सावन का पहला सोमवार आज,जलाभिषेक विधि और उपाय

सावन का पहला सोमवार आज,जलाभिषेक विधि और उपाय
हर साल की तरह इस बार भी सावन कई शुभ योग के साथ प्रारंभ हो गया है। इस दौरान शिव भक्तों को 4 सोमवार प्राप्त होंगे, जिनमें पहला सावन सोमवार आज यानी 14 जुलाई 2025 को है। इस दिन महादेव की उपासना करने से साधक को तनाव, रोग और कर्ज से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं।

शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने पर क्या मिलता है लाभ
महादेव की पूजा के समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से सभी तरह के रोग दूर होते हैं।
शमी के फूल चढ़ाने से मनचाहा वर पाने की कामना पूरी होती हैं।
हिंदू धर्म में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इससे महादेव की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाना शुभ होता है। इसे अर्पित करने पर साधक को आर्थिक लाभ मिलता है।
आंकड़े के फूल चढ़ाने से सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैं।
सावन में शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर उसे चढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे तनाव में कमी आती है।
शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हैं।
सावन में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने पर संतान सुख मिलता है।
गंगा जल चढ़ाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
जौ चढ़ाना शुभ होता है। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे होते हैं।
शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से कष्टों का निवारण होता है।

कार्य में तरक्की और समाज में मान-सम्मान पाने का उपाय
अगर आप नौकरी, व्यवसाय या अपने पेशे में सफलता और सामाजिक पहचान की कामना रखते हैं, तो सावन सोमवार को पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर और गंगाजल) से शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान मन में अपने लक्ष्यों और प्रार्थनाओं को दोहराते रहें। यह प्रक्रिया न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि यश, मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में उन्नति भी दिलाती है।

सावन सोमवार उपाय
सावन सोमवार का व्रत रखने से अविवाहित कन्याओं का विवाह जल्दी से होता है और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में जो लोग विवाह से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो वे सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए रुद्राक्ष की माला से ऊं श्रीवर प्रदाय श्री नम: मंत्र का पांच माला से जाप करें। वहीं इसके अलावा जल्द विवाह करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में केसर मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय से शिवजी जल्द प्रसन्न रहते हैं और विवाह के योग बनते हैं

अशीम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने,कविंदर गुप्ता होंगे लद्दाख के एलजी

अशीम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने,कविंदर गुप्ता होंगे लद्दाख के एलजी
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसापति अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। नियुक्तियां उनके संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसमें आगे कहा गया कि कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल, राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को काफी खुशी हो रही है।

पीए गणपति राजू
तेलुगू देशम पार्टी से ताल्लुक रखने वाले पीए गणपति राजू गृह 2018 से मामलों की स्थायी समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा वे 27 मई 2014 से 10 मार्च 2018 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (नागरिक उड्डयन) रहे। मई 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1999 से 2004 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री रहे। 1994 से 1999 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में वाणिज्यिक कर, वित्त एवं विधायी मामलों के कैबिनेट मंत्री रहे। 1985 से 1989 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री (कैबिनेट मंत्री) रहे। 1983 से 1985 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में वाणिज्यिक कर मंत्री (कैबिनेट मंत्री) रहे। 1978 से 2014 के बीच वे सात बार आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे।

प्रोफेसर अशीम कुमार घोष
प्रो. अशीम कुमार घोष एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 1944 में हावड़ा में जन्मे घोष ने कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में वे कई वर्षों तक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे। प्रो. घोष 1991 में भाजपा में शामिल हुए। वे 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बंगाल में पार्टी की जमीनी स्तर पर उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 2003 से 2005 तक त्रिपुरा के लिए भाजपा का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया।

अलवर में ERCP के लिए कार्यालय खुला

अलवर में ERCP के लिए कार्यालय खुला
पूर्वी राजस्थान के लोगों को पेयजल संकट से राहत देने वाली बहुप्रतीक्षित पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) अब धरातल पर उतरने को तैयार है। अलवर जिले में इस योजना को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरकार ने इसके लिए जिले में एक अलग कार्यालय स्थापित कर दिया है, जिसमें एक एक्सईएन (XEN) और एक एईएन (AEN) की तैनाती कर दी गई है।
3491 करोड़ रुपए के टेंडर जारी

विभाग की ओर से इस योजना के तहत करीब 3491 करोड़ रुपए के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, अभी संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया जाना बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले एक महीने में काम शुरू होने की संभावना है।

चार साल में पूरा होगा निर्माण, बीस साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी
इस योजना के तहत जिस फर्म को काम सौंपा जाएगा, उसे चार साल में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। साथ ही, 20 साल तक योजना के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उसी फर्म के पास रहेगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना की संरचना दीर्घकालीन और टिकाऊ हो।
अलवर के लिए वरदान साबित होगी योजना

यह परियोजना अलवर जिले के लोगों के लिए एक वरदान मानी जा रही है, क्योंकि जिले के कई हिस्सों में गर्मियों में भीषण जल संकट रहता है। ERCP योजना के पूरी तरह लागू होने के बाद अलवर समेत अन्य प्रभावित जिलों में साल भर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

बिहार चुनाव से पहले मचा सियासी घमासान

बिहार चुनाव से पहले मचा सियासी घमासान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। इस बीच, चंपारण में एक कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के साथ हुई बदसलूकी ने विवाद को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तुषार गांधी को स्थानीय मुखिया द्वारा अपमानित किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।
क्या है पूरा मामला?

चंपारण के एक कार्यक्रम में तुषार गांधी को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने भाषण में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखी टिप्पणी की और महागठबंधन को वोट देने की अपील की। इससे नाराज स्थानीय मुखिया विनय साहू ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा, “आप गांधी के वंशज हैं, आपको शर्म आनी चाहिए। आप सिर्फ नीतीश और मोदी की आलोचना कर रहे हैं। यहां से जाइए।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

वोटर लिस्ट संशोधन पर विवाद
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर पहले से ही तनाव है। विपक्षी दल, विशेष रूप से कांग्रेस और राजद, इसे गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के वोट छीनने की साजिश बता रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के साथ जो धांधली हुई, वैसी ही कोशिश बिहार में हो रही है। हम इसे नहीं होने देंगे।”

विपक्ष ने किया दावा
विपक्ष का दावा है कि SIR के तहत मांगे जा रहे दस्तावेज, जैसे जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के रिकॉर्ड, गरीब और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के पास उपलब्ध नहीं हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे “वोटबंदी” और “चुपके से एनआरसी लागू करने की कोशिश” करार दिया है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी है और इसका उद्देश्य फर्जी वोटरों को हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध करना है।

सुप्रीम कोर्ट में मामला
वोटर लिस्ट विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसे रोकने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई को सुनवाई के दौरान आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों को मान्य करने का सुझाव दिया, लेकिन प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने चुनाव आयोग से इसकी वैधता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

तुषार गांधी की प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो में तुषार गांधी को यह कहते सुना गया कि वह ठीक से पेश आने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन मुखिया ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। घटना के बाद तुषार गांधी ने कहा, “यह लोकतंत्र का अपमान है। अगर महात्मा गांधी के वंशज के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम लोगों की आवाज का क्या होगा?”

भोपाल, उज्जैन समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, उज्जैन समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। अलग-अलग स्थानों पर बनी अन्य मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रुक-रुककर भी वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में 52, श्योपुर में 31, खरगोन में 15, टीकमगढ़ में 13, पचमढ़ी में 11, शिवपुरी एवं मंडला में सात, रतलाम में छह, रायसेन एवं ग्वालियर में पांच, दतिया एवं नर्मदापुरम में चार, सागर में तीन, दमोह में दो, बैतूल, उज्जैन, छिंदवाड़ा एवं जबलपुर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।
कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि मानसून द्रोणिका वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर, बांदा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अंजली पवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अंजली पवार को छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों सहित प्रदेश के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन विकास की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री उज्जैन में समर्पण कावड़ यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री उज्जैन में समर्पण कावड़ यात्रा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अनुकूल व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध में निर्देश जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को उज्जैन त्रिवेणी शनिमंदिर से कावड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कावड़ का पूजन कर कावड़ उठाई और अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर संत श्री उत्तम स्वामी के साथ पैदल चलकर कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी त्यौहार उत्साह के साथ मनाने की परम्परा राज्य सरकार ने शुरू की है। ईश्वर और संतजन के आशीर्वाद से उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियाँ तेजी से की जा रही है। हम इस सोच के साथ सभी तैयारियां कर रहे है कि वर्ष-2028 के बाद यदि प्रतिवर्ष सिंहस्थ जैसे आयोजन हों तो किसी प्रकार की समस्या न आये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन में संतों के लिये आश्रम और अन्य व्यवस्थाओं को जुटाने के लिये “सिंहस्थ धार्मिक सिटी” का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में उज्जैन आने वाले श्रृद्धालुओं के लिये सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
कवर्धा जिले के आगरपानी के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दु:खद निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।
घायलों के समुचित इलाज एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं।

राधिका मर्डर केस में आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड

राधिका मर्डर केस में आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड
गुरुग्राम के सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे। मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते बृहस्पतिवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। गोली लगने के बाद राधिका का चाचा कुलदीप और चचेरा भाई उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

टेनिस खिलाड़ी को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सेक्टर-56 थाने के प्रभारी, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमें घटनास्थल पहुंची। जिस घर में गोली मारी गई थी, पुलिस ने वहां पर साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका ने टेनिस खेल में कई पदक भी जीते हैं। कुछ माह पहले कंधे में चोट लगने के कारण राधिका ने टेनिस खेलना छोड़ दिया था। इसके बाद राधिका ने वजीराबाद गांव में बच्चों को टेनिस सिखाने के लिए अकादमी शुरू की थी, लेकिन राधिका के पिता दीपक इस अकादमी को खोलने के खिलाफ थे।

बेटी की कमाई खाने की बात पर थी नाराजगी
अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं। इस बात को लेकर पिता दीपक काफी परेशान रहता था। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने पर पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी राधिका की पीठ में तीन गोली मार दी।

आठ महिला नक्सली समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

आठ महिला नक्सली समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर नारायणपुर में आज फिर से 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में 14 पुरुष और आठ महिला नक्सली शामिल हैं। साथ ही एक दंपति ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कुतुल एरिया कमेटी के अलावा आमदाई एरिया कमेटी में सक्रिय रहने वाले नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर आत्म समर्पण करने का फैसला लिया।

इन समर्पण करने वालों में 8 महिला नक्सली भी शामिल है, वही नक्सलियों की टीम में शामिल एरिया कमांडर सुखलाल जिसपर 8 लाख का इनाम था, उसने भी अपनी पत्नी के साथ सरेंडर कर दिया, इन सभी आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के ऊपर 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मप्र ग्रोथ कॉनक्लेव में जुटे देशभर के उद्योगपति, सीएम देंगे करोड़ों की सौगातें
इंदौर में मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉनक्लेव 2025 का आयोजन हुआ। इसमें देशभर के एक हजार से अधिक उद्योगपति इंदौर आए हैं। सीएम मोहन यादव इसमें करोड़ों रुपए की उद्योग स्कीमों की शुरुआत करेंगे।

इसके अंतर्गत सुबह “शहरी उत्कृष्टता के लिए आधुनिक तकनीक विषय” ( Integrating technology for urban excellence) विषय पर सत्र का आयोजन हुआ जिसमें शहरी विकास में आधुनिक तकनीकों जैसे एआई, आईओटी, क्वांटम तकनीकों के प्रयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।

सत्र में विनय ठाकुर, स्पेशल डायरेक्टर जनरल BISAG N ने बताया कि भूमिका सत्र में शहरी क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसंरचना के विकास के लिए आधुनिक तकनीक के एकीकरण से नागरिकों के पक्ष में उपयोग किया जाए जिसमें परिवहन सुविधा, स्मार्ट पुलिसिंग, जिओ टैगिंग कर रेरा नियामकों की मॉनिटरिंग, एआई टूल का मैनेजमेंट के संबंध में बताया गया।

सत्र में आर के मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर , NICSI ने बताया कि आधुनिक तकनीक के समायोजन के लिए भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत NICSI के द्वारा शहरी विकास के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

कमलाकन्नन थीरुवादी, रीजनल एग्जीक्यूटिव, दक्षिण एशिया बेंटली सिस्टम, ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में ग्रोथ कॉनक्लेव का आयोजन होना सुखद हैं। उन्होंने कहा कि शहरी अवसंरचना में आधुनिक तकनीक के समायोजन में डिजिटल ट्विन जिसमें रियल टाइम में डेटा का उपयोग करके उसके व्यवहार के अनुकरण के आधार पर एनालिसस कर कार्ययोजना बनाया जाना आवश्यक हैं। जिससे कई समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध डाटा का प्रयोग कर रियल टाइम एनालिसिस कर समग्र रूप से समाधान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में कई संगठन ऐसे है जो रियल टाइम डाटा का उपयोग कर प्रबंधक का कार्य कर रहे है।जो भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होंगे।

आशीष प्रधान, सीटीओ क्विक हिल ने बताया कि टेक्नोलॉजी के प्रयोग के साथ साथ आवश्यक है कि भविष्य के संभावनाओं और साइबर सिक्योरिटी को ध्यान रखते हुए ऐसा मजबूत गवर्नेंस मॉडल विकसित किया जाए जिससे नागरिकों के डाटा एवं जानकारियों को सुरक्षित किया जा सके और साइबर युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी सुरक्षित रूप से कार्य कर सकें।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...