भारत नहीं, नाइजीरिया ने पकड़ा चीन का मोस्ट वांटेड अपराधी

भारत नहीं, नाइजीरिया ने पकड़ा चीन का मोस्ट वांटेड अपराधी
नाइजीरिया पुलिस बल ने इंटरपोल नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (Interpol extradition) अबुजा के जरिये एक बड़ी सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित एक अपराधी दाई क़ीशेंग (Dai Qisheng) को गिरफ्तार कर उसे चीन वापस भेजा गया है। देर से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 8 अगस्त 2025 को अबुजा में की गई और 15 अगस्त 2025 को उसे आधिकारिक रूप से चीन भेजा गया। दाई क़ीशेंग, चीन के गुइझोउ प्रांत (Interpol extradites Chinese fugitive) का एक कुख्यात गैंग लीडर है। उस पर गंभीर संगठित अपराधों का आरोप है। झिजिन काउंटी की पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट 2024 में जारी किया था। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए चीन से भाग कर नाइजीरिया पहुंच गया।

कैसे पकड़ा गया फरार गैंगस्टर ?
नाइजीरिया पुलिस की इंटरपोल यूनिट ने लगातार निगरानी रखी और गुप्त सूचना के आधार पर अबुजा में उसकी पहचान की। इसके बाद 8 अगस्त 2025 को ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और दाई क़ीशेंग को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसे चीन वापस भेजा

वहीं चीन के बीजिंग स्थित इंटरपोल ऑफिस और नाइजीरिया में मौजूद चीनी दूतावास के सहयोग से उसे 15 अगस्त 2025 को बीजिंग वापस भेजा गया।
क्या है इसका अंतरराष्ट्रीय महत्व ?

यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उदाहरण है। दुनिया के बढ़ते ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम (Transnational Organized Crime) को रोकने के लिए इस तरह की पुलिस-टू-पुलिस कोऑपरेशन बहुत जरूरी है।
इस देश में कोई भी अपराधी पनाह नहीं ले सकता

नाइजीरिया पुलिस ने साफ कह दिया है कि उनके देश को कोई भी अपराधी पनाहगाह नहीं बना सकता। चाहे वो किसी भी देश से हो, नाइजीरिया ऐसे अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह सक्षम है।
नाइजीरिया पुलिस हर अपराधी को वापस उसके देश भेजने के लिए तैयार

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. ओलुकायोडे एडोलु एग्बेटोकुन ने इस ऑपरेशन को नाइजीरिया पुलिस के प्रोफेशनलिज्म और इंटरनेशनल कोऑपरेशन की जीत बताया। उन्होंने कहा: “हम किसी भी ऐसे अपराधी को नाइजीरिया में छिपने नहीं देंगे। इंटरपोल और ग्लोबल इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से हम हर अपराधी को उसके देश वापस भेजने के लिए तैयार हैं।”

सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JDU में बनी सहमति

सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JDU में बनी सहमति
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) (जद(यू)) में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियों को 243 सीटों में से प्रत्येक को 100-105 सीटें लड़ने को मिल सकती हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) (एलजेपी (आरवी)) ने 40 सीटों की मांग की है, लेकिन उसे करीब 20 सीटें ही मिलने की संभावना है। बाकी सीटें जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (एचएएम (एस)) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को दी जा सकती हैं।

जद(यू) की बराबरी की मांग
2020 के विधानसभा चुनाव में जद(यू) ने 115 और बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 11 और एचएएम (एस) ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा। बीजेपी ने 74 सीटें जीतीं, जबकि जद(यू) को 43 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस बार जद(यू) बीजेपी के बराबर सीटें चाहता है, क्योंकि उसका मानना है कि उसकी 10% वोट हिस्सेदारी, खासकर अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) में, उसे गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती है। एक वरिष्ठ एनडीए नेता ने कहा, 2020 में एलजेपी ने जद(यू) के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर उसका नुकसान किया। इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, और जद(यू) बीजेपी से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगा।

चिराग पासवान की बढ़ती मांग
एलजेपी (आरवी) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतकर और 29 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल कर अपनी ताकत दिखाई थी। चिराग पासवान 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी इसके ​लिए राजी नहीं है। एक बीजेपी नेता ने कहा कि एलजेपी के पांच सांसद हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में स्थानीय कारक और जमीनी ताकत ज्यादा मायने रखती है। 20 सीटें उनके लिए उचित हैं। 2020 में एलजेपी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल एक सीट (मटिहानी) जीती और 5.66% वोट हासिल किए। तब उसने जद(यू) के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर 27 सीटों पर उसे नुकसान पहुंचाया।

वीआईपी का संभावित पलटवार
मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जो अभी महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) का हिस्सा है के एनडीए में शामिल होने की अटकलें हैं। अगर वीआईपी एनडीए में आती है, तो सीट बंटवारे का समीकरण बदल सकता है। 2020 में वीआईपी ने एनडीए के साथ 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वीआईपी का निषाद समुदाय में प्रभाव है, जो पूर्वी बिहार में महत्वपूर्ण वोट बैंक है।

किसानों के कल्याण और पूरी अर्थव्यवस्था को लाभान्वित करने के लिए निरंतर बढ़ता रहे सिंचाई क्षेत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों के कल्याण और पूरी अर्थव्यवस्था को लाभान्वित करने के लिए निरंतर बढ़ता रहे सिंचाई क्षेत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की समृद्धि के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सिंचाई क्षेत्र का निरंतर विस्तार आवश्यक है। इसके लिए जल संसाधन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां तेजी से कार्य करें। वर्तमान में शासकीय स्रोतों से प्रदेश में सिंचाई प्रतिशत 52 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। इसे शीघ्र ही दोगुना करने का लक्ष्य ध्यान में रखकर कार्य किया जाए जिससे आने वाले 3 वर्ष में प्रदेश में 100 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षेत्र का विस्तार हो जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि के साथ ही उद्योग क्षेत्र में पानी देने, पेयजल प्रबंध और ऊर्जा उत्पादन में जल का उपयोग जल संसाधन विभाग के स्रोतों से हो रहा है। सिंचाई के 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य के अनुसार जल संसाधनों के समुचित उपयोग को पूरी प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न परियोजनाओं से बढ़ रहे सिंचाई क्षेत्र की जानकारी भी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किए हैं लाभकारी प्रावधान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाओं जैसे केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना, संशोधित पार्वती-काली-सिंध चंबल लिंक परियोजना को अति उपयोगी बताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश के लगभग आधे जिलों की तस्वीर बदल जाएगी। राज्य के अंदर भी नदी जोड़ो परियोजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कार्य प्रारंभ कर लाभ प्राप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदियों को जोड़ने का स्वप्न भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल ने देखा जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी साकार कर हैं। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा ऐसी परियोजनाओं के लिए 90% राशि देने का लाभकारी प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा के अनुसार राज्यों की ऐसी पहल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नदी जोड़ो परियोजनाओं के कार्य जैसे-जैसे क्रियान्वित होंगे, सिंचित क्षेत्र बढ़ेगा, साथ ही खुशहाली भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संसाधन विभाग की ओर से राज्य के अंदर नदी जोड़ो प्रकल्पों की संभावनाओं का सर्वेक्षण और अध्ययन कर प्रतिवेदन तैयार किया जाए। केन्द्र सरकार को ऐसे प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सिंहस्थ : 2028 के कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा शुद्धिकरण, नदी एवं जल निकायों के विकास और घाट निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान में शिप्रा पर लगभग 30 किलोमीटर लंबाई में घाट निर्माण का कार्य हो रहा है, यह सभी कार्य वर्ष 2027 में पूर्ण करने का लक्ष्य है। घाटों के निर्माण से सिंहस्थ के दौरान एक दिन में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। शिप्रा नदी पर बैराज निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

सिंचाई क्षेत्र में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि
बैठक में बताया गया कि रबी 2023-24 में प्रदेश में सिंचित रकबा 44.56 लाख हेक्टेयर था जो रबी 2025-26 में बढ़कर 52.06 हो गया है। इस तरह बीते डेढ़ वर्ष में प्रदेश के सिंचाई क्षेत्र में 7.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें जल संसाधन विभाग द्वारा 2.39 और नर्मदा घाटी विकास विभाग 5.11 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने में सफलता प्राप्त की गई है। बताया गया कि प्रदेश में आगामी पांच वर्ष में 200 करोड़ से अधिक लागत की 38 सिंचाई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी, जिसके फलस्वरूप 17 लाख 33 हजार 791 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र का विस्तार होगा। इस वर्ष 2 लाख हेक्टेयर से अधिक सिंचाई क्षेत्र बढ़ेगा, जो मोहनपुरा बांयीतट परियोजना जिला राजगढ़, चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना जिला अशोकनगर, पंचमनगर सिंचाई परियोजना जिला दमोह एवं सागर, त्योंथर बहाव योजना जिला रीवा और घोघरी मध्यम परियोजना जिला बैतूल के माध्यम से संभव होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को तलाशना है।

मोहब्बत और नफरत के बीच की खतरनाक दास्तां दिखाएगी ये फिल्म

मोहब्बत और नफरत के बीच की खतरनाक दास्तां दिखाएगी ये फिल्म
‘सनम तेरी कसम’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले हर्षवर्धन राणे एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक रोमांटिक कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की एलान इसी साल हुई थी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
बता दें कि ‘सनम तेरी कसम’ इस साल फरवरी में दोबारा रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हर्षवर्धन राणे को असली पॉपुलैरिटी फिल्म की री-रिलीज में मिली सफलता के बाद ही मिली थी। इसके तुरंत बाद अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म का एलान भी कर दिया था।

मोहब्बत और नफरत के बीच की खतरनाक दास्तां
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एक भावुक कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं और इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए मिलाप जावेरी ने कहा, ‘ये असल में एक भावुक प्रेम और बदले की भावना में सब बर्बाद करने वाली कहानी है। जिसमें रिश्ते को बदनाम कर बदला लेने की सारी हदे पार है। हर्षवर्धन और सोनम की केमिस्ट्री कमाल की है, और मैं इस दिवाली दर्शकों को इसे देखने के लिए बेताब हूं।’

फिल्म का पोस्टर जारी
फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है , जिसके साथ इसकी रिलीज डेट बताई गई है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 2ा अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि रिलीज पोस्टर में सोनम गुस्से में दिखाई दे रही हैं, जबकि हर्षवर्धन की आंखों में आंसू हैं, जो फिल्म की इमोशनल और इंटेंस को बता रहा है।

E-Challan भरने का सुनहरा मौका, इस राज्य में मिल रही 50 पर्सेंट की छूट

E-Challan भरने का सुनहरा मौका, इस राज्य में मिल रही 50 पर्सेंट की छूट
अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है तो उसे भरने का यह बिल्कुल सही समय है। दरअसल, कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने गुरुवार को बड़ी घोषणा कर दी है।

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने पुलिस विभाग की मोबाइल ई-चालान सिस्टम के जरिए दर्ज पेंडिंग मामलों के जुर्माने को भरने पर 50 प्रतिशत की छूट देने का एलान किया है।

क्या है समय सीमा?
कर्नाटक सरकार यह छूट 23 अगस्त से 12 सितंबर तक दे रही है। इसके बाद, ऑफर लागू नहीं होगा। आदेश में कहा गया है कि बेंगलुरु के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त ने 2018-19 से पहले परिवहन विभाग में दर्ज मामलों के निपटारे के लिए इसी तरह की छूट का अनुरोध किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

ऐसे भर सकते हैं जुर्माना
बेंगलुरु यातायात पुलिस के मुताबिक, जुर्माना वेबसाइट (https://btp.gov.in/), मोबाइल एप्लिकेशन या नजदीकी यातायात पुलिस स्टेशन के माध्यम से भरा जा सकता है। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों से इस सीमित अवधि के अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सड़क सुरक्षा, कानून का पालन करने वाले व्यवहार और सार्वजनिक सुविधा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने वाहनों पर यातायात उल्लंघन के लंबित जुर्माने का भुगतान करें और यातायात नियमों का पालन करें।
ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस (संशोधन) विधेयक 2025 पारित

कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस (संशोधन) विधेयक 2025 पारित हो गया। उपमुख्यमंत्री और बेंगलुरु विकास मंत्री डी।के। शिवकुमार ने सदन में विधेयक पेश किया। विपक्षी नेताओं और विधायकों के साथ चर्चा के बाद इसे मंजूरी दे दी गई।

इस विधेयक का उद्देश्य बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को पांच नगर निगमों में विभाजित करना है। भाजपा और जेडी(एस) के कड़े विरोध के बावजूद, कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बीबीएमपी को विभाजित करके चुनाव कराने की पूरी तैयारी में है।

प्रस्तावित विधेयक पर बोलते हुए, शिवकुमार ने कहा कि इसमें एक छोटा सा स्पष्टीकरण है। हालांकि, यह विधेयक पहले पारित हो चुका है, लेकिन कुछ लोगों ने अदालत में याचिकाएं दायर की थीं।

इसलिए, अब हमने इस विधेयक में यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) संविधान के 74वें संशोधन के अंतर्गत आने वाले नगर निगमों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

लगातार 6 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में आज आई मंदी

लगातार 6 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में आज आई मंदी
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 81,951 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 422 अंक की गिरावट के साथ 81,578 पर आ गया। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से सिर्फ 5 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.48 फीसदी या 119 अंक की गिरावट के साथ 24,961 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

क्यों गिरा मार्केट?
जीएसटी रिफॉर्म्स की खबरों बीच लगातार 6 दिन की तेजी के बाद आज बाजार में गिरावट दिखी है। आज अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का पॉलिसी रिमार्क्स सामने आएगा। इससे पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, ट्रेंट, रिलायंस, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचयूएल, एक्सिस बैंक, जोमैटो, मारुति, इन्फोसिस, कोटक बैंक, टाइटन और सनफार्मा के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

गाज़ा में युद्ध खत्म करने की बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इज़रायल तैयार

गाज़ा में युद्ध खत्म करने की बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इज़रायल तैयार
इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर 2023 से चल रहे युद्ध की वजह से अब तक 61 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इसी बीच अब इज़रायली सरकार ने गाज़ा सिटी पर कब्ज़ा करने का भी फैसला ले लिया है और इसके लिए तैयारियाँ भी शुरू की जा चुकी है। 60 हज़ार रिज़र्व सैनिकों को इसके लिए बुलाया गया है। इज़रायल के इस फैसले से जहाँ फिलिस्तीनियों में डर का माहौल है, तो वहीं दुनियाभर के कई देश इस फैसले को गलत बता रहे हैं और युद्ध-विराम की मांग कर रहे हैं। युद्ध-विराम के विषय में अब इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने एक बड़ी बात कही है।

युद्ध खत्म करने की बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इज़रायल तैयार
इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने हाल ही में कहा कि इज़रायल, गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई और लगभग दो साल पुराने युद्ध को खत्म करने के लिए तुरंत वार्ता फिर से बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि इज़रायल की तरफ से यह भी साफ कर दिया गया है कि वो यह बातचीत इज़रायल को स्वीकार्य शर्तों पर होगी।

मध्यस्थों की कोशिशें जारी
इज़रायल और हमास के बीच युद्ध को खत्म कराने के लिए मध्यस्थों कतर (Qatar) और मिस्र (Egypt) की कोशिशें जारी हैं। दोनों देश शुरू से ही इस युद्ध में शामिल दोनों पक्षों के बीच शांति के पक्ष में रहे हैं।

गाज़ा सिटी पर कब्ज़े का प्लान बरकरार
भले ही इज़रायल एक बार फिर से युद्ध-विराम और बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि गाज़ा सिटी पर कब्ज़े का उसका प्लान टल गया है। वो प्लान अभी भी बरकरार है और जल्द ही इज़रायल की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी। गाज़ा सिटी के आसपास इज़रायली टैंक्स भी बढ़ रहे हैं और खतरे को देखते हुए हज़ारों फिलिस्तीनी गाज़ा सिटी छोड़ चुके हैं और अभी और लोग भी गाज़ा सिटी छोड़ने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि जो भी गाज़ा सिटी छोड़ना चाहता है, उसे सुरक्षित निकलने का मौका दिया जाएगा।

पैसे डबल होने के चक्कर में फंस गए 3000 लोग, ठगों को हुआ 232 करोड़ का मुनाफा

पैसे डबल होने के चक्कर में फंस गए 3000 लोग, ठगों को हुआ 232 करोड़ का मुनाफा
पैसे डबल करने का झांसा देकर 3 हजार से अधिक लोंगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो ठगों की गिरफ्तारी हुई है।

साइबराबाद पुलिस ने ए.वी. सॉल्यूशंस और श्रीनिवास एनालिटिकल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक व आंध्र प्रदेश निवासी गद्दाम वेणुगोपाल और उसके कर्मचारी 55 वर्षीय श्रेयस पॉल को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इन्होंने स्टॉक मार्केट और अन्य लुभावन स्कीम के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में साल 2022 से 2025 के बीच 3164 लोगों को चूना लगाया है।

इन लोगों से हाई रिटर्न का फर्जी वादा करके 850.59 करोड़ रुपये हासिल किए गए, जिनमें शुरआती पेआउट के नाम पर 618.23 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस भी किए गए। इसी तरह ठगों को 232 करोड़ का मुनाफा हुआ।

पुलिस ने बताया कि 20 से ज्यादा सलाहकार, एजेंट, तकनीकी डेवलपर और वेबसाइट प्रशासक फ्रॉड करने वाली कंपनी का हिस्सा थे।

सभी आईआईटी कैपिटल टेक्नोलॉजीज, एवी सॉल्यूशंस, श्रीनिवास एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रेड बुल्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड जैसी फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
प्रीमियम कार्यालय बनाकर झूठी विश्वसनीयता बनाई

जांचकर्ताओं ने आगे बताया कि आरोपियों ने फर्जी सेबी, एनएसई और बीएसई का रजिस्ट्रेशन दिखाकर, भव्य निवेश सेमिनार आयोजित करके और प्रीमियम कार्यालय बनाकर झूठी विश्वसनीयता बनाई।

मिडिल क्लास परिवार, कामकाजी पेशेवर और सेवानिवृत्त व्यक्ति को यह मुख्य रूप से निशाने पर रखते थे। जिन्हें एआई-आधारित भविष्यवाणियों के जरिए 7% मासिक रिटर्न (84% वार्षिक) का वादा किया जाता था।
21 बैंक खातों में ठगी के रकम जमा किए गए

पुलिस ने बताया कि 21 बैंक खातों में ठगी के रकम जमा किए गए। फिर उन्हें रियल एस्टेट, लग्जरी गाड़ियों और सोने में इन्वेस्ट किया गया। इस धोखाधड़ी के चलते सैकड़ों परिवार तबाह हो गए। कई लोग कर्ज में डूब गए।

अब तक, पुलिस ने महंगी गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वित्तीय दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और 3,164 पीड़ितों का डेटाबेस जब्त किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि आरोपियों ने कई डिजिटल साक्ष्य नष्ट कर दिए हैं। इसके अलावा, शिकायत दर्ज कराने की कोशिश करने वाले निवेशकों को धमकाया भी है।

उधर, पुलिस ने जनता से इस तरह के निवेश प्लेटफार्मों से सावधान रहने का आग्रह किया है। इसके साथ, निवेशकों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सेबी पंजीकरण सत्यापित करने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के बड़े अधिकारी से ठगी

उधर, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुद्रा बाजार में निवेश करने के बहाने 27 लाख रुपये की ठगी की गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2023 में एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। मंत्रालय के अधिकारी को मुद्रा बाजार में निवेश करने और एक साल के भीतर पैसा दोगुना करने के नाम पर 27 लाख रुपये ट्रांसफर कराये। अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला वर्ल्ड कप में दिखेगी छतरपुर की क्रांति

महिला वर्ल्ड कप में दिखेगी छतरपुर की क्रांति
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की और टीम का ऐलान होते ही छतरपुर जिले में उत्साह की लहर दौड़ गई। दरअसल देश की उभरती हुई तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भी टीम में अपनी जगह बनाई है, जो कि छतरपुर जिले की रहने वाली हैं। क्रांति, भारतीय टीम की ओर से पहली बार विश्व कप खेलने जा रही हैं, जो कि न सिर्फ उनके लिए बल्कि संपूर्ण छतरपुर, बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

भारतीय टीम को 2-1 से सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई
उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले के घुवारा कस्बे की रहने वाली क्रांति गौड़ ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अंतिम वनडे में 6 विकेट लेकर भारतीय टीम को 2-1 से सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। क्रांति की रफ्तार और सटीक गेंदबाजी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोरीं हैं। क्रांति गौड़ के भारतीय टीम में चयन से छतरपुर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग और क्रिकेट प्रेमी इसे ऐतिहासिक क्षण मान रहे हैं। क्रांति के कोच और परिवार ने उनकी मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की।

स्थानीय निवासी रमेश यादव ने कहा कि क्रांति ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है और विश्व कप में भी कमाल दिखाने की उम्मीद है। क्रांति गौड़ जैसे युवा खिलाडिय़ों और हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ भारतीय टीम इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरे देश की निगाहें इस टूर्नामेंट पर टिकी हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...