24K, 22K, 18K में गिरावट

24K, 22K, 18K में गिरावट
सोमवार को भारत में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 9,726 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 8,915 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 7,294 रुपये प्रति ग्राम रही। सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ एक महत्वपूर्ण बचाव के रूप में देखा जाता है, जो मुद्रा के अवमूल्यन के समय आपकी क्रय शक्ति को बनाए रखता है। यह आर्थिक मंदी के दौरान एक सुरक्षित निवेश के रूप में अपनी भूमिका के साथ मिलकर इसे पोर्टफोलियो विविधीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बनाता है क्योंकि इसका मूल्य अक्सर शेयरों और बॉन्ड के विपरीत, स्वतंत्र रूप से चलता है।

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 9,726 रुपये है। यह दर कल के 9,742 रुपये के आंकड़े से थोड़ी कम है। बड़ी मात्रा में, कीमतें इस प्रकार हैं: 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,808 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 97,260 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 9,72,600 रुपये है। ये दरें भी पिछले दिन की तुलना में स्थिर रही हैं।

भारत में आज 22 कैरेट सोने का भाव आज, भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 9,070 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल की दर से कोई बदलाव नहीं है। बड़ी मात्रा में, 8 ग्राम की कीमत 72,560 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 90,700 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 9,07,000 रुपये है। पिछले दिन की तुलना में कीमतों में काफी गिरावट आई है।

भारत में आज 18 कैरेट सोने का भाव आज, भारत में 18 कैरेट सोने की कीमत 7,307 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल से 18 रुपये की मामूली गिरावट है। बड़ी मात्रा में, 8 ग्राम की कीमत 58,352 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 72,940 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 7,29,400 रुपये है। दरें 10 रुपये से 1300 रुपये के बीच मामूली गिरावट आई हैं।

9वीं कक्षा में इन बच्चों को नहीं मिलेगा एडमिशन

9वीं कक्षा में इन बच्चों को नहीं मिलेगा एडमिशन
कक्षा नौंवी में एडमिशन के लिए 13 साल की उम्र पूरी करना जरूरी है। इससे पहले एडमिशन नहीं मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा नौंवी से लेकर 12 तक के प्रवेश की गाइडलाइन जारी की है। इसमें न्यूनतम उम्र की सीमा तय की गई है। एक जुलाई से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे।

नौंवी कक्षा के स्टूडेंट एक जुलाई से 30 सितबर तक नामांकन कर सकेंगे। मंडल प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शुल्क साढ़े तीन सौ रूपए होगा। करीब नौ लाख स्टूडेंट ने पिछले साल ये फॉर्म भरे थे। 30 सितबर के बाद लेट फीस लगेगी। स्कूलों को मंडल ने इससे बचने के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि वे स्टूडेंट से समय सीमा में फार्म जमा कराए।

मंडल की गाइड लाइन के मुताबिक आयु सीमा

नर्सरी: न्यूनतम 3 वर्ष, अधिकतम 4.5 वर्ष
केजी-1: न्यूनतम 4 वर्ष, अधिकतम 5.5 वर्ष
केजी-2: न्यूनतम 5 वर्ष, अधिकतम 6.5 वर्ष
अन्य कक्षाओं के लिए आयु मानदंड (1 अप्रैल तक)

आयु सीमा शिक्षा नीति के मुताबिक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति(MP Board) के मुताबिक आयु सीमा है। छात्रों को नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल तक कम से कम 13 वर्ष की उम्र पूरी करना होगा। 31 दिसंबर 2010 के बाद जन्मे छात्र 2024-25 शैक्षणिक सत्र में नौवीं कक्षा में दाखिला नहीं ले पाए थे। आठवीं कक्षा में पढ़ रहे स्टूडेंट इससे प्रभावित हो सकते हैं।

रितेश देशमुख की वूमन ड्रेस में फोटो वायरल

रितेश देशमुख की वूमन ड्रेस में फोटो वायरल
अभिनेता रितेश देशमुख की साड़ी पहने हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक्टर की यह फोटो फिल्म मेकर सुभाष घई ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए उन्हें ‘हिरोइन’ मिल गई है।

फिल्म मेकर ने कैप्शन में लिखा, “यह हमारी अगली फिल्म में मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले हमारी हीरोइन हैं। क्लासिक खूबसूरती है इनमें। क्या आप इस खूबसूरत लड़की का नाम बता सकते हैं?”

तस्वीर की सच्चाई
यह तस्वीर साल 2006 की कॉमेडी फिल्म ‘अपना सपना मनी-मनी’ से ली गई है, जिसमें रितेश ने एक ठग की भूमिका निभाई थी और अपने किरदार के लिए महिला वेश धारण किया था।

इस घोषणा से सुभाष घई की नई फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। हालांकि, फिल्म की स्टोरी या टाइटल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। रितेश देशमुख इस प्रोजेक्ट में सुभाष घई के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
‘कर्ज’, ‘ताल’, ‘राम लखन’, ‘परदेस’, और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके सुभाष घई मल्टी टैलेंटेड एक्टर रितेश के साथ साल 2006 में आई फिल्म ‘अपना सपना मनी मनी’ में काम कर चुके हैं।
बता दें ‘अपना सपना मनी-मनी’ एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन संगीत सिवन ने किया है।

इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और इसी दौड़ में कई हंसी भरे पल आते हैं।
फिल्म में रितेश देशमुख के साथ कई जाने-माने सितारे नजर आते हैं, जैसे कि सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, सेलिना जेटली, कोएना मित्रा, अनुपम खेर, रिया सेन, जैकी श्रॉफ, बॉबी डार्लिंग, राजपाल यादव, चंकी पांडे और सुनील पाल। सभी कलाकारों ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा फेरबदल

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा फेरबदल
भारतीय टीम के लिए इंग्‍लैंड का दौरा अब तक बहुत खराब रहा है। लीड्स टेस्‍ट में हार के साथ ही टीम इंडिया की कमियां उजागर हुई हैं। अब शुभमन गिल की अगुवाई ये टीम सभी कमियों को दूर करते हुए सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में एजबेस्‍टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग इलेवन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान खुद इस बात के संकेत दे चुके हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि कौन कौन से खिलाडि़यों का पत्‍ता कटेगा और कौन कौन से खिलाडि़यों की प्‍लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। आइये भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।

बल्‍लेबाजी में एक बदलाव संभव
भारतीय टीम को लीड्स टेस्ट में 5 शतक के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बल्‍लेबाजी विभाग में एक बदलाव संभवना बन रही है। साई सुदर्शन को बाहर कर उनकी जगह तीन नंबर पर करुण नायर को उतारा जा सकता है। साई सुदर्शन पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे और दूसरे पारी सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह लीड्स में बल्‍लेबाजी के दौरान असहज नजर आ रहे थे। जबकि यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए थे। ऐसे में बल्‍लेबाजी में और बदलाव की गुंजाइश नहीं है।

ऑलराउंडर्स में हो सकते हैं 2 बदलाव
टीम इंडिया के ऑलराउंड विभाग में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश रेड्‌डी को मौका मिल सकता है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है, उन्‍हें रवींद्र जडेजा की जगह खिलाया जा सकता है। लीड्स में ये दोनों ही असफल रहे थे और भारत की दोनों पारियां कोलैप्‍स हो गई थीं। पहली पारी में आखिरी 6 विकेट महज 41 रन और दूसरी पारी में आखिरी 5 विकेट 31 रन पर गिर गए थे।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का चुनावी शंखनाद

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का चुनावी शंखनाद
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह ने खुद सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही। ज्योति सिंह ने कहा कि किसी बड़ी पार्टी से टिकट मिला तो ठीक है वरणा मैं निर्दलीय ही चुनाव मैंदान में उतरूंगी। ज्योति सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी के आउटलेट उद्घाटन के दौरान ये बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि मेरा काराकाट इलाके के किसी एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना तय है, चाहे उन्हें किसी दल का समर्थन मिले या नहीं मिले।

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लडूंगी
क्या आपकी इस मुद्दे पर किसी राजनीतिक दल से कोई बात हुई है? इसपर ज्योति सिंह ने कहा कि मेरे पिताजी की तबीयत बहुत ही खराब चल रही है। इस कारण से मैं पिछले दो माह से किसी भी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि पिता जी के इलाज के चलते सियासी गतिविधियां थोड़ी कम हुई है, लेकिन मैं काराकाट की किसी एक सीट से चुनाव जरूर लडूंगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कोई बड़ी पार्टी से टिकट मिला तो ठीक है वरणा मैं निर्दलीय ही चुनाव लडूंगी। ज्योति पिछले एक साल से डेहरी, नोखा, बिक्रमगंज, नवीनगर, ओबरा और गोह जैसे इलाकों में सक्रिय हैं।

लोकसभा चुनाव में पति के साथ दिखी थी
पवन सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। लेकिन वे चुनाव हार गए थे। पवन सिंह के चुनाव प्रचार में ज्योति सिंह भी साथ साथ दिखी थी। गांव-गांव जाकर उन्होंने अपने पति के लिए वोट भी मांगा था। पवन सिंह के हार के बाद भी ज्योति निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रही जबकि पवन सिंह मुम्बई चले गए थे।

पवन और ज्योति सिंह के संबंध
पवन सिंह और ज्योति सिंह के संबंध ठीक नही है। शादी के कुछ ही महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। यह मामला घर परिवार से बाहर निकलकर कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट में दोनों ने एक दूसरे से तलाक की अर्जी भी दे रखा है। बावजूद इसके लोकसभा चुनाव में ज्योति ने पवन के लिए जोरदार प्रचार करते दिखी थी।

अगले हफ्ते फिर अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू

अगले हफ्ते फिर अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू
इज़रायल (Israel) के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अगले हफ्ते फिर से अमेरिका (United States Of America) के दौरे पर जाएंगे। नेतन्याहू का यह दौरा अगले हफ्ते होगा और 7 जुलाई को व्हाइट हाउस (White House) में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात होगी। कुछ दिन पहले ही ट्रंप के कहने पर इज़रायल और ईरान में युद्ध (Israel-Iran War) खत्म हुआ था और सीज़फायर लागू हुआ था।

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से नेतन्याहू का तीसरा अमेरिका दौरा
20 जनवरी 2025 को ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से नेतन्याहू का यह तीसरा अमेरिका दौरा होगा। नेतन्याहू पहले 3-8 फरवरी के दौरान अमेरिका दौरे पर थे और उसके बाद 7-9 अप्रैल के दौरान।

क्या रहेगा नेतन्याहू के दौरे का एजेंडा?
मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि नेतन्याहू के इस अमेरिका दौरे का एजेंडा क्या रहेगा? इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप और नेतन्याहू के बीच गाज़ा में इज़रायल और हमास के बीच जंग को रोकने की बात चल रही है। गौर करने वाली बात यह भी है कि नेतन्याहू के दौरे से कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने इज़रायल को करीब 4.3 हज़ार करोड़ के हथियार बेचने की डील भी की है। ईरान के खिलाफ युद्ध में इज़रायल के काफी हथियार खत्म हो गए और उसे आगे के लिए हथियारों की ज़रूरत है।

क्या जल्द रुकेगी गाज़ा में जंग?
ट्रंप तो यह उम्मीद भी जता चुके हैं की जल्द ही इज़रायल और हमास के बीच सीज़फायर का समझौता हो जाएगा। खुद नेतन्याहू और उनकी सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पिछले कुछ दिनों में कह चुके हैं कि इज़रायल और हमास के बीच जल्द ही युद्ध-विराम पर समझौता हो सकता है।

हिमाचल में बादल फटा, ब्यास नदी उफान पर

हिमाचल में बादल फटा, ब्यास नदी उफान पर
देश के सभी राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है। इस साल मौसम विभाग (Meteorological Department) ने जुलाई महीने में सामान्य से अधिक बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यत हो गया है। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल (Himachal) के मंडी जिले में चार जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। इससे भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते ब्यास नदी उफान पर है। IMD ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को बाढ़ से सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिमाचल में 285 सड़कें बंद, 34 की मौत
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि भारी बारिश के चलते राज्य की 285 सड़कें बंद हैं, जिनमें मंडी की 129 और सिरमौर की 92 सड़कें शामिल हैं। इसके साथ ही 614 ट्रांसफार्मर और 130 वॉटर सप्लाई स्कीम भी बाधित हुई हैं। आपातकालीन केंद्र ने बताया कि राज्य में अलग-अलग घटनाओं में 34 लोगों की मौत हुई है।

बद्रीनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बीते सोमवार को कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से मेरठ-पौड़ी NH बंद हो गया। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही, नदी व नालों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में सामान्य से अधिक बरसात
राजस्थान में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 1 से 29 जून तक औसत बारिश 50.7 मिमी होती है, जबकि इस साल अब तक 119.4mm बरसात हो चुकी है। यहां भी IMD ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु में एक फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत

तमिलनाडु में एक फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत
तमिलनाडु की शिवकाशी में आज एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि धमाके क्यों और कैसे हुआ? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

तेलंगाना में मौत का आंकड़ा पहुंचा 35
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा 35 पहुंच गया है। संगारेड्डी एसपी परितोष पंकज ने कहा कि 30 जून को फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हुआ था। हादसे में मारे गए लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के निवासी थे।
वहीं, हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम रिलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की थी। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री राजा नरसिम्हा ने कहा कि राहत बचाव कार्य में 200 से अधिक दमकल कर्मियों को लगाया गया था। हादसे के बाद 500 करोड़ रुपये की लागत वाली सिगाची इंडस्ट्रीज फैक्ट्री की इमारत मलबे में तब्दील हो गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि क्वालिटी कंट्रोल यूनिट में ड्रायर की खराबी के कारण विस्फोट हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की बैठक को वर्चुअली किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की बैठक को वर्चुअली किया संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की भागीदारी और उपलब्धियां बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दे रही है। वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक सहित सभी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और बड़ी संख्या में पदक लाएं, इस लक्ष्य के साथ प्रदेश में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार प्रदेश में खेल अधोसंरचना विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य सहायता व प्रोत्साहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। राज्य शासन मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की जबलपुर में आयोजित वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय वर्चुअली शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण मनु श्रीवास्तव इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ वर्ष 1952 से अर्थात् 73 साल से खेल के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। मध्यप्रदेश का 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा और प्रदेश ने पहली बार तीसरा स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में 22 से ज्यादा हॉकी के एस्ट्रोटर्फ हैं और 15 एथलेटिक ट्रैक हैं, जो कि देश में किसी भी प्रदेश में नहीं है। मध्यप्रदेश में 18 एक्सीलेंस एकेडमी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जबलपुर में हुई बैठक में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर सूरत (गुजरात) में इन्टरैक्टिव सेशन को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर सूरत (गुजरात) में इन्टरैक्टिव सेशन को किया संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने तथा प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का एक कार्यालय अहमदाबाद में आरंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने की पहल सूरत में रंग लाई जहां निवेशकों से 15,710 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए हैं। इन प्रस्तावों के फलीभूत होने पर 11,250 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। औद्योगिक तथा व्यापार गतिविधियों को विस्तार देने के लिए प्रक्रियाओं में सरलता, सुगमता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और समय सीमा का पालन महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार इन सभी बिंदुओं के साथ प्रदेश में पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाते हुए प्रदेश भारी उद्योग, एमएसएमई सहित लघु और कुटीर उद्योगों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सूरत ऐतिहासिक रूप से देश- दुनिया में उद्योग और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक समूहों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह इन्टरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर होटल मेरियट सूरत में आयोजित इन्टरैक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में राज्य के औद्योगिक विकास के दीर्घकालिक दृष्टिकोण, अधोसंरचना विस्तार और निवेशकों के लिए बनाए गए भरोसेमंद वातावरण पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के भौगोलिक विस्तार, औद्योगिक क्षमताओं, अधोसंरचना और नीतिगत नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की 39 प्रतिशत कृषि विकास दर, विभिन्न उद्योगों के लिए आवश्यक स्क्लिस से युक्त मानव संसाधन और पर्याप्त खनिज उपलब्धता राज्य को सभी सेक्टर्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं। प्रदेश में वस्त्र उद्योग, फार्मास्युटिकल, स्वास्थ्य,पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में विस्तार की पर्याप्त संभावना है। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से सीधे संबंधित के बैंक खाते में पहुंचनी चाहिए। सरकार ने छोटे और बड़े सभी कारोबारियों को उनके हक का एक-एक रुपया भेजने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात भारत ही नहीं दुनिया में सिरमौर है। उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कुछ ही वर्षों में विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज सुरक्षित और समृद्ध है। अयोध्या में बना भव्य श्रीराम मंदिर, महाकाल महालोक और वाराणसी का बदला स्वरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की आभा का विस्तार कर रहा है। गुजरात ने ही देश को सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्री अमित शाह जैसे विलक्षण गृह मंत्री दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात वासियों ने अपनी क्षमता, योग्यता और प्रबंधन के बलबूते पर व्यापार, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में श्रेष्ठता स्थापित की है। गुजरात वासियों ने देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। न्यूनतम संसाधनों में श्रेष्ठतम जीवन जीने और व्यापार- उद्योग संचालन के उनके कई उदाहरण सभी के सामने हैं। मध्यप्रदेश के पन्ना से निकला हीरा गुजरात के सूरत में ही तराशा जाता है, इसी प्रकार मध्यप्रदेश भले ही कॉटन केपिटल हो लेकिन कपड़ा और साड़ी उद्योग तो सूरत से ही संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सूरत सहित गुजरात के उद्योग समूहों की गतिविधियों का विस्तार मध्यप्रदेश में भी हो इसी उद्देश्य से यह इन्टरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया है। राज्य सरकार उद्योग-व्यापार तथा निवेश गतिविधियों के विस्तार में हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टेक्सटाइल, केमिकल, फार्मा, इंजीनियरिंग और जेम्स और ज्वैलरी सेक्टर के 18 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों/कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से वन-टू-वन बैठक में विस्तृत चर्चा की।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...