जिंदगी में चमत्कारी बदलाव चाहते हैं, तो सावन माह में करें इन मंत्रों का जाप

जिंदगी में चमत्कारी बदलाव चाहते हैं, तो सावन माह में करें इन मंत्रों का जाप
सावन माह में भक्ति भाव से भगवान शंकर की उपासना की जाए, तो वे हर मुराद पूरी करते हैं। शिवजी के बारे में कहा जाता है कि वे एक लौटा जल में प्रसन्न होने वाले भगवान हैं। सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही दुध, शहर, आदि चीजों से अभिषेक करना का भी महत्व है। वहीं जो लोग मंदिर नहीं जा सकते हैं, वो घर में भी शिवजी की उपासना कर सकते हैं।

शिव पुराण में निहित है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही मृत्यु के बाद साधक को शिव लोक में स्थान मिलता है। अतः साधक सावन महीने में प्रतिदिन श्रद्धा भाव से भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन माह में भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें।

शिव मंत्र (Shiv Mantra)
1. सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
3. नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।
4. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
5. ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा, जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश

राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा, जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश
राजस्थान के चुरू जिले के भनोदा गांव के पास बुधवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हो गया है, जहां वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह घटना रतनगढ़ क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और इमरजेंसी सर्विस को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी। प्लेन क्रैश की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

नोएडा में चार मंजिला इमारत में भीषण आग

नोएडा में चार मंजिला इमारत में भीषण आग
नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 87 के नया गांव गली नंबर-1 में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे भवन में धुआं भर गया और करीब 100 लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ने को मजबूर हो गए।

6 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मंगलवार रात 11:24 बजे दमकल विभाग को मिली। मौके की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फायर स्टेशन के साथ-साथ आस-पास के फायर स्टेशनों से कुल 6 दमकल गाड़ियों को तत्काल रवाना किया गया। इसके अलावा एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी मौके पर भेजा गया।

एलपीजी सिलेंडर से लगी आग
बताया जा रहा है कि इमारत के पहले तल पर रखे घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण यह आग लगी। गैस रिसाव के बाद अचानक धमाका हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक धुआं फैल गया।

सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की और साथ ही पुलिस व फायर सर्विस यूनिट के सहयोग से भवन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी लोगों को सीढ़ी और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए इमारत से नीचे लाया गया। इस भीषण अग्निकांड में गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी 100 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। हालांकि कुछ लोगों को दम घुटने की शिकायत के बाद प्राथमिक उपचार भी दिया गया है।

समिक भट्टाचार्य जो बने पश्चिम बंगाल BJP के नए अध्यक्ष

समिक भट्टाचार्य जो बने पश्चिम बंगाल BJP के नए अध्यक्ष
राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष बनाए जाने के अगले ही दिन कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित पार्टी मुख्यालय में बदलाव दिखने लगा। नेताओं की तस्वीरों वाले होर्डिंग हटाए गए, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल की पृष्ठभूमि में अब सिर्फ कमल का चिन्ह नजर आने लगा। विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में यह बदलाव केवल दिखावटी नहीं, बल्कि पार्टी की रणनीतिक दिशा में बदलाव का संकेत है।
समिक भट्टाचार्य की रणनीति में बदलाव

भट्टाचार्य ने अपने पहले दो भाषणों में मुस्लिम समुदाय और वामपंथी मतदाताओं के एक वर्ग को साधने की कोशिश की, राज्य इकाई में गुटों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया और बंगाल के देवी-देवताओं का उल्लेख कर सांस्कृतिक भावनाओं को जोड़ने का प्रयास किया। RSS पृष्ठभूमि और अटल बिहारी वाजपेयी के उदार हिंदुत्व मॉडल के करीब माने जाने वाले भट्टाचार्य के सामने राज्य में संगठनात्मक गुटबाजी, कमजोर जमीनी उपस्थिति और लगातार TMC से चुनाव हारने जैसी बड़ी चुनौतियां हैं।

मुस्लिम समुदाय पर संतुलित रुख
जब बंगाल BJP हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण में लगी है, तब भट्टाचार्य ने मुस्लिम समुदाय के प्रति संतुलन दिखाने की कोशिश की। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, BJP की लड़ाई मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। जो लोग हाथ में पत्थर लेकर खड़े हैं, BJP उनके हाथ में किताब देना चाहती है। हम ऐसा बंगाल चाहते हैं जहां मुहर्रम और दुर्गा पूजा विसर्जन की प्रक्रिया बिना दंगे के साथ-साथ निकले।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा के 90% पीड़ित मुस्लिम हैं, और उनके परिवार CBI जांच चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि BJP बिना अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन के भी सरकार बना सकती है, और असम का उदाहरण दिया।

लेफ्ट वोटरों को संकेत
भट्टाचार्य ने TMC विरोधी वामपंथी मतदाताओं को संकेत देने की कोशिश करते हुए कहा कि जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विभाजन के दौरान बंगाल की पहचान बनाए रखने में ज्योति बसु का भी सहयोग लिया था। हालांकि, CPI(M) के नेता मोहम्मद सलीम ने इसे खारिज करते हुए इसे लोगों को भ्रमित करने की कोशिश बताया।

सांस्कृतिक बदलाव की कोशिश
BJP पर पहले जय श्रीराम पर ज्यादा फोकस और बंगाल के देवी-देवताओं की अनदेखी का आरोप लगता रहा। भट्टाचार्य की नियुक्ति के बाद पहले कार्यक्रम में मां काली की तस्वीर को माला पहनाई गई, ताकि सांस्कृतिक जुड़ाव दिखाया जा सके। TMC ने मोदी और मां काली की तस्वीर साथ लगाने पर BJP को पाखंड और अपमान कहकर निशाना बनाया।

गुटबाजी सबसे बड़ी चुनौती
BJP की बंगाल इकाई में सुवेंदु अधिकारी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के गुट बने हुए हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा, LOP (सुवेंदु) न केवल BJP कार्यकर्ताओं के दिल में रहते हैं बल्कि TMC भी दिन-रात उनका नाम लेती रहती है। दिलीप घोष को लेकर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं और “कहीं नहीं जा रहे, उन्हें उचित स्थान पर इस्तेमाल किया जाएगा।

टोकन खरीद मेट्रो में सफर करते नजर आए पूर्व CM मनोहर लाल

टोकन खरीद मेट्रो में सफर करते नजर आए पूर्व CM मनोहर लाल
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर आम आदमी की तरह यात्रियों के बीच समय बिताया। उन्होंने धौला कुआं से यशोभूमि द्वारका तक का सफर टोकन खरीदकर किया और इस दौरान यात्रियों से मेट्रो सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

सादगी से किया सफर
केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के बीच मनोहर लाल का यह कदम जनता के बीच उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ टोकन काउंटर से टिकट खरीदा और मेट्रो में सवार होकर यशोभूमि में आयोजित मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मेट्रो की सुविधाओं, समयबद्धता और अन्य सेवाओं के बारे में बातचीत की।

सेवाओं की जांच का बेहतरीन तरीका
मनोहर लाल खट्टर ने इस सफर के बाद मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां शहरी विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली मेट्रो, जो रोजाना लाखों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख साधन है, के संचालन और सुधार के लिए ऐसे फीडबैक महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यह पहल न केवल मेट्रो सेवाओं की गुणवत्ता जांचने का एक तरीका है।

पूर्व CM मनोहर लाल का राजनीतिक सफर
मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शुरू होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा। 1977 में RSS के प्रचारक बने और 1994 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए, जहां उन्होंने हरियाणा में संगठन महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2014 में करनाल से पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर वे हरियाणा के पहले गैर-जाट मुख्यमंत्री बने, और BJP को पूर्ण बहुमत दिलाया। 2019 में गठबंधन सरकार में भी मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार विरोधी उपायों पर जोर रहा, हालांकि जाट आरक्षण आंदोलन और कुछ बयानों पर विवाद भी हुए।

लॉर्ड्स में इन 10 बल्लेबाजों समेत इस भारतीय गेंदबाज ने जड़ा है शतक

लॉर्ड्स में इन 10 बल्लेबाजों समेत इस भारतीय गेंदबाज ने जड़ा है शतक
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्‍का कहा जाता है। इसलिए टेस्ट शतक बनाना या लॉर्ड्स के स्‍कोर बोर्ड पर पांच विकेट लेकर अपना नाम दर्ज कराना हमेशा खास होता है। किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए लॉर्ड्स में टेस्ट शतक बनाना एक दुर्लभ उपलब्धि है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में यहां सीम मूवमेंट भी काफी होता है। सबसे पहले यहां 1952 में वीनू मांकड़ ने 184 रनों की विशाल पारी खेलते हुए शतकों की नींव रखी थी। इसके बाद सौरव गांगुली से लेकर केएल राहुल तक कुल 10 खिलाड़ी लॉर्ड्स में शतक जड़ चुके हैं। सबसे खास बात ये है कि यहां भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर भी सेंचुरी बना चुके हैं। जबकि विराट-रोहित और सचिन जैसे दिग्‍गजों के नाम कोई शतक नहीं है।

लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
वीनू मांकड़ (1952)
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज वीनू मांकड़ हैं। 1952 में दूसरी पारी में उन्‍होंने 184 रनों की शानदार पारी इस प्रतिष्ठित मैदान पर किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। हालांकि मैच ड्रॉ रहा।

गुंडप्पा विश्वनाथ (1979)
जीआर विश्वनाथ ने 1979 में 113 रन बनाए और भारत को मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में मदद की।

दिलीप वेंगसरकर (1979, 1982, 1986)
दिलीप वेंगसरकर ने चार मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया और उनका औसत 72.57 का रहा। उनका पहला शतक 1979 में आया, जब उन्होंने टेस्ट ड्रॉ कराने में मदद की। 1982 में अपने दूसरे दौरे पर वेंगसरकर ने 157 रनों की पारी खेली, हालांकि टीम हार गई। फिर 1986 में उन्होंने इतिहास रच दिया, जब उनके नाबाद 126 रनों की बदौलत भारत ने लॉर्ड्स में पहली जीत दर्ज की।

रवि शास्त्री (1990)
रवि शास्त्री ने 1990 में धैर्यपूर्वक शतक बनाकर भारत की अगुवाई की। उनके शतक के बावजूद भारत 247 रनों से हार से बच नहीं सका।

मोहम्मद अज़हरुद्दीन (1990)
भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने 1990 में 121 रनों की पारी खेली और भारत ने इंग्लैंड के 653 रनों के विशाल स्कोर का सामना करते हुए 454 रन बनाए। हालांकि, ग्राहम गूच के उसी मैच में दो शतक के चलते भारत 247 रनों से हार गया।

सौरव गांगुली (1996)
सौरव गांगुली ने 1996 में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी शुरुआत की। हालांकि मैच ड्रॉ रहा।

अजीत अगरकर (2002)
भारतीय शतकवीरों की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम अजीत अगरकर का है। वर्तमान मुख्य चयनकर्ता लॉर्ड्स में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हैं। हालांकि भारत मैच हार गया, लेकिन अगरकर ने अकेले दम पर संघर्ष किया और मैथ्यू होगार्ड पर हावी होकर नाबाद 109 रन बनाए।

राहुल द्रविड़ (2011)
‘द वॉल’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने 2011 में नाबाद 103 रनों की पारी खेलकर ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि उस मैच में भारत को 196 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अजिंक्य रहाणे (2014)
लॉर्ड्स में भारत की दूसरी जीत में अजिंक्य रहाणे ने अहम भूमिका निभाई थी। 2014 में उनके 103 रनों की बदौलत भारत ने बादलों से घिरे हालात में इंग्लैंड को 95 रनों से हराया था।

केएल राहुल (2021)
केएल राहुल 2021 में पहली पारी में 129 रनों की शानदार पारी के साथ इस विशिष्ट क्लब में शामिल हुए। उनके शानदार स्ट्रोकप्ले ने भारत की जीत की नींव रखी और लॉर्ड्स में शतक बनाने वाले वे केवल तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए।

धोखाधड़ी के मामले में 25 साल से फरार मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका में किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में 25 साल से फरार मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका में किया गिरफ्तार
पैसों की धोखाधड़ी के मामले में भारत (India) की एक महिला 25 साल पहले देश छोड़कर अमेरिका (United States Of America) भाग गई थी। इतने लंबे समय से वह फरार चल रही थी, लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हम बात कर रहे हैं मोनिका कपूर (Monika Kapoor) की, जो धोखाधड़ी के मामले में 25 साल से फरार चल थी थी, लेकिन अब उसे भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया है।

मोनिका को लाया जा रहा भारत
सीबीआई, मोनिका को भारत लाने वाली है और अमेरिका से उसे लेकर भारत के लिए रवाना हो चुकी है। बुधवार देर रात या गुरुवार को तड़के सुबह अमेरिकन एयरलाइन्स के विमान की भारत में लैंडिंग होगी।

क्या है पूरा मामला?
मोनिका 2.36 करोड़ मूल्य के ड्यूटी फ्री सोने के इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिज़नेस में धोखाधड़ी मामले की आरोपी है। मोनिका 1999 में अमेरिका चली गई थी, जहाँ उसने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ज्वैलरी बिज़नेस के लिए फर्जी दस्तावेज़ बनाए। इन दस्तावेज़ों का कथित तौर पर भारत सरकार से ड्यूटी फ्री कच्चे माल के इम्पोर्ट के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 2002 में इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था और 2006 में मोनिका पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन मोनिका इससे बचती रही। हालांकि अब सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे भारत लाया जा रहा है, जहाँ उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अमेरिकी अदालत ने प्रत्यर्पण को दी मंज़ूरी
न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के संयुक्त राज्य जिला अदालत ने मोनिका के प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत मोनिका के प्रत्यर्पण को ग्रीन सिग्नल दिया गया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने भी मोनिका के खिलाफ गिरफ्तारी के वॉरंट को ग्रीन सिग्नल दिया था।

गुजरात में बड़ा हादसा, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढहा

गुजरात में बड़ा हादसा, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढहा
गुजरात के वडोदरा और आणंद जिले को जोड़ने वाला गंभीरा पुल आज 9 जुलाई की सुबह अचानक ढह गया, जिसके कारण कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

हादसे का विवरण
घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब मध्य गुजरात और सौराष्ट्र को जोड़ने वाला यह पुराना पुल अचानक बीच से टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर उस समय कई वाहन गुजर रहे थे, जिनमें दो ट्रक, एक टैंकर और एक वैन शामिल थे। इनमें से चार वाहन नदी में जा गिरे। एक टैंकर पुल के टूटे हिस्से पर लटक गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

बचाव कार्य और स्थिति
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अब तक तीन लोगों को नदी से सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव कार्य जोरों पर है, और स्थानीय लोग भी इसमें सहायता कर रहे हैं।

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वार

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा, “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है। क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं?”
बिहार बंद और विरोध प्रदर्शन

वोटर लिस्ट संशोधन के विरोध में विपक्षी महागठबंधन ने 9 जुलाई को ‘बिहार बंद’ का ऐलान किया, जिसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन देखे गए। पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सड़क जाम की और नारेबाजी की। एक कार्यकर्ता ने कहा, “जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती, हम विरोध जारी रखेंगे। सत्ताधारी दल जनता को भ्रमित कर रहा है।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से गरीब और वंचित वर्गों के मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे उनकी पेंशन और राशन जैसी सुविधाएं भी छिन सकती हैं।

‘वोटबंदी’ और दस्तावेजों का मुद्दा
तेजस्वी ने मतदाता सूची संशोधन को ‘वोटबंदी’ करार देते हुए कहा कि आधार कार्ड और मनरेगा कार्ड जैसे दस्तावेजों को मान्य नहीं किया जा रहा, जिससे लाखों बिहारियों, खासकर प्रवासी मजदूरों, को वोट देने से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया, “बिहार के वे लाखों मजदूर जो गुजरात, दिल्ली, पंजाब में काम करते हैं, क्या वे 18 दिन में लौटकर अपने नाम जुड़वा पाएंगे?” तेजस्वी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी, जो हाल ही में बिहार की वोटर बनी हैं, का नाम भी वोटर लिस्ट से हटने का खतरा है, क्योंकि उनके पास जन्मस्थान से संबंधित दस्तावेज नहीं हैं।

तेजस्वी का तंज
चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है…क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं?” उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। मतदाता सूची से गरीब लोगों के नाम हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और राशन भी छीन लिया जाएगा।

सावन में शनि-सूर्य सहित 5 ग्रह मचाएंगे धमाल

सावन में शनि-सूर्य सहित 5 ग्रह मचाएंगे धमाल
जुलाई से महादेव का प्रिय सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस दौरान सूर्य, शनि, बुध और मंगल की चाल से सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति और शिव योग बन रहे हैं। ये चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ होने वाले हैं। इन जातकों के जीवन में सफलता, धन और मान-सम्मान के योग बनेंगे।

भगवान शिव का आशीर्वाद इन चार राशियों को मिलेगा, जिससे नौकरी और व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। निवेश से आर्थिक मजबूती आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इन जातकों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा व व्यापारियों को धन का लाभ होगा, जिससे भौतिक सुख भोगने का मौका मिलेगा। शोहरत कदमों में आएगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को सावन के महीने में महादेव का आशीर्वाद मिलेगा। उनकी आर्थिक समस्याएं हल होंगी। धन का लाभ होगा, जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। सारे कर्जे धीरे-धीरे कर उतर जाएंगे। अटके काम पूरे होंगे। परिवार में शांति का माहौल बनेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के सावन का महीना सौभाग्य लेकर आ रहा है। व्यापार में तरक्की होगी, जिससे आर्थिक मजबूती मिलेगा। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। कहीं से धन मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सावन के महीने में शिव-पार्वती का प्यार मिलेगा। उनके आशीर्वाद से सारी चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक तंगी से खत्म होगी। धन का लाभ होगा। इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में चल रहे विवाद बातचीत से सुलझ जाएंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...