सिद्धारमैया ने सीएम बदलने का सस्पेंस किया खत्म

सिद्धारमैया ने सीएम बदलने का सस्पेंस किया खत्म
कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान सामने आया है। उन्होंने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के गुट वाले विधायकों को भी संदेश दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं पांच साल तक कर्नाटक का सीएम रहूंगा, इसमें संदेह क्यों होना चाहिए।

क्या बोले डीके शिवकुमार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने सीएम बनाने के लिए नहीं कहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सीएम बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने वाले नेताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।

कोई विकल्प नहीं- डीके शिवकुमार
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा सभी ने कड़ी मेहनत की है। मेरे जैसे सैकड़ों लोगों ने कड़ी मेहनत की है। क्या मैं अकेला हूं? लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। हमें पहले उनके बारे में सोचना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को समर्थन देने के अलावा उनके पास “कोई विकल्प नहीं है।

‘आलाकमान के फैसले को करेंगे पूरा’
डीके शिवकुमार ने कहा मेरे पास क्या विकल्प है? मुझे उनके साथ खड़ा होना होगा और उनका समर्थन करना होगा। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है, पार्टी आलाकमान जो भी कहेगा और जो भी फैसला करेगा, उसे पूरा किया जाएगा। मैं अभी कुछ भी चर्चा नहीं करना चाहता। लाखों कार्यकर्ता इस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस में कोई असंतोष नहीं है।

सावन में इन 14 चीजों से बने शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व

सावन में इन 14 चीजों से बने शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व
विश्वनाथ का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक है। इस महीने में शिवालय बम भोले की गूंजते नजर आएंगे। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेंगे। अमूमन इन मंदिरों में पत्थर या धातु के शिवलिंग पूजे जाते हैं।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि धातु या पत्थर नहीं, पीपल की लकड़ी, आंवला, मिश्री, सोंठ, मिर्च, दही, गुड़ और फूलों से बने शिवलिंग की पूजा का खास महत्व होता है। धर्म ग्रंथों में शिव लिंग के 20 प्रकार और महत्त्व का वर्णन मिलता है। आइये जानते हैं इसका फल

हर सामग्री के शिवलिंग की पूजा का अलग फल
हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। शिव पुराण, लिंग पुराण और स्कंद पुराण में कई सामग्रियों से निर्मित शिवलिंग की पूजा का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि प्रत्येक सामग्री से बने शिवलिंग की पूजा का विशिष्ट फल होता है, जो भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लाता है।
मान्यता है कि सावन में दही, गुड़, आंवला, कपूर, दुर्वा, स्फटिक, मोती, स्वर्ण निर्मित शिवलिंग, चांदी के बने शिवलिंग, पीपल की लकड़ी से बना शिवलिंग, लहसुनिया से बना शिवलिंग, बिबर की मिट्टी के बने शिवलिंग, पारद शिवलिंग का अभिषेक के लिए सर्वोत्कृष्ट होता है।

पारद के शिवलिंग की पूजा सर्वश्रेष्ठ, मिलती है सुख समृद्धि
शिव पुराण में पारद (पारा) से बने शिवलिंग का अभिषेक सर्वोत्तम माना गया है, जो सभी सिद्धियों और मोक्ष का दाता कहा गया है। शिवलिंग की पूजा से न केवल आध्यात्मिक, बल्कि भौतिक सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।

गुड़ के शिवलिंग की पूजा से किसानों को विशेष लाभ
गुड़ से निर्मित शिवलिंग में अन्न चिपकाकर पूजन करने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है, जो खेती-किसानी से जुड़े भक्तों के लिए विशेष लाभकारी है।

मोक्षदायक है आंवले का शिवलिंग
लिंग पुराण में उल्लेख है कि आंवले से बने शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कपूर के शिवलिंग से मिलती है मुक्ति
कपूर से निर्मित शिवलिंग की पूजा आध्यात्मिक उन्नति और मुक्ति प्रदान करती है, जो साधकों के लिए महत्वपूर्ण है।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। बुधवार को इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत से टॉस जीता और पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है जबकि इंग्लैंड की ओर बेन स्टोक्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

इंग्लैंड ने पिछले मैच की अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ एजबेस्टन में उतरी है। जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, जबकि इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। बर्मिंघम में भारतीय टीम एक भी टेस्ट नहीं जात सका है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है।

केंद्र ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी

केंद्र ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी
मोदी सरकार ने देश में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह योजना खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस करेगी। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि इस योजना के दो हिस्से होंगे। पहला हिस्सा उन लोगों के लिए होगा जो पहली बार रोजगार शुरू कर रहे हैं। वहीं, दूसरा हिस्सा लगातार रोजगार देने वाली कंपनियों को समर्थन देने के लिए होगा। इसके अलावा सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये के रिसर्च डेवलेपमेंट और इनोवेशन स्कीम, राष्ट्रीय खेल नीति 2025 और परमकुडी-रामनाथपुरम नेशनल हाईवे के चार लेन बनाने के लिए 1,853 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है।

रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना
सरकार ने मंगलवार को रोजगार सृजन, कौशल बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (Employment Linked Incentive Scheme) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत ₹1.07 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसका विशेष फोकस निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र पर रहेगा।

यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस बारे में जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। इस योजना का उद्देश्य दो वर्षों में देश में 3.5 करोड़ से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित करना है। इसके साथ ही, योजना के अंतर्गत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

विकसित होंगे 313 वृंदावन ग्राम, ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास भी

विकसित होंगे 313 वृंदावन ग्राम, ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास भी
मध्य प्रदेश में शहरों के साथ-साथ गांवों का भी विकास किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक गांव यानी 313 वृंदावन ग्राम विकसित किए जाएंगे। यहां ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए उन्हें पशुपालन से जोड़ने के साथ औषधीय फसलों की खेती, खाद्य प्रसंस्करण सहित अन्य कार्यों से जोड़ा जाएगा।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM Dr Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, आवास सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

वृंदावन ग्राम के लिए बजट में है सौ करोड़ रुपये का प्रावधान
सरकार ने वृंदावन ग्राम विकसित करने की घोषणा करते हुए वर्ष 2025-26 के बजट में सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक से वृंदावन ग्राम योजना की अवधारणा पर चर्चा की थी।

अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार प्रतिवर्ष 313 गांवों का चयन होगा। यहां ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के लिए आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें पशुपालन, प्राकृतिक और उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रत्येक किसान घर पर गोपालन करे, इसके लिए उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। सहकारी समिति के माध्यम से दूध खरीदा जाएगा। गांव का चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में वाली समिति करेगी। प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की जाएगी।

सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से संचालित कृषि पंप दिलाए जाएंगे। कृषि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर से इन्हें संबद्ध किया जाएगा। उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित है। हम अपने राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर देश का सबसे गतिशील औद्योगिक और तकनीकी हब बना रहे हैं। यह प्रदेश अब निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एक दिन पूर्व ही आयोजित केबिनेट की बैठक में हमने छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। यह नीति छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति देश की कनेक्टिविटी का केंद्र बिंदु है। यह नीति लॉजिस्टिक सेक्टर और ई-कॉमर्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करेगी, निर्यात अधोसंरचना को मजबूत करेगी और सस्ती भंडारण सुविधाओं का विस्तार करेगी। लॉजिस्टिक नीति से राज्य में ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा, उद्योग, व्यापार और किसानों को आधुनिक, सस्ती भंडारण और वितरण सुविधा प्राप्त होगी, लॉजिस्टिक लागत में कमी के माध्यम से व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय और नागरिक जीवन में अनावश्यक जटिलताएं दूर होंगी। कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने से व्यवसायियों को बेवजह न्यायालयीन प्रकरणों में फंसने से राहत मिलेगी और न्यायिक खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से व्यापार व जीवनयापन में सहजता सुनिश्चित की जाएगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि निवेशकों, उद्योगपतियों और नागरिकों के लिए ऐसा परिवेश बने जिसमें न्यूनतम बाधाएं हों और विकास के हर क्षेत्र में अधिकतम संभावनाएं खुलें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में 350 से अधिक संरचनात्मक सुधार लागू किए गए हैं, जिनसे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस में अभूतपूर्व सुधार हुआ। प्रदेश में निवेश का वातावरण इतना सशक्त हुआ कि सिर्फ छह महीनों में साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इतिहास में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में आयोजित इंवेस्टर्स समिट से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भारी उत्साह दिखाया। दिल्ली समिट में 15,184 करोड़ रूपए, मुंबई में 6,000 करोड़ रूपए और बेंगलुरु में ऊर्जा क्षेत्र में वृहद निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में 1,63,749 करोड़ रूपए का निवेश आकर्षित किया, जो भारत के कुल निवेश का 3.71 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पॉलीमैटेक कंपनी को सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मात्र तीन महीनों में ज़मीन आवंटित कर एनओसी जारी की गई और अब कंपनी ने 1,143 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर दिया है, जहां प्रतिवर्ष 10 अरब चिप उत्पादन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नवा रायपुर को सिलिकॉन वैली ऑफ छत्तीसगढ़’ के रूप में स्थापित करना है। निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 विकसित किया गया है। यह प्रणाली ऑनलाइन आवेदन, विभागीय अनुमोदन और सब्सिडी वितरण को एकीकृत करती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी व्यवस्था इतनी पारदर्शी और तेज़ है कि उद्योग स्थापना की सभी स्वीकृतियां एक क्लिक में प्राप्त हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, पी. दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., राहुल भगत, सचिव रजत कुमार, अंकित आनंद, अविनाश चम्पावत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

अबूझ मुहूर्त पर नहीं होंगे विवाह, गुरु तारा अस्त से पाणिग्रहण संस्कार पर रोक

अबूझ मुहूर्त पर नहीं होंगे विवाह, गुरु तारा अस्त से पाणिग्रहण संस्कार पर रोक
इस साल भड़ली नवमी का पर्व 4 जुलाई शुक्रवार को मनाया जाएगा, जो आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है। यह पर्व हर साल भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे अबूझ मुहूर्त यानी बिना किसी ज्योतिषीय गणना के शुभ दिन के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्य बिना विशेष मुहूर्त के किए जाते हैं। हालांकि, इस वर्ष भड़ली नवमी पर पाणिग्रहण संस्कार (विवाह) नहीं होंगे, क्योंकि विवाह के प्रमुख ग्रह गुरु के अस्त होने के कारण विवाह करना वर्जित माना गया है।

गुरु तारा अस्त, क्यों नहीं होंगे विवाह संस्कार?
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गुरु इस समय मिथुन राशि में अस्त हैं। हिंदू शास्त्रों में गुरु को विवाह का प्रमुख कारक माना गया है। जब गुरु अस्त होते हैं, तब विवाह के बाद दांपत्य जीवन में बाधाएं, कलह और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए यह समय विवाह के लिए अशुभ है, भले ही दिन अबूझ मुहूर्त क्यों न हो।
अन्य शुभ कार्यों पर कोई रोक नहीं

भले ही विवाह पर रोक है, लेकिन भड़ली नवमी के दिन अन्य सभी मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इनमें गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, नई संपत्ति या वाहन की खरीद, व्यवसाय की शुरुआत और अन्य शुभ काम शामिल हैं।
मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

देवशयनी एकादशी और चातुर्मास
भड़ली नवमी के दो दिन बाद 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी आएगी, जिससे चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, नामकरण आदि नहीं किए जाते हैं। ये सभी कार्य देवउठनी एकादशी (इस साल 1 नवंबर) के बाद ही दोबारा आरंभ होते हैं।

हेमंत खंडेलवाल MP बीजेपी के नए अध्यक्ष

हेमंत खंडेलवाल MP बीजेपी के नए अध्यक्ष
तूल विधायक हेमंत खंडेलवाल MP के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP new president) निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नॉमिनेशन प्रोसेस में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) उनके प्रस्ताव बने। अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष पद के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 2 जुलाई, बुधवार को की जाएगी।बीजेपी Office पहुंचे चुनाव प्रभारी शाम करीब 4.45 बजे चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Election in charge Dharmendra Pradhan) भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ आए। हेमंत खंडेलवाल आगे की पहली कतार में बैठे थे। प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के इशारा करने पर सीएम मोहन यादव उन्हें मंच पर ले आए। बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने उनसे नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करवाया। बैतूल सीट से विधायक हैं खंडेलवाल हेमंत खंडेलवाल (Betul MLA Hemant Khandelwal) इस समय एमपी की बैतूल विधानसभा सीट (Betul Assembly Seat) से भाजपा के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल (Vijay Kumar Khandelwal) भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैतूल से सांसद रहे हैं। 2008 में पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल सक्रिय रूप से राजनीति में आए और उसी साल लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha by election) जीतकर सांसद चुने गए।

छत्तीसगढ़ के श्रद्वालुओं के लिए तोहफा, भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन से कर पाएंगे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सैर

छत्तीसगढ़ के श्रद्वालुओं के लिए तोहफा, भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन से कर पाएंगे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सैर
दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करना है तो श्रद्वालु तैयार हो जाएं। रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ समेत बिहार, झारखंड के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारत गौरव एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। यह एक्सप्रेस ट्रेन अनेक राज्यों के लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक ले जाएगी। भागलपुर स्टेशन से इस भारत गौरव एक्सप्रेस की शुरुआत होगी और 12 दिवसीय यात्रा के तहत यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी।

जल्द घोषित की जाएगी ट्रेन की समय सारिणी
जल्द ही इस ट्रेन की समय सारिणी घोषित की जाएगी। आईआरसीटीसी की इस विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों और पवित्र स्थानों पर दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस ट्रेन में भागलपुर, जसीडिह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुडा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट शामिल हैं।

ट्रेन में स्लीपर क्लास की 640, थर्ड एसी की 70 सीटें उपलब्ध
रेलवे जोन के अधिकारियों ने बताया कि इस भारत गौरव ट्रेन में स्लीपर क्लास (इकोनामी) की 640 सीटों की व्यवस्था की गई है जबकि तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में 70 सीटें हैं। भारत गौरव यात्रा की टिकट लेने वाले यात्रियों को रेल यात्रा के साथ-साथ सड़क यात्रा, भोजन (चाय, नाश्ता, लंच, डिनर), डबल, ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (इकोनामी) के लिए नान-एसी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट क्लास के लिए एसी बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा, ऑनबोर्ड टूर एस्कार्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

कई जगहों से करा सकते हैं ट्रेन की बुकिंग
यह यात्रा आराम और सुरक्षा के साथ कई तीर्थों के दर्शन और आध्यात्मिक पूर्ति प्राप्त करने का एक अद्वितीय मौका किफायती कीमत पर उपलब्ध कराती है। बिहार झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के जो रहवासी इस यात्रा के भागीदार बनना चाहते हैं, वह आइआरसीटीसी के कोलकाता और रांची कार्यालय या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी ट्रेन की बुकिंग करा सकते हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...