टॉप 5 में तीन भारतीय बल्लेबाज, वनडे करियर की बेस्ट रैंक पर पहुंचे रोहित शर्मा

टॉप 5 में तीन भारतीय बल्लेबाज, वनडे करियर की बेस्ट रैंक पर पहुंचे रोहित शर्मा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इसमें एक स्थान का फायदा हुआ है। वे तीसरे स्थान से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म को पछाड़ा है। बाबर वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

वनडे प्रारूप में शुभमन गिल 784 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं, रोहित के 756 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के रूप में खेला था। इन दोनों के अलावा टॉप 5 में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मौजूद हैं। कोहली 736 रेटिंग अंको के साथ चौथे स्थान पर हैं।

बाबर का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 18.66 की खराब औसत से 56 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे अच्छा स्कोर 47 रन रहा। बाबर के अब 751 रेटिंग अंक हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचे 72 रेटिंग अंक के साथ पांचवे नंबर पर हैं। वहीं श्रीलंका के चरिथ असलंका 719 रेटिंग अंक के साथ नंबर 6 की पर बने हुए हैं।

आयरलैंड के हैरी टेक्टर 708 रेटिंग अंक के साथ नंबर सात और भारत के श्रेयस अय्यर 704 रेटिंग अंक के साथ नंबर आठ पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 676 रेटिंग अंक के साथ नंबर नौ पर मौजूद हैं, वहीं श्रीलंका के कुसल मेंडिस 669 रेटिंग अंक के साथ नंबर दस पर हैं। यानी बाबर आजम और रोहित शर्मा के अलावा टॉप 10 में किसी की भी रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच रूस का दौरा करेंगे जयशंकर

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच रूस का दौरा करेंगे जयशंकर
रूस के तेल खरीदने को लेकर अमेरिका से ट्रेड वार के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस के दौरे पर जाएंगे। हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी रूस का दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

रुस के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मॉस्को में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढांचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।”

पिछले हफ्ते ही दो दिन के दौरे पर अजित डोभाल गए थे रूस
एनएसए अजित डोभाल भी पिछले हफ्ते दो दिनो के दौरे पर रूस गए थे। इस दौरान उन्होंने व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय बातचीत की। इस वार्ता के दौरान ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर चर्चा की गई। इसके अलावा डोभाल ने इस बात की पुष्टि भी की व्लादिमीर पुतिन साल के अंत तक भारत का दौरा करेंगे।

फेमस सिंगर Atif Aslam के पिता का 77 की उम्र में निधन

फेमस सिंगर Atif Aslam के पिता का 77 की उम्र में निधन
पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आतिफ असलम के पिता मोहम्मद असलम का मंगलवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। उनके निधन से आतिफ और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि आतिफ असलम ने अपने पिता के निधन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता को आखिरी विदाई दी है।

भावुक नोट के साथ दी अंतिम विदाई
आतिफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता मुहम्मद असलम के साथ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे दोनों एक साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ आतिफ ने लिखा, “मेरे आयरन मैन को आखिरी बार अलविदा। लव यू अब्बू जी… आपकी आत्मा को शांति मिले।” सिंगर ने इस पोस्ट के साथ अपने फैंस से एक खास अनुरोध भी किया है कि वे अपनी दुआओं में उनके पिता को शामिल करें।

साथ ही आतिफ असलम बताया कि वो अपने पिता के काफी करीब थे। उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का अहम योगदान था। आतिफ इंटरव्यू में अपने पिता को अपनी सफलता का श्रेय दे चुके हैं। वे अपने पिता को अपना गाइड और प्रेरणा स्रोत मानते थे। बता दें कि सोमवार रात आतिफ असलम कराची में गवर्नर हाउस में आजादी कॉन्सर्ट नाम के एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने परफॉर्म भी किया था। और अब उनकी जिंदगी में ये दुखद खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट शेयर करके उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

गुरूवार को सीएम 83 लाख किसानों को देंगे तोहफा

गुरूवार को सीएम 83 लाख किसानों को देंगे तोहफा
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है।

किसान कल्याण योजना के लिए कौन हैं पात्र

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।खास बात ये है कि सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ उन किसानों को ही मिलता है जो पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं।

सोमवार को जारी हुई थी 14.28 लाख किसानों के खातों में 1383 करोड़ की फसल बीमा राशि

केन्द्र सरकार ने सोमवार को देश भर के किसानों सहित मध्यप्रदेश के 14 लाख 28 हजार 67 किसानों के 54 लाख 23 हजार 287 बीमा खातों में लगभग 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि हस्तांतरित की है। यह राशि लगभग 3 वर्षों के अलग-अलग फसल बीमा की है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के रबी फसल की बीमा राशि वर्ष 2024 की खरीफ फसल की बीमा राशि और वित्त वर्ष 2024-25 की रबी सीजन की विभिन्न फसलों की बीमा राशि शामिल है।
बता दे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत 13 मई 2016 में की गई थी। इसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से खरीफ फसल को होने वाले नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना की चलाई जाती है। योजाना के अंतर्गत मौसम, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसल खराब होती है तो इस स्थिति में फसल को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाती है। इससे योजना के तहत किसानों की फसल खराब हो जाने बावजूद उन्हें बीमा का पैसा मिलता है।

 

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष किरण सिंहदेव की टीम में नए चेहरों को मिला मौका

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष किरण सिंहदेव की टीम में नए चेहरों को मिला मौका
छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंजूरी मिलने के बाद सूची जारी हुई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है। ( CG News) नई नियुक्ति के तहत अनुराग सिंहदेव को पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा संजय श्रीवास्तव का कद बढ़ाया है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम
बता दें कि बीजेपी में नई नियुक्ति को लेकर लंबे समय चर्चा हो रही थी वहीं, आज सूची जारी होने से नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं नई नियुक्ति से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव नई टीम के साथ नए जोश के साथ काम करेंगे। दूसरी ओर अभी तक साय मंत्रिमंडल में दो नए मंत्री के नामों को ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के श्राद्ध भोज में 5 लाख लोग होंगे शामिल

दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के श्राद्ध भोज में 5 लाख लोग होंगे शामिल
झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने 4 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में 5 अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिशोम गुरु का अंतिम संस्कार किया गया।

उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। अंतिम संस्कार में विभिन्न दलों के कई नेता शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन, आप के संजय सिंह और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शामिल थे।

16 अगस्त को श्राध्य भोज
अब शिबू सोरेन के श्राध्य भोज की तैयारी है, जो 16 अगस्त को होने वाला है। श्राध्य भोज के लिए नेमरा गांव में खास इंतजाम किए गए हैं। इसमें पांच लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पदाधिकारियों पर प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पदाधिकारियों पर प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता संघों के निर्वाचित पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की इस अधिसूचना को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया।

स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चुनाव के लिए केंद्र सरकार की इस अधिसूचना को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वरुणेंद्र मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि इस तरह से पदाधिकारियों के चुनाव पर प्रतिबंध लगाना संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 14 अगस्त तक चलेगी। जिसके बाद चुनाव होगा। बता दें कि स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव होना है, जिसमें प्रदेश भर के वकील मतदान करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों के निर्वाचित सदस्य स्टेट बार के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन करेंगे।

चुनाव प्रभावित होने की थी आशंका
स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जिला अधिवक्ता संघ के साथ ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने से वोटर्स को प्रभावित करने की आशंका है।

एक बार फिर सवालों के घेरे में ममता सरकार

एक बार फिर सवालों के घेरे में ममता सरकार
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आखिरी बार पश्चिम बंगाल में साल 2002 के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया था। इसके बाद से वहां के लगभग सौ मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। नई जानकारी सामने आते ही खलबली मच गई है। इसके साथ, सीएम ममता बनर्जी की सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है।

इस साल आयोग एसआईआर करने के लिए 2022 की सूची को आधार मान रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि यह मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया जाएगा। इसके साथ नए एसआईआर के आधार के रूप में 2003 की मसौदा मतदाता सूची के इस्तेमाल की अनुमति मांगी जाएगी।

कई मतदाता सूचियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
सूत्रों ने जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में कुछ मतदान केंद्रों पर 2002 के बाद के एसआईआर रिकॉर्ड बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं हैं। कुछ मामलों में, मतदाता सूचियां इस तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं कि उन्हें आयोग के सर्वर पर अपलोड करना संभव नहीं है।

पता चला है कि जिन मतदान केंद्रों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं, उनमें से ज्यादातर दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और बीरभूम जिलों के हैं।

यह जिले सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं। टीएमसी यहां की ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज करती है।

बंगाल सरकार और चुनाव आयोग आमने सामने
यह जानकारी ऐसे समाय में सामने आई है, जब पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों में तैनात चार चुनाव अधिकारियों को आयोग ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग और राज्य सरकार आमने-सामने हैं।

बताया जा रहा है कि इन दोनों सीटों की मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़ने का मामला सामने आया था, जिसकी वजह से चारों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

इस हफ्ते की शुरुआत में ममता सरकार ने चारों अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा था कि वह फिलहाल उन चुनाव अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश का पालन नहीं करेगी।

इसको लेकर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को बुधवार शाम 5 बजे तक दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में तलब किया है। अब सबकी निगाहें पंत और चुनाव आयोग के अधिकारियों के बीच होने वाली बैठक के नतीजों पर टिकी हैं।

हॉस्पिटल में ICU स्टाफ की लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हॉस्पिटल में ICU स्टाफ की लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने आइसीयू स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी।

परिजनों का आरोप है कि आइसीयू स्टाफ इलाज पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल देखने और गाने सुनने में व्यस्त थे। वहीं आईसीयू के बाहर मौजूद गार्ड ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे मरीज को चेक किया और 7 बजे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी मौत तड़के 4-5 बजे के बीच हो चुकी थी।

फेफड़ों में संक्रमण, कुछ घंटे बाद मौत
डीसीएम सूरसागर निवासी करण बघेल (22) को सांस लेने में तकलीफ के चलते सोमवार दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे श्वास रोग विभाग के आइसीयू में शिफ्ट किया गया। परिजनों के अनुसार रात में हालत बार-बार बिगड़ने के बावजूद स्टाफ ने उनकी बात नहीं सुनी और रात 11 बजे उन्हें आईसीयू से बाहर कर दिया गया।

लापरवाही के आरोप गलत
न्यू मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने कहा कि मरीज को दोनों फेफड़ों में निमोनिया था। उसकी हालत गंभीर थी। उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया था। परिजनों को स्थिति की जानकारी दे दी गई थी। उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के इलाज में लापरवाही के आरोप गलत हैं। मरीज का पूरा इलाज किया गया।

परिजनों के आरोपों की लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जांच करेंगे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना ने बताया कि तीन सदस्य जांच कमेटी बना दी है। कमेटी 7 दिन में रिपोर्ट देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि युवा ही हमारे राष्ट्र की शक्ति हैं। भारत की समृद्ध गौरवशाली विरासत को आत्मसात करते हुए सभी युवा आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...