिंह तोमर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू होगा। इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार के लिए याप डिजिटल, क्रायोन्स एडवरटाइजिंग, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजे़स लिमिटेड, कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन्स साथ अनुबंध होंगे। इन समझौतों से न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय और कलाकार भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

नई परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
कॉन्क्लेव में नई परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी। इनमें हस्तशिल्पों की मार्केटिंग में संस्था डेलबर्टो महत्वपूर्ण साझेदारी होगी। इस साझेदारी से हस्तशिल्प प्रेमी एक विशेष ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के जरिए सीधे हमारे कारीगरों से जुड़कर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट और प्रामाणिक उत्पाद घर बैठे ही खरीद सकेंगे। इंडिगो और आगा खां फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर के अंतर्गत ग्वालियर किले में संरक्षण, लैंडस्केपिंग और इल्युमिनेशन कार्यों का शिलान्यास होगा। स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत ग्वालियर के फूल बाग में अनुभवात्मक पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। साथ ही मान सिंह तोमर म्यूजिक यूनिवर्सिटी में विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा।

विरासतों, धरोहरों और अनुभवात्मक पर्यटन की संभावनाओं पर होगा मंथन
रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में दो महत्वपूर्ण सत्र होंगे। “टूरिज़्म ऐज़ अ कल्चरल ब्रिज – ब्रांडिंग ग्वालियर एंड हार्टलैंड ऑफ़ एमपी” विषय पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर, शास्त्रीय संगीत और स्थापत्य कला को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीतियों पर विचार होगा। दूसरा पैनल डिस्कशन “ग्वालियर एंड चंबल राइजिंग – इनबाउंड अपील थ्रू हेरिटेज, लग्ज़री एंड एक्सपीरियंस” विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें विरासत, लग्ज़री स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभवात्मक पर्यटन जैसे नए आयामों पर संवाद होगा।

हितधारक पर्यटन व्यवसाय में निवेश की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा
रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में ट्रैवल ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच द्विपक्षीय संवाद और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। यह सत्र न केवल क्षेत्रीय पर्यटन के विकास के लिए, बल्कि राष्ट्रीय पर्यटन समृद्धि के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

सांस्कृतिक संध्या में दिखेगा मध्य प्रदेश का गौरव
रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव के प्रथम दिवस सांस्कृतिक संध्या में मध्यप्रदेश का गौरव देखने को मिलेगा। इस दौरान कलाकारों द्वारा लोककला की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार मैहर बैंड समां बांधेगा। इस कॉन्क्लेव में विशेष पर्यटन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों, पर्यटन इकाइयों, होस्पिटैलिटी ब्रांड्स, होमस्टे, रिसॉर्ट्स, हैंडलूम/हैंडिक्राफ्ट, साहसिक गतिविधियों और सांस्कृतिक धरोहरों को समर्पित स्टॉल लगाए जाएंगे। यह प्रदर्शनी निवेशकों, ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, स्थानीय उद्यमियों और आगंतुकों को एक मंच पर लाकर पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं को प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तुत करने का अवसर देगी।

जुटेंगे इंफ्लुएंसर्स, हितधारक जानेंगे समृद्ध विरासत
कॉन्क्लेव में इंफ्लुएंसर्स मीट भी होगी। इसमें ग्वालियर–चंबल क्षेत्र के इंफ्लुएंसर्स शामिल होंगे और उन्हें अभिनेता फैसल मलिक के साथ रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसी तरह ग्वालियर किले पर 30 एवं 31 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। चयनित अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के लिए फैमिलियाराइज़ेशन टूर (FAM Tour) का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ग्वालियर एवं आसपास के पर्यटन स्थलों की संभावनाओं से प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इस विशेष भ्रमण के माध्यम से प्रतिनिधियों को क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व आदि का अनुभव कराया जाएगा, जिससे वे निवेश, प्रचार-प्रसार और पर्यटन विकास की दृष्टि से गहराई से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत एवं पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुई जनहानि और पशुहानि के प्रभावित परिवारों को राहत राशि बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाए।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है रायगढ़ का चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है रायगढ़ का चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का अद्भुत अवसर है। रायगढ़ का चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है। यह समारोह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक अस्मिता को गौरवान्वित करता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कला-प्रेमियों को हार्दिक आमंत्रण देते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की स्मृति में आयोजित यह समारोह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक यात्रा को और समृद्ध करता है। रायगढ़ की पुण्यभूमि, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से परिपूर्ण है। यह वही धरती है जहाँ महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया। उन्होंने समस्त कला-प्रेमियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे इस आयोजन का हिस्सा बनें और भारतीय कला-संस्कृति के माधुर्य का अनुभव करें।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि चक्रधर समारोह की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को कला और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगी और न केवल रायगढ़, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ बनाएगी।

सलमान खान घर लाए बप्पा, माता-पिता और भाई-बहनों संग मिलकर धूमधाम से की पूजा-आरती

सलमान खान घर लाए बप्पा, माता-पिता और भाई-बहनों संग मिलकर धूमधाम से की पूजा-आरती
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान भी वह चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान ने अपने परिवार के लोग और करीबी दोस्त के साथ बहन अर्पिता खान के घर पर इकट्ठा हुए और बप्पा की आरती की। इस उत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ भगवान गणेश की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।

सलमान खान के घर का वीडियो आया सामने
सलमान खान मुस्लिम होने के बाद भी गणेश जी को काफी मानते हैं और उनका पूरा परिवार पूजा-पाठ करता रहता है। अब जो भाईजान का वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने माता-पिता के साथ-साथ भाई अरबाज, सोहेल और बहन अर्पिता-अलवीरा के साथ गणेश जी की आरती कर रहे हैं। सभी के हाथों में आरती की थाली है और वे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की वंदना करते दिखाई दे रहे हैं। कमरे में फूलों और रोशनी की सजावट बेहद खूबसूरत लग रही है और मंत्रों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया है।

कल से शरू हो रही है टी20 ट्राई सीरीज

कल से शरू हो रही है टी20 ट्राई सीरीज
टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान (Afghanistan vs Pakistan) से होगा। दोनों टीमें एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भी भाग ले रही हैं लेकिन वहां अलग अलग ग्रुप में हैं। अफगानिस्तान की टीम, हांगकांग, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप B में हैं तो पाकिस्तान की टीम भारत, ओमान और यूएई के साथ ग्रुप A में है। एशिया कप से पहले ट्राई सीरीज इन तीनों टीमों को अपनी तैयारियों को आंकने का आखिरी मौका है। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। चलिए जानते हैं इस मैच को भारत में कब और कैसे देखा जा सकता है।

अफगानिस्तान से मिली है हमेशा टक्कर
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें 29 अगस्त को मैदान पर उतरेंगी। यह मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को टी20 में 7 बार टक्कर दी है और 3 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने 4 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का पत्ता कट चुका है, तो अफगानिस्तान अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर रही है।

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय पहुंची 5 लाख के करीब

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय पहुंची 5 लाख के करीब
राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर अमीर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में अपनी जगह मजबूत की है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.93 लाख रुपये हो गई है। इससे दिल्ली ने गोवा को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, गोवा का नया आंकड़ा अभी नहीं आया है। वहीं नोएडा की आय दिल्ली से भी दोगुनी दर्ज हुई है।

सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा
प्रति व्यक्ति आय की सूची में सिक्किम पहले स्थान पर है, जिसकी औसत आय 5.9 लाख रुपये सालाना दर्ज की गई है। दिल्ली के बाद गोवा 4.9 लाख रुपये के आसपास की आय के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा चंडीगढ़ (4.0 लाख), तेलंगाना (3.6 लाख), कर्नाटक (3.3 लाख), हरियाणा (3.3 लाख) और तमिलनाडु (3.2 लाख) शीर्ष राज्यों में शामिल हैं।

दिल्ली की GDP की स्थिति
दिल्ली की अर्थव्यवस्था आकार में भी मजबूत है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 12.2 लाख करोड़ रुपये है। यह देश में 11वें स्थान पर है। दिलचस्प यह है कि दिल्ली ने जीएसडीपी के मामले में केरल, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र की है जिसका GSDP 40.4 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद तमिलनाडु (27.2 लाख करोड़), उत्तर प्रदेश (25.5 लाख करोड़), कर्नाटक (25 लाख करोड़) और गुजरात (22 लाख करोड़) का स्थान है।

क्यों है दिल्ली इतनी समृद्ध?
विशेषज्ञ मानते हैं कि दिल्ली की ऊंची प्रति व्यक्ति आय का बड़ा कारण इसकी कम आबादी और उच्च आर्थिक गतिविधियां हैं। दिल्ली की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा सेवाओं पर आधारित है, जैसे-आईटी, व्यापार, वित्तीय सेवाएं और प्रोफेशनल सेक्टर। यहां कृषि क्षेत्र का योगदान 1% से भी कम है। दिल्ली से सटे नोएडा ने भी संपन्नता के मामले में पहचान बनाई है। यहां प्रति व्यक्ति आय दिल्ली से भी अधिक यानी 10.2 लाख रुपये सालाना दर्ज की गई है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...