Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी

Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्रांति की तेज लहर में एक नया चैप्टर जुड़ गया है। ग्राफिक्स और प्रोसेसर चिप निर्माता कंपनी Nvidia ने 3.92 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक मार्केट कैप को छू लिया है। इस उपलब्धि ने कंपनी को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बना दिया है। इसने Apple के पहले के रिकॉर्ड ($3.915 ट्रिलियन, दिसंबर 2024) को भी पार कर दिया है।

Microsoft, Google, Meta और Amazon जैसे टेक दिग्गज AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। Nvidia उनके लिए बुनियादी हार्डवेयर मुहैया करवा रही है। ऐसे में यह Nvidia को AI इकोसिस्टम के लिए बहुत जरूरी बना देती है।

Nvidia के GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) कभी गेमिंग के लिए डिजाइन थे, जो कि अब बड़े-बड़े AI मॉडल जैसे GPT, Gemini और Grok को ट्रेन करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कंपनी के प्रोसेसर लगभग सभी प्रमुख AI डाटा सेंटर्स में लगे हुए हैं, जिससे Nvidia AI के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का राजा बन गया है।

Nvidia का मार्केट वैल्यू 2021 से अब तक आठ गुना बढ़ चुका है। इसने $500 बिलियन से $3.92 ट्रिलियन तक का सफर तय किया है।

बाजार में बड़ी टेक कंपनियों से आगे
Nvidia ने बाजार पूंजीकरण के मामले में Microsoft ($3.7 ट्रिलियन), Apple ($3.19 ट्रिलियन), Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ($2.3 ट्रिलियन) और Amazon ($2.2 ट्रिलियन) को पीछे छोड़ दिया है।
विशेष बात यह है कि Nvidia की यह वैल्यूएशन ब्रिटेन के पूरे स्टॉक मार्केट से भी बड़ी है और कनाडा व मैक्सिको की सभी पब्लिक कंपनियों के कुल मूल्य से अधिक है।

गुरु पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और वेद व्यास की पूजा का महत्व

गुरु पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और वेद व्यास की पूजा का महत्व
गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 10 जुलाई, गुरुवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। वेदव्यास जो ऋषि पराशर के पुत्र थे।

शास्त्रों के अनुसार- महर्षि व्यास को तीनों कालों का ज्ञाता माना जाता है। इस दिन गुरु पूजन करने का खास महत्व है, साथ ही शुभ अवसर पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।

गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन मास प्रारंभ हो जाता है, जिसका उत्तर भारत में बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और वेद व्यास की पूजा-अर्चना करने का खास महत्व है।

वहीं हमारे जीवन में गुरु का महत्व समझाने के लिए इस पर्व को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने गुरुओं को उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारियां शुरू
विभिन्न शहरों में प्रमुख गुरु स्थानों पर पादुका पूजन व गुरु पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्णिमा पर पुराने जिला कोर्ट भवन के पास स्थित गिर्राज मंदिर, सनातन धर्म मंदिर स्थित गिरिराज धारण मंदिर व मुरार सदर बाजार स्थित गिर्राज मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं। देवशयनी एकादशी से गिर्राज जी परिक्रमा लगाने के लिए मथुरा-वृंदावन जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

NHM संविदाकर्मियों को भी मिलेगी ‘अनुकंपा नियुक्ति’

NHM संविदाकर्मियों को भी मिलेगी ‘अनुकंपा नियुक्ति’
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिल सकेगा। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ की पहल पर 1 जुलाई 2025 को मिशन संचालक द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष नीतू केल्दे ने बताया कि मार्च 2025 में संविदा नीति के अंतर्गत एचआर मैन्युअल में अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान शामिल किया गया था, लेकिन अमल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हुए थे। इस मुद्दे को लेकर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मांगपत्र से सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। इसमें अनुकंपा नियुक्ति का विशेष उल्लेख था। पात्रता के अनुसार कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिल सकेगा। सभी कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया है।

‘पंचायत-4’ रिलीज के बाद ‘पंचायत सीजन 5’ की स्क्रिप्ट लीक

‘पंचायत-4’ रिलीज के बाद ‘पंचायत सीजन 5’ की स्क्रिप्ट लीक
‘पंचायत-4’ की रिलीज से पहले जब कलाकारों से बातचीत हुई, जिसमें सीजन 5 से जुड़ी कुछ अहम बातों को पूछा गया। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात थी ‘पंचायत सीजन 5’ की स्क्रिप्ट का लीक होना। जैसे ही यह बात सामने आई, कि सीजन 5 की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है, तो नीना गुप्ता हंस पड़ीं और उन्होंने भी यह बात मान ली। उन्होंने कहा, “स्क्रिप्ट लीक हो गई है। अगले सीजन के लिए तैयार हो जाओ – स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है!”
लोगों के मन में कई सवाल

सीजन 4 को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। इस पर आईएएनएस द्वारा इंटरव्यू में पूछा गया कि चुनाव कौन जीतेगा? सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी या नहीं? क्या सचिव जी अपनी परीक्षा पास कर पाएंगे?

इन सवालों के जवाब में लेखक चंदन कुमार ने कहा, “तीन सवाल तो हैं ही, लेकिन एक और बड़ा सवाल है, प्रधान जी को किसने गोली मारी? इन सभी सवालों के जवाब आपको सीजन 4 में मिलेंगे। कुछ बातें सीधी होंगी और कुछ में बड़ा ट्विस्ट होगा, जो शो को और भी दिलचस्प बना देंगे।”

अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देश पर लगाएंगे 10% एक्स्ट्रा टैरिफ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देश पर लगाएंगे 10% एक्स्ट्रा टैरिफ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि जो देश अमेरिका विरोधी नीतियों, विशेष रूप से ब्रिक्स (BRICS) समूह की नीतियों से जुड़ेंगे, उन पर 1 अगस्त 2025 से 10% अतिरिक्त टैरिफ (Tariff) लगाया जाएगा। ट्रंप ने साफ किया कि इस नीति में किसी भी देश को छूट नहीं दी जाएगी।
क्या है ट्रंप का इरादा?

ट्रंप का यह बयान वैश्विक व्यापार में अमेरिका के हितों को प्राथमिकता देने की उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम उन देशों को जवाबी कार्रवाई के तौर पर टैरिफ लगाएंगे जो अमेरिका के खिलाफ नीतियों का समर्थन करते हैं।” यह कदम खास तौर पर ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) और उनके सहयोगियों को लक्षित करता है, जिन्हें ट्रंप अमेरिकी हितों के खिलाफ मानते हैं।

भारत पर क्या होगा असर?
हालांकि ट्रंप ने उन देशों के नाम स्पष्ट नहीं किए जिन्हें यह टैरिफ लागू होगा, लेकिन भारत, जो ब्रिक्स का हिस्सा है, इस नीति से प्रभावित हो सकता है। पहले से ही भारत पर 2 अप्रैल 2025 को 26% टैरिफ लगाया गया था, जिसे 9 जुलाई तक अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। यदि भारत और अमेरिका के बीच 9 जुलाई तक कोई व्यापार समझौता नहीं होता, तो भारतीय निर्यात पर यह अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो सकता है।

वैश्विक व्यापार पर प्रभाव
ट्रंप की इस चेतावनी ने वैश्विक व्यापार में नई हलचल पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है और कई देशों के लिए व्यापार लागत बढ़ा सकता है। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही 12 देशों को टैरिफ से संबंधित चेतावनी पत्र भेजने की बात कही है, हालांकि इन देशों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

भारत की स्थिति
भारत ने ट्रंप की इस नीति के जवाब में सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और किसी दबाव में नहीं झुकेगा। भारत ने चावल, डेयरी, गेहूं और जेनेटिकली मॉडिफाइड फसलों जैसे क्षेत्रों में अपनी शर्तों को स्पष्ट कर दिया है।

नीरज मंडलोई होगें मुख्यमंत्री के नए एसीएस

नीरज मंडलोई होगें मुख्यमंत्री के नए एसीएस सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए|

भारत ने 337 रन से जीत बर्मिंघम में रचा इतिहास

भारत ने 337 रन से जीत बर्मिंघम में रचा इतिहास
आकाश दीप (5 विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 337 रन से हराया। यह बर्मिंघम के एजबेस्टन भारत की पहली टेस्ट जीत है, इससे पहले उसे सभी मुकाबलों में निराशा हाथ लगी थी। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम की दूसरी पारी 221 रन पर ढह गई।

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर युवाओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर युवाओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सहकारिता क्षेत्र को नए आयाम मिल रहे हैं। दुग्ध-उत्पादन, औद्योगिक विकास सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे नए कार्यों में सहकारी समितियों को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज को एक करने के साथ ही युवाओं को बेरोजगारी से बचाने का माध्यम है। रोजगार का अर्थ सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं है। युवाओं को स्वरोजगार और स्वावलंबन से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है और वर्ष 2025 को रोजगार एवं उद्योग वर्ष के रूप में मना रही है। उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटी है, क्योंकि आंख पर पट्टी रहते हुए न्याय कैसे हो सकता है। नागरिकों के मूल अधिकार संविधान में उल्लेखित हैं और इसी भावना से व्यक्तियों के आपसी स्वावलंबन और सहभागिता का समावेश सहकारिता में है। वर्तमान सरकार में सहकारिता को लेकर व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। नई समिति की पंजीयन प्रक्रिया 30 दिन में पूर्ण की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस के अवसर पर समन्वय भवन में म.प्र. राज्य सहकारी संघ एवं अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से आयोजित सहकारी युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता ध्वज फहराकर समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारी युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता से उद्योग प्राप्त करने वाली 30 महिलाओं को सिलाई मशीन टूल किट वितरण के प्रतीक स्वरूप एक महिला को सिलाई किट प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश में सहकारिता का आंदोलन खड़ा करने के लिए गुजरात में अमूल की स्थापना की। हजारों लोगों को दुग्ध-उत्पादन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और बेरोजगारी खत्म करने का कार्य किया। राज्य सरकार भी दुग्ध-उत्पादन बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। अभी दुग्ध-उत्पादन में प्रदेश तीसरे स्थान पर है, जो भविष्य में शीर्ष पर पहुंचेगा। इसी उद्देश्य से दुग्ध-उत्पादन में प्रदेश का योगदान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें सहकारिता क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी।

संभल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

संभल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
यूपी के संभल में हुए हादसे 8 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, ‘संभल, उत्तर प्रदेश में दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’

दूल्हे समेत 8 लोगों की हुई मौतें
दरअसल, शुक्रवार शाम थाना जुनावई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। सभी बोलेरो सवार संभल के ग्राम हरगोविंदपुर (थाना जुनावई) के रहने वाले थे। वे बिल्सी (जिला बदायूं) बारात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दूल्हे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घायल 5 लोगों को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही रवि, कोमल और मधु ने दम तोड़ दिया। अब तक कुल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एएसपी अनुकृति शर्मा घटनास्थल पहुंचे। बोलेरो में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत करके गाड़ी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को बताया गया है। स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

Donald Trump ने 12 देशों के लिए साइन की Tariff की चिट्ठी

Donald Trump ने 12 देशों के लिए साइन की Tariff की चिट्ठी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने 12 देशों से एक्सपोर्ट पर प्रस्तावित टैरिफ लेवल्स वाले लेटर्स साइन किये हैं। ये लेटर सोमवार को इन देशों को भेज दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये ऑफर्स नॉन-नेगोशिएबल होंगे। अमेरिकी ट्रेडिंग पार्टनर्स के साथ यह ‘Take it or Leave it’ वाला प्रस्ताव है। रिपोर्टर्स के साथ बात करते हुए ट्रंप ने उन देशों का नाम बताने से मना कर दिया जिन्हें ये लेटर भेजे जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम सोमवार को जारी किये जाएंगे। उन्होंने रिपोटर्स से कहा, ‘मैंने कुछ लेटर्स साइन किये हैं और वे सोमवार को जारी होंगे। ये संभवतया 12 हैं। डिफरेंट अमाउंट्स ऑफ मनी, डिफरेंट अमाउंट ऑफ टैरिफ।’

इस हफ्ते के शुरुआत में ट्रंप ने संकेत दिया था कि लेटर्स का पहला बैच शुक्रवार को जारी किया जाएगा। लेकिन इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश था, इसलिए समय को बदल दिया गया है। अब ये सोमवार को जारी होंगे।

9 जुलाई को खत्म हो जाएगी टैरिफ से राहत
अप्रैल महीने में ट्रंप ने अमेरिका में आने वाली अधिकांश वस्तुओं पर 10 फीसदी का बेस टैरिफ लगाया था। इसके अलावा कुछ देशों के लिए 50 फीसदी तक हाई टैरिफ रेट्स जारी की थीं। इस बढ़े हुए टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगाई गई थी, जिससे नेगोशिएशन के लिए टाइम मिल सके। यह 90 दिन की डेडलाइन 9 जुलाई को खत्म हो रही है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि टैरिफ इस डेडलाइन के बाद बढ़ भी सकता है। कुछ देशों के लिए यह 70 फीसदी तक भी जा सकता है। अधिकतर नई रेट्स के 1 अगस्त से प्रभावी होने की उम्मीद है।

बदल रही ट्रंप की अप्रोच
दरअसल, अमेरिका कई देशों के साथ कस्टमाइज्ड टैरिफ डील्स करना चाहता था। इसीलिए 90 दिन की डेडलाइन दी गई थी। लेकिन जापान और यूरोपीय यूनियन जैसे पार्टनर्स के साथ बातचीत रुकने के फ्रस्ट्रेशन से ट्रंप की अप्रोच बदल गई है। ट्रंप ने कहा, ‘लेटर्स अच्छे होते हैं… एक लेटर भेजना काफी आसान है।’ यह दिखाता है कि लंबे नेगोशिएशन राउंड्स की तुलना में ट्रंप सीधे एकतरफा कम्युनिकेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...