पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दिल्ली से आ रहे विमान का रनवे ओवरशूट

पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दिल्ली से आ रहे विमान का रनवे ओवरशूट
पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से आ रहे विमान को रनवे ओवरशूट का सामना करना पड़ा। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से विमान को अनियंत्रित होने से बचा लिया। उन्होंने फौरन गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को फिर से सफलतापूर्वक लैंड करवा लिया। इस मामले में ने पटना एयरपोर्ट के छोटे रनवे को लेकर फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

मंगलवार रात नौ बजे दिल्ली से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2482 ने लैंडिंग के दौरान रनवे के निर्धारित टचडाउन जोन को पार कर दिया। विमान के मुख्य लैंडिंग गियर रनवे को छुआ। विमान तय स्थान से आगे निकल चुका था। इसके बाद पायलट ने आकलन किया तो पता चला कि इतने कम रनवे में लैंडिंग संभव नहीं। इसके बाद पायलट ने फिर से विमान को आसमान में उठा लिया। कुछ देर चक्कर काटने के बाद फिर से लैंडिंग करवा ली। इस बार लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई।

जानिए क्या होता है कि रनवे ओवरशूट
जानकारों के अनुसार, विमान रनवे के अंत से पहले रुकने में सफल नहीं हो पाता है और रनवे के अंत से ज्यादा आगे निकल जाता है। यानी विमान रनवे की निर्धारित सीमा से बाहर चला जाता है। ऐसा तब होता है जब कोई विमान रनवे पर उतरने के बाद, उसे रोकने के लिए आवश्यक ब्रेक लगाने या थ्रस्ट रिवर्सल का उपयोग करने में सफल नहीं हो पाता है।

ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर पर डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध

ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर पर डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध
ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अदालत ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के साथ सहमति व्यक्त की है कि प्रदर्शन-वर्धक दवाओं के सेवन के लिए उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। मूर का अप्रैल 2022 में एनाबॉलिक स्टेरॉयड बोल्डेनोन और नैंड्रोलोन के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया था, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्हें बरी कर दिया गया, जब एक स्वतंत्र न्यायाधिकरण ने निर्धारित किया कि यह परिणाम कोलंबिया में प्रतिस्पर्धा के दौरान दूषित मांस खाने के कारण हुआ था।

आईटीआईए ने उस फैसले के खिलाफ अपील की, जिसमें नैंड्रोलोन से संबंधित निष्कर्षों पर ध्यान केंद्रित किया गया था, और खेल पंचाट न्यायालय ने आईटीआईए के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसमें कहा गया कि उसके पैनल के अधिकांश सदस्यों का मानना था कि मूर यह साबित नहीं कर सके कि नमूना दूषित मांस के सेवन के अनुरूप था।

आईटीआईए के सीईओ, करेन मूरहाउस ने एक बयान में कहा, ‘आईटीआईए के लिए, प्रत्येक मामले पर व्यक्तिगत तथ्यों और परिस्थितियों के अनुसार विचार किया जाता है। प्रथम दृष्टांत निर्णय के विरुद्ध अपील करने के हमारे मानदंड उच्च हैं और निर्णय को हल्के में नहीं लिया जाता। इस मामले में, हमारी स्वतंत्र वैज्ञानिक सलाह यह थी कि खिलाड़ी ने अपने नमूने में मौजूद नैंड्रोलोन के उच्च स्तर को पर्याप्त रूप से स्पष्ट नहीं किया। निर्णय इसी स्थिति के अनुरूप है।’

32 वर्षीय मूर वर्तमान में एकल में 864वें और युगल में 187वें स्थान पर हैं और सकारात्मक परीक्षण के बाद अपने अनंतिम निलंबन से लौटने के बाद से वह अधिकतर निचले स्तर के डब्ल्यूटीए टूर आयोजनों में खेल रही हैं। मंगलवार के निर्णय में कहा गया है कि उनके निलंबन की अवधि को जोड़ा जाएगा।

सिंह राशि वालों को आज समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

सिंह राशि वालों को आज समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
टैरो कार्ड व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का राशिफल बताता है, जिसके जरिए जातक आगामी चुनौतियों और लाभ के लिए स्वयं को तैयार करता है। बता दें, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं।

जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। इनके आधार पर व्यक्ति का आज यानी 16 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। टैरो रीडर के मुताबिक आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। आपको कार्ड बता रहे हैं कि आप जल्द किसी मुसीबत से बाहर आने वाले हैं।

यदि एक लंबे समय से कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो आप आज उनसे थोड़ा-थोड़ा बाहर आएंगे। इस दौरान शनि की कृपा आप पर बनी रहेगी। करियर, नौकरी, व्यापार आदि को लेकर चल रही दिक्कतें अब समाप्ति की ओर हैं। आप राहत भरा महसूस करेंगे। आइए अन्य राशि वालों का राशिफल भी जानते हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मंथन

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मंथन
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार की सुबह की बैठक में तय किया कि वे आगामी मानसून सत्र (21 जुलाई से शुरू) में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें पहलगाम आतंकी हमला, बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, देश की सुरक्षा और अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसा शामिल हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 10 जनपथ निवास पर हुई। इसमें पार्टी के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, के सुरेश और मणिकम टैगोर जैसे नेता शामिल हुए। बैठक के बाद प्रमोद तिवारी ने बताया कि पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए और पार्टी प्रधानमंत्री से इस मामले पर जवाब मांगेगी।

उन्होंने कहा कि हमला सुरक्षा की कमी और त्वरित प्रतिक्रिया टीम न होने की वजह से संभव हुआ। कांग्रेस यह सवाल उठाएगी कि जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया (जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कहा गया), तो उसी समय अचानक भारत और पाकिस्तान के संघर्षविराम क्यों हुआ?

बिहार एसआईआर को प्रमोद तिवारी ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और कहा कि इस पर चर्चा जरूर होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का मुद्दा भी उठाएंगे। महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, बेरोज़गारी, महंगाई और अमेरिकी टैरिफ जैसे मुद्दे भी सत्र में शामिल होंगे।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, 8 विधेयक होंगे पेश

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, 8 विधेयक होंगे पेश
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस मानसून सत्र में सरकार आठ नए विधेयक पेश करेगी। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे साफ है कि सरकार की इस उत्तर पूर्वी राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन हटाने की कोई योजना नहीं है। मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। राष्ट्रपति शासन के लिए सरकार को हर छह महीने में संसद की मंजूरी लेनी होती है। फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन की समयसीमा 13 अगस्त है।

ये विधेयक हो सकते हैं संसद में पेश
संसद के आगामी सत्र में सरकार मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025, भारतीय संस्थान प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2025, कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2025, भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष (संरक्षण एवं रखरखाव) विधेयक 2025, खान एवं खान (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 को लोकसभा में पेश और पारित करा सकती है। साथ ही गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक 2024, मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024, भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 और आयकर विधेयक 2025 को भी लोकसभा में पारित किए जाने की उम्मीद है।

संसद के बजट सत्र में कितना काम हुआ?
बता दें कि बीते अप्रैल माह में खत्म हुए संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता लगभग 18 फीसदी रही थी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक राज्यसभा में भी भरपूर कामकाज हुआ और इस सदन की उत्पादकता 119 फीसदी रही। संसद के दोनों सदनों में 16 विधेयक पारित किए गए। इस सत्र के दौरान काफी हंगामा भी हुआ, लेकिन संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद, वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) के एक्सिओम मिशन : 4 की ऐतिहासिक सफलता के बाद पृथ्वी पर सकुशल लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और सम्पूर्ण टीम को बधाई दी है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में 18 दिन रहकर पृथ्वी पर मंगलवार को ही वापस आए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु की यह अद्वितीय उपलब्धि भारत ही नहीं, विश्व के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ तेजी से ‘अंतरिक्ष महाशक्ति’ बनने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री शुक्ला की सकुशल पृथ्वी पर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से गत 25 जून को तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय निजी अंतरिक्ष मिशन के अंतर्गत उड़ान भरी थी। पहली बार भारतीय वायुसेना के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय निजी अंतरिक्ष मिशन में सहभागिता की है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले चुके चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 से 19 जुलाई तक स्पेन प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 से 19 जुलाई तक स्पेन प्रवास पर रहेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 से 19 जुलाई 2025 तक स्पेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश के माध्यम से औद्योगिक विकास और रोजगार सृजनकी दिशा में सतत् रूप से प्रयासरत् है। स्पेन प्रवास के दौरान वे मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और उद्योग, पर्यटन, खेल, संस्कृति तथा फिल्म निर्माण से जुड़े विषयों पर उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दुबई से रवाना होकर देर रात स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचेंगे।

स्पेन प्रवास के प्रथम दिन 16 जुलाई की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत के राजदूत श्री दिनेश के. पटनायक शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वे “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सेशन में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्यटन, औद्योगिक नीति एवं निवेश, आईटी और अधोसंरचना सेक्टर पर प्रेजेन्टेशन होगा।

बिजनेस फोरम की शुरुआत मध्यप्रदेश शासन के सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री इलैयाराजा टी. के स्वागत भाषण से होगी। स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जुआन इग्नासियो एंत्रेकानालेस भी फोरम को संबोधित करेंगे। नेचर बायोफूड्स के सीईओ श्री रोहन ग्रोवर द्वारा अनुभव साझा किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव फोरम में उपस्थिति उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी देंगे। नेटवर्किंग लंच में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन के प्रमुख उद्योगपतियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेल सेक्टर में विख्यात स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन एवं कंसल्टिंग फर्म ‘पॉपुलस’ के प्रजेंटेशन में भाग लेंगे। यह प्रजेंटेशन श्री जोर्ज बेटनकौर द्वारा दिया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बाद में स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष मुलाकात करेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म शूटिंग और सहयोग पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राडो म्यूज़ियम का भ्रमण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन में बसे भारतीय व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और मैड्रिड में आयोजित विशेष रात्रि भोज में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के तीसरे दिन डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत मार्ट को “वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक व्यापार केंद्र भारतीय उत्पादों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों की मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप जैसे बाजारों तक सीधी पहुँच उपलब्ध कराएगा। भारत मार्ट 2026 में परिचालन में आएगा और ‘लोकल से ग्लोबल’ की नीति को नई दिशा देगा।

“भारत मार्ट” भारत और यूएई के बीच व्यापारिक संबंधों का प्रतीक

भारत मार्ट, जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA), दुबई में लगभग 2.7 मिलियन वर्ग फुट में विकसित किया जा रहा एक बहुआयामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा फरवरी 2024 में संयुक्त रूप से रखी गई थी। यह केंद्र डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसमें 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं शामिल होंगी।

यह परियोजना भारतीय एमएसएमई को वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए तैयार की जा रही है, जिससे वे अपनी गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्यात आसानी से कर सकें। भारत मार्ट, वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने वाला एक मजबूत स्तंभ बनेगा।

मध्यप्रदेश से भारत मार्ट तक निर्बाध लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी

बैठक में विशेष रूप से मध्यप्रदेश में डीपी वर्ल्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन–नागदा रूट को भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति का एक निर्णायक माध्यम बताया गया। यह लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी भारत से दुबई तक तेज़, किफायती और सुगम माल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “हमारी सरकार इस यात्रा को केवल व्यापार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य की नींव मान रही है। भारत मार्ट के ज़रिये हमारा प्रदेश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मज़बूत कड़ी बनेगा।”

डीपी वर्ल्ड: भारत और मध्यप्रदेश के लिए संभावनाओं से भरा साझेदार

डीपी वर्ल्ड, दुबई स्थित एक अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदाता है, जो 78 से अधिक देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों और पोर्ट्स का संचालन करता है। प्रति वर्ष 70 मिलियन TEU कंटेनर हैंडल करने वाली यह कंपनी विश्व की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटरों में गिनी जाती है।

‘मालिक’ ने वीकेंड में काटा बवाल

‘मालिक’ ने वीकेंड में काटा बवाल
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ की कमाई में ओपनिंग डे से लेकर वीकेंड के आखिरी दिन तक, हर रोज इजाफा देखने को मिला. आज फिल्म वीकडेज के पहले दिन का टेस्ट यानी मंडे टेस्ट दे रही है.

राजकुमार राव की फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में हॉलीवुड की ‘सुपरमैन’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी फिल्मों से टक्कर ली. फिल्म ने इन फिल्मों के हिंदी वर्जन से ज्यादा कमाई की. अब जानते हैं कि फिल्म आज कैसा कलेक्शन कर रही है.

‘मालिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन भी 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब आज चौथे दिन फिल्म ने 3:30 बजे तक 39 लाख रुपये कमाते हुए टोटल 14.64 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फिलहाल शुरुआती है और इसमें बदलाव हो सकता है.

‘मालिक’ ने निकाला बजट का कितना हिस्सा निकाला?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 54 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म की अभी तक की कमाई इसके बजट का करीब 26 प्रतिशत है यानी फिल्म अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा निकाल चुकी है. फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करनी होगी यानी राजकुमार राव की असली बॉक्स ऑफिस जंग अब शुरू हुई है.

शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, स्टंटमैन एसएम राजू की मौत

शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, स्टंटमैन एसएम राजू की मौत
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई। जाने-माने स्टंट कलाकार एसएम राजू की एक स्टंट करते समय शूटिंग के दौरान ही मौत हो गई। वो फिल्म निर्माता पीए रंजीत की आगामी फिल्म ‘आर्या’ के सेट पर एक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी पलटने का एक स्टंट करते समय एसएम राजू की मौत हो गई। एक्टर विशाल ने अब राजू की मौत पर दुख जताया है।

घटना का वीडियो भी आया सामने
इस भयावह हादसे और उस स्टंट का वीडियो भी सामने आया है, जब एसएम राजू की जान गई। वीडियो में एसएम राजू को कार पलटने का स्टंट करते देखा जा सकता है। रैंप पर आते ही उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हवा में कई बार पलटी और फिर आगे के हिस्से पर जा गिरी। दुर्घटना के कुछ मिनट बाद ही सीन शूट कर रहे क्रू को घटना का एहसास हुआ और वे कार की ओर दौड़े, लेकिन राजू को गंभीर रूप से घायल पाया। चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...