मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को साकार करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान सीएसआर मद की राशि का उपयोग अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्यों में करने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरीश दुहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1 मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा। खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तो उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

2 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भविष्य में सेवानिवृत्ति के समय पेंशन भुगतान संबंधी दायित्वों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ पेंशन फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

3 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के राजस्व में असामान्य वृद्धि/कमी का समुचित प्रबंधन एवं आर्थिक मंदी के समय वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी।

4 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक सेक्टर के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस पॉलिसी से छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा तथा निर्यात अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
राज्य की भौगोलिक स्थिति का लाभ लेते हुए लॉजिस्टिक सेक्टर तथा ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लॉजिस्टिक हब की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। राज्य की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के उद्योगोें, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस नीति के माध्यम से ड्राई पोर्ट/इन्लैंण्ड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादकों को निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। राज्य के प्रचुर वन संसाधन, वनोपज एवं वनौषधि उत्पाद के निर्यात हेतु इको सिस्टम तैयार होगा। यह पॉलिसी राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी साथ ही राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी।

5 मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय व जीवनयापन में सहजता बढ़ेगी। अनावश्यक न्यायालयीन प्रकरणों और उनमें होने वाले व्यय में कमी आएगी।

6 मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के विभिन्न विभागों/निगम/मण्डल/कम्पनी/बोर्ड के पूर्व निर्मित एवं जर्जर भवनों तथा इनके स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास और सदुपयोग के लिए रिडेव्हलपमेंट योजना अंतर्गत 7 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें शांति नगर रायपुर, बीटीआई शंकर नगर रायपुर, कैलाश नगर राजनांदगांव, चांदनी चौक फेस-2 जगदलपुर, सिविल लाइन कांकेर, क्लब पारा महासमुंद, कटघोरा कोरबा शामिल हैं।

7 मंत्रिपरिषद द्वारा वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अंतर्गत उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक/रिकार्ड कीपर से तृतीय श्रेणी कार्यपालिक, उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए विहित 05 वर्ष की न्यूनतम अर्हकारी सेवा को केवल एक बार के लिए न्यूनतम अर्हकारी सेवा 02 वर्ष निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

‘सितारे जमीन पर’ जल्द ‘छावा’ के करीब पहुंचने वाली

‘सितारे जमीन पर’ जल्द ‘छावा’ के करीब पहुंचने वाली
मिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को 20 जून को रिलीज किया गया. उस दौरान थिएटर में पहले से मौजूद अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही थी. फिल्म के साथ धनुष की ‘कुबेरा’ भी रिलीज की गई थी.

हालांकि, इन दोनों बड़ी कंपटीटर फिल्मों के सामने ‘सितारे जमीन पर’ अपने कंटेंट की वजह से भारी पड़ी. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पूरा करते हुए एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बना दिए हैं. फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन पूरे हो चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 88.49 करोड़ रुपये रही. वहीं दूसरे वीकेंड में 33.98 करोड़ रुपये कमाते हुए फिल्म ने 10 दिनों में टोटल 122.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 4:05 बजे तक 1.12 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 123.77 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

‘सितारे जमीन पर’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 90 करोड़ रुपये में बनाई गई है. सैक्निल्क में अपडेटेड 10 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से जुड़े डेटा के मुताबिक, फिल्म ने 198 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसमें आज की घरेलू कमाई जोड़ दें तो ये 200 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचता है.

इसके साथ ही, फिल्म इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चौथी फिल्म बन गई है.

सावन 2025 में इन तिथियों पर रुद्राभिषेक का है अधिक महत्व

सावन 2025 में इन तिथियों पर रुद्राभिषेक का है अधिक महत्व
पंचांग के अनुसार 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसके बाद से जगत पालक भगवान विष्णु समेत सारे देव सो जाएंगे। इसके बाद सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव पर रहेगी। इसके अलावा 11 जुलाई 2025 से भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 2025 शुरू हो जाएगा। यह 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस महीने में कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना में डूबे रहेंगे। उन्हें प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के अनुष्ठान करेंगे। लेकिन आप में से कम लोगों को मालूम होगा कि विशेष तिथियों में पूजा अर्चना अनुष्ठान का विशेष फल होता है। इसलिए आइये जानते हैं कि सावन 2025 में रुद्राभिषेक की डेट क्या हैं।

शिव वास देखने की जरूरत नहीं (Shiv Vas Anushthan)
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वैसे तो आम तौर पर रुद्राभिषेक करने के लिए शिव वास देखना पड़ता है ताकि रुद्राभिषेक का पूर्ण फल प्राप्त हो सके परंतु सावन का प्रत्येक दिन शिव का है। इसलिए सावन के प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक समेत शिव की पूजा उपासना विशेष फलदाई रहती है।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस दिन करें रुद्राभिषेक (Rudrabhishek Important Date Sawan 2025)
भगवान शिव से लक्ष्मी प्राप्ति के वरदान के लिए सावन में पूजा का सर्वश्रेष्ठ तिथि सावन का प्रदोष है। यह तिथि दिनांक 22 जुलाई दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन रुद्राभिषेक करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

इस दिन बन रहा अमावस्या और गुरु पुष्य संयोग, जानें रुद्राभिषेक का महत्व (Rudrabhishek On Amavasya Guru Pushya Sanyog)
24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को अमावस्या के साथ गुरु पुष्य योग भी है जो बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु पुष्य योग दिन में 4:20 के बाद है। इस समय रुद्राभिषेक का विशेष मनोवांछित फल मिलता है।

नागपंचमी पर रुद्राभिषेक (Rudrabhishek Nagpanchami date)
जिन लोगों की जन्मपत्री में कालसर्प योग है, उन्हें 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे कालसर्प दोष समाप्त होता है और भक्त हर तरह के दुखों से मुक्ति पाता है।

शुक्ल पक्ष में प्रदोष के दिन (Rudrabhishek Pradosh)
इसी प्रकार सावन 2025 शुक्ल पक्ष में 6 अगस्त दिन बुधवार को प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक का शुभ समय है। इस समय रुद्राभिषेक से शिवजी सब कष्ट दूर कर देंगे।

सावन के सोमवार को रुद्राभिषेक (Rudrabhishek On Sawan Ke Somvar)
वैसे तो पूजा पाठ किसी भी दिन करने में कोई हर्ज नहीं होता है। सभी के शुभ फल मिलते हैं, लेकिन विशेष तिथियों और विशेष दिनों पर पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक अनुष्ठान के विशेष शुभ फल भक्तों को मिलते हैं। सावन के सोमवार भी विशेष संयोग होते हैं, जिस दिन रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस दिन भोलेनाथ आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। श्रावण 2025 सोमवार भी रुद्राभिषेक करने के लिए बहुत ही उपयुक्त हैं। इसलिए इस डेट पर भी रुद्राभिषेक करना मनोवांछित फल दिलाने वाला होता है। श्रावण 2025 में 4 सोमवार पड़ रहे हैं।

कपिल के शो में बवाल, शो से गायब हुए सिद्धू

कपिल के शो में बवाल, शो से गायब हुए सिद्धू
कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बार शो में एक खास बात ये रही कि नवजोत सिंह सिद्धू ने लंबे समय बाद शो में वापसी की है और उन्हें अर्चना पूरण सिंह के साथ को-जज के रुप में देखा गया। जैसेकी पहले एपिसोड में सिद्धू नजर आए थे। इससे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन अब शो के दूसरे एपिसोड में सिद्धू गायब थे। इस पर होस्ट कपिल शर्मा ने अर्चना की खिंचाई करते हुए नजर आ रहे है।

जब कपिल ने अर्चना से पूछा तो, वो हंसते हुए कहती है, ‘मुझे क्या पता।’ कपिल दूबारा अर्चना की खिंचाई करते हुए पूछते है ‘कहीं आपने तो गायब नहीं कर दिया उन्हें?’ इस पर अर्चना मजे लेते हुए कहती है। ‘मैं क्या तुम्हें नेटफ्लिक्स का कप दिखती हूं जो उन्हें गायब कर दूंगी?’ इसके बाद फिर कपिल सिद्धू को कॉल करने की कोशिश करते है, लेकिन मजेदार बात ये रही कि उनका फोन अर्चना के पास था और उन्होंने कॉल काट दी। इतने ही देर में सिद्धू की आवाज वैनिटी वैन की तरफ से आती है, जहां सिद्धू कहते है। ‘हैलो , वैन का दरवाजा किसी ने बाहर से बंद कर दिया है। कोई है बाहर तो खोलो इसे’। फैंस को इस शो का अंदाज काफी पसंद आया है, और वो इन्जॉए करते नजर आए है।

डबल एंटरटेनमेंट का तड़का
इस मजेदार माहौल ने शो के दूसरे एपिसोड को और भी हंसमुख बना दिया। जिसमें दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट मिला है। बता दें कि एपिसोड के लास्ट में सभी कलाकारों को म्यूजिकल चेयर खेलते हुए दिखाया। जिसमें कपिल ने एक बार फिर अर्चना पर मजाक किया और कहा, ‘कुर्सी तो पड़ी हुई है, लेकिन बंदा हड़प गईं।’ फैंस को इस पूरे एपिसोड में मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है।

बुमराह को रेस्ट दिये जाने पर गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर भड़के डिविलियर्स

बुमराह को रेस्ट दिये जाने पर गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर भड़के डिविलियर्स
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई 2025 से खेला जाएगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मैच में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। लीड्स टेस्ट में मिली हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज में पांच में से केवल तीन टेस्ट मैच खिलाए जाएंगे ताकि उनकी फिटनेस बरकरार रहे।

डिविलियर्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए
टीम मैनेजमेंट और कोच के इस फैसले से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स खुश नहीं हैं। उन्होंने गंभीर और भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना करते हुए बुमराह के वर्कलोड को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने की सलाह दी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का उदाहरण पेश किया।

बुमराह को आराम दिये जाने से नाराज़ डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स ने बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर गंभीर के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेल का सर्वोच्च प्रारूप है और भारतीय टीम को इस महत्वपूर्ण सीरीज में बुमराह की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा, “मेरी राय में टेस्ट क्रिकेट खेल का सर्वोच्च प्रारूप है। मेरे विचार से बुमराह की सबसे ज्यादा जरूरत इस टेस्ट सीरीज में है और उन्हें सभी मुक़ाबले खेलने चाहिए। क्योंकि अभी यह युवा टीम है और उनके अनुभव की उन्हें ज़रूरत है।”

डेल स्टेन का उदाहरण देते हुए कही ये बात
डिविलियर्स ने यह भी तर्क दिया कि बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज को कम प्राथमिकता वाले टी20 और वनडे मैचों में आराम देना चाहिए, न कि टेस्ट सीरीज जैसे बड़े मंच पर। डिविलियर्स ने डेल स्टेन का उदाहरण देते हुए कहा, “हम डेल स्टेन के साथ यही किया करते थे। उन्हें कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे सीरीज में आराम दिया जाता था। स्टेन को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाता था। कुछ हद तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भी, यह तब की रैंकिंग पर निर्भर करता था।”

गौतम गंभीर का तर्क
डिविलियर्स का मानना है कि बुमराह को भी इसी तरह मैनेज किया जाना चाहिए ताकि वह इंग्लैंड जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पूरी सीरीज में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। दूसरी ओर, गौतम गंभीर का मानना है कि बुमराह की फिटनेस और प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए उनके वर्कलोड को मैनेज करना जरूरी है। पहले टेस्ट में हार के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बुमराह को तीन टेस्ट खिलाने का फैसला उनकी फिटनेस और सीरीज की लंबाई को ध्यान में रखकर लिया गया है। गंभीर का तर्क है कि बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी को चोट से बचाने और उनके करियर को लंबा करने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

बिहार चुनाव : पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर मचा बवाल

बिहार चुनाव : पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर मचा बवाल
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों जोरों शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैरियारियों को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक नई योजनाएं पेश कर रहे है। इसी कड़ी में नीतीश सरकार ने ​कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब इसको लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोल रही है।

विपक्ष ने सरकार पर बोला तीखा हमला
पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस के प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। विपक्ष का कहना है कि बिहार सरकार स्वीकार कर चुकी है कि वह प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में फेल हो गइ है। इसलिए अब पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार लेने की छूट देर ही है। बिहार में अपराध इतना बढ़ चुका है कि वे अपनी सुरक्षा खुद करे।

किस आधार पर दिया जाता है लाइसेंस हथियार
किसी भी प्रतिनिधियों को उनके पद के आधार पर हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। इसके लिए एक व्यक्ति को कुछ मानदंडों को पूरा करना जरूरी होता है। जैसे कि आत्मरक्षा या खेलकूद जैसे वैध कारण होने चाहिए। आवेदन करने के बाद संबंधित अधिकारी उसकी जांच पड़ताल करते हैै। वैध कारण पाए जाने के बाद उनको लाइसेंस जारी करते है।

हथियार लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज
— आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए।
— आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
— निवास प्रमाण पत्र
— जन्म प्रमाण पत्र
— फिटनेस प्रमाण पत्र
— शस्त्र का वैध स्रोत
— दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ

हिंसक मामले में टॉप पांच राज्यों में बिहार
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में अपराधों के मामलों में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश रहा। इसके बाद अपराधों के पायदान पर क्रमश: केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार का रहे। एनसीआरबी के अनुसार, बिहार 2017 से 2022 के बीच हिंसक अपराधों के मामले में लगातार शीर्ष पांच राज्यों में शुमार रहा है।

पाकिस्तान और चीन के बीच गहरे रिश्ते भारत के लिए खतरा

पाकिस्तान और चीन के बीच गहरे रिश्ते भारत के लिए खतरा
भारत और चीन के रिश्ते (India-China relations) हमेशा से ही जटिल रहे हैं, और हाल ही में एक नए मोड़ पर पहुंच गए हैं। गलवान संघर्ष के बाद जहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच गंभीर झड़पें हुईं, भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चीन पर विश्वास नहीं किया जा सकता, कम से कम आंख मूंदकर तो यकीन (Trust in international relations) नहीं किया जा सकता। अब, चीन पाकिस्तान के साथ मिल (China-Pakistan relations) कर भारत के लिए नए खतरे पैदा कर रहा है, और इन दोनों देशों की नीतियां भारत के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं।

चीन-पाकिस्तान की बढ़ती दोस्ती: भारत के लिए खतरा
हाल ही में, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार के चीन का दौरे के दौरान दोनों देशों ने आपसी रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और अफगानिस्तान में CPEC (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) का विस्तार करने पर चर्चा की। यह भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि इस परियोजना में भारतीय सीमा के पास का इलाका भी शामिल है। पाकिस्तान और चीन का यह सहयोग, भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौतियां उत्पन्न कर रहा है।

चीन का दोहरा रवैया: एससीओ से भारत का वॉकआउट
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन से एक महत्वपूर्ण बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, क्योंकि इसमें पाकिस्तान की ओर से किए गए पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख नहीं था। इस पर चीन और पाकिस्तान ने बयान की भाषा को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया। सिंह ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा, “रिश्तों में नई जटिलताएं न जोड़ें।” इससे स्पष्ट है कि भारत चीन के साथ अपनी सीमाओं को लेकर सतर्क है और किसी भी तरह की समझौता-भरोसा नीति से बचना चाहता है।

ब्रिक्स और संयुक्त राष्ट्र में चीन की दोहरी भूमिका
चीन का दोहरा रवैया कई कूटनीतिक मंचों पर भी नजर आता है। उदाहरण के लिए, चीन ने पाकिस्तान के साथ मिल कर संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की भारत की कोशिशों को नाकाम किया था। इसके अलावा, चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा संबंधों की बढ़ती मजबूती भारत के लिए एक और खतरा पैदा करती है, खासकर जब चीन पाकिस्तान को और अधिक युद्धक विमान और वायु रक्षा प्रणालियाँ दे रहा है।

क्या भारत को चीन पर विश्वास करना चाहिए ?
अब सवाल यह है कि क्या भारत को चीन पर भरोसा करना चाहिए ? चीन बलूचिस्तान को संघर्ष क्षेत्र बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि अपनी ही धरती पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ दमनकारी नीतियां लागू कर रहा है। ऐसे में भारत को चीन पर विश्वास करने में बहुत सतर्क रहना होगा, खासकर जब चीन पाकिस्तान के साथ मिल कर भारत की सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है।

भारत-चीन के रिश्तों में बदलाव : सकारात्मक या नकारात्मक ?
हालांकि, भारत और चीन के बीच हाल ही में कुछ सकारात्मक घटनाएं भी हुई हैं। जैसे कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों ने व्यापार और कूटनीतिक संबंध सुधारने के लिए कुछ समझौते किए हैं। चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग ने नई दिल्ली में भारत-चीन उड़ानों की बहाली और व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए। हालांकि, इन सकारात्मक घटनाओं के बावजूद, पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर विश्वास की कमी बनी हुई है, जो दोनों देशों के रिश्ते जटिल बनाता है।

भारत-चीन संबंधों का भविष्य
बहरहाल भारत और चीन के रिश्ते बहुत जटिल हैं। हाल की घटनाओं से यह स्पष्ट है कि चीन के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग में सतर्कता जरूरी है। पाकिस्तान और आतंक

सिद्धारमैया की कुर्सी रहेगी या जाएगी – कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

सिद्धारमैया की कुर्सी रहेगी या जाएगी – कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कर्नाटक की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कुर्सी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर बयान दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि सीएम बदलने का फैसला पार्टी हाईकमान के हाथ में है। यह हाईकमान पर छोड़ दिया गया है और उन्हें आगे की कार्रवाई करने का अधिकार है लेकिन किसी को भी बेवजह समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए।

CM ने डिप्टी सीएम के साथ मतभेद की खबरों को किया खारिज
वहीं दूसरी तरफ सीएम सिद्धारमैया ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पांच साल तक चट्टान की तरह मजबूत रहेगी।

रणदीप सुरजेवाला के दौरे को लेकर अटकलों का बाजार हुई गर्म
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। बता दें कि सोमवार को रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक पहुंचे, जहां वे पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे पर प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें सुरजेवाला के दौरे का मकसद पूरी तरह मालूम नहीं, लेकिन यह जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनावों की तैयारी से जुड़ा हो सकता है।

CM के बेटे ने क्या कहा
हालांकि सीएम के बेटे यतींद्र ने सीएम बदलने की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को पार्टी हाईकमान और विधायकों का पूरा समर्थन है। यतींद्र ने कहा कि बतौर सीएम उनके पिता अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की भेंट

राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...