बुधादित्य राजयोग से 17 अगस्त तक 3 राशि वालों पर होगी धन वर्षा

बुधादित्य राजयोग से 17 अगस्त तक 3 राशि वालों पर होगी धन वर्षा
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति विशेष महत्व रखती है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में आने से बुधादित्य योग बनता है। इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है। सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। उसके तुरंत बाद बुध भी कर्क में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे बुधादित्य योग बना है।

यह प्रभावशाली राजयोग 17 अगस्त 2025 तक रहेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा। इस बार यह योग तीन राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी होने जा रहा है। इन जातकों को करियर, आर्थिक मामलों, मान-सम्मान और निजी जीवन में विशेष उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं।

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को लेकर फैन्स में उत्साह

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को लेकर फैन्स में उत्साह
अभिनेता Vijay devarkonda की फिल्म किंगडम (Kingdom) शुक्रवार 31 जुलाई को सिनेमघरों में रिलीज हई है। विजय डेवरकोंडा तीन साल बाद अपने एक्शन अवतार में लौटे हैं, जिसे लेकर उनके फैंन्स में भारी उत्साह देखा जा रह है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे में अब देखना यह है कि विजय डेवरकोंडा बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है।

Vijay Deverakonda new movie किंगडम एक स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी हैं। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज़ के सहयोग से किया गया है।

विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म लाइगर की असफलता के बाद अब इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में विजय अपने चार्म के साथ फैन्स की उम्मीदों पर खड़े उतरें हैं कि नहीं, यह तो उसने दर्शकों से ही पता चल सकता है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारे पोस्ट किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शक किंगडम और विजय देवरकोंडा को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार लोग फिल्म का रिव्यू कर रहें हैं और उसे रेटिंग्स दे रहे हैं। एक यूजर ने किंगडम को 5 से से 3.5 स्टार की रेंटिंग दी है। साथ ही उन्होंने लिखा है पहला हाफ अच्छा था। अनिरुद्ध रविचंद्रन का बीजीएम आग लगाने वाले थे। विजय देवरकोंडा भी शानदार थे। सेकंड हाफ भी अच्छा है।”

ICC के इस नियम के चलते ओलंपिक 2028 में नहीं खेलेगा पाकिस्तान

ICC के इस नियम के चलते ओलंपिक 2028 में नहीं खेलेगा पाकिस्तान
अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2028 में करीब 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में छह टीमें हिस्सा लेंगी और यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो सकते हैं। इसकी बड़ी वजह ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का नया नियम है।
वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर संकट

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिए निर्धारित क्षेत्रीय योग्यता प्रणाली के तहत एशिया, ओशिनिया, यूरोप, और अफ्रीका की टॉप रैंक वाली टीमें स्वतः क्वालिफाई करेंगी। मेजबान देश होने के नाते अमेरिका को भी सीधा प्रवेश मिलेगा, जिससे वेस्टइंडीज की उम्मीदों को भी झटका लग सकता है।

टीमें करेंगी सीधे करेंगी क्वालिफाई
हालांकि, आईसीसी ने अमेरिका क्रिकेट बोर्ड से शासन संबंधी मुद्दों को लेकर इस्तीफे की मांग की है और समय पर कार्रवाई न होने पर यह स्थान कैरेबियाई टीम को मिल सकता है। छठी टीम के चयन की प्रक्रिया अभी साफ नहीं है। वर्तमान टी-20 रैंकिंग के आधार पर, भारत (एशिया), ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया), ग्रेट ब्रिटेन (यूरोप), और दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) क्वालिफाई करेंगे। अमेरिका मेजबान के रूप में हिस्सा लेगा।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की राह मुश्किल

हालांकि, न्यूजीलैंड (वर्तमान में टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर) को ओशिनिया क्षेत्र से ऑस्ट्रेलिया (दूसरे स्थान पर) के सामने क्वालिफाई करने का मौका नहीं मिलेगा। इसी तरह, पाकिस्तान (आठवें स्थान पर) और श्रीलंका (सातवें स्थान पर) को एशिया क्षेत्र से भारत के सामने जगह नहीं मिलेगी। वहीं महिला टीमों की क्वालिफिकेशन 2026 टी-20 विश्व कप रैंकिंग से तय होगी।

लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट की सफलता ICC के लिए एक बड़ा अवसर होगी। अगर यह आयोजन हिट रहा, तो ICC 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक में क्रिकेट को और बड़े पैमाने पर शामिल करने की कोशिश करेगा। इसके अलावा, अगर भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करता है, तो क्रिकेट को वैश्विक मंच पर और अधिक बढ़ावा मिलेगा, खासकर भारतीय दर्शकों के बीच।

फ्रांस-यूके के बाद कनाडा ने भी लिया फिलिस्तीन को मान्यता देने का फैसला

फ्रांस-यूके के बाद कनाडा ने भी लिया फिलिस्तीन को मान्यता देने का फैसला
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच जंग जारी है जिससे गाज़ा (Gaza) में घमासान मचा हुआ है। मध्यस्थों की कोशिशों और कई देशों की अपील के बावजूद भी इस जंग पर विराम नहीं लग रहा है। यूके (UK) के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) और फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron), सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में फिलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने का फैसला कर चुके हैं। अब एक अन्य देश ने भी ऐसा करने का फैसला लिया है।
कनाडा भी देगा फिलिस्तीन को मान्यता

फ्रांस और यूके के बाद अब कनाडा (Canada) ने भी सितंबर में फिलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने का फैसला लिया है। इस बात की घोषणा कनाडा के पीएम मार्क कार्नी (Mark Carney) ने की है।

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने किया फैसले का स्वागत

कनाडा के फिलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने के इस फैसले का फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Mahmoud Abbas) ने स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है।

धनखड़ के इस्तीफे और अमेरिकी टैरिफ को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

धनखड़ के इस्तीफे और अमेरिकी टैरिफ को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे, अमेरिकी टैरिफ, महिलाओं के प्रति अपराध और बिहार में मतदाता सूचियों के गहन रिव्यू (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामें के बाद गुरुवार को राज्यसभा की बैठक शुरु होने के 15 मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में हुए इस हंगामें की वजह से आज भी सून्यकाल नहीं हो पाया। विपक्षी सांसदों ने इन मुद्दों पर नियम 267 के तहत चर्चा की मांग की और इसकी अनुमति नहीं मिलने पर इन्होंने सदन में जमकर नारेबाजी की।

दो बार हुई सदन की कार्यवाही स्थगित
सदन में लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं बदले जिसके चलते रहे सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने बताया कि विपक्ष के 28 सांसदों ने उन्हें विभिन्न मुद्दों पर नियम 267 के अंतर्गत चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं। इस नियम के तहत सदन के अन्य सभी कार्यों को स्थगित करके दिए गए विषयों पर चर्चा कराई जाती है और इसके अंत में वोटिंग का भी प्रावधान होता है।

इन सांसदों ने उठाई मांग
विपक्षी सांसदों ने एसआईआर, अमेरीका द्वारा भारत पर लगाया गए 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माने के दुष्प्रभाव, ओड़िशा में महिलाओं और बच्चों से उत्पीड़न, बंगाली कामगारों के साथ दूसरे राज्यों में दुर्व्यवहार, छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी और उपराष्ट्रपति धनखड़ के अचानक इस्तीफे जैसे मुद्दों पर तुरंत चर्चा करने की मांग उठाई थी। यह मांग सुलता देव, शुभाशीष खुटिया, शशमित पात्रा, रेणुका चौधरी, नीरज डांगी, राजीव शुक्ला व साकेत गोखले, संतोष कुमार पी और वी शिवादासन और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों समेत कई विपक्षी सांसदों ने उठाई थी।

मौसम विभाग का 32 जिलों के लिए डबल अलर्ट

मौसम विभाग का 32 जिलों के लिए डबल अलर्ट
मौसम विभाग का आज 31 जुलाई का नया अपडेट आया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जयपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक, कोटा, बूंदी जिले व आस-पास के क्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से हल्की बारिश व एक-दो दौर भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30-50 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

19 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 31 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस येलो अलर्ट के तहत जयपुर शहर, दौसा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, पाली, राजसमंद, सिरोही, जालौर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 KMPH की गति से हवा चलने की संभावना है।

भारी बारिश से राहत मिलने की प्रबल संभावना
मौसम विभाग के अनुसार एक अगस्त को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

3-6 अगस्त में मध्यम से भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि उत्तर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 अगस्त से 6 अगस्त के दौरान कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

मालेगांव बम धमाका मामले में बरी होने के बाद रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

मालेगांव बम धमाका मामले में बरी होने के बाद रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने गुरुवार को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur), लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को सिद्ध करने में असफल रहा, इसलिए सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया जा रहा है।
संन्यासी हूं इसलिए जीवित हूं- साध्वी प्रज्ञा

फैसला सुनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अदालत कक्ष में फूट-फूट कर रो पड़ीं। हाथ जोड़कर जज अभय लोहाटी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मुझे 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया। उन्होंने मुझे अपने ही देश में आतंकवादी करार दिया।” उन्होंने इसे केवल अपनी जीत नहीं, बल्कि पूरे “भगवा” की जीत बताया। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उनका यह कहना था कि जब किसी को जांच के लिए बुलाया जाता है, तो उसके पीछे ठोस आधार होना चाहिए। लेकिन उन्हें जबरन गिरफ्तार किया गया, यातनाएं दी गईं और उनका जीवन तबाह कर दिया गया। मैं एक सन्यासी का जीवन जी रही थी, लेकिन मुझे आरोपी बना दिया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं आज जीवित हूं क्योंकि मैं एक संन्यासी हूं। उन्होंने भगवा को बदनाम करने की साजिश रची। आज भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है और दोषियों को भगवान सजा देंगे।”

प्रज्ञा सिंह ठाकुर निर्दोष- अदालत
अदालत ने अपने फैसले में कई अहम टिप्पणियां कीं। विशेष न्यायाधीश अभय लोहाटी ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह तो सिद्ध कर सका कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था, लेकिन यह साबित नहीं कर सका कि वह बम उस मोटरसाइकिल में लगाया गया था, जिसे प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बताया जा रहा था, वह बाइक प्रज्ञा सिंह ठाकुर कि है यह भी साबित नहीं हो पाया।

जांच पर सवाल उठाते हुए अदालत ने कहा, फॉरेंसिक नमूने ठीक से नहीं लिए गए, घटनास्थल का न तो कोई स्केच तैयार किया गया और न ही फिंगरप्रिंट या डंप डेटा या कुछ भी इकट्ठा नहीं किया गया। अदालत ने यह भी पाया कि पीड़ितों के मेडिकल रिकॉर्ड में हेराफेरी हुई थी और वास्तविक घायलों की संख्या 101 नहीं बल्कि 95 ही थी।

लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर भी अदालत ने कहा कि उनके घर से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी और न ही यह साबित हो सका कि उन्होंने बम तैयार किया था या आरडीएक्स की व्यवस्था की थी।
मृतकों के परिजनों को 5 लाख देने का आदेश

अदालत ने अपने फैसले में महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएं।

मालेगांव शहर के भिक्कू चौक के पास रमजान के महीने में 29 सितंबर 2008 की रात 9:35 बजे एक मस्जिद के करीब बम धमाका हुआ। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 95 लोग घायल हो गए। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पहले महाराष्ट्र एटीएस को दी गई थी। जांच की अगुवाई खुद उस समय के ATS प्रमुख हेमंत करकरे कर रहे थे, लेकिन मालेगांव बम विस्फोट की गुत्थी सुलझने से पहले ही करकरे 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। बाद में इस मामले को एनआईए को सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट- 2025 में करेंगे सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट- 2025 में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 31 जुलाई को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में सहभागिता करेंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। ये समिट भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगी। इस समिट में वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक सहभागिता करेंगे। यह समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप, सप्लाई चेन के प्रमुख हितधारकों को एक मंच प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडप में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल चर्चा में भाग लेंगे, जिसमें उद्योगों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जायेगा। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक कंपनियों जैसे वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट, ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट को राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं एवं टेक्सटाइल नीति पर संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 का वितरण भी किया जायेगा।

समिट का मुख्य उद्देश्य वैश्विक टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के दो प्रमुख स्तंभों अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों (जैसे वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग) और स्थापित विनिर्माण कंपनियों को नेटवर्किंग, सहयोग और निवेश को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 के माध्यम से लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों में श्रेष्ठता प्राप्त करने वाले ब्रांड्स और सोर्सिंग नेतृत्व को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के लिए यह समिट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह राज्य को वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक पसंदीदा सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने, टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने का एक प्रभावी मंच साबित होगी।

भारतीय सेना का एक और मिलिट्री ऑपरेशन कामयाब, दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर

भारतीय सेना का एक और मिलिट्री ऑपरेशन कामयाब, दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर
भारतीय सेना (Indian Army) ने आज, बुधवार, 30 जुलाई को पाकिस्तानी आतंकियों की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बॉर्डर के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया है। भारतीय सेना ने इस मिलिट्री ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ (Operation ShivShakti) नाम दिया है।

कामयाब रहा ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’
भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ (White Knight Corps) ने सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ की कामयाबी की जानकारी दी। भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एलओसी के रास्ते घुसपैठ कर रहे दोनों आतंकियों को मार गिराया और उनके उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने आतंकियों के पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। खुफिया यूनिट्स और जेकेपी से मिली समन्वित खुफिया जानकारी के आधार पर यह मिलिट्री ऑपरेशन कामयाब रहा।

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, अमेरिका से जापान तक सुनामी का खतरा

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, अमेरिका से जापान तक सुनामी का खतरा
रूस (Russia) में आज, बुधवार, 30 जुलाई को 14 साल में दुनिया का अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप (Earthquake) आया है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.8 रही और गहराई 20.7 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर आया। भूकंप कामचटका प्रायद्वीपीय (Kamchatka Peninsula) इलाके में आया, जिससे सिर्फ भूकंप प्रभावित क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाकों में इसका झटका महसूस किया गया, जिससे हाहाकार मच गया। इस भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनका सिलसिला अभी भी जारी है।
सुनामी का खतरा

रूस में आज आए इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका, चीन, इंडोनेशिया, इक्वाडोर, चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और गुआम के कोस्टल इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। कुछ ही देर बाद रूस और जापान में कुछ कोस्टल इलाकों में सुनामी की तेज़ लहरें भी देखने को मिली।

कई लोग घायल, घरों-इमारतों को पहुंचा नुकसान
रूस में इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी कई लोग घायल हो गए। फिलहाल किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की वजह से कई घरों-इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

लोगों को दी सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
रूस में आए इस भूकंप के बाद जहाँ-जहाँ सुनामी का खतरा है, वहाँ लोगों को अपने घरों को छोड़कर ऊंचाई पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...