Bank of Baroda समेत 4 सरकारी बैंकों ने घटाया Home Loan पर ब्याज

Bank of Baroda समेत 4 सरकारी बैंकों ने घटाया Home Loan पर ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर ब्याज दर को घटा दिया है। घर खरीदारों को बड़ी राहत देते हैं बैंक ने अपनी होम लोन की ब्याज दर को घटाकर 7.45 फीसदी कर दिया है। बैंक ने नई ब्याज दर को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके अलावा बैंक ने ग्राहकों को एक और तोहफा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। इससे होम लोन लेना अब और किफायती हो गया है। इससे पहले जून में बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दर को 8 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी किया था।

RBI ने 1 फीसदी घटाई थी रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की गईं हालिया रेट कट्स के बाद कई सरकारी बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दर को घटाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2025 के बाद से रेपो रेट को 1 फीसदी घटा दिया है। हाल ही में जुलाई में आरबीआई ने रेपो रेट को घटाया था। चार सरकारी बैंकों ने आरबीआई के इस रेट का का सीधा फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर किया है। आरबीआई के रेपो रेट घटाने से उन होम लोन्स पर ब्याज दर सीधे कम हो गई है, जो रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR) को फॉलो करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी होम लोन पर ब्याज दरों को कम किया है।

PNB की नई रेट्स
पंजाब नेशनल बैंक ने सभी अवधियों के लिए अपनी एमसीएलआर रेट्स में 0.05 फीसदी की कटौती की है। इससे एक साल की एमसीएलआर रेट 8.95 फीसदी से घटकर 8.90 फीसदी रह गई है। वहीं, तीन साल की एमसीएलआर रेट 9.25 फीसदी से घटकर 9.20 फीसदी रह गई है। इसके अलावा 6 महीने, 3 महीने और 1 महीने की नई रेट क्रमश: 8.75 फीसदी, 8.55 फीसदी और 8.35 फीसदी रह गई है। ये दरें 3 जुलाई से लागू हो गई हैं।

विपक्ष के बाद अब नीतीश कुमार के साथी ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन पर उठाए सवाल

विपक्ष के बाद अब नीतीश कुमार के साथी ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन पर उठाए सवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर पुनरीक्षण पर राजनीति गरमाई हुई है। इसको लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई है और इस प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताया है। वहीं अब NDA सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए बहुत कम समय दिया है और चुनाव आयोग को लोगों की चिंताओं का समाधान करना चाहिए।

‘कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए’

आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग जो कर रहा है, उस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है, तो इसमें किसी को क्या आपत्ति होनी चाहिए? मतदाता सूची में संशोधन होना चाहिए। हालांकि, समय कम है और चुनाव आयोग को यह काम थोड़ा पहले कर लेना चाहिए था। चुनाव आयोग को सभी व्यक्त की जा रही चिंताओं का खुलकर समाधान करना चाहिए।

शुक्र-शनि का लाभ दृष्टि योग 5 राशियों की चमकाएगा किस्मत

शुक्र-शनि का लाभ दृष्टि योग 5 राशियों की चमकाएगा किस्मत
ज्योतिष शास्त्र की गणना कहती है कि ग्रह समय के साथ अपनी चाल बदलते हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ता है। जातक की जिंदगियों पर इसके अच्छे-बुरे दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं।

ज्योतिष की मानें तो 6 जुलाई को शुक्र और शनि का लाभ दृष्टि योग बनेगा, जिसका सकारात्मक असर 5 राशियों पर पड़ने वाला है। इनकी जिंदगी में चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलेंगे। हम आपको विस्तार से उन पांच राशियों के बारे में बताएंगे।

वृषभ
शुक्र-शनि के लाभ दृष्टि योग का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के जीवन पर पड़ने वाला है। दरअसल, यह दोनों ही ग्रह वृषभ राशि के कारक ग्रह हैं। वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। वह प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क
कर्क राशि के लिए शनि और शुक्र का लाभ दृष्टि योग बहुत ही लाभदायक है। उनके पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। उनको धन का लाभ हो सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति आएगी। आपके किए निवेश लाभ देंगे।

तुला
तुला के लिए शुक्र और शनि का दृष्टि लाभ योग चमत्कारिक परिणाम लाने वाला रहेगा। तुला शुक्र की राशि है। शनि इसकी मित्र राशि है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने ही हैं। आर्थिक दृष्टि से काफी लाभ मिलेगा, जिससे भोग विलासता पर खर्चा करेंगे। नई गाड़ी या घर खरीद सकते हैं।

मकर
मकर शनि की राशि है, इसलिए दृष्टि लाभ योग का सकारात्मक परिणाम इस राशि के जातकों को मिलेगा। कर्म क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आय में वृद्धि होगी।

मीन
मीन राशि पर शनि की तीसरी दृष्टि और शुक्र की सप्तम दृष्टि पड़ रही है, जिससे व्यापार में सफलता मिलेगा। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

अगले सत्र से मेधावियों को लैपटाप खरीदकर देगी सरकार – सीएम डॉ. मोहन यादव

अगले सत्र से मेधावियों को लैपटाप खरीदकर देगी सरकार – सीएम डॉ. मोहन यादव
बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को लैपटाप अब सरकार खुद खरीदकर देगी। अभी तक इसके लिए सरकार उनके खातों में रकम भेजती रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

वे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत, प्रदेश के 94 हजार 234 मेधावी विद्यार्थियों को आज लैपटाप (MP laptop yojana 2025) खरीदने की रकम वितरित कर रहे थे। सीएम ने एक क्लिक पर कुल 238 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि विद्यार्थियों के खातों में भेजी।

28 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधायकों को फिर वाहन और आवास ऋण पर ब्याज अनुदान की सुविधा देने का निर्णय हो सकता है। इसके लिए संसदीय कार्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके कैबिनेट से अंतिम निर्णय के लिए मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा है। योजना में 30 लाख रुपये तक के वाहन और 50 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर पांच साल के लिए दो प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

इससे कम राशि होने पर चार प्रतिशत ब्याज विधायक को चुकाना होगा और शेष राशि सरकार देगी। सरकार ने 15वीं विधानसभा (2018-23) में विधायकों को वाहन और आवास ऋण पर ब्याज अनुदान की सुविधा देने संबंधी योजना पर रोक लगा दी थी। तभी से विधायक मांग कर रहे थे कि इसे फिर शुरू किया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सहमति से सदस्य सुविधा समिति ने संसदीय कार्य विभाग को वाहन ऋण 15 से बढ़ाकर 30 लाख और आवास ऋण की सीमा 25 से बढ़ाकर 50 लाख करने के साथ ब्याज अनुदान चार प्रतिशत यथावत रखना प्रस्तावित किया।

वित्त विभाग ने वाहन ऋण की सीमा 15 से बढ़ाकर 30 लाख और आवास ऋण के लिए 25 से बढ़ाकर 50 लाख और ब्याज अनुदान दर चार प्रतिशत रखने पर आपत्ति जताई तो फिर यह तय हुआ कि 15 लाख से अधिक का वाहन व 25 लाख से अधिक का आवास लेने पर सरकार केवल 2% ब्याज अनुदान देगी। शेष ब्याज राशि विधायक को चुकानी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (Officer of the Order of the Star of Ghana)” से सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व पटल पर फिर से मां भारती की जय-जयकार गूंज रही है। प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह सम्मान देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। यह सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और घाना के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए अंतरित करेंगे राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए अंतरित करेंगे राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 4 जुलाई को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह की भी गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित करेंगे। इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश के 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक सहभागिता करेंगे। प्रदेश में पिछले वर्ष 2023-24 में 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित की गयी थी। प्रदेश में यह योजना वर्ष 2009-10 से संचालित हो रही है। पिछले 15 वर्षों में इस योजना में 4 लाख 32 हजार 16 विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक हजार 80 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप के लिये अंतरित की जा चुकी है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप राशि अंतरण के भोपाल में होने वाले राज्यस्तरीय आयोजन का जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में सीधे प्रसारण करवाने की व्यवस्था भी की गई है। जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में मंत्रिगण, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के नगरों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से, लोगों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए किफायती और सुविधाजनक आवास सुविधा विकसित करने कार्य-योजना बनाई जाए। नगरीय क्षेत्र में पर्यावरण की बेहतरी के लिए उद्यानों को विकसित करना और विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड सहित सभी आवासीय परियोजनाओं में पौध-रोपण को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के बड़े तालाब के आसपास अवैध निर्माण का सर्वेक्षण करवा कर उन पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरीय विकास एवं आवास विभाग की मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में कॉलोनियों के विकास में देश के प्रतिष्ठित बिल्डर्स एंड कॉलोनाईजस को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली आकस्मिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन सेवा का आधुनिकीकरण तत्काल किया जाए। अंतर्शहरी क्षेत्र में रेल सेवा के विस्तार के लिए नमो ट्रेन की योजना तैयार की जाए। जल्द ही इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा कर मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को प्राथमिकता के आधार पर आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश में मीट-मछली के दुकानदारों को व्यवस्थित करने और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के लिए नगरीय निकायों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार्मिक क्षेत्रों में दीनदयाल रसोई योजना के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सरकारी मदद के साथ स्वंयसेवी संस्थाओं और निजी दानदाताओं की मदद ली जाए। शहरी क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय के स्व-सहायता समूह तैयार कर उन्हें आधुनिक लॉण्ड्री शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं अन्य योजनाओं में तैयार किए गए आवासों के आधिपत्य बनने के साथ ही सौंपे जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पर्यावरण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके लिए जरूरी है कि शहरी क्षेत्रों में आरक्षित भूमि चयनित कर ‘नगर वन’ अधिक से अधिक विकसित किए जाएं और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय बैठक में प्रमोशन प्रक्रिया की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को तय समय-सीमा में प्रमोशन दिया जाए। इससे रिक्त होने वाले पदों पर अभी से भर्ती की प्रक्रिया की कार्य-योजना तैयार कर ली जाए।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन शहरों के विकास में एकीकृत विकास की योजना तैयार की जा रही है। चित्रकूट नगर में 2800 करोड़ रूपए की कार्य-योजना तैयार की गई है, जिसमें नगरीय विकास विभाग द्वारा 800 करोड़ रूपए का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रीडेंसिफिकेशन परियोजनाओं की संभावना को देखते हुए हाऊसिंग बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की एक करोड़ 30 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 में 8 लाख 55 हजार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इस योजना के दूसरे चरण में अब तक 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए हैं। बैठक में संकल्प-पत्र के बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि संकल्प बिन्दु के अनुसार वर्ष 2027 तक भोपाल और इंदौर मेट्रो लाईन का पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना में 1070 करोड़ रूपए की 1062 परियोजनाएं मंजूर हैं। बताया गया कि 183 नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए 218 पिंक शौचालय संचालित हो रहे हैं। बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के मुद्दे पर चर्चा की गई। नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति और सीवरेज की 333 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इन पर करीब 11 हजार करोड़ रूपए की राशि मंजूर हुई है। ई-गवर्नेंस-ऑनलाइन नागरिक सेवाओं पर चर्चा करते हुए इसके विस्तार के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

कला को सम्मान और कारीगरों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

कला को सम्मान और कारीगरों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पारंपरिक रूप से बुनाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प और माटी कला से जुड़े कारीगरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी इस कार्य में लगे लोगों की आजीविका को पुनर्जीवित करना और उनकी आय बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान राज्य में रेशम, हस्तशिल्प, खादी, हथकरघा और माटीकला से जुड़े पारंपरिक कारीगरों, बुनकरों और उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत शामिल सभी घटकों से जुड़ी आधारभूत जानकारी ली और कहा कि इन क्षेत्रों में रोजगार की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, आधुनिक तकनीक और विपणन के लिए ठोस एवं समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि स्थायी रूप से रोजगार के अवसरों का सृजन हो सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रेशम उत्पादन, कोसा वस्त्र निर्माण और हथकरघा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की परंपरा और दक्षता को नई ऊंचाई देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में संचालित भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के माध्यम से कुशल कारीगरों की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने संस्थान के सुचारु संचालन की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की बात कही। श्री साय ने कहा कि विभाग द्वारा प्रशिक्षण के लिए जो राशि आबंटित की जाती है, उसका पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कारीगरों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक शिल्प और बुनाई से जुड़े अत्यंत कुशल कारीगर मौजूद हैं, जो पीढ़ियों से बेहद सुंदर और आकर्षक कलाकृतियां एवं उत्पाद तैयार करते आ रहे हैं। ये हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों को काफी पसंद आती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि इन उत्पादों को राज्य और देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री और निर्यात की संभावनाओं को सक्रिय रूप से तलाशने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने की बात भी उन्होंने कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिटी मॉल का निर्माण समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि राज्य के उत्पादों को विशेष स्थान और ब्रांडिंग मिल सके तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं। इस क्षेत्र में नई तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में सुधार लाया जाए, ताकि रेशम उद्योग को मजबूती मिले और अधिक से अधिक लोगों को इससे रोजगार उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हम अपने पारंपरिक कारीगरों और बुनकरों की कला को सम्मान देकर ही उनके जीवन को समृद्ध बना सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव ग्रामोद्योग श्याम धावड़े, प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं माटीकला बोर्ड जे.पी. मौर्य सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई दुधारू पशु प्रदाय योजना, 325 आदिवासी परिवारों को मिलेंगी 650 स्पेशल गायें

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई दुधारू पशु प्रदाय योजना, 325 आदिवासी परिवारों को मिलेंगी 650 स्पेशल गायें
राज्य सरकार ने अब आदिवासी जिलों में गाय बांटने की शुरुआत कर दी है। इसके तहत अनुसूचित जनजाति की महिला किसानों को 2-2 दुधारु गाय दिए जाएंगे। फिलहाल यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट में रूप में 6 जिलों से शुरुआत की जा रही है। इसके बाद आने वाले समय में इसका जिलों में विस्तार किया जाएगा। यह सारी कवायद राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, दुग्ध संकलन और प्रसंस्करण में वृद्धि करने के लिए की जा रही है।

हितग्राही को डेयरी सहकारी समिति की सदस्य होनी चाहिए या दूध समिति में शामिल होने और नियमित रूप से दूध प्रदान करने के लिए सहमत होगी।
पशु आवास सुविधा (कच्चा या पक्का) लाभार्थी के घर में उपलब्ध होनी चाहिए।
किसी भी बैंक या स्थानीय सोसायटी में 90 दिनों से अधिक ऋण बकाया नहीं होनी चाहिए।
पशुपालन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए या पशु प्रेरण से पहले प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सहमत होना होगा।
केवल अनुसूचित जनजाति महिला ही योजना की पात्र होंगी।
दुग्ध महासंघ की डेयरी सहकारी समितियों के बाहर दूध नहीं देंगे।

राज्य सरकार सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। 750 नवीन दुग्ध, मत्स्य तथा वनोपज समितियों का गठन किया जा चुका है। एक लाख किसानों का कोआपरेटिव बैंकों में नवीन खाता खोला गया है। दुधारू पशुओं को देने से किसान आर्थिक रूप से भी सक्षम होंगे।

दुधारू पशु के अलावा राज्य शासन से शत प्रतिशत अनुदान पर आदिवासी किसानों को नि:शुल्क एक वर्ष तक ’’हैंडहोल्डिंग’’ सेवाएं भी मिलेगी। इसमें एक वर्ष के लिए बीमा, पशु निगरानी उपकरण, पशु आहार (पशु चारे, खनिज मिश्रण, साइलेज/ चारा) एवं प्रशिक्षण शामिल रहेगा। यह योजना दुग्ध महासंघ द्वारा क्रियान्वित की जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने 7.62 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है।

शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा

शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा
कांटा लगा’ गाने से पहचान बनाने वाली मशहूर Actress Shefali Jariwala का 27 जून 2025 को मुंबई में निधन हो गया। 42 साल की शेफाली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनके निधन ने इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया।

हाल ही में आई प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दर्दनाक घटना को लेकर कई अटकलों पर विराम लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, कोई साजिश या संदिग्ध तत्व सामने नहीं आया है।

शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके आखिरी पलों को याद करते हुए कहा कि “अच्छी बात ये है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। जब मैंने पराग को देखा, तो मुझे डर था कि कहीं उन्हें पुलिस द्वारा संदेह की निगाह से न देखा जाए।”

पूजा ने कहा, “जब किसी की अचानक मौत होती है, तो सबसे करीबी लोग पुलिस और मीडिया के सवालों से घिर जाते हैं। उन्हें शोक मनाने का भी मौका नहीं मिलता। मेरी यही दुआ थी कि पराग को जल्द राहत मिले, ताकि इस दुख की घड़ी में वो संभल सकें। सौभाग्य से उन्हें जल्द छोड़ दिया गया।”

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...