24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने बस्तर संभाग में किया आत्मसमर्पण

24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने बस्तर संभाग में किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है, इसके तहत जहां एक तरफ सुरक्षाबलों की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले माओवादियों का आत्मसमर्पण भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में माड़ डिवीजन अंतर्गत विभिन्न कंपनियों और क्षेत्रों से जुड़े 9 माओवादियों ने बुधवार को को आत्मसमर्पण किया। इनमें 24 लाख रुपये के कुल इनामी 6 माओवादी भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों में बक्सू ओयाम (8 लाख), बुधराम पोटाम (5 लाख), हिड़मा उर्फ हिरिया (5 लाख), मंगू उईका (2 लाख), रोशन कारम (2 लाख) और मंगलों पोड़ियाम (2 लाख) जैसे इनामी माओवादी शामिल हैं। इनके अलावा कमलू हेमला, बुधराम हेमला और पण्डरू पूनेम ने भी आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों ने डीआइजी कमलोचन कश्यप, डीआइजी बीएस नेगी, एसपी डा. जितेंद्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित माओवादी
छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार हुए हैं। सरकार की इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा ने भी माओवादियों को प्रभावित किया है।

गौरतलब है कि संगठन के भीतर विश्वास की कमी, अनिश्चित भविष्य और सुरक्षा बलों के आक्रामक अभियानों से दबाव में आकर वे मुख्यधारा में लौट रहे हैं। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने माओवादियों से अपील की है कि वे शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सम्मानजनक जीवन की ओर लौटें।

‘मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं’- पीएम मोदी

‘मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं’- पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ोतरी के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पहला रिएक्शन आया है। पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से बोलते हुए कहा कि हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

एमएस स्वामीनाथन पर बोले पीएम
एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रो. स्वामीनाथन के साथ मेरा जुड़ाव कई वर्षों पुराना है। बहुत से लोग गुजरात के शुरुआती हालातों से वाकिफ हैं। पहले सूखे और चक्रवातों के कारण कृषि को काफी संकट का सामना करना पड़ता था और कच्छ में रेगिस्तान का विस्तार हो रहा था। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब हमने मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर काम शुरू किया था।

भारत माता के सच्चे सपूत थे एमएस स्वामीनाथन
पीएम ने आगे कहा, कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनका योगदान किसी एक युग या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होता। प्रो. एमएस स्वामीनाथन ऐसे ही एक महान वैज्ञानिक थे, भारत माता के सच्चे सपूत। उन्होंने विज्ञान को जनसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने देश की खाद्य सुरक्षा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। उन्होंने एक ऐसी चेतना जागृत की जो आने वाली कई शताब्दियों तक भारत की नीतियों और प्राथमिकताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।

उत्तरकाशी में जलप्रलय से गंगोत्री धाम में 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटा

उत्तरकाशी में जलप्रलय से गंगोत्री धाम में 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटा
आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से मंगलवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के करीब 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें मुंबई और कर्नाटक के करीब 64 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा
हालांकि केंद्र ने कनेक्टिविटी बहाल होने पर उनसे संपर्क होने की उम्मीद जताई है। उधर, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि उत्तरकाशी और गंगोत्री के बीच फंसे महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह जानकारी उनके महाराष्ट्र निवासी मित्र शेखर चौधरी ने दी है।

NDRF और ITBP की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है
मलबे से पटे उत्तरकाशी के धराली में जिंदगी की तलाश के लिए खोजी कुत्तों के साथ ही ड्रोन सर्वे की मदद ली जा रही है। बचाव कार्य में जुटीं सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आइटीबीपी की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
अब तक 13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। जिसमें सेना के रेस्क्यू के दौरान घायल होने वाले 11 जवान, 2 स्थानीय लोग शामिल है। वहीं, 2 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 1 मृतक की पहचान हुई है। दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि सेना के नौ जवानों सहित 19 लोग लापता हैं।

297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत

297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार एक खगोलीय चमत्कारी घटना का साक्षी बनने जा रहा है। दरअसल 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन एक ऐसा अद्भुत संयोग बनने जा रहा है जो 297 साल पहले बना था। वैदिक ज्योतिष में इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेगा। बताया जा रहा है ग्रहों की ऐसी स्थिति राखी पर कई सालों पहले बनी थी।

तुला राशि
रक्षाबंधन पर बनने जा रहे शुभ संयोग से तुला राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। इस राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जो भी काम आपके रूके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। प्रमोशन के प्रबल आसार रहेंगे।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी ये शुभ संयोग लकी साबित होगा। आपका गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में खूब तरक्की हासिल करेंगे। अचानक से लाभ होने के योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की किस्मत रक्षाबंधन से चमक जाएगी। आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। करियर में कामयाबी हासिल करेंगे। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। घर-परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में 6 मौतें

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में 6 मौतें
सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा इस बार श्रद्धा के साथ-साथ दर्दनाक हादसों की गवाह बनी। तीन दिन में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये मौतें रुद्राक्ष वितरण के दौरान हुई धक्का-मुक्की और यात्रा में अत्यधिक भीड़ व गर्मी से हुईं।

क्या हुआ कुबेरेश्वर धाम पर?
गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय उपेंद्र गुप्ता, निवासी गोरखपुर की मौत हो गई। वह कांवड़ यात्रा में भाग लेने कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। यह घटना तब घटी जब हजारों श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन अचानक वितरण बंद होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

भीषण उमस और भीड़ के दबाव में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से दो महिलाओं संगीता गुप्ता (48), फरिदाबाद और जसवंती बहन (56), राजकोट की मौके पर मौत हो गई।

मानवाधिकार आयोग का संज्ञान
इन महिलाओं की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और धाम प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। भीड़ नियंत्रण, मेडिकल सुविधा और वितरण प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

6 अगस्त की घटनाएं, 3 और मौतें
6 अगस्त को कांवड़ यात्रा में शामिल तीन अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत यात्रा के दौरान बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) इकाई ने दिल्ली के लाजपत नगर में एक बड़े आतंकी फंडिंग नेटवर्क (Terror Funding Network) का पर्दाफाश किया है। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस के सहयोग से दो कश्मीरी नागरिकों, मोहम्मद अयूब भट और मोहम्मद रफीक शाह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए वित्तीय सहायता जुटाने में शामिल थे।

लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंडिंग
जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, लाजपत नगर स्थित शालीमार टेक्सटाइल्स में छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइसेज, संदिग्ध चैट्स, विदेशी फंड ट्रांसफर और हवाला चैनलों के सबूत मिले हैं। ये साक्ष्य पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ बातचीत और आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग के नेटवर्क को उजागर करते हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह नेटवर्क खाड़ी देशों में सक्रिय विदेशी नागरिकों और कश्मीर में ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में अशांति और हिंसा को बढ़ावा देने की साजिश रच रहा था।

जांच में जुटी एजेंसियां
मोहम्मद अयूब भट, जो बडगाम का रहने वाला है और लाजपत नगर में एक कारोबारी यूनिट संचालित करता था, इस फंडिंग नेटवर्क का प्रमुख मोहरा था। उसके साथी मोहम्मद रफीक शाह, श्रीनगर के बेमिना का निवासी, भी इस साजिश में शामिल था। दोनों से पूछताछ जारी है, और जांच एजेंसियां इन डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं ताकि नेटवर्क के पूरे दायरे का खुलासा हो सके।

एनआईए अधिनियम के तहत मामला दर्ज
यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (UAPA) और एनआईए अधिनियम के तहत दर्ज मामले के तहत की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमा पार आतंकी फंडिंग को पूरी तरह से ध्वस्त करना है, और भविष्य में ऐसे नेटवर्क के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सफलता आतंकवाद के खिलाफ भारत की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समन्वय को दर्शाती है। जांच अभी जारी है, और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

म्यांमार के पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिंट स्वे का निधन

म्यांमार के पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिंट स्वे का निधन
म्यांमार (Myanmar) के पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिंट स्वे (Myint Swe) का 74 वर्ष की आयु में अकस्मात निधन हो गया है। उन्होंने आज, गुरुवार, 7 अगस्त को देश की राजधानी नेपीता (Naypyitaw) के सैन्य अस्पताल नंबर-2 में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी काउन्सिल ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए दी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
म्यांमार के नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी काउन्सिल ने जानकारी दी कि स्वे ने आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर अंतिम सांस ली। स्वे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कैसा रहा राजनीतिक सफर?
सेना छोड़ने के बाद स्वे ने राजनीति में एंट्री ली। वह 2011 से 2016 तक यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री रहे। 30 मार्च, 2016 को वह म्यांमार के उपराष्ट्रपति बने और 9 साल 129 दिनों तक वह देश के उपराष्ट्रपति रहे। म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने दो बार कार्यभार संभाला किया। राष्ट्रपति हतिन क्याव के इस्तीफे के बाद 21 मार्च से 30 मार्च, 2018 तक, और 2021 में सेना के तख्तापलट के बाद 1 फरवरी, 2021 से 22 जुलाई, 2024 तक, जिसके दौरान उन्होंने आपातकाल की घोषणा की और तख्तापलट के नेता मिन आंग ह्लाइंग को सत्ता हस्तांतरित कर दी। जुलाई 2024 से स्वे मेडिकल लीव पर चल रहे थे। 2021 के सैन्य तख्तापलट में उनकी भूमिका अहम रही, क्योंकि उन्होंने ही मिन आंग ह्लाइंग को औपचारिक रूप से आपातकालीन शक्तियाँ प्रदान करते हुए उनका विस्तार किया।

सेना में निभाई अहम भूमिका
राजनीति में एंट्री लेने से पहले स्वे, म्यांमार की सेना में अहम भूमिका निभाई थी। स्वे, 1973 से 2010 तक म्यांमार की सेना में थे। वह 1997 में सेना के ब्रिगेडियर जनरल बने और लाइट इन्फैंट्री डिवीज़न-11 की कमान संभाली। 2001 में उन्हें दक्षिण-पूर्वी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया और बाद में यांगून कमान का, जहाँ उन्होंने यांगून डिवीज़न शांति और विकास परिषद की अध्यक्षता भी की। 2004 में जनरल खिन न्युंट के सफाए के बाद स्वे ने सैन्य सुरक्षा मामलों के प्रमुख के रूप में कार्य किया और 2006 से विशेष अभियान ब्यूरो-5 का नेतृत्व किया। 2007 की भगवा क्रांति सहित विरोध प्रदर्शनों को दबाने और 2002 में जनरल ने विन के परिवार को गिरफ्तार करने में उनकी बड़ी भूमिका रही।

11 साल बाद बंद होने जा रहा ये टीवी का फेमस सीरीयल

11 साल बाद बंद होने जा रहा ये टीवी का फेमस सीरीयल
सालों से लोगों को एंटरटेन करने वाला टीवी शो कुमकुम भाग्य अब ऑफ एयर हो सकता है। जी टीवी के इस शो पर जल्द ताला लगने वाला है। अब इस शो के बंद होने का कारण भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि कुमकुम भाग्य शो पर ताला इस वजह से लगने की उम्मीद है क्योंकि इसकी TRP गिर चुकी है। आइये जानते हैं कि कुमकुम भाग्य कब और किस मोड़ पर अपने दर्शकों को अलविदा कह सकता है।

कुमकुम भाग्स शो होगा जल्द ऑफ एयर (Kumkum Bhagya Off Air)
एकता कपूर को टीवी क्वीन कहा जाता है। वह जो भी शो लेकर आती हैं वह अक्सर सुपरहित होते हैं। उन्हीं में से एक कुमकुम भाग्य भी है। कुमकुम भाग्य जी टीवी पर साल 2014 में शुरू हुआ था और तब से 2025 तक लगभग 11 साल तक कुमकुम भाग्य दर्शकों का मनोरंजन करते आया है। कुमकुम भाग्य अपने शुरुआत में न सिर्फ दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया था, बल्कि TRP की बड़े-बड़े शो को टक्कर देता था, लेकिन पिछले कुछ समय से कुमकुम भाग्य की TRP लगातार गिर रही है।

आखिरी एपिसोड आखिरी एपिसोड इस दिन होगा टेलिकास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, कुमकुम भाग्य बंद होने वाला है। शो के आखिरी एपिसोड के ऑन एयर होने की डेट भी सामने आ गई है, कहा जा रहा है कि कुमकुम भाग्य का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर को होगा। इसके बाद शो हमेशा के लिए अपने दर्शकों को अलविदा कह देगा।

आखिरी एपिसोड में दिखाई जाएगी शादी
कुमकुम भाग्य सीरियल से जुड़ी खबर यह भी आ रही है कि चैनल द्वारा एकता कपूर को दो ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें उन्हें या तो शो बंद करना था या फिर इसे 7 बजे के स्लॉट पर शिफ्ट करना था, लेकिन एकता कपूर ने इसे बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि शो की TRP अच्छी नहीं है। वहीं कहानी की एंडिंग की बात करें तो प्रार्थना और रौनक की शादी के साथ शो की हैप्पी एंडिंग होगी।

मोहम्मद सिराज को BCCI का बड़ा तोहफा

मोहम्मद सिराज को BCCI का बड़ा तोहफा
इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय युवा टीम ने अप्रत्‍याशित प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्‍म की है। भारतीय टीम की सफलता का श्रेय अगर किसी को दिया जाए तो वह मोहम्‍मद सिराज ही होंगे, जिन्‍होंने पूरी सीरीज में सबसे ज्‍यादा ओवर फेंके और सबसे ज्‍यादा 23 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ओवल टेस्‍ट में इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में सिराज ने सटीक लाइन के साथ गेंदबाजी करते पांच विकेट चटकाते हुए भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई अतिरिक्‍त प्राइज मनी देने का फैसला किया है।

हर विकेट के लिए एक लाख अलग से
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाने के लिए मोहम्‍मद सिराज को अतिरिक्‍त राशि देने का निर्णय लिया है। जहां एक टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल सभी प्‍लेयर्स को बतौर मैच फीस 15-15 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, ओवल टेस्‍ट में शानदार गेंदबाजी कर पांच विकेट चटकाने के लिए सिराज को प्रति विकेट एक लाख यानी पांच लाख रुपए अतिरिक्‍त प्राइज मनी मिलेगी।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नंबर-1 गेंदबाज
इंग्‍लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में मोहम्‍मद सिराज ने जबरदस्‍त गेंदबाजी करते हुए सभी फैंस को अपना मुरीद बना लिया है। सिराज ने सीरीज के सभी पांचों मैच खेले और कुल 185.3 ओवर फेंके, जो दोनों टीमों में किसी भी गेंदबाज द्वारा डाले गए सबसे ज्‍यादा है। उन्‍होंने पूरी सीरीज में सर्वाधिक 23 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्‍होंने पारी में दो बार 5 विकेट हॉल और एक बार 4 विकेट हॉल लिया।

घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 की मौत

घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 की मौत
घाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में देश के रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौत हो गई। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा प्रमुख सचिव जूलियस डेब्राह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा ( Defense Minister Edward Omane Boamah) और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद (Environment Minister Ibrahim Murtala Muhammad) समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

जंगल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद समेत 8 लोग पर्यावरण से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अक्रा से ओबुआसी जा रहे थे। बीच रास्ते में हेलीकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया और कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर एक घने जंगल में क्रैश हो गया।

घाना की सरकार से इसे दुखद त्रासदी करार दिया है। सरकार ने कहा कि इस हादसे में रक्षामंत्री ओमाने और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम, सत्तारूढ़ दल नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सभी सदस्य मारे गए हैं। सरकार ने कहा कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सरकार ने संवेदना जाहिर करते हुए देश में अगले आदेश तक झंडा झुकाने के निर्देश दिए हैं।

इसी साल एडवर्ड ने संभाली थी रक्षामंत्री की जिम्मेदारी
रक्षामंत्री एडवर्ड पेशे से डॉक्टर थे। उन्होंने इसी साल जनवरी में महामा सरकार में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी ली थी। वह घाना की उत्तरी सीमा पर बढ़ते जिहादी खतरों के बीच देश की सुरक्षा रणनीतियों का नेतृत्व कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह इलाका बुरकिना फासो से लगे होने के कारण अस्थिर बना हुआ है। वहीं, इब्राहिम पर्यावरण मंत्री के पद पर रहते हुए अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई कर रहे थे।

दुर्घटना का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एक Z-9 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर ट्रांसपोर्ट और मेडिकल सुविधा के लिए किया जाता है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताई है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...