बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार

बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार
बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरुल हुदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले नुरुल हुदा को भीड़ द्वारा पीटा भी गया। रविवार को लोगों की भीड़ ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरुल हुदा के ढाका स्थित आवास पर हमला किया। यह हमला ऐसे वक्त किया गया, जब पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने नुरुल हुदा के खिलाफ चुनाव में धांधली के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद ही भीड़ ने नुरुल हुदा के घर पर हमला किया। ढाका के उत्तरा पश्चिम पुलिस स्टेशन के प्रमुख हफीजुर रहमान ने बताया कि ‘सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने हुदा को घेरा हुआ था’।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को भीड़ ने पीटा, गालियां दीं
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक भीड़ ने हुदा के ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित घर पर धावा बोला और उन्हें खींचकर बाहर ले आई। इस दौरान भीड़ ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को पीटा। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में दिख रहा है कि भीड़ ने नुरुल हुदा को पहले जूतों से पीटा और उसके बाद उनके गले में जूतों की माला पहनाई गई। नुरुल हुदा पर अंडे मारे गए और गंदी-गंदी गालियां दी गईं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नुरुल हुदा को हिरासत में लिया। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर मोहीदुल इस्लाम ने बताया कि हुदा को बीएनपी द्वारा दर्ज शिकायत के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

बीएनपी ने दर्ज कराया मुकदमा
बीएनपी ने नुरुल हुदा समेत 19 लोगों के खिलाफ चुनाव में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में पूर्व पीएम शेख हसीना का नाम भी शामिल है। हुदा को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हुदा के नेतृत्व में ही बांग्लादेश में साल 2014, 2018 और 2024 के आम चुनाव कराए गए। बीएनपी का आरोप है कि इन चुनाव में लोगों के जनादेश के बगैर शेख हसीना को जीत मिली। हुदा पर हमले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। जिसे लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बयान जारी कर लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की। यूनुस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही।

शेख हसीना समर्थकों को बनाया जा रहा निशाना
बीते साल शेख हसीना सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिसके मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस बने। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से जाने के बाद से ही उनके नेताओं और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। कई नेताओं को या तो गिरफ्तार कर लिया गया या वे देश छोड़कर भाग गए। शेख हसीना समर्थकों पर भीड़ द्वारा हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं और नुरुल हुदा पर हमला भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर तथा काल भैरव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभागिता के लिए वाराणसी प्रवास पर हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरता, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और रणकौशल देश के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।

‘अदाणी समूह के किसी भी व्यक्ति पर न्याय में बाधा डालने की साजिश के आरोप नहीं’- गौतम अदाणी

‘अदाणी समूह के किसी भी व्यक्ति पर न्याय में बाधा डालने की साजिश के आरोप नहीं’- गौतम अदाणी
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने समूह की वार्षिक आम बैठक के दौरान अमेरिका में समूह के खिलाफ हुए मुकदमों और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर अपनी राय रखी है। गौतम अदाणी ने कहा है कि पिछले साल अमेरिकी न्याय विभाग और एसीसी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी से संबंधित आरोप लगाए थे, लेकिन अदाणी समूह के किसी भी व्यक्ति पर एफसीपीए का उल्लंघन करने या न्याय में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप नहीं लगाया गया है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर ऊर्जा और रसद पर: अदाणी
दूसरी ओर पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर बोलते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने का असर ऊर्जा और रसद पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोप में आर्थिक आत्मविश्वास डगमगा रहा है और अमेरिका के सामने अपनी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि इस शोरगुल के बीच भारत अलग खड़ा रहा और किसी भी अन्य प्रमुख देश की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस्राइल के हाइफा पोर्ट पर अदाणी की 70% हिस्सेदारी
इस्राइल में अदाणी की मौजूदगी का केंद्र हाइफा पोर्ट है, जहां अदाणी पोर्ट्स की 70% हिस्सेदारी है जिसे 2023 में इस्राइल के गैडोट ग्रुप के साथ साझेदारी में 1.2 बिलियन डॉलर में खरीदा गया है। उत्तरी इस्राइल में रणनीतिक रूप से स्थित यह पोर्ट अदाणी पोर्ट्स के वार्षिक कार्गो वॉल्यूम में लगभग 3% का योगदान देता है और इस्राइली आयात और निर्यात के लिए महत्वपूर्ण है।

अदाणी समूह के पास बाधाओं से परे सपने देखने की हिम्मत
हिंडनबर्ग प्रकरण और अमेरिका में हुए मुकदमों की इशारा करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि हम चुनौतीपूर्ण वर्षों में भी एक ऐसे समूह के प्रमाण के रूप में खड़े हैं जो बाधाओं से परे सपने देखने की हिम्मत रखता है।

“लेन-देन का नेतृत्व अपोलो द्वारा प्रबंधित फंडों की ओर से किया गया, जिसमें प्रमुख संस्थागत निवेशकों और बीमा कंपनियों के एक समूह ने भाग लिया, जिसमें ब्लैकरॉक द्वारा प्रबंधित फंड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड आदि शामिल थे। इस डील ने भारत के बुनियादी ढांचे के अवसर और अदाणी एयरपोर्ट्स के परिचालन प्लेटफॉर्म में वैश्विक विश्वास को दर्शाया है।”

देशभर में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 शुरू

देशभर में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 शुरू
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर भारत और विदेश के पासपोर्ट अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के अगले चरण और देशव्यापी ई-पासपोर्ट सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर भारत और विदेश में सभी पासपोर्ट अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्गदर्शन में आपके सराहनीय प्रयास यात्रा को आसान बनाने, वैश्विक कार्यस्थल तक पहुंच को गहरा करने और नागरिकों को सशक्त बनाने में सहायक हैं। पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 और ई-पासपोर्ट की शुरुआत के साथ विदेश मंत्रालय हमारी पासपोर्ट सेवाओं की समयबद्धता, पारदर्शिता और पहुंच को पहले बेहतर बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।’

‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जयशंकर ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के स्तंभों के तहत पासपोर्ट सेवाओं में हुए बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने इसे विकसित भारत के लक्ष्य को पाने का केंद्रीय जरिया बताया। उन्होंने कहा, ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण शासन के तीन प्रमुख स्तंभ हैं, जो हमें विकसित भारत की ओर ले जाएंगे। ये सभी हमारे पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम में साफ तौर पर दिखाई देते हैं।’

एक दशक में पासपोर्ट सुविधाओं में बदलाव
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में पासपोर्ट सुविधाओं में बदलाव आया है, जिसमें 2014 में 91 लाख से बढ़कर 2024 में 1.46 करोड़ पासपोर्ट जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम संस्करण 2.0 को पहले ही पूरे देश में शुरू किया जा चुका है, जिसमें दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए उच्च-स्तरीय, उभरती हुई तकनीकें शामिल हैं।

पूरे देश में PSP V2.0 को शुरू
उन्होंने कहा, ‘नागरिक-केंद्रित सेवा के अगले स्तर के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने पूरे देश में PSP V2.0 को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल पीएसपी वी2.0 का पायलट परीक्षण भी चल रहा है। इसे सभी भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चरणों में लागू किया जाएगा।

ई-पासपोर्ट एक बड़ी उपलब्धि
जयशंकर ने ई-पासपोर्ट पहल को एक बड़ी उपलब्धि बताया। यह संपर्क रहित चिप-आधारित डेटा रीडिंग के साथ यात्रा को आसान बनाता है और आव्रजन (इमिग्रेशन) मंजूरी में तेजी लाता है। उन्होंने एमपासपोर्ट पुलिस एप के लॉन्च का भी हवाला दिया, जिसने 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस सत्यापन समय को 5-7 दिनों तक कम कर दिया है।

10 नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए
उन्होंने कहा कि पिछले साल 10 नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) खोले गए, जिनमें अप्रैल 2025 में कुशीनगर में 450वां पीओपीएसके भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी मोबाइल वैन सुविधाओं के माध्यम से अपने देश के सबसे दूरदराज के इलाकों तक पहुंच चुके हैं, जिससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की आसानी बढ़ गई है।’

पेंशन 400 से बढ़कर 1100 रुपए प्रतिमाह वृद्ध-दिव्यांग और विधवा महिलाओं के खाते में महीने के 10 तारीख को आएगी राशि

पेंशन 400 से बढ़कर 1100 रुपए प्रतिमाह वृद्ध-दिव्यांग और विधवा महिलाओं के खाते में महीने के 10 तारीख को आएगी राशि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 400 रुपए की बजाय 1100 रुपए पेंशन मिलेगी।

जनता दल यूनाइटेड के नालंदा जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस खुशखबरी की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष मो. अरशद, बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी और प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से बढ़ी हुई दर पर पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

इस निर्णय से प्रभावित होने वाले लाभार्थियों की संख्या काफी बड़ी है। राज्य के कुल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को इस योजना का फायदा मिलेगा। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को भेजी जाएगी।

सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
जदयू नेताओं ने इस फैसले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा है और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पार्टी के प्रवक्ताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ वादे करते हैं, नीतीश कुमार काम करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक न्याय पोस्टर से नहीं, नीति और नीयत से होता है।

इस घोषणा के बाद पूरे बिहार में पेंशन के लाभार्थियों में हर्ष का माहौल दिखाई दे रहा है। जदयू नेताओं का कहना है कि इस निर्णय से राज्य में सामाजिक सुरक्षा और भी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार लाभार्थियों ने सरकार को धन्यवाद और साधुवाद दिया है।

विकास के मॉडल के रूप में बिहार
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन का मॉडल आज कई प्रदेशों के लिए अनुकरणीय मॉडल बना है। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में बिहार आज देश में अग्रणी राज्य की भूमिका में है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।

जदयू प्रवक्ताओं ने आजादी के बाद बिहार की बदलती तस्वीर का श्रेय नीतीश सरकार को देते हुए कहा कि राज्य में सड़कों का जाल बिछाया गया है और शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अकल्पनीय परिवर्तन हुए हैं।

त्रिपुष्कर योग समेत इन संयोग में मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी

त्रिपुष्कर योग समेत इन संयोग में मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी
हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं शांति आती है।

ज्योतिषियों की मानें तो देवशयनी एकादशी पर त्रिपुष्कर योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। 05 जुलाई को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, 06 जुलाई को शाम 09 बजकर 14 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, देवशयनी एकादशी का पारण 07 जुलाई को किया जाएगा।

त्रिपुष्कर योग (Devshayani Ekadashi Shubh Muhurat)
ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण रात 09 बजकर 14 मिनट से हो रहा है। वहीं, रात 10 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रात 09 बजकर 27 मिनट तक है। इसके बाद शुभ योग बन रहा है। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुखों में वृद्धि होगी।

एमपी में भीषण हादसा, गुना में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

एमपी में भीषण हादसा, गुना में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। यहां जहरीली गैस रिसने से कई लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के गुना में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कुएं में जहरीली गैस रिसी जिससे एक के बाद एक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।

गुना जिले के धरनावदा गांव में यह हादसा हुआ। क्षेत्र के भदौरिया फार्म हाउस पर बने कुंए में एक गाय गिर गई थी जिसको निकालने के लिए पांच लोग उतरे थे। ये सभी कुंए से निकली जहरीली गैस की चपेट में आ गए। कुंए में जहरीली गैस से पांचों की मौत हो गई।

कलेक्टर और एसपी भी मौके पर
3 लोगों की लाश अभी तक निकल चुकी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। कुएं से शेष लोगों को निकलवाने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुटे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने कुएं से तीन लोगों के शव कुएं से निकाले जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

5 बार से ज्यादा ‘ट्रैफिक नियम’ तोड़ने पर 89 लाइसेंस सस्पेंड

5 बार से ज्यादा ‘ट्रैफिक नियम’ तोड़ने पर 89 लाइसेंस सस्पेंड
समझाइश के बाद भी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के चालान नहीं भरने और बार-बार चौराहों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब 5 या उससे अधिक बार चौराहों पर नियम तोड़ने पर 89 लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

इसमें ऐसे वाहन चालक भी हैं जिनके वाहन की कीमत से अधिक चालान का शुल्क हो चुका है। अब ट्रैफिक पुलिस ने 361 वाहन चालकों की लिस्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए आरटीओ को भेजी है।

हर घंटे कटे 80 चालान
बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने पहले चरण में जनता को जागरूक करने के साथ समझाइश दी थी। इसके बाद चौराहों पर चालानी कार्रवाई करने के लिए चिन्हित चार चौराहों को चुना गया। ट्रैफिक सुधार के लिए 2023 में आइटीएमएस लागू किया गया था। इसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करना था। हालांकि, 2024 में इस प्रणाली के तहत हर घंटे औसतन 80 चालान कटे, लेकिन मात्र 10% चालानों का भुगतान हुआ।

कम वसूली दर को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा बैठक कर नियमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अब पुलिस वाहन मालिकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर चालान भुगतान की जानकारी दे रही है। चौराहों पर चालान भरने के लिए व्यवस्था की गई है। यदि समय पर जुर्माना जमा नहीं किया तो संबंधित वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अब चौराहों पर जरूरी बदलाव की तैयारी
बताया जा रहा है कि 16 प्रमुख चौराहों पर लगे आइटीएमएस में कई जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। अभी सिग्नल तोड़ने वाले चालकों को पकड़ने के लिए टीम मैन्युअली काम करती है। कोई गाड़ी लगातार सिग्नल तोड़ रही है तो उसकी सूचना देर से मिलती है, लेकिन अब ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है कि किसी वाहन ने लगातार दूसरे चौराहे पर गलती की तो उसकी सूचना तुरंत सेट पर पहुंचेगी। हर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक जवान उस गाड़ी को पकड़ेंगे और चालान कार्रवाई करेंगे।

प्रमुख चौराहों पर 90 कैमरे लगाए जा रहे
एडिशनल डीसीपी कौल ने बताया, चालान वसूली के लिए अलग से आइटीएमएस के लिए टीम बनाई गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि कई गाड़ियों की वैल्यू से ज्यादा चालान हो चुके हैं। कुछ वाहन चालक 35 बार सिग्नल पर नियम तोड़ चुके हैं। हमारा काम आरटीओ को भेजना है। उसके बाद आरटीओ कार्रवाई करते है। आगामी दिनों में शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर 90 कैमरे नए लगाए जा रहे है। इसमें आठ से दस चौराहों कवर किए जाएंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...