सैयारा’ लोगों को पसंद आई प्यार और जुनून की कहानी

सैयारा’ लोगों को पसंद आई प्यार और जुनून की कहानी
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी यादगार सुपरहिट लव स्टोरी देने वाले मोहित सूरी इस बार एक नई प्रेम कहानी के साथ लौटे हैं। फिल्म में इश्क, जुनून, दर्द और तड़प की कहानी को दिखाया गया है। ‘सैयारा’ पूरी तरह से एक रोमांटिक-लव स्टोरी है। फिल्म के गाने पहले से ही सुपरहिट हो चुके हैं, तो वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो जानते हैं कि इसे देखने वालों का कैसा है रिएक्शन और एक्स (ट्विटर) पर कैसे रिव्यू दे रहे हैं।

सैयारा देखकर लौटे अधिकांश लोग फिल्म से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म ने मुझे रुलाया और मुझे प्यार और भरोसे पर फिर से यकीन करना सिखाया है। यह एक शानदार इमोशनल फिल्म है। सिनेमाहॉल से एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें एक शख्स फिल्म देखकर काफी भावुक हो गया और रोने लगा।

फैंस ने दिए साढ़े चार स्टार
एक अन्य यूजर ने फिल्म के संगीत, सिनेमेटोग्राफी और स्क्रीनप्ले की तारीफ करते हुए फिल्म को शानदार बताया। एक यूजर ने फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए शानदार बताया। यूजर ने लिखा, ‘मोहित सूरी फिर से रोमांस जॉनर में वापस आ गए हैं।’ फैंस ने एक्टिंग और गानों की भी तारीफ की है।

आज नौसेना में शामिल होगा पहला स्वदेशी डीएसवी ‘आईएनएस निस्तार’

आज नौसेना में शामिल होगा पहला स्वदेशी डीएसवी ‘आईएनएस निस्तार’
भारतीय नौसेना की ताकत अब और बढ़ने वाली है। दरअसल आज नौसेना के बेडे़ में देश के पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निस्तार को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में विशाखापत्तनम स्थित नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस निस्तार को नौसैनिक बेड़े में शामिल किया जाएगा। आईएनएस निस्तार को देश में ही डिजाइन और इसका निर्माण किया गया है। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने 8 जुलाई 2025 को ही भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। इस युद्धक जहाज का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर के नियमों के तहत किया गया है।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह अहम कदम है। सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 120 एमएसएमई कंपनियों ने मिलकर इस युद्धक जहाज को बनाने का काम किया। आईएनएस निस्तार के 80 फीसदी उपकरण स्वदेशी हैं। यह युद्धक जहाज आधुनिक तकनीक से लैस है और इसकी मदद से समुद्र में गहरे तक उतरा जा सकता है। इस डाइविंग सपोर्ट वेसल की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाने, मरम्मत के काम आदि में काफी मदद मिलेगी। दुनिया के चुनिंदा देशों के पास ही अभी आईएनएस निस्तार जैसी ताकत है।

निस्तार नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है आजादी या बचाव। आईएनएस निस्तार की खासियत की बात करें तो यह 118 मीटर लंबा और 10 हजार टन वजनी जहाज है, जो समुद्र में गहराई तक जाने में मदद करने वाले उपकरणों से लैस है। इसकी मदद से 300 मीटर तक समुद्र की गहराई में जाया जा सकता है।

पीएम मोदी ने बिहारवासियों को दी बड़ी सौगात

पीएम मोदी ने बिहारवासियों को दी बड़ी सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने सड़क और रेल के विकास और इससे जुड़े कई चीजों का तोहफा दिया। पीएम पोदी ने कहा कि आज बिहार में रोड, रेल का खूब विकास हो रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली देने का एलान भी हमलोगों ने कर दिया था। 2005 से बिजली कहां रहती थी। पटना में भी आठ घंटे बिजली रहती थी। अब देखिए हमलोग कितना बिजली दे रहे हैं। हमलोगों ने तय कर लिया है कि अब सब परिवार को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाना है। आज ही कैबिनेट मीटिंग रखे हैं। आज ही हमलोग इसमें तय करेंगे और आपलोगों के लिए इसे लागू कर देंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करना हूं। आप सब जानते ही हैं कि 2005 से पहले क्या हाल था? 2005 से पहले जो सरकार थी, उसका हाल काफी बुरा हाल है। अब एनडीए पिछले 20 साल से काम कर रहे हैं। काफी विकास हुआ है। आज हमलोग कितना काम कर रहे हैं। वह लोग कितना पैसा लगाते थे विकास में? यह आप सबलोग जानते ही हैं। अब पीएम मोदी देश और बिहार के लिए कितना काम कर रहे हैं, वह आपलोगों को याद रखना चाहिए। शुरू से शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। सात निश्चय योजना के जरिए भी कई काम हुआ। अब सात निश्चय दो के तहत युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी हमलोगों ने दे दिया है और 29 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब हमलोग अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य हासिल किए हैं।

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के दूसरे दिन का फोकस वैश्विक कपड़ा एवं फैशन क्षेत्र के दिग्गजों से निवेश संवाद का रहा। स्पेन के गैलिसिया स्थित इंडिटेक्स मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को “हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब” के रूप में प्रस्तुत किया। बैठक में इंडीटेक्स समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापारिक साझेदारी और सतत निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंडिटेक्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की उपस्थिति से राज्य में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और हरित उत्पादन को गति मिलेगी। हम इस साझेदारी को सभी स्तरों पर समर्थन देने को तत्पर हैं।

मध्यप्रदेश टेक्सटाइल सेक्टर के लिए आदर्श स्थान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश देश के शीर्ष कच्चा कपास उत्पादक राज्यों में से एक है, जहाँ सालाना लगभग 18 लाख बेल्स (3 लाख मीट्रिक टन) का उत्पादन होता है। राज्य में 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर हैं इसमें इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच जैसे केंद्र टेक्सटाइल उत्पादन में अग्रणी हैं।

पीएम मित्रा पार्क: इंडिटेक्स के लिए सुनहरा अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धार जिले में भारत सरकार की पीएम मित्रा योजना के अंतर्गत विकसित हो रहा टेक्सटाइल मेगा पार्क इंडिटेक्स जैसे वैश्विक ब्रांडों के लिए सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का आदर्श केंद्र बन सकता है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

ऑर्गेनिक कॉटन में भागीदारी का आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का अग्रणी ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक है। राज्य में यहां विशेषकर निमाड़ और मालवा क्षेत्रों में बहुतायत में कॉटन का उत्पादन होता है। यहाँ GOTS-सर्टिफाइड किसान समूह सक्रिय हैं, जो इंडिटेक्स की सस्टेनेबिलिटी और ट्रेसिबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श साझेदार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फार्मर-टू-फैब्रिक वैल्यू चेन पर इंडिटेक्स के साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया।

ESG फ्रेमवर्क में मेल-जोल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार (ईएसजी) (Environment, Social, Governance) मूल्यों को बढ़ावा देती है। वॉटर रिसायक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और डीसेंट वर्क स्टैंडर्ड्स राज्य में लागू हैं। इंडिटेक्स की जिम्मेदार सोर्सिंग नीति के साथ मध्यप्रदेश की दृष्टि पूरी तरह से मेल खाती है।

निर्यात और वैश्विक संभावनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य से टेक्सटाइल और गारमेंट का वार्षिक निर्यात 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक है, जिसमें यूरोपीय संघ प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इंडिटेक्स जैसे ब्रांड की साझेदारी से यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ रूपये तक पहुँच सकता है, जिससे स्थानीय रोजगार और महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

नीतिगत समर्थन और लॉजिस्टिक सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की नवीन औद्योगिक एवं निर्यात नीति – 2025 की विशेषताओं को साझा किया, जिसमें भूमि पर 90% सब्सिडी, मशीनरी पर 40% पूंजी सहायता, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर 50% सहायता और ऋण पर ब्याज सब्सिडी आदि शामिल हैं।

इंडीटेक्स को साझेदारी का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिटेक्स को आमंत्रण दिया कि वह पीएम मित्रा पार्क में सप्लाई चेन एंकर के रूप में भागीदारी बने। उन्होंने एक ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म और ई एस जी सर्टिफाइड एमएसएमई के साथ वेंडर डेवेलपमेंट प्रोग्राम प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया।

उल्लेखनीय है किस्पेन की Inditex (Industria de Diseño Textil S.A.) दुनिया की बड़ी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है। इसके अंतर्गत ज़ारा, मैसिमो दुत्ती, बेरशका, बुल एंड बीयर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स हैं। कंपनी का मुख्यालय गैलिसिया के आर्तेइशो में है। यह अपने फास्ट फैशन मॉडल, ट्रेसिबल सप्लाई चेन और टिकाऊ प्रथाओं के लिए प्रसिद्ध है। भारत में इंडिटेक्स, टाटा समूह के साथ ज़ारा और मैसिमो दुत्ती ब्रांड्स के माध्यम से कार्यरत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा। यह ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पुराने, अनुपयोगी हो चुके वाहनों को स्क्रैप कर उनकी जगह अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी को भी गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे वाहनों से नियमित निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी, दूरस्थ अंचलों तक त्वरित पहुँच और आपातकालीन परिस्थितियों में समयबद्ध हस्तक्षेप संभव हो सकेगा। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन अधिक प्रभावी और गतिशील होगा तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली और अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी बनेगी। यह पहल प्रदेश के संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र को गति देने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को ये वाहन चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों को ये वाहन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही प्रदेश में 851 नवीन एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें से 375 एंबुलेंस 108 आपातकालीन सेवाओं के लिए, 30 एंबुलेंस ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों के लिए तथा 163 ‘मुक्तांजली’ शव वाहन निःशुल्क सेवा के अंतर्गत दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री ‘जन मन योजना’ के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 एंबुलेंस की व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी राज्य सरकार घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने संकल्प को पूरी तत्परता से पूर्ण कर सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा मैदानी स्वास्थ्य अमले को इस विशेष सौगात के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व चेतना उत्पन्न की है। विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत निहारिका बारीक, विशेष सचिव तारण प्रकाश सिन्हा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रियता और जनता की स्वप्रेरित भागीदारी के चलते यह अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। लोग स्वेच्छा से जल संरक्षण जैसे पुनीत कार्यों से जुड़ रहे हैं, जो सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि पुस्तिका में राज्य की विभिन्न पंचायतों द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों को संकलित किया गया है, जो अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभियान के अंतर्गत सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश की 11,000 से अधिक ग्राम पंचायत भवनों की दीवारों पर भूजल स्तर अंकित किया गया है, जिससे लोगों में जल के महत्व को लेकर व्यावहारिक चेतना जागृत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की भूमिका जल संरक्षण को जन-भागीदारी से जोड़ने में महत्वपूर्ण रही है, और यह चेतना आने वाले समय में और भी व्यापक स्वरूप लेगी।

उल्लेखनीय है कि ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत रैली, दीवार लेखन जैसे माध्यमों से व्यापक स्तर पर जनसामान्य को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील और जागरूक किया गया है। 626 क्लस्टर्स में आयोजित प्रशिक्षणों के माध्यम से 56,000 से अधिक प्रतिभागियों को जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए तैयार किया गया है।

अभियान में GIS तकनीक का उपयोग कर जल संरक्षण कार्यों की प्रभावी योजना बनाई जा रही है, जबकि जलदूत ऐप के माध्यम से खुले कुओं का जल स्तर मापा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, परकोलेशन टैंक, अर्दन डैम, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर जैसे संरचनात्मक उपायों के माध्यम से जल पुनर्भरण और संरक्षण के स्थायी प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों के यह प्रयास छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।

DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, ध्वनि मत से पारित हुए ये महत्वपूर्ण विधेयक

DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, ध्वनि मत से पारित हुए ये महत्वपूर्ण विधेयक
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 2025 जारी है। गुरुवार को मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चली, जिसमें विपक्ष ने डीएपी के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा, वहीं सरकार ने सत्र की कार्रवाई के दौरान कई विधेयकों को पारित करवा लिया।

मानसून सत्र के चौथे दिन प्रदेश में डीएपी खाद की आपूर्ति और कालाबाजारी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। सदन में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसानों को DAP आपूर्ति को लेकर प्रश्न उठाया। जिस पर सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब दिया।

कांग्रेस विधायक पटेल के सवाल पर मंत्री का जवाब
डीएपी की आपूर्ति को लेकर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सरकार से एक के बाद तीखे सवाल किए। जिसका मंत्री नेताम ने जवाब दिया। मंत्री ने बताया कि 2025 में 3 लाख 10 लक्ष्य था, 1 लाख 8 हजार प्राप्त हुआ है। प्रदेश में डीएपी की कमी है। जिसे देखते हुए नैनो यूरिया का बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही मंत्री ने बताया कि 40 प्रतिशत डीएपी निजी क्षेत्रों को दिए गए हैं।

पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ओटीटी पर बजा डंका

पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ओटीटी पर बजा डंका
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर का कंटेंट लोगों को देखने को मिल जाता है. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, आए दिन ओटीटी पर कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है. साल 2025 में अब तक कई सीरीज और फिल्में आ चुकी हैं. इंडिया में इन्हें खूब देखा जाता है. अब एक रिपोर्ट आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि इंडिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में और सीरीज कौन सी हैं. इस लिस्ट में नंबर वन पर पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4 है.

ऑरमैक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रिपोर्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 2025 में अब तक इंडिया में सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखे जाने वाली सीरीज और फिल्में कौन-सी हैं.

क्रिमिनल जस्टिस 4
इस लिस्ट में नंबर वन पर पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4 है. जियोहॉटस्टार पर आई इस सीरीज को 27.7 मिलियन लोगों ने देखकर नंबर 1 पर बनाया है. पंकड त्रिपाठी एक बार फिर लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे हैं.

एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2
बॉबी देओल की सीरीज आश्रम खूब हिट रही है. इस सीरीज के 3 सीजन आए और सारे ही हिट रहे हैं. इसका इसी साल सीजन 3 का दूसरा पार्ट आया था. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इसे 27.1 मिलियन व्यूज मिले हैं.

पंचायत 4
पंचायत का सीजन 4 हाल ही में आया है. इस सीजन को काफी पसंद किया गया है. पंचायत के अब अगले सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज को 23.8 मिलियन लोग देख चुके हैं.

पाताल लोक 2
एक्शन-क्राइम से भरपूर जयदीप अहलावत की पाताल लोक 2 इसी साल आई थी. हाथीराम चौधरी एक बार फिर लोगों को इंप्रेस कर पाया. ये सीरीज 16.8 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर है.

डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका की हुई चांदी, 50 अरब डॉलर का बंपर मुनाफा

डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका की हुई चांदी, 50 अरब डॉलर का बंपर मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ रणनीति राजस्व के मामले में कारगर साबित हुई है. हालांकि, दुनिया के कई नेताओं ने उनके व्यापार के तरीकों की निंदा भी की, लेकिन ज्यादातर नेताओं ने जवाबी कार्रवाई से परहेज किया. इस कारण अमेरिका को न्यूनतम प्रतिरोध के साथ लगभग 50 अरब डॉलर का अतिरिक्त कस्टम रेवेन्यू (सीमा शुल्क) प्राप्त हुआ है.

फाइनेंशियल टाइम्स ने अपने आकलन में कहा, “अमेरिका के व्यापारिक साझेदार बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई करने में विफल रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप जिन पर कभी हमेशा डरकर पीछे हटने का ताना मारा जाता था, अब इसका फायदा उठा रहे हैं.

चीन और कनाडा ने ही की जवाबी कार्रवाई
ट्रंप की तरफ से ट्रेड वॉर को बढ़ावा दिए जाने के बाद से पिछले चार महीनों में केवल चीन और कनाडा ने ही उनके द्वारा लगाए गए वैश्विक शुल्कों के विरुद्ध महत्वपूर्ण जवाबी कदम उठाए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें आयात पर न्यूनतम 10 प्रतिशत शुल्क, स्टील और एल्युमीनियम पर 50 प्रतिशत शुल्क और ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत का टैरिफ शामिल है.

कस्टम ड्यूटी कलेक्शन में अरबों डॉलर की वृद्धि
इस बीच शुक्रवार को अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में अमेरिकी कस्टम रेवेन्यू बढ़कर रिकॉर्ड 64 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 बिलियन डॉलर अधिक है. इससे पहले ट्रेजरी विभाग ने बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ में तेज़ी आने के कारण जून में कस्टम ड्यूटी कलेक्शन में फिर से वृद्धि हुई है. यह किसी वित्तीय वर्ष में पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया.

चीन की जवाबी कार्रवाई का प्रभाव सीमित
बजट आंकड़ों से पता चलता है कि टैरिफ संघीय सरकार के लिए राजस्व में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनने लगे हैं. जून में कस्टम ड्यूटी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई, जो सकल आधार पर चौगुना होकर 27.2 अरब डॉलर हो गई. रिपोर्ट के अनुसार चीन की जवाबी कार्रवाई का वित्तीय प्रभाव सीमित रहा है. अमेरिकी सामान पर टैरिफ से चीन का राजस्व मई 2025 में एक साल पहले की तुलना में केवल 1.9 प्रतिशत अधिक था. हालांकि, कनाडा की तरफ से अभी तक दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं.

सरकार की इस योजना में करें आवेदन, महज 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा कवर

सरकार की इस योजना में करें आवेदन, महज 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा कवर
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा देश में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। कई बार देखने को मिलता है कि किसी गरीब परिवार में जब मुखिया की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाता तो इस स्थिति में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। परिवार के ऊपर आर्थिक स्तर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत आपको 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। स्कीम के अंतर्गत बीमाधारक की अगर किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।

सरकार की इस योजना में 18 से लेकर 70 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम की बीमा कवर की अवधि 1 जून से 31 मई एक वर्ष के लिए होती है। स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।

पूर्ण रूप से विकलांग होने पर जैसे दोनों आंख, दोनों हाथ या दोनों पैर खो देने पर 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमाधारक दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो इस स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इस योजना में आपको ऑटो डेबिट फैसिलिटी मिलती है। अगर खाते में पॉलिसी को रिन्यू कराते समय पर्याप्त बैलेंस नहीं है तो इस स्थिति में आपकी पॉलिसी को रद्द कर दिया जाएगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...