मुख्यमंत्री आगर मालवा जिले में रक्षाबंधन पर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री आगर मालवा जिले में रक्षाबंधन पर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, सम्मान हैं, अभिमान हैं। बहनों के बिना यह संसार सूना है। उन्होंने कहा कि जीवन तो नश्वर है, पर भाई-बहन का ये स्नेहिल रिश्ता शाश्वत है और आगे भी रहेगा। जब तक संसार है, यह अनमोल और अटूट रिश्ता भी अजर-अमर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने बहनों को उनका हर वाजिब हक दिलाया है। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबकी राखी स्वीकार की और कहा कि आप सबके आशीर्वाद से ही मुझे प्रदेश के विकास के लिए प्राण-प्रण से जुटे रहने की असीम ऊर्जा मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को आगर मालवा जिले के बाबा बैजनाथ महादेव धाम में श्रावण पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बहनों और दिव्यांगजनों के प्रति गहरा स्नेह, सम्मान और इनके प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की। उन्होंने दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों से राखी बंधवाई, उन्हें मिठाई खिलाई, उपहार दिए, सावन के झूले में झूलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को श्रावण एवं रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देवी अहिल्या नारी शक्ति कल्याण मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारी सरकार मिशन मोड पर तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें चिंता न करें, आने वाला समय महिलाओं का ही है। राज्य की विधानसभा हो या देश की लोकसभा सबमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय तीज-त्यौहारों में एक संदेश छूपा होता है, जो समझने की जरूरत है। हम कुटुंब परम्परा के संवाहक है। भाई-बहन इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हैं। बहनों के आशीष से हर घर में बरकत है। हमारे आनंद के मूल में बहनें ही हैं। बहनें दो घरों को रोशन करती हैं। वे दो कुलों को जोड़ती हैं, उन्हें पालती-पोसती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विरोधी लोगों की बातों में कभी न आएं। प्रदेश की कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी। अभी बहनों को हर महीने 1250 रूपए मिल रहे हैं। इसी रक्षाबंधन को 250 रूपए शगुन के रूप में दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली दीपावली की भाईदूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रूपए दिए जाएंगे। इसी तरह साल दर साल राशि बढ़ाते हुए वर्ष 2028 तक हमारी सरकार बहनों को 3000 रूपए महीने देगी। उन्होंने कहा कि बहनों के लिए सब कुर्बान है, बहनों के लिए हम कोई कमी नहीं कखेंगे।

उज्जैन में अडानी ग्रुप खोलेगा सीमेंट फैक्ट्री, जमीनों का अधिग्रहण शुरू

उज्जैन में अडानी ग्रुप खोलेगा सीमेंट फैक्ट्री, जमीनों का अधिग्रहण शुरू

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. अडानी ग्रुप ने यहां एक बड़ी सीमेंट फैक्ट्री खोलने की घोषणा कर दी है. इस सीमेंट फैक्ट्री में अडानी ग्रुप 3500 करोड़ रुपए का निवेश करेगा. सीमेंट फैक्ट्री खोलने के लिए विक्रम उद्योगपुरी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सीमेंट फैक्ट्री के खुल जाने से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. साथ ही उज्जैन में अन्य निवेशकों का रास्ता भी खुलेगा.

सीएम मोहन से चर्चा के बाद लिया निर्णय
दरअसल, उज्जैन में हुई रीजनल इंड्रस्ट्रीज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई चर्चा में अडानी ग्रुप ने निवेश की इच्छा जताई थी. जिस पर सीएम होने सहमति दे दी थी. इसके बाद से अब आडानी ग्रुप अब उज्जैन में बड़ी सीमेंट फैक्ट्री खोलने की तैयारी कर लिया है. यह सीमेंट फैक्ट्री उज्जैन के विकास में अहम भूमिका निभाएगी.
जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
गौरतलब है की अडनाी ग्रुप सीएम मोहन से चर्चा के बाद उज्जैन में कई बैठके की. बैठकों में प्रारूप बनाने के बाद उज्जैन में सीमेंट्र फैक्ट्री बनाने का रास्ता क्लियर हुआ. मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ के मुताबिक, उज्जैन-देवास रोड स्थित विक्रम उद्योगपुरी में अडानी ग्रुप अपना सीमेंट फैक्ट्री लगाएगा. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू हो गई है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तामोट, रायसेन में रक्षाबंधन महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तामोट, रायसेन में रक्षाबंधन महोत्सव में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का परिदृश्य बदला है, भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ते हुए 15वें से चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। मध्यप्रदेश का जैविक कपास, चीन, जापान और वियतनाम से लेकर स्पेन तक एक्सपोर्ट हो रहा है। राज्य सरकार कृषि के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश प्रोत्साहित करने के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। दस अगस्त को रायसेन में ही रेल कोच बनाने के लिए कारखाने का भूमिपूजन होने जा रहा है। धार में प्रधानमंत्री श्री मोदी 25 अगस्त को टेक्सटाइल उद्योग के लिए पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन करेंगे। इससे मालवा और आसपास के जनजातीय अंचल के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में जारी औद्योगिक विकास की गतिविधियां प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वदेशी के भाव को चरितार्थ करने का माध्यम हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक क्षेत्र तामोट, जिला रायसेन में सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड की इकाई में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टैक्सटाइल यूनिट का भ्रमण कर यहां टैक्सटाइल प्रोडक्शन का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में सागर ग्रुप की महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधकर पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों के बीच जाकर पुष्प वर्षा की और बहनों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत सरकार की लड़ाई किसानों की मेहनत के लिए है। किसान कपास, सब्जी और फसलें उगाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के किसान, गरीब, मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है, सभी प्रदेशवासी उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 1500 रुपए का विशेष तोहफा दिया गया है। रोजगार परक उद्योगों में कार्य करने वाली बहनों को प्रतिमाह 6000 रुपए की वेतन सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर ग्रुप ने आसपास के गांवों के लोगों को रोजगार से जोड़ा है। इकाई में काम करने वाले लोगों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था करने पर उन्होंने सागर ग्रुप को बधाई दी। सागर ग्रुप में कुल 8000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 5000 महिलाकर्मी हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर इंदौर आएंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर इंदौर आएंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर नौ अगस्त की शाम इंदौर आएंगे। अगले दिन 10 अगस्त को श्री गुरुजी सेवा न्यास के प्रकल्प माधव-सृष्टि आरोग्य केंद्र के कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उनका इस वर्ष सात माह में यह तीसरा दौरा है। सरसंघचालक के आगमन की तैयारी में राष्ट्रीय आरएसएस का मालवा प्रांत जुट गया है। रामबाग में अर्चना एवं पंत वैध कॉलोनी के सुदर्शन कार्यालय पर पदाधिकारियों की चहलकदमी दिनभर बनी रही।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा के अनुसार सरसंघचालक नौ अगस्त की शाम सात बजे आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मालवा प्रांत की सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

पिछले सात महीने में उनका इंदौर में तीसरा आगमन है। सबसे पहले तीन जनवरी को आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम स्वर शतकम में शामिल हुए थे। इसके बाद 13 जनवरी को आए थे। इसमें रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
26 करोड़ में पूरा हुआ पहला चरण

कैंसर केयर सेंटर दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। 26 करोड़ से इसके पहले चरण में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण कार्य का उद्घाटन होगा। इसके दूसरे चरण में हाइटेक मशीन और अन्य फ्लोर के निर्माण कार्य किए जाएंगे।

संजय लीला भंसाली और प्रसून जोशी होंगे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित

संजय लीला भंसाली और प्रसून जोशी होंगे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित
संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 और 2025 के राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। इनमें वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान गीत लेखन के लिए प्रसून जोशी दिल्ली और वर्ष-2025 का सम्मान फ़िल्म निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली मुंबई को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा।

संचालक, संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की ओर से दिए जाने वाले सालाना राष्ट्रीय सम्मानों के लिए समिति द्वारा चयनित योग्य कलाकारों और महान हस्तियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें पिछले वर्ष के लंबित पुरस्कारों को भी शामिल किया गया है।

इनमें राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान, राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान, राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान, राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान, राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान एवं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान की घोषणा की गई है।
पांच लाख रुपये और अलंकरण पट्टिका से करेंगे विभूषित

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान में पांच लाख रुपये की सम्मान राशि और अलंकरण पट्टिका प्रदान की जाती है। हरफनमौला गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में हर वर्ष सिनेमा जगत की अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ हस्तियों को यह सम्मान दिया जाता है। दीर्घ साधना और उपलब्धियों के आधार पर निर्देशक, अभिनेता, पट कथाकार और गीत लेखक का चयन क्रमश: किया जाता है। इस मौके पर संगीत निशा का आयोजन भी होगा।

देश के 4,500 सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘उदयपुर फाइल्स’

देश के 4,500 सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘उदयपुर फाइल्स’
उदयपुर के कन्हैया कुमार हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद आखिरकार आज वह देशभर में रिलीज हो गई है। विजय राज अभिनीत इस फिल्म को देश के 4,500 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। उदयपुर के रहने वाले कन्हैया कुमार पेशे से एक दर्जी थे और एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कथित तौर पर 28 जून, 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। यह पोस्ट उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में शेयर किया था, जिसके बाद मोहम्मद टिप्पणी विवाद की शुरुआत हुई थी।
आरोपी की याचिका पर फिल्म रिलीज पर लगी थी रोक

कन्हैया की हत्या के आरोप में रियाज़ अत्तारी और गौस मोहम्मद नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे मामले को लेकर फिल्म निर्माता अमित जानी ने एक फिल्म बनाई थी, लेकिन कुछ संगठनों और एक आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका के चलते 10 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। जावेद की तरफ से केस लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी का कहना था कि यह फिल्म उनके मुवक्किल के न्यायिक अधिकारों को प्रभावित कर सकती है। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लाया गया था जहां 25 जुलाई को फिल्म को रिलीज करने की स्वीकृती दे दी गई थी।

हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट और फिर हाईकोर्ट आया मामला
हालांकी इसके बावजूद फिल्म की मुश्किलें खत्म नहीं हुई और इसे लेकर एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। इसके बाद 1 अगस्त को कोर्ट ने केंद्र सरकार को फिल्म की समीक्षा करने के निर्देश दिए। केंद्र ने इसे लेकर एक समीति का गठन किया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर 6 अगस्त को इस फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी गई। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि, इसकी रिलीज पर रोक लगाने से निर्माता को आर्थिक नुकसान होगा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी प्रभाव पड़ेगा।

पुलिस सुरक्षा में फिल्म देखने पहुंचे कन्हैया के बेटे
कन्हैया लाल के बेटे यश साहू और तरुण साहू अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस सुरक्षा के बीच इस फिल्म को देखने पहुंचे है। यश साहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, हमारे पिता को एक आतंकवादी साजिश के तहत मारा गया था और वह लोग पाकिस्तान से जुड़े थे। उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले के तीन साल बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिली है, हमें उम्मीद है कि यह फिल्म देख के बाद लोग न्याया पाने में हमारी मदद करेंगे और जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही यश ने इस मामले में केंद्र सरकार के फैसले की भी सराहना की।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवाल

चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। वह संवैधानिक संस्था पर वोटों की चोरी का आरोप लगा रहे हैं। आज वह बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली को संबोधित किया। उन्होंने इससे पहले एक्स पर लिखा कि वोट चोरी सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है। देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।
वोटों की चोरी का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। उन्होंने कहा- जहां नए वोट आए वहां बीजेपी जीती। संविधान एक वोट का अधिकार देता है। पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा, लोकसभा का चुनाव हुआ। उसके बाद महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हुआ। एक ओर जहां लोकसभा में हमारा गठबंधन महाराष्ट्र के चुनाव को जीतता है, वहीं 4 महीने बाद बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत जाती है। हमने पता लगाया कि मालूम हुआ कि विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ नए लोगों ने वोट किया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि तब हमें लगा कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी जो पोलिंग थी। वह हमें 15-16 सीटें दे रही थी, हम रुझानों में 16 पर आगे थे। हमने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। जब हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगा, इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्ट कॉपी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। राहुल ने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर कर्नाटक से लोकसभा चुराई है। उन्होंने महादेवपुरा लोकसभा सीट का उदाहरण देते हुए कगहा कि यहां 1 लाख 250 वोट चोरी किए गए। उन्होंने 5 तरीके गिनाते हुए कहा कि फर्जी मतदाता, फर्जी पता, एक ही पते पर कई वोटर, इनवेलिड फोटो और फॉर्म 6 का गलत इस्तेमाल करते हुए वोट चुराई गई।

टैरिफ मामले पर ट्रंप के दोस्त और इस देश के प्रधानमंत्री ने किया भारत का समर्थन

टैरिफ मामले पर ट्रंप के दोस्त और इस देश के प्रधानमंत्री ने किया भारत का समर्थन
भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के बीच टैरिफ को लेकर चल रही अनबन किसी से भी छिपी नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार भारत को रूस (Russia) से तेल न खरीदने की धमकी दे रहे हैं। भारत पर दबाव डालने के लिए ट्रंप ने 25% टैरिफ और रूस से तेल खरीदने की वजह से अतिरिक्त 25% टैरिफ, यानी कि 50% कुल टैरिफ की भी घोषणा की है। ट्रंप को उम्मीद थी कि टैरिफ की धमकी से भारत झुक जाएगा, पर ऐसा नहीं है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने साफ कर दिया है कि भारत इस मामले पर अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा। अब इस मामले में ट्रंप के दोस्त और इज़रायल (Israel) के प्रधानमंत्री ने एक बड़ी बात कही है।
नेतन्याहू ने किया भारत का समर्थन

टैरिफ मामले पर नेतन्याहू ने भारत का समर्थन किया है। गुरुवार को इस बारे में बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जो एशिया में अलग और हटके पहचान रखता है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का दबदबा बढ़ रहा है। वैश्विक कूटनीति में एक भारत की अहम भूमिका है। भारत और अमेरिका के संबंध, दो दोस्तों वाले संबंध हैं, जिनके बीच कई समानताएँ हैं। टैरिफ विवाद को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है। अमेरिका को पता है कि भारत एक मज़बूत साझेदार है और दुनिया में भारत का प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है।”

भारत यात्रा की जताई इच्छा

नेतन्याहू ने यरुशलम स्थित अपने ऑफिस में गुरुवार को इज़रायल में भारतीय राजदूत जे.पी. सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नेतन्याहू और सिंह ने भारत और इज़रायल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर पार्टनरशिप को और मज़बूत करने पर चर्चा की। इस दौरान नेतन्याहू ने जल्द ही भारत यात्रा की इच्छा भी जताई।
ऑपरेशन सिंदूर का भी किया ज़िक्र

नेतन्याहू ने गुरुवार को भारतीय पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) का ज़िक्र करते हुए इसकी तारीफ की और कहा कि उन्हें खुशी है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस कार्रवाई में इज़रायली हथियार भी काम आए। गौरतलब है कि भारत ने इस ऑपरेशन में इज़रायली ड्रोन्स का भी इस्तेमाल किया था जिससे आतंकी ठिकानों को तबाह करने में मदद मिली।

रेल कोच इकाई भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास को गति देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रेल कोच इकाई भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास को गति देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात प्राप्त हो रही है। भारत अर्थ मूवर्स परियोजना द्वारा भोपाल जिले की सीमा के पास रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजना में 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलना प्राप्त होगा। मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहे भोपाल क्षेत्र को इस परियोजना से बहुत लाभ होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे मेक इन इंडिया मिशन के भाव का प्रकटीकरण है। यहां बनने वाले वंदे भारत-अमृत भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच से सम्पूर्ण भारतीय रेल व्यवस्था के नए युग का सूत्रपात होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रेल कोच निर्माण सुविधा के लिए औबेदुल्लागंज में 10 अगस्त को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में होने वाले भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समत्व भवन में हई बैठक में यह विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन शामिल होंगे। अत: उनके आवागमन और बैठक की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभागियों के स्वाल्पाहार, भोजन, पेयजल आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

जानकारी दी गई कि परियोजना का भूमिपूजन 10 अगस्त को औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा उत्पाद सचिव संजीव कुमार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, भारत अर्थ मूवर्स परियोजना के अध्यक्ष शांतनु राय शामिल होंगे। इस अवसर पर भारत अर्थ मूवर्स परियोजना पर केन्द्रित लघु फिल्म, प्रस्तावित प्लांट का 3थी वॉक थ्रू और नए संयंत्रों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे।

बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मछुआ कल्याण एवं मत्सय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मंदसौर के मल्हारगढ़ में आया 3.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप

मंदसौर के मल्हारगढ़ में आया 3.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी और मल्हारगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10:07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके बेहद हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों को कुछ सेकंड तक जमीन कांपती महसूस हुई। इससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। आसपास के गांवों जैसे कनघट्टी, अमरपुरा और रेवास-देवड़ा में भी झटके महसूस किए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगीं। कुछ लोगों को लगा कि भारी वाहन निकला होगा, लेकिन कुछ ही पलों में महसूस हुआ कि यह भूकंप है। ग्रामीण इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।

राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर के नई आबादी, सदर बाजार, एरियापति, वाटर वर्क्स, बड़ा बाग कॉलोनी और मानपुर जैसे क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए। यह वही क्षेत्र है जहां भूकंप का केंद्र था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले मंदसौर जिले में लगभग 2000 में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...