ईरान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, इज़रायल पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, इज़रायल पर दागीं मिसाइलें
इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध को रोकने का दावा करते हुए अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 12वें दिन इस युद्ध में सीज़फायर लागू करने का ऐलान किया। हालांकि ईरान ने इसे खारिज करते हुए आज सुबह इज़रायल पर 5 राउंड्स में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जनों लोग घायल हो गए। हालांकि कुछ देर बाद ट्रंप ने सीज़फायर पर अपडेट देते हुए कहा कि अब दोनों देशों के बीच सीज़फायर लागू हो गया है और इज़रायल ने भी इसे ग्रीन सिग्नल दे दिया। हालांकि लगता नहीं है कि ईरान इतनी जल्दी सीज़फायर का पालन करने वाला है।

ईरान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन
ईरान ने सीज़फायर लागू होने के कुछ देर बाद ही उत्तरी और मध्य इज़रायल पर मिसाइलें दागते हुए सीज़फायर का उल्लंघन कर दिया। ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद अब इज़रायली सेना अलर्ट हो गई है। उत्तरी और मध्य इज़रायल में सायरन बज रहे हैं। लोगों से बम शेल्टर और बंकरों में छिपने को कहा गया है।

इज़रायल ने ईरानी मिसाइल को रोका
सीज़फायर के बावजूद ईरान अपने हमले नहीं रोक रहा और इज़रायल पर मिसाइलें दाग रहा है। इज़रायल की तरफ से भी कुछ मिसाइलों को मार गिराया गया है। अब ईरान को जवाब देने के लिए इज़रायल बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

इज़रायल देगा जवाब!
ईरान के सीज़फायर उल्लंघन के बाद इज़रायली सेना ने ईरानी राजधानी तेहरान (Tehran) के 7वें ब्लॉक के निवासियों को घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। इज़रायल जल्द ही ईरान को सीज़फायर उल्लंघन का जवाब देने की तैयारी में है।

चंबल घड़ियाल्स ने पहली बार बनाई फाइनल में जगह, खिताब के लिए होगी भोपाल लेपर्ड्स से भिड़ंत

चंबल घड़ियाल्स ने पहली बार बनाई फाइनल में जगह, खिताब के लिए होगी भोपाल लेपर्ड्स से भिड़ंत
ग्वालियर: मध्य प्रदेश लीग 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में बारिश और ग्वालियर चीताज की मजबूत चुनौती, दोनों को पछाड़ते हुए चंबल घड़ियाल्स ने पहली बार इस टूर्नामेंट में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की अब खिताबी भिड़ंत मंगलवार को भोपाल लेपर्ड्स से होगी। इससे पहले दोपहर साढ़े तीन बजे चंबल घड़ियाल्स बनाम बुंदेलखंड बुल्स की टीमें महिला लीग के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

ग्वालियर की टीम ने बनाया बड़ा स्कोर
माधवराव सिंधिया स्टेडियम के मैदान पर ग्वालियर चीताज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर पार्थ चौधरी ने 27 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे। उनके साथ विकास शर्मा ने भी तेजतर्रार अंदाज में 28 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके बाद कप्तान पार्थ साहनी ने कमान संभाली और 38 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

चंबल टीम की खराब रही शुरुआत
चंबल के आर्यन पांडे और त्रिपुरेश सिंह को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जब स्कोर सिर्फ 6 था, तब अपूर्व द्विवेदी का विकेट गिर गया। इसके तुरंत बाद मौसम ने करवट ली और बारिश ने खेल रोक दिया। करीब एक घंटे के विलंब के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तब वीजेडी पद्धति के तहत चंबल को 8 ओवर में 108 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

हरप्रीत ने लूटी महफिल
दबाव के इस क्षण में 13 रन पर अंकुश सिंह भी पवेलियन लौट गए। लेकिन फिर क्रीज पर आए हरप्रीत सिंह भाटिया और उन्होंने तूफान ला दिया। हरप्रीत ने मैदान के हर कोने में स्ट्रोक्स बिखेरे और महज 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उन्होंने केवल 18 गेंदों में 61 रन बनाते हुए टीम को 5 गेंद शेष रहते फाइनल में पहुंचा दिया। उनकी धुआंधार पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हरप्रीत की यह विस्फोटक पारी ने न केवल मैच का रुख पलट दिया, बल्कि चंबल घड़ियाल्स को एक यादगार जीत भी दिला गई।

बारिश के साथ ही बढ़ने लगी इस बीमारी की टेंशन, अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

बारिश के साथ ही बढ़ने लगी इस बीमारी की टेंशन, अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
बिलासपुर: बारिश के साथ ही संक्रमित बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता डायरिया फैलने की है। वैसे भी अब उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। सिम्स और जिला अस्पताल में बीते एक सप्ताह के भीतर उल्टी दस्त के मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। यहां इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं लगातार मरीज पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसमे खास बात यह है कि ये सभी मरीज शहर के अलग अलग क्षेत्र से आ रहे हैं।

यदि इन क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी क्षेत्र में डायरिया फैल सकता है। शहर के अंतर्गत छोटे-बड़े 27 स्लम एरिया हैं, जो हर साल बरसात के समय में डायरिया के लिए बेहद संवेदनशील रहते हैं। सरकारी अस्पतालों से मिल रही जानकारी के मुताबिक शहर के तालापारा, तारबाहर, अटल आवास, सिरगिट्टी, रेलवे परिक्षेत्र, तिफरा और शहर की सीमा से लगे गांव से उल्टी दस्त के मामले सामने आ रहे हैं।

डॉक्टरों ने बताई डायरिया की वजह
डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मामले दूषित पानी पीने और दूषित भोजन करने की वजह से डायरिया से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि अभी भी किसी भी क्षेत्र में स्थिति बिगड़ी नहीं है। ऐसे में इन क्षेत्रों में ध्यान देना जरूरी हो गया है। समय रहते मरीजों की पहचान करने व दूषित पानी के तमाम स्त्रोत को बंद किया जाए, तो डायरिया को बढ़ने से रोका जा सकता है।

सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह ने बताया कि अधिक दस्त आने से शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी हो रही है। शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। साथ ही शरीर में दर्द, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत और झटके आने लगते हैं। उल्टी-दस्त शुरू होते ही पानी में नींबू, चीनी और एक चुटकी नमक मिला घोल तैयार कर लें। इसे धीरे-धीरे पीते रहें।

ग्रामीण इलाकों के लोगों की परेशानी होगी दूर, बस ऑपरेटरों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी खास सहूलियत

ग्रामीण इलाकों के लोगों की परेशानी होगी दूर, बस ऑपरेटरों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी खास सहूलियत
छत्तीसगढ़ के कम यात्री परिवहन सुविधा वाले दूरस्थ अंचल के लोगों को सस्ता और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना में शामिल बस ऑपरेटरों को सब्सिडी भी मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में ग्रामीण सड़कों पर 100 बस दौड़ेंगी।

इस योजना को सफल बनाने और बस ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रति किलोमीटर 26 रुपये की सब्सिडी देगी। पहले साल 26 रुपये, दूसरे साल 24 रुपये और तीसरे साल 22 रुपये प्रतिकिलोमीटर की मदद दी जाएगी। 18 से 42 सीटर हल्के और मध्यम वाहनों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। बस चलाने का काम स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। इसमें एससी, एसटी और ओबीसी, महिलाओं और नक्सल प्रभावितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना शुरू करने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस योजना के तहत वाहन मालिकों को ग्रामीण सड़कों पर वाहन चलाने के लिए प्रथम परमिट तीन साल अधिकतम अवधि के लिए मासिक टैक्स में पूरी तरह छूट दी जाएगी।

माओवाद हिंसा प्रभावितों को लगेगा आधा किराया
दृष्टिहीन, बौद्धिक दिव्यांग, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग, 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों, एड्स पीड़ितों को एक परिचारक के साथ किराया में पूरी छूट रहेगी, जबकि माओवाद हिंसा प्रभावित व्यक्तियों को आधा किराया लगेगा।

कुछ दिन पहले हुई थी फैसले को लेकर मीटिंग
पिछले दिनों राज्य स्तरीय समिति की बैठक परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद बस्तर में 55 तो सरगुजा में बस चलाने के लिए 16 नए मार्गों के प्रस्ताव आए। पहले चरण में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के दूरदराज के इलाकों के गांव जहां पर सड़क हैं परंतु यात्री वाहन संचालित नहीं हैं, ऐसे मार्गों पर यात्री वाहन का संचालन करने का फैसला लिया गया है।

‘सितारे जमीन पर’ ने आते ही तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड

‘सितारे जमीन पर’ ने आते ही तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को बेहतरीन रिव्यूज मिले हैं. इसे कॉमेडी और इमोशन्स का बेहतरीन मिक्सचर बताया जा रहा है.

आमिर खान की फिल्म को देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकल रहे लोग भी इसे एक बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं. ऐसे में आमिर खान के फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन कर रही है. तो चलिए बताते हैं.

‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म 11 बजे तक 11.50 करोड़ रुपये हो चुका है. ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं और इसमें अभी बदलाव हो सकता है. जिसे हमें समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे.

‘सितारे जमीन पर’ ने पहले दिन तोड़े इतने रिकॉर्ड
आमिर खान ने साल 2025 में आई जिन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे किया है वो नीचे लिस्ट में आप देख सकते हैं. बता दें कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा सैक्निल्क से लिया गया है.

किन फिल्मों का नहीं टूटा रिकॉर्ड
छावा (31 करोड़ रुपये), स्काई फोर्स (12.25 करोड़ रुपये), रेड 2 (19.25 करोड़ रुपये) और हाउसफुल 5 (24 करोड़ रुपये) को छोड़कर आमिर खान ने 17 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया है.

अब बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करेंगे रेलवे टिकट काउंटर स्टाफ

अब बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करेंगे रेलवे टिकट काउंटर स्टाफ
रेलवे के पीआरएस (रिजर्वेशन काउंटर) और यूटीएस (जनरल टिकट काउंटर) के कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे लगाकर ड्यूटी करनी होगी। दरअसल, टिकट काउंटर कर्मचारियों द्वारा बीच-बीच में अपने परिचितों, दलाल आदि के टिकट बनाए जाते हैं, जबकि काउंटर पर लंबी लाइन लगी होती है। इसको लेकर अक्सर विवाद उत्पन्न होता है। कई बार यात्री भी जानबूझकर उलझते हैं। लाइन में लगी भीड़ और कर्मचारियों के संवाद को इस कैमरे में रिकॉर्ड किया जा सकेगा, जिससे किसी विवाद की स्थिति में सटीक तथ्य सामने आ सकेंगे।

साथ ही कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए रेल मंडल से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पहले रेलवे ने टिकट जांच स्टाफ के लिए यह व्यवस्था लागू की थी। वर्तमान में 50 स्टाफ ट्रेन व स्टेशन में कंधे पर कैमरा लगाकर ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी कुछ स्टाफ छूट गए है। इन्हें भी कैमरे दिए जाएंगे।

इसके साथ-साथ रिजर्वेशन व जनरल टिकट काउंटर के कर्मचारियों को भी बॉडी वॉर्न कैमरा देने की योजना बनाई गई है। इससे दोनों जगहों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। बिलासपुर रेल मंडल अभी यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में जोर दे रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना है। कैमरे खरीदने के लिए जोन मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलना तय भी है क्योंकि यह अच्छी पहल है और रेलवे कामकाज में सुधार आएगा। यह पहल दोनों पक्ष यात्री और रेल कर्मचारी के हित में है।

बॉडी वॉर्न कैमरा एक छोटा, हल्का और पहनने योग्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस होता है, जिसे आमतौर पर किसी व्यक्ति के शरीर के ऊपरी हिस्से जैसे शर्ट की जेब, कॉलर या जैकेट पर लगाया जा सकता है। इस कैमरे की मदद से हाई क्वालिटी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है, जिससे किसी घटना या बातचीत का वास्तविक प्रमाण सुरक्षित रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मुखर्जी की भाजपा कार्यालय के निकट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महापुरुष हुए, जिन्होंने कभी पद की लालसा नहीं रखी और देश की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य किया। राष्ट्रीय एकता को समर्पित डॉ. मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने देश को आंदोलित करते हुए स्वयं का बलिदान कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महान शिक्षाविद् और हमारे मार्गदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पहली बार यह अहसास कराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, देश का मोर मुकुट है। डॉ. मुखर्जी युवाकाल में कुलपति बने और उन्होंने बंगाल के कई आंदोलनों में भाग लेकर नागरिकों को बताया कि देश के विकास में हमारा योगदान किस प्रकार का होना चाहिए। डॉ. मुखर्जी जब केंद्र में आपूर्ति एवं कपड़ा मंत्री बने तो उनका हर निर्णय सराहनीय रहा। मां भारती की सेवा, लोक-कल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए उनका मार्गदर्शन भारत के निर्माण का आधार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को धारा 370 से मुक्ति दिलाई और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पड़ोसी देश को स्पष्ट संदेश दिया। भारत सरकार के इस फैसले के साथ देश में हर वर्ग का व्यक्ति खड़ा था। कश्मीर में 1947 में ही विकास के द्वार खुल जाने चाहिए थे। अब प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे नेटवर्क, पर्यटन और धार्मिक पर्यटन सहित अनेक क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर की समृद्धि के लिए कार्य किए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय, समाजसेवी हितानंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, रवींद्र यति, राहुल कोठारी सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से की अपील

प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। लगभग सभी जिलों से बारिश होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा है कि यदि आवागमन के दौरान सड़क पर या किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा हो,तो नागरिक उसमें आने-जाने से बचें। उन्होंने कहा कि जोखिम पूर्ण यात्रा करने से बचे। सजग रहें और सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के सभी नागरिकों से यह अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा है कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करा रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी न आने पाए। ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं। वर्षा के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसानी न होने पाए, हम सबका यही प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिमभरा हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाते समय बेहद सावधानी बरतें। यदि कहीं भी पानी का भराव या पुल-पुलिया के पार पानी आता दिखाई दे तो वहां से आवागमन न करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा बारिश के मद्देनजर सभी इंतजाम किए गए हैं, तथापि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक इंतजाम भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को शुरूआत में ही तर-बतर कर देने वाले मानसून के मंगल प्रवेश पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। इसकी आमद खुशी देती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, महान शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित किया। वे न केवल कुशल संगठक थे, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रनायक भी थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक अस्मिता के सुदृढ़ सूत्र में पिरोया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के माध्यम से डॉ. मुखर्जी ने एक ऐसी विचारधारा को जन्म दिया, जिसने देश को राष्ट्रीय हित में सोचने और कार्य करने की नई दृष्टि प्रदान की। उनके विचार आज भी हमारी लोकतांत्रिक चेतना को दिशा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रसेवा आजीवन साधना और तपस्या है। उनका समर्पण और उच्च आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...