यूपी-दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के तेज झटके

यूपी-दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के तेज झटके
गुरुवार सुबह 9.04 बजे धरती तेजी से हिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए।

झज्जर में दो बार लगे भूकंप के झटके
झज्जर में दो मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 10 मिनट पर हल्का झटका महसूस किया गया। अचानक भूकंप का झटका लगने से लोग भयभीत हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।

झज्जर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सुबह अचानक बिस्तर हिलने लगा, और दो मिनट बाद फिर से हल्का झटका लगा। हम डर के मारे बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे ECI – सुप्रीम कोर्ट

आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे ECI – सुप्रीम कोर्ट
बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिए कि वह पुनरीक्षण के जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड को शामिल करने पर विचार करे। साथ ही तीन मुद्दों पर जवाब दाखिल करे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 जुलाई तक टाल दी। साथ ही चुनाव आयोग को 21 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

इससे पहले जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान मतदाता सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेजों से आधार कार्ड को बाहर रखने पर चुनाव आयोग ने कहा कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि आप मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में नागरिकता के मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं? यह गृह मंत्रालय का अधिकार क्षेत्र है। अगर आपको पुनरीक्षण के जरिये नागरिकता की जांच करनी थी तो आपको यह पहले करना चाहिए था। इसमें अब बहुत देर हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परेशानी पुनरीक्षण प्रक्रिया से नहीं है। बल्कि दिक्कत इसके लिए चुने गए समय से है।

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि इस गहन प्रक्रिया में कुछ भी गलत नहीं है ताकि गैर-नागरिक मतदाता सूची में न रहें, लेकिन यह इस चुनाव से पहले होना चाहिए। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि एक बार मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया जाए और अधिसूचित कर दिया जाए और उसके बाद चुनाव हों तो कोई भी अदालत उसमें हाथ नहीं डालेगी।

पुनरीक्षण को बिहार चुनाव से क्यों जोड़ रहे: सुप्रीम कोर्ट
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि आप इस प्रक्रिया को नवंबर में होने वाले चुनाव से क्यों जोड़ रहे हैं? यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो पूरे देश के चुनाव से स्वतंत्र हो सकती है। इस पर चुनाव आयोग के वकील ने कहा कि प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी को भी मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव में 3 पर कांग्रेस तो 6 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव में 3 पर कांग्रेस तो 6 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते
मध्य प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए उपचुनाव में 3 पर कांग्रेस और 6 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। पन्ना जिले के ककहरी में भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल आदिवासी निर्विरोध जीते, उनके सामने कोई दूसरा प्रत्याशी खड़ा नही हुआ था।

मंडला के बिछिया में वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस प्रत्याशी जानकी बाई धुर्वे ने पार्षद पर पर जीत हासिल की। शहडोल जिले के खांड में वार्ड क्रमांक 8 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी ने जीत हासिल की। इंदौर के सांवेर में वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस की प्रत्याशी हसीना की जीत हुई।

इधर खरगोन के भीकनगांव के वार्ड नंबर 5 में भाजपा की कमलेश कौशल, सिवनी के वार्ड नंबर 11 में भाजपा की निधि, छिंदवाड़ा के न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भाजपा क निकिता बरखे, भोपाल में बैरसिया के वार्ड 7 में भाजपा की शाइस्ता सुल्तान और इंदौर के गौतमपुरा के वार्ड 15 में भाजपा के शंकलाल ने जीत दर्ज की।

ट्रंप सरकार के बजट में कटौती से NASA में कई लोगो नौकरी पर संकट

ट्रंप सरकार के बजट में कटौती से NASA में कई लोगो नौकरी पर संकट
ट्रम्प प्रशासन ने NASA (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के 2,145 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बनाई है। यह कदम संघीय कार्यबल में व्यापक कटौती और सरकारी खर्चों को कम करने की दिशा में उठाया गया है।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का दिया उपाय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के 18,000 कर्मचारियों वाले कार्यबल में इस छंटनी से भारी उथल-पुथल मच सकती है। इनमें से 1,818 कर्मचारी विज्ञान या मानव अंतरिक्ष उड़ान से संबंधित मिशन क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जबकि अन्य कर्मचारी आईटी जैसे मिशन सपोर्ट रोल्स में हैं। प्रशासन ने इस कटौती को अंजाम देने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, बायआउट्स, और स्थगित इस्तीफों जैसे उपायों का सहारा लिया है।

दूसरी कंपनियों में भी छटनी के आसार
इस कदम का प्रस्ताव ट्रम्प प्रशासन द्वारा फरवरी में जारी एक कार्यकारी आदेश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संघीय नौकरशाही को कम करना और कुछ सरकारी कार्यक्रमों को समाप्त करना है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस योजना को मंजूरी दी है, जिससे नासा सहित अन्य संघीय एजेंसियों में बड़े पैमाने पर छंटनी का रास्ता साफ हो गया है।

बजट कटौती का रिजल्ट
हालांकि, इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। श्रमिक संघों और गैर-लाभकारी संगठनों ने चिंता जताई है कि इससे महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और हजारों कर्मचारियों की आजीविका खतरे में पड़ सकती है। नासा ने अपने कर्मचारियों से 25 जुलाई तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या इस्तीफे के लिए निर्णय लेने को कहा है, जो बजट कटौती के दबाव का परिणाम है।

ट्रम्प प्रशासन की रणनीति का हिस्सा
यह कदम ट्रम्प प्रशासन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें सरकारी दक्षता बढ़ाने और अनावश्यक खर्चों को कम करने का दावा किया गया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि नासा जैसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संगठन में इस तरह की कटौती से अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रगति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़

सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़
धार्मिक नगरी में सावन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है। गुरुवार से एक माह तक मंदिरों पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे। चंबल नदी किनारे स्थित केशव मंदिर पर श्रद्धालु भगवान के सावन झूलों की झांकी के दर्शन करेंगे। शिव भक्त सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर एक माह तक भगवान पर जलाभिषेक कर बिल्वपत्रों के साथ भक्ति में लीन रहेंगे।

शिव मंदिरों पर रामायण पाठ किए जाएंगे। धार्मिक नगरी में जबूद्वीप, जबूमार्गेश्वर, राजराजेश्वर, शिव वाटिका, रामेश्वर महादेव, मात्रा स्थित सेतूबंध रामेश्वर, माधोराजपुरा के पास स्वेत वाहन महादेव, पंचायत समिति के सामने विश्वनाथ महादेव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावन शिव मंदिरों पर झांकियां सजाई जाएगी। कई स्थानों पर सावन में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी।

भारत में धूम मचाने के लिए तैयार Musk की कंपनी, Starlink को स्पेस रेगुलेटर से मिली मंजूरी

भारत में धूम मचाने के लिए तैयार Musk की कंपनी, Starlink को स्पेस रेगुलेटर से मिली मंजूरी
एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) को भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट (Internet) सर्विस शुरू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) से बुधवार को मंजूरी मिल गई है। इन-स्पेस की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑथराइजेशन लिस्ट के अनुसार, इस मंजूरी के साथ स्टारलिंक के लिए भारत में कमर्शियल सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की अंतिम नियामक बाधा दूर हो गई है।
स्पेक्ट्रम और इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी

मंजूरी के बाद स्टारलिंक को अब सरकार से स्पेक्ट्रम आवंटन प्राप्त करना होगा और अपनी सेवाओं के लिए जमीनी इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना होगा। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सुरक्षा अनुपालन के लिए स्टारलिंक को ट्रायल स्पेक्ट्रम प्रदान करने की तैयारी कर ली है। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर कंपनी कुछ महीनों के भीतर भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस शुरू कर सकती है।

वीसैट प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी
स्टारलिंक ने भारत में वीसैट (वेरी स्मॉल अपर्चर टर्मिनल) सेवा प्रदाताओं के साथ पहले ही व्यावसायिक समझौते कर लिए हैं। वीसैट प्रोवाइडर्स उन क्षेत्रों में उपग्रह-आधारित इंटरनेट और संचार समाधान प्रदान करते हैं, जहां स्थलीय कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है। यह साझेदारी स्टारलिंक को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी।

केंद्रीय मंत्री का बयान
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्टारलिंक की भारत में सेवा शुरू करने के लिए सभी आवश्यक जांच पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्पेस रेगुलेटर से आवश्यक नियामक और लाइसेंसिंग मंजूरी मिलने के बाद कंपनी जब चाहे अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। इन-स्पेस ने मंजूरी से पहले स्टारलिंक को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) भी जारी किया था।

स्टारलिंक का नेटवर्क
स्टारलिंक पृथ्वी की निचली कक्षा में 6,750 से अधिक सैटेलाइट्स के नेटवर्क के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क है। कंपनी वर्तमान में मंगोलिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, जॉर्डन, यमन, अजरबैजान और श्रीलंका जैसे कई देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। भारत में स्टारलिंक की एंट्री से देश के डिजिटल कनेक्टिविटी परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां इंटरनेट पहुंच अभी भी एक चुनौती है।

डिजिटल इंडिया को मजबूती
स्टारलिंक की भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी का अंतर कम होने की संभावना है। कंपनी की उन्नत तकनीक और वैश्विक अनुभव भारत के डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगले कुछ महीनों में स्पेक्ट्रम आवंटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के बाद स्टारलिंक की सेवाएं भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ग्रांड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस” मिलने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई देकर उनका अभिनंदन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्मान से सभी भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विश्व कल्याण, शांति एवं सद्भाव के प्रति अप्रतिम योगदान से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

प्रदेश की लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश की लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाडली बहनों के खाते में 12 जुलाई को राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले माह आने वाले रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहना योजना के तहत वर्तमान में दी जा रही मासिक आर्थिक सहायता राशि के अतिरिक्त 250 रूपए की विशेष सहायता राशि भी अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के एक नवाचार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी अपना लिया है। मध्यप्रदेश की तरह जेएनयू दिल्ली में भी कुलपति अब कुलगुरु के नाम से जाने जाएंगे। जेएनयू ने मध्यप्रदेश से प्रेरणा लेकर यह कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को है। इस दिन प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालय में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री भी प्रमुखता से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, गुरुजन एवं साधु संतों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल शहर में (कमला नेहरू स्कूल) सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीआरटीएस हटाने से बड़े ही सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि बीआरटीएस हटाने से हादसों में 51 प्रतिशत और हादसों की वजह से मृत्यु में 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। यह मध्यप्रदेश सरकार के जनहित में लिए गए निर्णयों के सुचारू क्रियान्वयन का सुखद परिणाम है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनवरी 2024 में बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया था।

निषादराज सम्मेलन होंगे 12 जुलाई को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में कार्यरत सभी व्यक्तियों के समग्र कल्याण एवं सम्मान के लिए निषादराज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निषादराज जयंती 10 जुलाई को है, परंतु प्रदेश में समन्वित रूप से 12 जुलाई को निषादराज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में मत्स्य पालन क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की पारिश्रमिक दरों में वृद्धि, बोनस वितरण, उनके विश्राम के लिए जलाशयों के किनारे प्लेटफॉर्म्स की स्थापना के संबंध में प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में करीब 5 करोड़ की लागत से आधुनिक केवट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

विधानसभावार बनवायें विज़न डाक्यूमेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रीगण से कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के विजन 2023 के संदर्भ में अपने-अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण करें और शेष रह गयीं विधानसभा से विज़न डाक्यूमेंट तैयार करने संबंधी कार्यों को अगले 10 दिन में पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विकास से संबंधित कार्यों को बजट में शामिल करायें और इनके क्रियान्वयन के लिए भी समुचित कार्रवाई करें।

लुधियाना के उद्योगपति भी जुड़ना चाहते हैं मध्यप्रदेश से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत 7 जुलाई को पंजाब के लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ हुए संवाद के अनुभव साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर वहां बड़े उद्योगपतियों से चर्चा हुई। इन्टरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने बड़ी आत्मीयता और सक्रियता से भाग लिया। उन्होंने बताया कि लुधियाना सत्र में सरकार को 15606 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस निवेश के धरातल पर आने से मध्यप्रदेश में लगभग 20275 से अधिक नये रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के सभी उद्योगपति मध्यप्रदेश से आत्मीयता से जुड़ना चाहते हैं।

13 से 19 जुलाई के दौरान होगी दुबई और स्पेन यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल 13 से 19 जुलाई के दौरान दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल व्यावसायिक बैठकों और विभिन्न कंपनियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी करेगा। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों में निवेश प्राप्त करना, प्रौद्योगिकी के पारस्परिक हस्तांतरण और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहुंच बनाना, रोजगार के नए अवसर सृजित करने एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में और अधिक इजाफा करना है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में वैश्विक निवेश की संभावनाएं तलाशने की दिशा में यह प्रवास एक बड़ा कदम साबित होगा।

समय पर हो जाति प्रमाण-पत्र प्रदाय की समुचित व्यवस्था
मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उनकी सहदृयता के लिए पौधा भेंटकर स्वागत-सम्मान किया। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण-पत्र में आंशिक त्रुटि होने के कारण गत दिवस एमपीपीएससी से चयनित दो अभ्यार्थियों की जॉइनिंग में परेशानी आ रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से संबंधित जिला कलेक्टर को निर्देशित किये जाने पर उन दोनों अभ्यर्थियों को समय पर जाति प्रमाण-पत्र मिल गया और अब उन्होंने अपने नए पद पर ज्वाइन कर लिया है। इस प्रसंग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे सभी जरूरतमंदों को जाति प्रमाण-पत्र की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था करें। सिर्फ जाति प्रमाण-पत्र के अभाव या इसमें आंशिक त्रुटि के कारण किसी को भी परेशान न होना पड़े।

ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री अपने 5 देशों के 8 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राजील के रीयो-डी-जेनारियो में आयोजित बिक्स के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान ब्राजील की राजधानी से पीएम मोदी ने आंतकवाद के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत और ब्राजील का रुख एक जैसा है। दोनों ही देश आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और जीरो डबल स्टैंडर्ड्स की नीति को फॉलो करते हैं।

अपने दौर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मिले। दोनों की ओर से इस साझा बयान जारी किया गया है। जिसके अनुसार, ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारा दृष्टिकोण समान है। शून्य सहिष्णुता (Zero Tolenece) और शून्य दोहरा मापदंड (Zero Double Standards)। दोनों देशों का मानना है कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले में नवस्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले में नवस्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में नवस्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें सादर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने तिब्बती सहकारी समिति की मांग पर मैनपाट स्थित सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा प्राचीन बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...