विकास और पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं में सामंजस्य आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से सामंजस्य स्थापित हो, जिससे विकास के साथ प्रकृति भी संरक्षित रहें। भारत की प्राचीन निर्माण परंपराएं आज भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने भोपाल के बड़े तालाब का उदाहरण देते हुए बताया कि यह बिना किसी नदी की मुख्यधारा को रोके, प्राकृतिक चट्टानों के बीच पानी संग्रहित करने की तकनीक से बना था। यह तालाब केवल सजावट की वस्तु नहीं, बल्कि पीने के पानी का स्रोत भी है। इसकी संरचना इस तरह है कि अतिरिक्त पानी स्वतः बाहर निकल जाता है और संरचना की लागत भी कम रहती है। आज सड़क निर्माण में वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पुलों के नीचे अंडरपास बनाए जा रहे हैं, जिससे बाघ और अन्य जानवर सुरक्षित रूप से गुजर सकें और यातायात भी प्रभावित न हो। यह केवल तकनीक नहीं, बल्कि प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की मिसाल है। वर्तमान समय में निर्माण सामग्री की मात्रा, डिज़ाइन की गुणवत्ता और लागत-प्रभावशीलता पर पर्याप्त ध्यान देने की आवश्यकता है। निर्माण में मात्रा से ज्यादा महत्व गुणवत्ता का है। अभियंता वह है जो विज्ञान, गणित और तकनीक, इन तीनों में समान दक्षता रखते हुए उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण विभाग के ध्येय “लोक निर्माण से लोक कल्याण” को साकार करने की दिशा में ‘पर्यावरण से समन्वय’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी-सह प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर ये विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रवीन्द्र भवन में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गान हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया।

ऐसे निर्माण करें जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी हों

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें ऐसे निर्माण करने चाहिए, जिन पर हमें स्वयं गर्व हो और जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी हों। विभागीय दायरे और नियमों के भीतर रहते हुए भी अभियंताओं को रचनात्मक सोच से समाधान खोजने होंगे, जिससे परियोजनाएं गुणवत्ता, लागत और पर्यावरण – तीनों मानकों पर श्रेष्ठ साबित हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह को ‘पर्यावरण से समन्वय’ पर कार्यशाला आयोजन की पहल के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि इस तरह की कार्यशालाएं न केवल तकनीकी ज्ञान बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगी। उन्होंने कहा कि यह संकल्प सिर्फ तकनीकी प्रशिक्षण का नहीं, बल्कि हमारे मन की स्वच्छता, धैर्य और निष्ठा का प्रतीक है, जो सुनिश्चित करेगा कि हम विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाएं।

विकास की गाड़ी कभी भी पर्यावरण की पटरी से नहीं उतरेगी

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि संभवतः यह पहली बार है जब मध्यप्रदेश के सभी अभियंता प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से एक साथ जुड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष रूप से आभार मानते हुए कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में विकास की गाड़ी कभी भी पर्यावरण की पटरी से नहीं उतरेगी। श्री सिंह ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है जब संरचनात्मक प्रगति के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो। हमारे पूर्वजों ने संरचनाओं का संरक्षण इस प्रकार किया कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनका लाभ मिला। उन्होंने उदाहरण दिया कि त्रिची के पास 2000 वर्ष पुराना अनय कट्टू बांध आज भी कार्यरत है, जो भारतीय अभियंताओं की अद्भुत क्षमता का प्रमाण है। इसी तरह मोहन जोदाड़ो से प्राप्त 7000 वर्ष पुरानी ईंटों का उपयोग अंग्रेजों के समय रेल पटरियों के नीचे आधार के रूप में किया गया और वे कई दशकों तक मजबूती से टिकी रहीं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा, यह कौशल और यह दृष्टि हमारे संस्कारों में है, जिसे वर्तमान में और भी मजबूत करना होगा।

सड़क के गड्ढों की मरम्मत की समय-सीमा 7 दिन से घटाकर 4 दिन की जाएगी

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के अभियंताओं को अन्य राज्यों में भेजकर बेहतर तकनीकों का अध्ययन कराया गया। विभाग ने उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्यों में प्रयुक्त बिटुमिन केवल सरकारी रिफाइनरियों से ही खरीदने का निर्णय लिया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लोकपथ मोबाइल ऐप के माध्यम से सड़क मरम्मत व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। पहले गड्ढों की मरम्मत की समय-सीमा 7 दिन थी, जिसे हम शीघ्र ही घटाकर 4 दिन करने का निर्णय कर रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग ने कई ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं। निर्माण कार्य के लिए निकाली जाने वाली मिट्टी के स्थान पर लोककल्याण सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक किलोमीटर पर ग्राउंड वाटर रीचार्ज बोर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ आज यह संकल्प लिया गया है कि विभाग के सभी भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की जाएगी, प्रत्येक परिसर को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा, विभाग में प्लास्टिक बोतलों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा और सभी कार्यालय भवनों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे। मंत्री श्री सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि अभियंताओं के समर्पण, विभागीय नवाचारों और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश का लोक निर्माण विभाग आने वाले समय में नवाचार, गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश में एक अलग और सर्वोच्च पहचान बनाएगा।

 अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 करवट लेंगे भगवान विष्णु

अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 करवट लेंगे भगवान विष्णु

सनातन धर्म में अनंत चतुर्दशी का बहुत महत्व है। यह पर्व जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इसको हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु लक्ष्मी नारायण और शेषनाग जी की विशेष पूजा करते हैं। पूजा के बाद अनंत रक्षा सूत्र बांधा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसको धारण करने से जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

अनंत चतुर्दशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। घर से हर नकारात्मक शक्ति दूर होती है। अनंत रक्षा सूत्र बांधना कठिनाइयों से रक्षा और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जाता है, जिससे जीवन से हर बाधाएं दूर होती हैं।

विशेष योग का संयोग

इस वर्ष अनंत चतुर्दशी के दिन सुकर्मा और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र का मेल होगा। ज्योतिष के अनुसार, इन योगों में की गई विष्णु-लक्ष्मी पूजा से साधक को धन, सुख और सभी इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।

‘महावतार नरसिम्हा’ ने इतिहास रच दिया

‘महावतार नरसिम्हा’ ने इतिहास रच दिया
हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी भाषा में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली एनिमेशन फिल्म बन गई है।

फिल्म ने न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। शानदार विजुअल्स, दिलचस्प कहानी और भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित प्लॉट ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रिलीज के बाद से ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत में एनिमेशन फिल्मों के लिए बड़ा बाजार मौजूद है। इसके साथ ही यह भी साफ हुआ है कि सही कहानी और बेहतरीन तकनीक के साथ बनाई गई एनिमेशन फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती हैं।

16 दिनों में 107.65 करोड़ की कमाई
फिल्म के हिंदी वर्जन ने सिर्फ 16 दिनों में 107.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह देश में किसी भी एनिमेशन फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी कमाई है। भारत में आमतौर पर एनिमेशन फिल्में 30-35 करोड़ रुपये तक पहुंचने में दम तोड़ देती हैं, ऐसे में यह रिकॉर्ड और भी खास है।

बता दें यह एक एनिमेटेड फिल्म है और इसको पूरा एनीमेशन, एडिटिंग सब भारत में ही किया गया है। अब बस देखना ये है कि मात्र 4 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म और आगे कितनी कमाई करती है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों के लिए 184 नए फ्लैट्स का उद्घाटन, एक टावर का नाम ‘कोसी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों के लिए 184 नए फ्लैट्स का उद्घाटन, एक टावर का नाम ‘कोसी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित टाइप-VII श्रेणी के 184 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने आवासीय परिसर में ऑपरेशन सिंदूर के नाम का एक भी पौधा लगाया। इसके साथ परियोजना के विकास में शामिल ‘श्रमजीवियों’ से बातचीत की।

बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने दे दिया बड़ा संदेश
जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन चार टावरों के नाम भी बहुत सुंदर हैं – कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली। यह भारत की चार प्रमुख नदियां, जो करोड़ों लोगों को जीवन देती हैं। ये हमारे प्रतिनिधियों को भी प्रेरणा देंगी।

इस दौरान, उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को कोसी नदी के नाम से दिक्कत हो सकती है। वे बिहार चुनाव इसी नाम से देखेंगे। मैं इन छोटे दिल वालों से कहना चाहता हूं कि नदियों के नाम की परंपरा हमें देश की एकता के लिए एक सूत्र में पिरोती है।
नए फ्लैट के लिए सांसदों को दी बधाई

उन्होंने नवनिर्मित आवासीय परिसरों के लिए सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये आवासीय परिसर जनप्रतिनिधियों के लिए ‘जीवन सुगमता’ प्रदान करेंगे। उन्होंने इन फ्लैटों के निर्माण में शामिल श्रमजीवियों की भी प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इन बड़े आवासों का एक आर्थिक पहलू भी है। हाल ही में, कर्तव्य भवन के उद्घाटन के दौरान, मैंने बताया था कि किराए के भवनों में चलने वाले मंत्रालयों का किराया लगभग 1.5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष होता था। यह देश के पैसे की बर्बादी थी। इसी तरह, सरकारी आवासों की अनुपलब्धता के कारण सरकारी खर्च बढ़ जाता था।

शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव
केरल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 23 वर्षीय छात्रा सोना एल्धोसे ने आत्महत्या कर ली है। वह टीचर ट्रेनिंग का कोर्स कर रही थी। इस मामले को लेकर कोठामंगलम में पुलिस ने परवूर निवासी रमीस को हिरासत में लिया है।

छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी सोना रमीस (आरोपी) से प्यार करती थी। वह उसे धर्म परिवर्तन के लिए बार बार मजबूर कर रहा था।

लड़की की मां ने कहा कि पिछले हफ्ते रमीस उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए पोन्नानी ले जाने का प्रयास कर रहा है, जिसका सोना ने विरोध भी किया। इसपर सोना को उसने बंधक बनाकर पीटा था।

शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव

मृतका की मां ने आगे बताया कि रमीस ने सोना से कहा था कि उससे शादी करने के लिए धर्म बदलना पड़ेगा, लेकिन लड़की ने उसकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया। सोना ने कहा कि वह कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरेज को तैयार है, लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं करेगी।

महिला के साथ दुर्व्यवहार और धर्म परिवर्तन के दबाव के सबूत सामने आने के बाद, रमीस पर आत्महत्या के लिए उकसाने और शारीरिक हमले जैसे आरोप लगे हैं। सोना शनिवार को अपने घर में लटकी हुई पाई गई।

सुसाइड नोट से क्या पता चला?
रविवार को पुलिस को मिले उसके सुसाइड नोट में रमीस पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, उसे एक कमरे में बंद करने और शादी से पहले धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि रमीस के परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने भी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद ही शादी हो सकती है।

अटलांटा की यूनिवर्सिटी कैम्पस में गोलीबारी, पुलिस ऑफिसर और हमलावर की मौत

अटलांटा की यूनिवर्सिटी कैम्पस में गोलीबारी, पुलिस ऑफिसर और हमलावर की मौत
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (Gun Violence) के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं और समय के साथ इनमें बढ़ोत्तरी ही हो रही है। एक बार फिर अमेरिका में गोलीबारी का मामला सामने आया है। जॉर्जिया (Georgia) राज्य के अटलांटा (Atlanta) शहर में गोलीबारी से हड़कंप मच गया।

एमरॉय यूनिवर्सिटी कैम्पस में गोलीबारी

अटलांटा की एमरॉय यूनिवर्सिटी (Emory University) के कैम्पस में शुक्रवार को एक शख्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाकर छिप गए।

पुलिस ऑफिसर की मौत
गोलीबारी की इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोलीबारी में एक पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक का नाम डेविड रोज़ (David Rose) बताया जा रहा है।
हमलावर की भी मौत

गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने वाला हमलावर भी मारा गया है। हमलावर ने इस घटना के बाद खुद को गोली मार ली और पुलिस को मृत अवस्था में मिला।

रायसेन जिले में हुआ 1800 करोड़ रुपए की लागत के रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन

रायसेन जिले में हुआ 1800 करोड़ रुपए की लागत के रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भगवान श्रीमहाकाल के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। सम्पूर्ण भारत मध्यप्रदेश को आशा और विश्वास से देख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तेजी से औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं, भविष्य में मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ औद्योगिक विकास के लिए भी पहचाना जाएगा। मध्यप्रदेश में रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण क्षमता, संसाधन और सभी आवश्यक विशेषताएं विद्यमान हैं। यहां 1800 करोड़ रुपए के निवेश से आरंभ हो रहे रेल कोच निर्माण केंद्र से 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। जहां नेतृत्व शानदार हो वहां विकास भी तेजी से होता है। मध्यप्रदेश, देश में मॉडर्न प्रदेश के रूप में जाना जाएगा।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह “विकास की नई पहचान – स्वदेशी अभियान” के अंतर्गत भोपाल जिले की सीमा पर रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में 1800 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाली अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन कर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में उद्योगों के लिये 48 हजार हेक्टेयर का भूमि बैंक तैयार किया है और अधिक से अधिक उद्योग लगाने के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। नवीन औद्योगिक इकाइयों को इंटरनेट, फैक्ट्री शेड, कनेक्टिविटी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह विशेष पहल रही कि आज जिस रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन हुआ है, उसके लिये बीईएमल को पिछले मई माह में भूमि आवंटित कर दी गई थी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगले दो साल में यह इकाई काम करना शुरू कर देगी।

विश्व में भारत की पहचान दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था के रूप में हुई

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत की पहचान दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था के रूप में हुई है। मेक इन इंडिया के माध्यम से भारत में सभी क्षेत्रों में उपकरणों के निर्माण में वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 के बाद भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, इस क्षेत्र में पहले भारत से 600 करोड़ का निर्यात था जो अब 24 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में शोध को प्रसारित करने की आवश्यकता भी बताई।

हमने धर्म नहीं कर्म देखकर भारत की आत्मा पर प्रहार करने वालों को मारा

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन कर ही दम लेगा। उन्होंने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। हमने धर्म नहीं कर्म देखकर भारत की आत्मा पर प्रहार करने वालों को मारा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प है कि जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

परियोजना से पूरे प्रदेश के लिए औद्योगिक विकास के खुलेंगे नए द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड की रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। इससे विकास और रोजगार की गंगौत्री बहेगी। इस परियोजना से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलेंगे। कुल 148 एकड़ में बनने वाली बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) की यह इकाई हाई-वे, रेल और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रायसेन प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां एक ओर सांची की आध्यात्मिकता है, वहीं भीमबेटका हमें अपनी विरासत पर गर्व करने का आधार प्रदान करती है। जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश के साथ ही देश के अलग-अलग भागों से आए लोग रोजगार पा रहे हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। आध्यात्मिकता और औद्योगिक क्रांति की धरती रायसेन से देश को रेल निर्माण इकाई के माध्यम से नई गति और रक्षा उत्पादन से शक्ति मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मा परियोजना को प्रदेश में स्थापित करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकार और प्रदेशवासी, प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह के आभारी हैं।

डिफेंस कॉरिडोर निर्माण के लिए सहमति प्रदान करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से मध्यप्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण के लिए सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता का संकल्प सामने रख स्वदेशी को नया आंदोलन बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश औद्योगिक विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। राज्य सरकार रोजगार परक उद्योग लगाने के लिए हर दूसरे दिन औद्योगिक विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से 38 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण और भूमिपूजन किए जा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्रदेश के विकास के लिए सौगातों का सिलसिला इसी प्रकार निरंतर जारी रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की कृषि विकास दर में तेजी से वृद्धि हुई है, राज्य सरकार प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

देश का पहला नदी जोड़ो अभियान प्रदेश में हुआ क्रियान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश ने अपना स्वरूप बदला है, व्यवस्थाओं में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, उसी प्रकार भारतीय रेल की सूरत बदली है। यात्रियों को आधुनिकतम सुविधाएं और समयबद्ध रेल संचालन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश का पहला नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा परियोजना प्रदेश में शुरू हो चुकी है। एक लाख करोड़ रुपए की इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल के साथ उद्योगों और पेयजल के लिए भी जलापूर्ति सुलभ होगी। इस परियोजना से बुंदेलखंड सहित मालवा और चंबल क्षेत्र में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑपरेशन सिंदूर में केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह के नेतृत्व में सेना द्वारा प्रदर्शित पराक्रम और पुरुषार्थ का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व ने भारत के शौर्य और सक्षमता को स्वीकारा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने, पात्र व्यक्तियों को पट्टे दिलवाने और उनके मकान बनवाने सहित आवश्यकतानुसार स्कूल, कॉलेज और अस्पताल निर्माण के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए।

किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा: केन्द्रीय मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना ने पराक्रम दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री पर हमें गर्व है, इनके नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं और देश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उमरिया को रेलवे कोच निर्माण की सौगात मिली है, अब ब्रह्मा परियोजना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा, यह क्षेत्र देश का विशेष औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परियोजना के लिये अविलंब भूमि उपलब्ध कराने के लिये आभार माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना है, हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री चौहान ने उपस्थित जन समुदाय से स्वतंत्रता दिवस, गणेश उत्सव और दिवाली स्वदेशी सामान के साथ मनाने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश के किसानों के खातों में फसल बीमा के 1156 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश रेलवे की मैन्युफ्रैक्चरिंग और एक्सपोर्टिंग का केंद्र बनेगा: केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में रेलवे ने बहुत प्रगति की है। गत 11 वर्षों में 35 हजार किलोमीटर पटरियां बिछाई गई और 51 हजार किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया, 40 हजार से अधिक कोच को लाइट वेट कोच से अपग्रेड किया गया और कई नई ट्रेन आरंभ की गई। आज विकास की इस माला में एक नया मोती जुड़ेगा। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वदेशी के संकल्प का नया उदाहरण है। मध्यप्रदेश रेलवे की मैन्यूफ्रैक्चरिंग और एक्सपोर्टिंग का केंद्र बनेगा। इस फैक्ट्री से 5000 से अधिक रोजगार उपलब्ध होंगे। हम प्रधानमंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

18 महीने में पहला स्टॉक रोल आउट करने का प्रयास होगा

प्रेसिडेंट एंड सीएमडी बीईएमएल श्री शांतनु राय ने कहा कि बीईएमएल ने 61 साल से देश की कई रेल, खनन एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया, वर्ष 1964 से बीईएमएल की शुरुआत हुई। यह कंपनी रक्षा, रेल और खनन क्षेत्र में कार्य़ करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, रक्षा मंत्री श्री सिंह एवं रेल मंत्री श्री वैष्णव के नेतृत्व में रक्षा और रेल क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं।

मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थापना में दिया हरसंभव सहयोग
राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बीईएमएल के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय आकर रायसेन उमरिया में ब्रह्मा परियोजना स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन के पत्र सौंपे और तत्परता पूर्वक परियोजना स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से ही यहां इतनी शीघ्रता से परियोजना का भूमिपूजन संभव हो पाया है। राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेंगलुरु के बाद बीईएमएल का उमरिया में रेलवे का दूसरा रोलिंग स्टॉक यूनिट है। यहां से 18 महीने में पहला स्टॉक रोल आउट करने का प्रयास होगा। यहां अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए लाइट वेट एल्युमीनियम रेलवे कोच भी तैयार किए जाएंगे। इकाई में सुरक्षा और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भविष्य में यहां रक्षा उत्पादों का निर्माण भी किया जाएगा। यह इकाई सामाजिक बदलाव का केंद्र बनेगी और मेक इन इंडिया के विजन को मजबूत करेगी।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर पलटवार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर पलटवार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने दोहरे EPIC (Electors Photo Identity Card) और उम्र में हेरफेर का सनसनीखेज आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सिन्हा का नाम लखीसराय (EPIC: IAF3939337, उम्र 57) और बांकीपुर, पटना (EPIC: AFS0853341, उम्र 60) की मतदाता सूची में है. इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए. हालांकि, इसके जवाब में विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई पेश की.

विजय सिन्हा की सफाई
डिप्टी सीएमविजय सिन्हा ने बताया कि उनका परिवार बांकीपुर, पटना की मतदाता सूची में दर्ज था. अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय में अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया और साथ ही बांकीपुर से नाम हटाने का फॉर्म भरा. हालांकि, तकनीकी कारणों से उनका नाम बांकीपुर से नहीं हटा. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में दोहरे नाम की जानकारी मिलने पर उन्होंने 5 अगस्त 2024 को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के जरिए फिर से नाम हटाने का आवेदन किया था. उन्होंने इसकी रसीद भी मीडिया के सामने दिखाई.

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुआ उलटफेर, सात दिनों में आ गया बड़ा बदलाव

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुआ उलटफेर, सात दिनों में आ गया बड़ा बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 अगस्त को खत्म सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.322 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 688.871 अरब डॉलर पर आ गया। हाल के समय में यह सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावटों में से एक है।

इससे पिछले सप्ताह (1 अगस्त को खत्म सप्ताह के पहले वाले) भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.703 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 698.192 अरब डॉलर हो गया था।विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, 7.319 अरब डॉलर घटकर 581.607 अरब डॉलर रह गईं। गोल्ड रिज़र्व भी 1.706 अरब डॉलर घटकर 83.998 अरब डॉलर रह गए।

एसडीआर में 237 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 18.572 अरब डॉलर रह गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की रिजर्व पोजीशन भी 59 मिलियन डॉलर घटकर 4.694 अरब डॉलर रह गई।

राइड फॉर प्राइड” साइकिल रैली में देशभक्ति का उमड़ा जज़्बा, 500 से अधिक राइडर्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी

राइड फॉर प्राइड” साइकिल रैली में देशभक्ति का उमड़ा जज़्बा, 500 से अधिक राइडर्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी

“राइड फॉर प्राइड साइकिल घर- घर तिरंगा मेरी शान तिरंगा के आगाज के शुभ अवसर पर स्पोर्ट प्रमोटर कल्चरल ग्रुप (SPCG),DATCC जिला पुरातत्व टूरिज्म संस्कृतिक परिषद भोपाल के अंतर्गत खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन भोपाल द्वारा ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी भोपाल, भोजपुर क्लब एवं भोपाल के विभिन्न साईकिल ग्रुप के सहयोग से “राइड फॉर प्राइड साइकिल रैली का आयोजन रविवार को किया गया। इस ऐतिहासिक भोपाल के लगभग 500 से अधिक साइकिल राइडर, उत्साहपूर्वक जुंबा की थाप ओर रंग दे बसंती चोला, ये देश है वीर जवानों का जैसे देशभक्ति गीतों पर डांस किया। यह साइकिल राइड भोजपुर क्लब से प्रारंभ होकर बोर्ड क्लब पर समाप्त हुई। रैली प्रारंभ से पहले भोपाल के सभी सम्मानीय साइकिल राइडर ग्रुप का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर इंदिरा मानव संग्रहालय के संचालक अमिताभ पांडेय, ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी भोपाल के सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पोस्टल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर पवन कुमार डालमिया, भोजपुर क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला पुरातत्व टूरिज्म संस्कृतिक परिषद् के सचिव संदीप श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के सचिव सूरज बागजई, टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर के. के. सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी मुकेश शर्मा, एंकरिंग विकाश यादव भोपाल साइकिल ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...