अमेरिका से आई एक खबर और औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार

अमेरिका से आई एक खबर और औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार
शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 258 अंक की गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.75 फीसदी या 600 अंक टूटकर 81,037 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.71 फीसदी या 173 अंक गिरकर 24,791 पर ट्रेड करता दिखा। एनएसई पर ट्रेडेड 2,529 शेयरों में से 1958 शेयर लाल निशान पर और 489 शेयर हरे निशान पर थे।

क्यों गिरा शेयर बाजार?
अमेरिका ने एक ड्राफ्ट नोटिस इश्यू किया है। इसमें बुधवार से भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लागू करने का प्रस्ताव है। इससे निवेशकों की टैरिफ को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद रूसी तेल खरीदने की बात पर ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ और लगा दिया। यह 50 फीसदी तक का भारी टैरिफ अब लागू हो सकता है।

वोटर अधिकार यात्रा में भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी हुई शामिल

वोटर अधिकार यात्रा में भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी हुई शामिल
वोटर अधिकार यात्रा के सुपौल पहुंचने पर इस यात्रा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी की गाड़ी पर प्रियंका गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी हैं। इस जोड़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी सड़क पर उमड़ पड़ी है। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ 27 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में पूजा भी करेंगी। इसके बाद वे वहां पर महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। कांग्रेस के इस कदम को महिला वोटर को साधने से देखा जा रहा है। विपक्ष तीज के समय प्रियंका के महिला संवाद पर सवाल खड़ा कर रहा है।

प्रियंका के साथ ये नेता भी होंगे शामिल
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव,तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी आज शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा के नौंवे दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होने जा रही है।

वोटर अधिकार यात्रा का ‘त्रिकोणीय पिच’
वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री से नया मोमेंटम दे सकती है। राहुल -तेजस्वी यादव पहले से ही इस यात्रा से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दिया है। इसके बाद आज प्रियंका के इसमें शामिल होकर ‘त्रिकोणीय पिच’बना सकती हैं। वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी युवाओं और बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं और प्रियंका गांधी महिला वोटरों पर फोकस करेंगी। यह त्रिकोणीय पिच बिहार में विपक्ष की ताकत को एक नए स्तर पर ले जाने की कोशिश है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की सुपौल में एंट्री
वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की सुपौल में एंट्री हुई है। प्रियंका गांधी सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में अपने भाई के साथ दर्शन करेंगी। राजनीतिक पंडित महागठबंधन के नेताओं के साथ राहुल-प्रियंका के दर्शन पूजन को बड़े सियासी दांव के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल, गांधी परिवार पर अयोध्या राम मंदिर ना जाने का आरोप है। इधर, भाई बहन (राहुल गाधी और प्रियंका गांधी) इन तमाम आरोप के बीच मां जानकी मन्दिर में पूजा अर्चना करेंगी। इसके कारण यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ सकता है। हालांकि, कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राम जन्मभूमि का ताला खुलवाने की बात हो या मंदिर के शिलान्यास की बात हो दोनों हमारे नेता राजीव गांधी ने किया था।

हरतालिका तीज निर्जला व्रत के दिन जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की बहन बेटियों को शराबी कहा

हरतालिका तीज निर्जला व्रत के दिन जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की बहन बेटियों को शराबी कहा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्यप्रदेश की हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस “समृद्ध मध्यप्रदेश” का सपना दिखाया था, वह अब नशे में डूबे प्रदेश में बदल चुका है. भोपाल में पटवारी ने कहा कि प्रदेश में शराब और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने के लिए गंभीर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमें तमगा मिला है, मध्यप्रदेश को महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पूरे देश में पीती हैं तो मध्य प्रदेश की पीती हैं ये एमपी का समृद्ध प्रदेश का सपना देखने वाली बीजेपी ने हालात कर दिए.

पटवारी ने कहा, सबसे ज्यादा खपत शराब की कहीं है तो एमपी में है. ये दोनों बात मैंने इसलिए कही है कि क्योंकि कोई दूसरा प्रदेश नहीं बचा, पंजाब भी नहीं बचा. जितना ड्रग्स का कारोबार मध्य प्रदेश की धरती से होता है, दूसरे किसी राज्य से नहीं होता है. लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने कभी प्रयास नहीं किया कि इस नशे से निजात दिलाने के लिये क्या करें, हमारी बहनें नशा करने लगीं, बेटियां नशा करने लगीं, लाडली बहनों के नाम पर वोट ले लिये और बहनें सबसे ज्यादा नशा करती हैं.

कांग्रेस नेता के इस बयान पर
भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा बोले जीतू, राहुल गांधी से मिलकर मध्यप्रदेश के संस्कार छोड़े

जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की बहन बेटियों को अपमानित किया है

हरतालिका तीज के दिन जब बहन बेटियां निर्जला व्रत रखती है उस दिन जीतू पटवारी ने उन्हें शराबी कहा

जीतू पटवारी माफ़ी मांगे

मैं सोनिया जी से प्रियंका जी से इन्हें समझाने की माँग करता हूँ

जनजातीय अंचल में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में मेडिकल कॉलेजों की सौगात एक ऐतिहासिक कदम है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय अंचल में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में मेडिकल कॉलेजों की सौगात एक ऐतिहासिक कदम है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्योपुर एवं सिंगरौली के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया। इन महाविद्यालयों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिमकेन्ट (कजाकिस्तान) में खेली जा रही 16 वें एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के शूटिंग अकादमी के प्रतिभागी निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन सीनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में एश्वर्य प्रताप सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि से वैश्विक मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंह की यह उपलब्धि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एश्वर्य प्रताप सिंह को सदैव ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहने और प्रदेश को गौरवान्वित करते रहने की मंगलकामना की है।

हरतालिका तीज पर करें ये 4 उपाय

हरतालिका तीज पर करें ये 4 उपाय
हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) का त्योहार 26 अगस्त में मनाया जाने वाला है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि विधान से पूजन करने की मान्यता है।

हरतालिका तीज को लेकर ये मान्यता है कि जो महिला इस दिन व्रत रखती है, उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप अच्छे परिणाम की प्राप्ति करना चाहते हैं तो यह व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाए तो वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

क्या है शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज पूजन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह 5:56 से 8:31 तक सुबह रहने वाला है। महिलाओं को पूजन करने के लिए 2 घंटा 35 मिनट का समय मिलने वाला है।

जलाएं दीपक
हरतालिका तीज के दिन घर के मुख्य द्वार और मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहेगा। इससे घर में बैठे भगवान और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।

दांपत्य जीवन के लिए
अगर आप यह चाहते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बने। इसके लिए ओम नमः शिवाय और ओम पार्वते नमः मंत्र का जाप जरुर करें। इससे पार्टनर के साथ आपका रिश्ता हमेशा अच्छा बना रहेगा।

लाल चुनरी का उपाय
अगर आप यह चाहते हैं कि वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएं। इसके लिए तीज के दिन माता गौरी का पूजन करें। उन्हें लाल चुनरी में फूल, सिक्का और सुपारी रखकर अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।

सोलह श्रृंगार
इस दिन जब आप पूजन करेंगे उस समय खुद भी सोलह श्रृंगार करें और माता पार्वती को भी सारी सामग्री अर्पित करें। आप उन्हें चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, महावर जैसी चीजें अर्पित कर सकते हैं। इससे माता पार्वती प्रसन्न होंगी और आपको सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी।

गौतम गंभीर को राहत नहीं, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

गौतम गंभीर को राहत नहीं, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर, उनकी संस्था (गंभीर फाउंडेशन) और परिवारजनों के खिलाफ चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को रोकने से इनकार कर दिया।

29 अगस्त को फिर होगी सुनवाई
जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने गौतम गंभीर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत 29 अगस्त को इस मामले को विस्तार से सुनेगी। बता दें कि गौतम गंभीर ने एफआईआर को रद्द करने और 9 अप्रैल को दिए गए उस आदेश को वापस लेने की अपील की थी, जिसमें ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगी रोक को हटा दिया गया था।

अदालत की सख्त टिप्पणी
इस मामले की सुनवाई के दौरान जब गौतम गंभीर के वकील ने उनके राजनीतिक और क्रिकेट करियर का जिक्र किया, तो अदालत ने सख्त लहजे में कहा, ‘आप बार-बार नाम और पहचान गिनवा रहे हैं, जैसे यह अदालत में कोई असर करेगा। अदालत में नाम नहीं, सिर्फ तथ्य और कानून चलते हैं।’

गंभीर के वकील ने क्या दी दलील?
वहीं गौतम गंभीर की तरफ से वकील जय अनंत देहदरई ने कहा कि उनके मुवक्किल पूर्व सांसद, पूर्व क्रिकेट कप्तान और मौजूदा कोच हैं। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां मुफ्त बांटीं। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि यह बातें इस मामले में प्रासंगिक नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?
2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली ड्रग कंट्रोल विभाग ने गंभीर और उनकी संस्था के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। आरोप है कि गंभीर फाउंडेशन और उनके परिवार ने बिना लाइसेंस कोविड दवाइयों का भंडारण और वितरण किया। मामले में ट्रायल कोर्ट ने गौतम गंभीर, उनकी पत्नी नताशा गंभीर, मां सीमा गंभीर और फाउंडेशन की सीईओ अपराजिता सिंह को समन जारी किया था। सभी पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत आरोप लगे हैं।

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, हाईकोर्ट ने CIC के आदेश को किया रद्द

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, हाईकोर्ट ने CIC के आदेश को किया रद्द
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की स्नातक की डिग्री से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सीआईसी के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की याचिका पर यह फैसला सुनाया। जिन्होंने 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

नीरज नामक व्यक्ति ने आरटीआई आवेदन किया था। सीआईसी ने 21 दिसंबर 2016 को 1978 में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों के अभिलेखों के निरीक्षण की अनुमति दे दी थी। जिस वर्ष नरेंद्र मोदी ने भी यह परीक्षा पास की थी।

सूचना आयोग के आदेश पर रोक
हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 2017 को केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर रोक लगा दी है। डीयू की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि केंद्रीय सूचना आयोग का आदेश रद्द किया जाना चाहिए। हालांकि, मेहता ने कहा कि विश्वविद्यालय को अपना रिकॉर्ड कोर्ट को दिखाने में कोई आपत्ति नहीं है। 1978 की एक कला स्नातक की डिग्री है। इससे पहले, आरटीआई आवेदकों के वकील ने सूचना के अधिकार अधिनियम का हवाला देते हुए आदेश का बचाव किया था।

वास्तु के 4 उपायों से घर में बरसेगा पैसा

वास्तु के 4 उपायों से घर में बरसेगा पैसा
वास्तु शास्त्र का घर की सुख-शांति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु ठीक न होने पर नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश हो जाता है। ऐसे में घर का वास्तु संतुलित रहना बहुत जरूरी है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से सौभाग्य का रास्ता खुल सके।

मुख्य द्वार का महत्व
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें और पर्याप्त रोशनी बनाए रखें। दरवाजे पर कूड़ा या जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जिससे घर के सुख-समृद्धि पर असर पड़ता है।

तुलसी और हरे पौधों की भूमिका
घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसकी दिशा उत्तर-पूर्व होनी चाहिए। इसको घर में लगाने से वातावरण को शुद्ध हो जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। घर के अंदर कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बनते हैं।

रसोई का स्थान
रसोई आग्नि तत्व का स्थान है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रसोई दक्षिण-पूर्व दिशा में ही बनानी चाहिए। गैस चूल्हे का स्थान कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) नहीं होना चाहिए। यह धन हानि और परिवार में कलह का कारण बनता है।

आईना लगाने के नियम
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बिस्तर के ठीक सामने आईना को रखना गलत है। आपके नींद में होने पर आईने में दिखने वाली आपकी छाया से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह मानसिक तनाव से लेकर असफलताओं का कारण बन सकता है। आईना को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाएं।

यूक्रेन ने किया रूस के परमाणु प्लांट पर ड्रोन अटैक

यूक्रेन ने किया रूस के परमाणु प्लांट पर ड्रोन अटैक
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 42 महीने पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध पर अभी भी विराम लगने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। मेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध को रोकने के लिए सिर्फ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से ही नहीं, बल्कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से भी मुलाकात की। ज़ेलेन्स्की से तो ट्रंप अब तक तीन बार मुलाकात कर चुके हैं। मुलाकातों के इस दौर के बीच दोनों देशों का एक-दूसरे पर हमलों का सिलसिला जारी है। रविवार को यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक किया।

रूस के परमाणु प्लांट से भी टकराया यूक्रेनी ड्रोन
रविवार, 24 अगस्त को यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस था। इसी दिन उसने, रूस पर कई ड्रोन्स दागे। इनमें से कुछ ड्रोन्स यूक्रेन की बॉर्डर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित कुर्स्क परमाणु प्लांट पर भी दागे गए। रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन्स को मार गिराया, लेकिन उसके धमाके का असर परमाणु प्लांट पर हुआ।

कितना हुआ नुकसान?
कुर्स्क परमाणु प्लांट पर यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से इसे रिएक्टर नंबर-3 की परिचालन क्षमता 50% तक कम हो गई। एक सहायक ट्रांसफॉर्मर को भी इस वजह से नुकसान पहुंचा। इस वजह से बिजली उत्पादन में कमी आई।

रेडिएशन लेवल सामान्य
रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि यूक्रेन के इस ड्रोन अटैक से कुर्स्क के परमाणु प्लांट के आसपास रेडिएशन लेवल सामान्य है। इस हमले में कोई हताहत भी नहीं हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 12 से ज़्यादा क्षेत्रों में यूक्रेन के 95 ड्रोन्स को मार गिराया गया।

टर्मिनल में लगी भीषण आग
यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से रूस के उत्तरी लेनिनग्राद क्षेत्र में उस्त-लुगा फ्यूल एक्सपोर्ट टर्मिनल में भीषण आग लग गई। इसके कारण लेनिनग्राद क्षेत्र के पुलकोवो एयरपोर्ट सहित कई रूसी एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रात भर के लिए रोक दी गईं। समारा क्षेत्र के सिज़रान में एक औद्योगिक केंद्र पर ड्रोन हमले में एक बच्चा घायल हुआ। हालांकि उसे इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...