राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर मध्य प्रदेश में क्षत्रपों ने फेरा पानी

राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर मध्य प्रदेश में क्षत्रपों ने फेरा पानी
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को पीछे कर नई पीढ़ी को कमान सौंपी थी। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष तो उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया। पार्टी ने इसी लाइन को जिलों तक ले जाने के लिए इस वर्ष संगठन सृजन अभियान शुरू किया।

लक्ष्य यह भी था कि जिलों की कमान ऊर्जावान नए चेहरों को सौंपी जा सके, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व सहित लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के इस अभियान पर प्रदेश के बड़े नेताओं ने ही पानी फेर दिया।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को पीछे कर नई पीढ़ी को कमान सौंपी थी। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष तो उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया। पार्टी ने इसी लाइन को जिलों तक ले जाने के लिए इस वर्ष संगठन सृजन अभियान शुरू किया।

लक्ष्य यह भी था कि जिलों की कमान ऊर्जावान नए चेहरों को सौंपी जा सके, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व सहित लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के इस अभियान पर प्रदेश के बड़े नेताओं ने ही पानी फेर दिया।

भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पोस्ट साझा कर असंतोष पर चुटकी ली है। ये पोस्ट डिंडौरी जिले से और देवास जिले में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता गौतम बंटू गुर्जर की है।

‘Dhadak 2’ की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी का बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर रोमांस हुआ वायरल

‘Dhadak 2’ की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी का बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर रोमांस हुआ वायरल
‘एनिमल’ फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी की किस्मत चमक उठी है। भले ही उन्होंने फिल्म में लीड रोल नहीं निभाया था, लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में, उन्हें फिल्म ‘धड़क 2’ में देखा गया और वो जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आएंगी।
तृप्ति डिमरी का बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर रोमांस हुआ वायरल

दरअसल तृप्ति डिमरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके और सैम मर्चेंट के बीच अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं। साथ ही तृप्ति डिमरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सैम मर्चेंट के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही हैं।

जिसमें वायरल वीडियो में सैम मर्चेंट नीले रंग की एक लग्जरी कार में नजर आ रहे हैं। तृप्ति भी उसी कार में उनके साथ बैठी हुई हैं। बाद में सैम ने तृप्ति को एयरपोर्ट पर छोड़ा और अलविदा कहा। तृप्ति डिमरी अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए शहर से बाहर जा रही हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए

इसके साथ ही तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट अक्सर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ही जगह की तस्वीरें अलग-अलग समय पर पोस्ट की थीं। तृप्ति ने अपनी पोस्ट में सैम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी टैग किया था।
जिसमें सैम मर्चेंट भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। उन्होंने साल 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉम्पिटिशन भी जीता था। इसके अलावा, गोवा में उनके पास कई शानदार प्रॉपर्टीज हैं। तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं और फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

सर्वार्थसिद्धि योग में आज कुंभ राशि वालों को मिलेगा सबसे बड़ा सरप्राइज

सर्वार्थसिद्धि योग में आज कुंभ राशि वालों को मिलेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
आज सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ दिन है। चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है और कुंभ राशि को अपनी सोच को और निखारने के लिए प्रेरित कर रहा है। आपके बौद्धिक क्षितिज का विस्तार होगा, इसलिए इसका पूरी क्षमता से उपयोग करें। यह समय अपनी मानसिक और बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाने के और तरीकों के बारे में सोचने का सबसे अच्छा समय होगा। उपलब्ध अनेक विकल्पों में से चुनकर नई अवधारणाओं या कौशलों को सीखने में खुद को व्यस्त रखें। यह निश्चित रूप से आपको प्रसन्न और उत्साहित करेगा। आज के लिए गुलाबी रंग आपका शुभ रंग होगा। शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच का समय आपको सबसे अधिक शुभ परिणाम देगा।

आज का शुभ रंग : गुलाबी रंग आपका शुभ रंग होगा।
शुभ समय : शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच का समय आपको सबसे अधिक शुभ परिणाम देगा।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट टॉप पर

अंतरराष्ट्रीय टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट टॉप पर
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचा रखा है। खास तौर पर युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अपने विस्फोटक स्ट्राइक रेट के दम पर गेंदबाजों की जमकर कुटाई की हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत के लिए न्यूनतम 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में स्ट्राइक रेट के मामले में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं, जबकि संजू सैमसन, तिलक वर्मा, और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं।

स्ट्राइक रेट के मामले में अभिषेक शर्मा टॉप पर
अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 193.84+ के स्ट्राइक रेट के साथ, वह टॉप पर हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता को दर्शाती है। विशेष रूप से, इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में अभिषेक ने 54 गेंदों में 135 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 13 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इस पारी ने न केवल भारत को 4-1 से सीरीज जीत दिलाई, बल्कि अभिषेक को टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का खिताब भी दिलाया। उनकी इस पारी ने उन्हें आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 38 पायदान की छलांग के साथ पहले स्थान पर पहुंचा दिया।

संजू सैमसन का दमदार प्रदर्शन
संजू सैमसन ने 171.47 के स्ट्राइक रेट के साथ भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल ने उन्हें भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा बनाया है। सैमसन ने 42 टी20 मैचों में 861 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। वह पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ा। उनकी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेली गई 10 छक्कों वाली पारी और हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों में शतक इस बात का सबूत है कि वह बड़े मंच पर कितने खतरनाक हो सकते हैं।

तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल उभरते सितारे
तिलक वर्मा 170.66 के स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम में एक मजबूत दावेदार बनाया है। तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 2024 में 10 छक्कों के साथ शतक जड़ा, जो उनकी विस्फोटक शैली को दर्शाता है। वहीं यशस्वी जायसवाल 170.00 के स्ट्राइक रेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिवेंद्रम में पावरप्ले में 53 रन बनाने का उनका रिकॉर्ड हाल ही में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा, लेकिन यशस्वी की निरंतरता और आक्रामकता उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बनाती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष ला सकता है महाभियोग

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष ला सकता है महाभियोग
चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक विपक्षी दल इस बात पर मंथन कर रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

ट्रंप ने जेलेंस्की के मंसूबे पर फेर दिया पानी

ट्रंप ने जेलेंस्की के मंसूबे पर फेर दिया पानी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि यूक्रेन (Ukraine) को नाटो (NATO) में शामिल होने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) से मुलाकात से पहले कहा कि अगर कीव रूस के साथ युद्ध को समाप्त करना चाहता है, तो उसे नाटो में शामिल होने की अपनी आकांक्षाओं को त्याग देना चाहिए, जो कि मास्को द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग है। पुतिन की भी यही मंशा है कि यूक्रेन नाटो में शामिल न हो।

यूक्रेन पर शांति समझौता का दवाब
उन्होंने यूक्रेन पर शांति समझौते को स्वीकार करने का दवाब भी डाला है। साथ ही कहा कि अगर कुछ सहूलियत दी जाए तो तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध को तुरंत समाप्त किया जा सकता है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 2014 के कार्यकाल के दौरान रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्ज़ा करने का भी हवाला दिया। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ जंग तुरंत समाप्त कर सकते हैं, या फिर एक लंबी लड़ाई जारी रख सकते हैं। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी।

ट्रंप ने समिट के बाद की थी जेलेंस्की से बात
गौरतलब बात है कि अलास्का समिट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की थी। ट्रंप ने इस मौके पर जेलेंस्की को अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन का ब्यौरा दिया था। वहीं, यूक्रेन को कुछ इलाकों को छोड़ने की बात भी हुई थी। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन बिना संवैधानिक बदलाव के अपनी जमीन नहीं छोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि डोनेट्स्क के प्रमुख शहरों जैसे स्लोवियान्स्क और क्रामाटोर्स्क रणनीतिक रूप से संवेदनशील हैं, जो रूस के आगे बढ़ने को रोकते हैं।

उन्होंने यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में रूस उस पर कोई भी आक्रमण न करे। जेलेंस्की ने कहा कि हम यूक्रेन के लिए एक स्थायी शांति चाहते हैं, न कि रूसी आक्रमण के बीच एक और ठहराव। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौते पर सहमत होना चाहिए। रूस एक बड़ा सैन्य शक्ति है। यूक्रेन उसके सामने कुछ भी नहीं है।

डोनेटस्क पर है रूस का नियंत्रण
डोनेटस्क रीजन में 2014 से काफी हद तक रूस के नियंत्रण में है। साल 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद रूस का यूक्रेन की 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा है। रूस का डोनेट्स्क प्रांत पर पूरी तरह से नियंत्रण हैं। माना जाता है कि यूक्रेन के इस इलाके में रूसी मूल के लोगों की आबादी बहुतायत में है। ट्रंप ने कहा कि वह और पुतिन इस बात पर सहमत हैं कि किसी भी शांति समझौते को बिना पूर्व युद्धविराम के आगे बढ़ना चाहिए, जो यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों की लंबे समय से मांग है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि सभी ने तय किया कि रूस और यूक्रेन के बीच भयावह युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका एक शांति समझौता है, न कि महज युद्धविराम, जो अक्सर टिकता नहीं है।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आज होगी चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आज होगी चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात
चीन (China) के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi), आज भारत (India) आएंगे। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा जो बेहद ही अहम है। भारतीय विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार चाइनीज़ विदेश मंत्री आज, सोमवार, 18 अगस्त को करीब 4:15 बजे राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद शाम को 6 बजे यी की भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) के साथ द्विपक्षीय मीटिंग होगी।
डोभाल से भी होगी मुलाकात

चाइनीज़ विदेश मंत्री यी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलहाकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) से भी मुलाकात होगी। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच मंगलवार, 19 अगस्त को सुबह 11 बजे मुलाकात होगी।

पीएम मोदी से भी मिलेंगे चाइनीज़ विदेश मंत्री
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान चाइनीज़ विदेश मंत्री यी, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यी मंगलवार को शाम 5:30 बजे पीएम मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान यी एक बार फिर पीएम मोदी को चीन दौरे के लिए न्यौता देंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी 31 अगस्त को SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए खास निमंत्रण पर चीन जाएंगे। पीएम मोदी का यह चीन दौरा दो दिवसीय होगा और 7 साल में ऐसा पहला मौका भी होगा। पीएम मोदी इससे पहले जून 2018 में चीन गए थे।

क्या है चाइनीज़ विदेश मंत्री के भारत दौरे का एजेंडा?
चाइनीज़ विदेश मंत्री यी के भारत दौरे का मुख्य एजेंडा है भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में सुधार। 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद भारत और चीन के संबंधों में खटास पड़ गई थी। हालांकि पिछले कुछ समय में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के प्रयास किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ‘टैरिफ वॉर’ पर चीन ने भारत का समर्थन किया है। ऐसे में यी के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार, अमेरिकी टैरिफ पर कार्रवाई, ब्रिक्स का ट्रंप के खिलाफ एकजुट होना जैसे विषयों पर बातचीत होगी।

मलाजकुडूम जलप्रपात में फिर हादसा

मलाजकुडूम जलप्रपात में फिर हादसा
जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर मलांजकुड़ुम जलप्रपात में एक बार फिर हादसा हो गया है। रायपुर से घूमने आए युवक गोपाल चंद्राकर की जलप्रपात की ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वह अपने 5 दोस्तों के साथ जलप्रपात घूमने आया था।

इसी दौरान वह डेंजर जोन में चला गया और चिकने पत्थर में पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। युवक के दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू नहीं हो सका। रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद किया।

गौरतलब है कि मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे होते आ रहे हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। 2022 में भी यहां दो युवकों की मौत हो चुकी थी। लगातार हो रहे हादसों ने पर्यटन स्थलों की बदइंतजामी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

भोपाल में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, लाड़ली बहनों के लिए की बड़ी घोषणा

भोपाल में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, लाड़ली बहनों के लिए की बड़ी घोषणा
आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। इस 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। सीएम मोहन ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। अपने भाषण में सीएम मोहन ने प्रदेश की लाड़ली बहनों का भी जिक्र किया और उनके लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा- प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को अब भाईदूज से 1500 की राशि देंगे

भारत को किसी की नजर न लगे
79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि, ‘हमें आजादी के लिए चुकाई कीमत को भूलना नहीं चाहिए। देश के सपूतों ने आजादी दिलाई। भगवान करे भारत को किसी की नजर न लगे। भारत के गौरव, भारत के उत्तरोत्तर काल का समय है। मोदी जी का अगला कार्यकाल भी पूरी सक्षमता, पूरी सौम्यता वे साथ निर्वहन होगा।’ सीएम ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुए ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की। उन्होंने कहा- जो जैसा, उसके साथ वैसा ही हुआ।

सभी त्योहारों से बढ़कर है आजादी का पर्व
सीएम मोहन ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमारे लिए दीवाली, दशहरा और ईद सहित सभी त्योहारों से बढ़कर है। भगवान करे, इस पर किसी की नजर न लगे। हमारा देश भारत निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और अमृतकाल 2047 तक अग्रणी राष्ट्रों में शामिल रहेगा। सीएम ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी शहीदों और क्रांतिकारियों को मैं नमन करता हूं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

देश का सुरक्षा कवच बनेगा ‘सुदर्शन चक्र’-पीएम मोदी

देश का सुरक्षा कवच बनेगा ‘सुदर्शन चक्र’-पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयर डिफेंस सिस्टम की अहमियत का सबको अंदाजा हुआ। भारत के पास पहले से ही मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है लेकिन अब इजरायल के आयरन डोम की तर्ज पर भारत अपना खुद का एयर डिफेंस सिस्टम तैयार करेगा, जो न सिर्फ दुश्मन के हमले को रोकेगा बल्कि दुश्मन पर वार भी करेगा। लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया।

 

पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

पीएम मोदी ने कहा कि 2035 तक राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों जिनमें सामरिक के साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं उन्हें टेक्नोलॉजी के नए तंत्र के तहत सुरक्षा का कवच दिया जाएगा। चाहे किसी भी प्रकार की टेक्नोलॉजी हम पर वार करने आ जाए लेकिन हमारी टेक्नोलॉजी उससे बेहतर साबित हो इसलिए अगले दस साल में भगवान कृष्ण से प्रेरणा पाकर उनके सुदर्शन चक्र की राह को चुना है।

 

सुदर्शन चक्र मिशन’ क्या है, पीएम मोदी ने बताया

पीएम ने कहा कि अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। ये दुश्मन के हमले को धराशायी करेगा और दुश्मन पर कई गुना ज्यादा ताकत से वापस हमला करेगा। उन्होंने कहा कि हमने इस मिशन के लिए कुछ मूलभूत बातें भी सोची हैं। ये पूरी तरह से आधुनिक सिस्टम पर आधारित होगा। ये सिस्टम हमारे देश के लोगों के द्वारा बनेगा। एक ऐसी व्यवस्था होगी जो वॉरफेयर के हिसाब से प्लस वन की स्ट्रेटजी में काम क

रेगी।

 

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...