3 बड़े शहरों के मिलाकर बनेगा ‘वन्यजीव संरक्षण केंद्र’

3 बड़े शहरों के मिलाकर बनेगा ‘वन्यजीव संरक्षण केंद्र’
मध्यप्रदेश प्रदेश के सतना, मैहर और पन्ना जिलों में स्थित परसमनिया और कल्दा पठार के घने जंगल जल्द ही ‘मां शारदा देवी कंजर्वेशन रिजर्व’ के रूप में जाने जाएंगे। वन विभाग ने इस क्षेत्र को संरक्षित करने की पूरी तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह इस प्रस्ताव को राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। यह नया कंजर्वेशन रिजर्व लगभग 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा। इसमें एक दर्जन से ज्यादा गांव शामिल होंगे। नागौद विधायक नागेंद्र सिंह और मैहर के विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने इस परियोजना पर अपनी सहमति दे दी है।

कंजर्वेशन रिजर्व बनने के बाद वन विभाग वन्यजीवों के लिए बेहतर आवास और वन संरक्षण के लिए एक विस्तृत प्रबंधन योजना तैयार करेगा। यह योजना पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी, जिससे यह क्षेत्र भविष्य में वन्यजीव पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन सके। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार से भी वित्तीय और तकनीकी सहायता मिलने की उम्मीद है।

सरभंगा पर संशय
इधर, मझगवां के सरभंगा वन क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व बनाने पर संशय बरकरार है। इस क्षेत्र में 25 से अधिक बाघों की मौजूदगी के कारण यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरभंगा को अयोध्या राम वन गमन पथ से जोड़कर वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की संभावना भी है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

Online Gaming Bill से 2 लाख नौकरियां जाने का डर

Online Gaming Bill से 2 लाख नौकरियां जाने का डर
लोकसभा से बुधवार को ऑनलाइन गेमिंग बिल पास हो गया। इस बिल से ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री इस बिल को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मान रही है। गेमिंग इंडस्ट्री का कहना है कि अगर यह कानून अपने मौजूदा स्वरूप में लागू हो जाता है, तो हजारों कंपनियां और लाखों नौकरियां प्रभावित होंगी। साथ ही सरकार को मिलने वाला जीएसटी का बड़ा हिस्सा भी खतरे में पड़ सकता है।

300 कंपनियों पर लग जाएगा ताला
ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन और अन्य संगठनों ने कहा है कि अगर बिल पास हुआ, तो 300 गेमिंग कंपनियों पर ताला लग जाएगा और 2,00,000 नौकरियां प्रभावित होंगी। इससे इंडस्ट्री में असुरक्षा बढ़ेगी और कई छोटे बिजनेस बंद होने की कगार पर आ जाएंगे।

25 हजार करोड़ रुपये का निवेश खतरे में
गोमिंग इंडस्ट्री का अनुमान है कि ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश लगा हुआ है। अगर बिल लागू हो गया, तो यह निवेश डूब सकता है। इससे न केवल कंपनियों, बल्कि निवेशकों को भी बड़ा नुकसान होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सेक्टर से सरकार को हर साल 20,000 करोड़ रुपए का जीएसटी मिलता है, जो बुरी तरह प्रभावित होगा और सरकारी खजाने को घाटा होगा।

गैर-कानूनी प्लेटफार्म्स पर जा सकते है गेमर्स
गेमिंग इंडस्ट्री ने चेतावनी दी है कि अगर मौजूदा बिल पास हुआ तो करोड़ों असली गेमर्स गैर-कानूनी प्लेटफार्म्स की ओर जा सकते हैं। इससे अनियमित ऑपरेटर्स को बढ़ावा मिलेगा और सरकार के लिए रेगुलेट करना और मुश्किल हो जाएगा। सरकार के इस कदम से यूजर्स अवैध बेटिंग वेबसाइट्स का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

इस खतरे की ओर भी इशारा
इस बिल से लगभग 50% फ्रेंचाइजी घरेलू/राष्ट्रीय स्तर की खेल लीग बंद हो सकती है। टीमों और लीगों के स्पॉन्सरशिप राजस्व में 30 से 40% तक की कमी आने की आशंका है। रियल मनी गेमिंग विज्ञापनदाताओं के बिना, गैर-क्रिकेट और जमीनी स्तर के खेल धराशायी हो सकते हैं। इंडस्ट्री का अनुमान है कि विदेशी गैंबलिंग ऑपरेटर्स की वजह से रेवेन्यू में 4 अरब डॉलर का लॉस होगा। यह घरेलू आरएमजी इंडस्ट्री के 3.5 अरब डॉलर के रेवेन्यू से ज्यादा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भोपाल के सफाई मित्रों का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भोपाल के सफाई मित्रों का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल देश के सुंदरतम शहरों में से एक है। प्रदेश की राजधानी के विकास को सुनियोजित करते हुए भोपाल को राज्य सरकार मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसका लाभ भोपाल के आसपास के जिलों को भी मिलेगा। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वेस्टर्न बायपास भी विकसित किया जा रहा है। अक्टूबर 2025 तक भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी आरंभ होगा। भोपाल के बड़े तालाब में कश्मीर की डल झील के समान शिकारो का संचालन भी पर्यटन विकास निगम के सहयोग से किया जाएगा। भोपाल में नगर निगम के माध्यम से प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही नगर में विशाल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरपालिका निगम भोपाल द्वारा निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, नियुक्ति-पत्र वितरण और सफाई मित्रों के सम्मान के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत रुपए 582.32 करोड़ की लागत से विभिन्न जलापूर्ति संबंधी कार्यों और 16 करोड़ 76 लाख रूपए लागत से विभिन्न वार्डों में होने वाले 50 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। साथ ही नियुक्ति एवं अनुकंपा-पत्र प्रदान किए और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में भोपाल को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त होने पर सफाई मित्रों का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रत्येक भारतवासी के जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरूप ही अमृत 2.0 परियोजना में भोपाल शहर के 30 हजार घरों तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी की जीवटता के परिणामस्वरूप ही देश में नगरीय विकास के साथ नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी तीव्र गति से हो रहा है। इससे आम आदमी का जीवन सरल और सुगम होगा। प्रदेश में 295 नगरों में विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत में नगरीय व्यवस्था प्राचीनकाल से ही व्यवस्थित और समृद्ध रही है। हड़प्पा और मोहनजोदाड़ो इसके उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। विश्व में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की साख है। भारतीय लोकतंत्र में स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र हो या राज्य, जब कोई भी योजना लागू होती है तो सबसे पहली भूमिका निकायों की होती है। भोपालवासियों ने ऐतिहासिक रूप से अपने जीवंत लोकतांत्रिक संस्कारों का परिचय दिया है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भोपाल में आरंभ हुआ विलीनीकरण आंदोलन इसका उदाहरण है। देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की सक्रियता और भारतीय सेना द्वारा देशवासियों को दिए गए सुरक्षा के अहसास से हमारी अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास में नगरों का विकास अति महत्वपूर्ण है। नगरों में लगातार रोजगार के अवसर सृजित होते हैं तो नगरों का आकार बढ़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहरों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो मील का पत्थर साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्मार्ट सिटी विकसित करने और स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत की। इस वर्ष भोपाल को स्वच्छता में दूसरा स्थान मिला है। अमृत परियोजना 2.0 योजना से शहरों की समस्याओं को दूर करने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए टंकियों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने भोपलवासियों से भोपाल को अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 बनाने के लिए हरसंभव योगदान देने का आहवान किया।

महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय ने कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा अमृत परियोजना 2.0 योजना के अंतर्गत भविष्य की दृष्टि से पेयजल के लिए 4 फिल्टर प्लांट और 4 इंटेकवेल बनाए जाएंगे। साथ ही 36 उच्चस्तरीय टंकियों से 700 किमी लंबी पाइपलाइन से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। भोपाल नगर निगम के 31 कर्मचारियों की असमय मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के पत्र वितरित किए जा रहे हैं। सीधी भर्ती से चयनित 24 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सफाई मित्रों के सहयोग के कारण ही भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण में उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस सफलता के लिए सफाई मित्रों का सम्मान हम सबका दायित्व है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, रवीन्द्र यति, भोपाल नगर निगम के पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वरा भास्कर के दिल में हैं Dimple Yadav के लिए फीलिंग्स

स्वरा भास्कर के दिल में हैं Dimple Yadav के लिए फीलिंग्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर देखा जाता है कि एक्टेस स्वरा अपनी हर बात को बेहद बेबाकी से जनता के सामने रखती हैं, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने पति फहाद अहमद के सामने कुछ ऐसा कहा जिसने सबको हैरान कर दिया है। स्वरा ने सेक्शुआलिटी और अपनी पसंद को लेकर जो बयान दिया है, वह वायरल हो गया है।

स्वरा भास्कर ने दिया डिंपल यादव पर बयान (Swara Bhasker Reveals Crush On MP Dimple Yadav)
स्वरा भास्कर ने इंडियन एक्सप्रेस को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने बेबाकी से कहा कि हम सभी लोग बाइसेक्शुअल हैं। उनकी यह राय सुनकर कई लोग चौंक गए। स्वरा ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “अगर आप लोगों को उनके हाल पर छोड़ दें, तो वे स्वाभाविक रूप से बाइसेक्शुअल ही होंगे। हेट्रोसेक्शुएलिटी यानी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण सिर्फ एक सामाजिक और सांस्कृतिक धारणा है, जिसे सदियों से हमारे समाज पर थोपा गया है।”

स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को बताया अपना क्रश (Swara Bhasker On Dimple Yadav)
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। जो चुप्पी साधे उनकी बातों को गौर से सुन रहे थे। शो में आगे स्वरा से सवाल पूछा गया कि उनका किसी पर क्रश है? इसका जवाब स्वरा ने बेहद चौंकाने वाला दिया। स्वरा ने कहा, “समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव उनका क्रश हैं।”

स्वरा ने कहा, मैंन पति का करियर खतरे में डाला (Swara Bhasker Husband Fahad Ahmad)
स्वरा ने आगे बताया कि वह हाल ही में व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिली भी थी। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि डिंपल यादव उन्हें पसंद हैं। स्वरा ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि अब मैंने महाराष्ट्र में अपने पति का करियर खतरे में डाल दिया है और उनकी लाइनों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं।” इसके बाद फहाद जोर से हंस पड़े।

शुक्र ने बदली राशि, बन रहा है ‘लक्ष्मीनारायण योग’

शुक्र ने बदली राशि, बन रहा है ‘लक्ष्मीनारायण योग’
हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को विलासिता, प्रेम, वैभव और सुख शांति को प्रभावित करने वाला कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशि के जातकों की ग्रह दशा प्रभावित होती है। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति कर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे।

शुक्र नवग्रहों में छठा ग्रह है और वृषभ व तुला राशि का स्वामी माना जाता है। यह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का अधिपति है। मीन राशि में उच्च और कन्या में नीच माना जाता है। मजबूत शुक्र सुख, सौंदर्य और समृद्धि देता है, जबकि कमजोर होने पर नकारात्मक फल देता है। इसके मित्र ग्रह बुध और शनि हैं, जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र, जिन्हें पौराणिक कथाओं में शुक्राचार्य कहा गया है, महर्षि भृगु के पुत्र और शिव भक्त माने जाते हैं। शुक्रवार इनका दिन है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, कला, रोमांस और विलासिता के कारक हैं। इनके शुभ फल हेतु महिलाओं का सम्मान और परशुराम की आराधना श्रेष्ठ मानी जाती है।

शुक्र का स्वभाव
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। कलयुग में शुक्र को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में रखा गया है। जन्म कुंडली में शुक्र यदि शुभ हो तो व्यक्ति को वैभव प्रदान करता है। शुभ शुक्र जीवन में सुख समृद्धि और विलासता का कारक बना जाता है। वहीं जब शुक्र अशुभ होता है तो व्यक्ति को बीमार, अपयश, और सुखों में लाता है।

शुक्र व्यक्ति को कलात्मक बनाता
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि शुभ शुक्र व्यक्ति को कला के क्षेत्र में निपुण बनाता है। शुक्र प्रधान व्यक्ति इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नाम कमाता है। शुक्र व्यक्ति को मीडिया, फिल्म, संगीत, फैशन आदि में रूचि पैदा करता है।

शुक्र का शुभ-अशुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्या के अनुसार, शुक्र के राशि परिवर्तन से भौतिक और वैवाहिक सुख बढ़ेंगे, अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और व्यापार में तेजी आएगी। सोना-चांदी महंगे होंगे जबकि सब्जियां व तिलहन सस्ते रहेंगे। रोजगार और आय के अवसर बढ़ेंगे, पर राजनीति में उतार-चढ़ाव और स्वास्थ्य समस्याएं भी संभव हैं।

दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर मचा हड़कंप

दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर मचा हड़कंप
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को निशाना बनाते हुए बम धमकी की खबर सामने आई है। दिल्ली के 6 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन, दिल्ली पुलिस, और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। इस घटना ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

ई-मेल पर मिली धमकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं। ई-मेल में विस्फोटकों को बैकपैक में रखे जाने की बात कही गई और चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो विस्फोट कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक की जांच में किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, और पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर फर्जी (होक्स) धमकी करार दिया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड, और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं। स्कूलों को खाली करा लिया गया, और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम यूनिट ई-मेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने अभिभावकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू
हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कक्षा 6 से 9 और 11 के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) लागू किया गया है। हालांकि, कक्षा 10 और 12 के छात्रों को व्यक्तिगत रूप से स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस बीच, धमकी के कारण कई स्कूलों ने आमतौर पर कक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल लगाया विराम

एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल लगाया विराम
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और बिज़नेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) ने कुछ समय पहले ही अमेरिका (United States Of America) में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया था। मस्क ने इसके लिए ‘द अमेरिका पार्टी’ (The America Party) नाम सुझाया था। फिलहाल अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी ही है और मस्क के अनुसार अमेरिका में एक तीसरी राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत है। दरअसल यह फैसला उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ‘बिग एंड ब्यूटीफुल बिल’ से नाराज़ होकर लिया था, क्योंकि इस मामले की वजह से ट्रंप और मस्क की दोस्ती में दरार पड़ गई थी। लेकिन अब मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है।
नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल विराम

मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना पर फिलहाल विराम लगा दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने हाल ही में इस मामले पर यू-टर्न लेने का फैसला लिया है।

मस्क के यू-टर्न की क्या है वजह?
ट्रंप से चले विवाद के बीच एक समय पर मस्क ने यह तक कह दिया था कि वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance), ट्रंप से बेहतर राष्ट्रपति हो सकते हैं। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने वेंस के साथ अच्छे संबंधों को ध्यान में रखते हुए नई राजनीतिक पार्टी बनाने के फैसले पर रोक लगा दी है।

मस्क-ट्रंप के मतभेद बने रिपब्लिकन पार्टी की चिंता की वजह
ट्रंप के चुनावी अभियान में मस्क ने काफी मदद की थी। न सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रचार में, बल्कि आर्थिक तौर पर भी मस्क की मदद से ट्रंप की जीत की राह आसान हुई थी। ट्रंप से विवाद के बीच मस्क ने यह भी कहा था कि उनकी मदद के बिना ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन पाते। मस्क और ट्रंप के बीच चल रहे मतभेदों की वजह से अब रिपब्लिकन पार्टी को इस बात की चिंता हो रही है कि 2026 के होने वाले मध्यावधि चुनावों में उनके लिए बहुमत बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

ग्रीन कार्ड धारकों के लिए अमेरिकी नागरिकता की राह हुई मुश्किल

ग्रीन कार्ड धारकों के लिए अमेरिकी नागरिकता की राह हुई मुश्किल
ग्रीन कार्ड धारकों के लिए अमेरिका में नागरिकता की राह और मुश्किल हो गई है। नागरिकता और ग्रीन कार्ड के मामले देखने वाली एजेंसी यूएससीआइएस ने नया आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि अब अधिकारियों को नागरिकता देने से पहले आवेदकों के अच्छे चरित्र की जांच पहले से ज्यादा गहराई से करनी होगी।

अभी ऐसा है कि ग्रीन कार्ड धारक 3 या 5 साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अंग्रेजी और अच्छे नागरिक होने का टेस्ट देना होता है। यह भी साबित करना होता है कि उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है। अब सिर्फ इससे काम नहीं चलेगा।

अधिकारी अब यह भी जांच करेंगे कि वह व्यक्ति समाज में सकारात्मक योगदान देता है या नहीं। इसमें सामुदायिक सेवा, बच्चों या बुजुर्गों की देखभाल, पढ़ाई, नौकरी, टैक्स भरना और लंबे समय से अमरीका में रहना- जैसी बातें शामिल हैं।

व्यवहार गलत तो आएगी परेशानी

ऐसे व्यवहार पर भी नजर रखी जाएगी, जो अपराध तो नहीं है लेकिन समाज में गलत माना जाता है। जैसे- बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ना या आक्रामक तरीके से लोगों को परेशान करना। अगर किसी ने गलती की है तो उसका सुधार और सुधार की कोशिश भी ध्यान में रखी जाएगी।
मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना रोकी

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने जुलाई में ‘अमरीका पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी, जिसने अमरीका की राजनीति में हलचल मचा दी थी लेकिन अब उन्होंने इस योजना को रोक दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क, रिपब्लिकन नेता जे. डी. वेंस को समर्थन देने की योजना बना रहे हैं, यदि वह डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनते हैं। मस्क ने पहले कहा था कि जनता नए राजनीतिक दल की चाहत रखती है और वे इसे पूरा करेंगे, लेकिन अब उन्होंने वेंस के साथ संबंधों को ध्यान में रखते हुए रुख बदला है।
ट्रंप से मतभेद, रिपब्लिकनों में चिंता

मस्क ने ट्रंप के पुनर्निर्वाचन अभियान में सैकड़ों मिलियन डॉलर खर्च किए थे और उनके प्रशासन के तहत सरकारी खर्च घटाने की पहल का नेतृत्व किया था। लेकिन हाल में दोनों के बीच बिल को लेकर मतभेद सामने आए।

ट्रंप ने तो यहां तक धमकी दी कि मस्क की कंपनियों को मिलने वाली अरबों डॉलर की संघीय सब्सिडी रोक दी जाएगी। रिपब्लिकन पार्टी को चिंता है कि मस्क और ट्रंप के बीच जारी टकराव उनकी 2026 के मध्यावधि चुनावों में बहुमत बनाए रखने की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

ट्रेन में लाया ज्यादा सामान? अब चुकाना होगा 6 गुना ज्यादा जुर्माना

ट्रेन में लाया ज्यादा सामान? अब चुकाना होगा 6 गुना ज्यादा जुर्माना
नई दिल्ली: अब आप ट्रेन के जनरल कोच में 35 किलो तक ही सामान ले जा सकेंगे। वहीं स्लीपर क्लास में 40 किलो और एसी फस्र्ट क्लास में 70 किलो तक की अनुमति है। इसके अलावा यात्रियों को लगेज के साइज पर भी ध्यान देना होगा। अगर सामान का इसका बाहरी माप एक मीटर & एक मीटर & 0.7 मीटर से ज्यादा है, तो इसे भारी माना जाएगा और इसपर चार्ज देना होगा। रेलवे के प्रस्तावित नियमों के मुताबिक यात्रियों को प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अपने सामान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों से तौलना होगा और अनुमति दी गई वजन सीमा का सख्ती से पालन करना होगा। अगर कोई यात्री तय सीमा से ज्यादा वजन वाला सामान या फिर वजन कम होने के बावजूद बहुत बड़ा सामान ले जाता है, तो उसे अतिरिक्त चार्ज या पेनल्टी देनी होगी।

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने लगेज (बैग और कार्टन) के वजन के साथ उसके साइज पर भी ध्यान देना होगा। अगर बैग हल्का है, लेकिन बड़े साइज और ज्यादा जगह घेरने वाला है, तो टिकट के साथ आपको सामान की बुकिंग भी करानी होगी। अगर आपने लगेज की प्री-बुकिंग नहीं कराई, तो तय शुल्क से छह गुना तक एक्स्ट्रा चार्ज और फाइन भी देना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे ने देश के सभी जोन में एंट्री और एग्जिट गेट पर वजन करने वाली मशीनें लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल यह नया नियम कुछ बड़े स्टेशनों जैसे कि कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़, प्रयागराज जंक्शन और टुंडला स्टेशन पर लागू किया गया है। रेलवे धीरे-धीरे इसे पूरे देश के प्रमुख स्टेशनों पर लागू करने की तैयारी कर रहा है।

मुख्‍यमंत्री निवास में अनौपचारिक बैठक

मुख्‍यमंत्री निवास में अनौपचारिक बैठक
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। सूत्र बताते हैँ कि इन नेताओं के बीच मध्‍यप्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मध्‍यप्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों में मिट्टी के गणेश,पशुपालन में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, 27 अगस्त को उज्जैन में होने वाले धार्मिक पर्यटन, सेवा सप्ताह, रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा शिविर को लेकर चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश में निगम मण्डलों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी बातचीत हुई है। एक सूची फाइनल कि गई थी, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पा रही है।

सूत्र बताते हैँ कि मुख्य सचिव अनुराग जैन को लेकर भी चर्चा हुई, मुख्यमंत्री जैन को सेवा वृद्धि दिए जाने के बजाय नये सीएस कि नियुक्ति के पक्षधर हैँ, जबकि केंद्र अभी उन्हें इस मामले में फ्री हैंड नहीं देना चाहता।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...