भगवान शिव को कैसे मिला कालांतक नाम

भगवान शिव को कैसे मिला कालांतक नाम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अमोघ शक्तियों वाले महामृत्युंजय मंत्र की उत्पत्ति की खास वजह मानी जाती है। एक कथा के अनुसार मर्कण्डु ऋषि को लंबे समय तक कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने अपना पत्नी के साथ भगवान शिव की आराधना की (Shiva kalantak nam)।

भगवान शिव जब ऋषि दंपती की तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुए तो उन्होंने ऋषि मर्कण्डु से पूछा कि हे ऋषि तुम गुणहीन दीर्घायु पुत्र चाहते हैं या 16 वर्षीय गुणवान अल्पायु पुत्र, तब मर्कण्डु ऋषि ने दूसरा विकल्प चुना और महादेव से गुणवान अल्पायु पुत्र को मांगा।

सप्त ऋषियों से मिली थी महामृत्युंजय मंत्र की दीक्षा
भविष्यवक्ता व्यास ने बताया कि उम्र के बढ़ने के साथ मार्कण्डेय की शिव भक्ति भी बढ़ती जा रही थी। उनको अपनी मौत के संबंध में पता था लेकिन वो इसको लेकर विचलित नहीं थे। 16 साल का होने पर मार्कण्डेय को अपनी मृत्यु और अल्पायु होने का रहस्य अपनी माता से पता चला। जिस दिन उनकी मौत का दिन निश्चित था उस दिन भी वह चिंतामुक्त होकर शिव आराधना में लीन थे।

शिवपूजा करते समय उनको सप्तऋषियों की सहायता से ब्रह्मदेव से महामृत्युंजय मंत्र ‘ ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्द्धनम्, ऊर्वारुकमिव बन्धनात्, मृत्योर्मुक्षियमामृतात्।। की दीक्षा मिली।

इस मंत्र ने मार्कण्डेय के लिए अमोघ कवच का काम किया और जब यमदूत उनको लेने के लिए आए तो शिव आराधना में लीन मार्कण्डेय को ले जाने में असफल रहे। इसके बाद यमराज स्वयं धरती पर मार्कण्डेय के प्राण लेने के लिए आए।

यमराज को मांगनी पड़ा माफी
भविष्यवक्ता ने बताया कि यमराज ने मौत का फंदा ऋषि मार्कण्डेय की गर्दन में डालने की कोशिश की, लेकिन वह फंदा शिवलिंग पर चला गया। वहां पर भगवान शिव स्वयं उपस्थित थे। वह यमराज की इस हरकत से नाराज हो गए और अपने रौद्र रूप में यमराज के सम्मुख आ गए।

महादेव और यमराज के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें यमराज को पराजय का सामना करना पड़ा। भोलेनाथ ने यमराज को इस शर्त पर क्षमा किया कि उनका भक्त ऋषि मार्कण्डेय अमर रहेगा। इसके बाद शिव का एक नाम कालांतक हो गया। कालांतक का अर्थ है काल यानी मौत का अंत करने वाला।

वरूण धवन 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म फिर चर्चा में

वरूण धवन 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म फिर चर्चा में
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘एबीसीडी 2’ ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर वरुण धवन ने इस फिल्म से जुड़ी कई यादें, जबरदस्त एनर्जी और अद्भुत लोगों के साथ काम करने का अनुभव को वीडियो शेयर करते हुए बताया है।

वीडियो की शेयर
बता दें कि अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जो फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग खत्म होने पर हुई पार्टी का है। इस वीडियो में वरुण, रेमो डिसूजा, श्रद्धा कपूर और राघव जुयाल डांस करते नजर आ रहे हैं। सभी 1994 में आई फिल्म ‘दुलारा’ के सुपरहिट गाने ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ पर मजेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे।

93 सालों के इतिहास में सिर्फ इन 3 कप्तानों ने भारत को इंग्लैंड में जिताई है टेस्ट सीरीज

93 सालों के इतिहास में सिर्फ इन 3 कप्तानों ने भारत को इंग्लैंड में जिताई है टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतना हर क्रिकेट खेलने वाले देश के लिए एक सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा है। तेज और उछाल भरी पिचें, स्विंग करती गेंदें और बार-बार बदलता मौसम किसी भी मेहमान टीम के लिए कठिन होती हैं। जहां कई दिग्गज कप्तान इस कठिन दौरे में नाकाम साबित हुए, वहीं कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों ने अपने शानदार नेतृत्व से भारत को इंग्लैंड में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाई। दिलचस्प बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे स्टार कप्तान भी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सके।

इंग्लैंड में भारत ने 93 सालों में सिर्फ तीन सीरीज जीतीं हैं। अजीत वाडेकर, कपिल देव, और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में केवल तीन बार टेस्ट सीरीज जीती है, जो भारतीय क्रिकेट की कठिन चुनौतियों को दर्शाता है। इन कप्तानों ने न केवल अपनी रणनीति और नेतृत्व से इतिहास रचा, बल्कि भारतीय क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई। अब 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। यह देखना रोमांचक होगा कि क्या गिल इन दिग्गजों की सूची में अपना नाम जोड़ पाएंगे।

अजीत वाडेकर (1971):
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीत का श्रेय अजीत वाडेकर को जाता है। 1971 में उनकी कप्तानी में भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 से हराया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर थी, क्योंकि इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में 39 साल और 21 टेस्ट में कोई जीत हासिल नहीं की थी। लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में पहले दो टेस्ट ड्रॉ रहे, लेकिन तीसरे टेस्ट में ओवल में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की। इस जीत में भागवत चंद्रशेखर की शानदार गेंदबाजी (मैच में 8 विकेट) और वाडेकर के 204 रनों का योगदान अहम रहा। वाडेकर की रणनीति और शांतचित्त नेतृत्व ने भारतीय टीम को आत्मविश्वास दिया, जिसने विदेशी धरती पर जीतने की नई राह खोली।

कपिल देव (1986):
1983 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद कपिल देव ने 1986 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतकर एक और इतिहास रचा। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। लॉर्ड्स और लीड्स में पहले दो टेस्ट में भारत ने 5 विकेट और 279 रनों से जीत हासिल की, जबकि तीसरा टेस्ट बर्मिंघम में ड्रॉ रहा। कपिल देव का ऑलराउंड प्रदर्शन, दिलीप वेंगसरकर के 360 रन, और चेतन शर्मा (16 विकेट) व मनिंदर सिंह (12 विकेट) की गेंदबाजी ने इस सीरीज में भारत को अजेय बनाया। कपिल की आक्रामक कप्तानी और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता ने भारत को इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में भी विजयी बनाया। यह जीत भारत की इंग्लैंड में सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज जीत थी।

राहुल द्रविड़ (2007):
21वीं सदी में भारत को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का गौरव राहुल द्रविड़ की कप्तानी में मिला। 2007 में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत हासिल की। नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि लॉर्ड्स और ओवल के टेस्ट ड्रॉ रहे। इस सीरीज में जहीर खान ने 18 विकेट और अनिल कुंबले ने 14 विकेट लिए, जबकि दिनेश कार्तिक ने 263 रन बनाए। द्रविड़ की रक्षात्मक और रणनीतिक कप्तानी ने भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों को एकजुट रखा, जिससे भारत ने 18 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम थी, क्योंकि इसके बाद भारत ने विदेशी धरती पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करना शुरू किया।

गला, पेट, अन्‍य अंगों पर दिख रहा नए कोरोना का लक्षण

गला, पेट, अन्‍य अंगों पर दिख रहा नए कोरोना का लक्षण
कोरोना के नए लक्षण (COVID 19 new Symptoms) लगातार दिख रहे हैं। भारत, अमेरिका, थाइलैंड सहित कई देशों में कोविड 19 के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। कोविड के ओमिक्रॉन फैमिली का नया वैरिएंट (NB.1.8.1 COVID variant) इस बार एक्टिव है। इस नए सब वैरिएंट के कारण अलग-अलग प्रकार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। मरीजों के अनुभव के आधार पर इन लक्षणों को दर्ज किया जा रहा है। अभी कोविड का एक नया लक्षण गले पर देखने को मिला है जिसको सबसे दर्दनाक बताया जा रहा है।

भारत में कोरोना के मामले
हम अगर भारत की बात करें तो इस बार कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की कोविड 19 डैशबोर्ड पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 18 हजार से अधिक कोरोना के मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। साथ ही आज 5 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। इस बार कोविड से 4 मौत हुई है।

कोविड 19 के नए लक्षण क्या हैं?
कोविड 19 के नए लक्षण इस बार देखने को मिल रहे हैं। इस बार गले व पेट में कोरोना का संक्रमण दिख रहा है। चलिए, हम उन नए लक्षणों के बारे में जान लेते हैं-
1- निंबस कोविड वैरिएंट लक्षण या रेजर ब्लेड थ्रोट
निंबस कोविड वैरिएंट लक्षण या रेजर ब्लेड थ्रोट को लेकर बात हो रही है। ये लक्षण गले पर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि रेजर ब्लेड थ्रोट लक्षण दर्दनाक है। इससे मरीजों को गले में काफी परेशानी हो रही है। कोरोना के नए लक्षण निंबस कोविड वैरिएंट लक्षण या रेजर ब्लेड थ्रोट के बारे में डॉक्टर ने ये बातें बताई हैं। इसके बारे में आप फोटो पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

2- पेट में गैस बनना और दस्त
इस बार कोविड 19 के नए लक्षण में ये भी पाया गया है। बताया जा रहा है कि बुखार के साथ पेट में गैस बनना, पेट दर्द, डायरिया, दस्त आदि की समस्या हो रही है। अगर आपको पेट में भी हल्के बुखार के साथ इस तरह के लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3- बुखार के साथ दिखते हैं ये लक्षण
इस बार भी बुखार लगने की समस्या है। मगर, माइल्ड फीवर देखने को मिल रहा है। अगर आपको माइल्ड फीवर के साथ उपरोक्त लक्षण दिखते हैं तो बचाव के लिए बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डॉक्टर या एक्सपर्ट की राय
कोविड 19 के नए सब वैरिएंट व लक्षण को लेकर अभी जांच चल रही है। अभी तक इसके फिक्स पैटर्न को एक्सपर्ट समझने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ये जरूर बताया है कि इस बार का वैरिएंट खतरनाक नहीं है। हालांकि, इसको लेकर अभी लैब में जांच जारी है।

इज़रायली हमलों से ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ेगी अस्थिरता

इज़रायली हमलों से ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ेगी अस्थिरता
इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध हर दिन गंभीर हो रहा है। इज़रायली हमलों का जवाब देने के लिए ईरान भी इज़रायल पर हमलों से पीछे नहीं हट रहा है। इज़रायली हमलों की वजह से ईरान में कई परमाणु ठिकानों, सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। ईरानी सेना के कई बड़े अधिकारी, कई परमाणु वैज्ञानिक इस युद्ध की वजह से अब तक मारे जा चुके हैं। इसी अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पाकिस्तान (Pakistan) के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) की व्हाइट हाउस (White House) में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान मुनीर ने ट्रंप को युद्ध से जुड़े एक गंभीर पहलू के बारे में चेताया।

बॉर्डर पर बढ़ सकती है अस्थिरता
ट्रंप और मुनीर के बीच मुलाकात बुधवार (भारतीय समयानुसार गुरुवार) को मुलाकात हुई। ट्रंप के न्यौते पर ही मुनीर अमेरिका गए और इस दौरान उन्होंने ट्रंप के साथ लंच भी किया और कई अहम विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान मुनीर ने ट्रंप से इज़रायल-ईरान युद्ध के विषय में बात की और उन्हें चेताया कि इस युद्ध की वजह से पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर आतंकी और अलगाववादी संगठन, ईरान में सत्ता के पतन का फायदा उठाकर क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। इससे पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर अस्थिरता बढ़ेगी।

आतंकी-अलगाववादी संगठन होंगे मज़बूत
मुनीर ने बताया कि पाकिस्तान और ईरान की बॉर्डर पर लंबे समय से काफी आतंकी-अलगाववादी संगठन एक्टिव हैं। मुनीर ने चिंता जताई है कि इज़रायली हमलों की वजह से ये संगठन मज़बूत होंगे, जिसका असर न सिर्फ ईरान पर, बल्कि पाकिस्तान पर भी पड़ेगा।

सुरक्षा को खतरा
मुनीर ने चिंता जताई है कि इज़रायली हमलों से सिर्फ ईरान को ही नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि पाकिस्तान को सुरक्षा के लिए भी यह खतरा है। ईरान की सत्ता के कमज़ोर होने से वहाँ के आतंकी और अलगाववादी संगठन, पाकिस्तान के आतंकी-अलगाववादी संगठनों के साथ मिलकर दोनों देशों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं।

बलूचिस्तान में और बिगड़ सकते हैं हालात
मुनीर ने ट्रंप से बातचीत के दौरान इस बात की भी चिंता जताई कि इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध की वजह से बलूचिस्तान में हालात और बिगड़ सकते हैं। बलूचिस्तान, पाकिस्तान के गले की फांस बन चुका है और पिछले कुछ समय में तो बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सरकार और सेना के लिए काफी मुश्किलें खड़ी की है। ईरान में अगर हालात बिगड़े, तो बलूच विद्रोही भी बलूचिस्तान में सरकार और सेना के खिलाफ इसका फायदा उठा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने ईरान में किया अपना दूतावास बंद

ऑस्ट्रेलिया ने ईरान में किया अपना दूतावास बंद
ईरान और इजरायल युद्ध (Iran Israel War) का आज आठवां दिन है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सैन्य संघर्ष को देखते हुए तेहरान स्थित अपना दूतावास अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मेंत्री पेनी वोंग ने कहा कि हमने तेहरान स्थित दूतावास को बंद करने का फैसला बहुत सोच-समझ कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दूतावास में कार्यरत सभी अधिकारियों को तत्काल ईरान छोड़ने को कहा है। ईरान में करीब 2000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक व उनके परिजन मौजूद हैं, जो सैन्य संघर्ष के बीच तेहरान छोड़ना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया से पहले बुल्गारिया, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड भी अपना दूतावास बंद कर चुके हैं।

अब्बास अरागची की हत्या की कोशिश नाकाम की
ईरानी मीडिया ने दावा किया कि यूरोप में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची को मारने की साजिश रची गई। इजरायल ने ईरानी विदेश मंत्री को मारने की साजिश रची। ईरानी सुरक्षा एजेंसियों ने इजरायल के मंसूबे को नाकाम कर दिया। मंत्री के सालाहकार मोहम्मद हुसैन रंजबरान ने कहा कि अगर वतन के अज्ञात सिपाहियों की सतर्कता न होती, तो कुछ दिन पहले यह घिनौनी इजरायली साजिश तेहरान को नुकसान पहुचाती, लेकिन अल्लाह का शुक्र है कि यह नाकाम रही।

यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री से करेंगे बातचीत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ 3 यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री बातचीत करेंगे। यह बातचीत जंग रोकने और न्यूक्लियर डील पर होगी। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल अपने ईरानी समकक्ष अरागची से बातचीत करेंगे। इस बैठक में यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास भी हिस्सा लेंगे।

ईरान के उत्तरी औद्योगिक शहर रश्त में विस्फोट
ईरान के उत्तरी औद्योगिक शहर रश्त के बाहरी हिस्सों से विस्फोट की खबरें सामने आ रही हैं। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स ने रिपोर्ट किया है कि लोरेस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाले 16 एजेंटों को गिरफ्तार किया है।

जंगलराज वाले फिर से मौका तलाश रहे – पीएम मोदी

जंगलराज वाले फिर से मौका तलाश रहे – पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार (Bihar) के सिवान (Siwan) में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश (CM Nitish) का योगदान अतुल्यनीय रहा है। बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामें करने का मौका फिर से ढूंढ रहे हैं। वह इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता को हिदायत देते हुए कहा कि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों की बेहतरी के लिए, आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहना है। समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार बैठे लोगों को कोसो दूर रखना है।

विकास की गति को बनाए रखना है
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में करीब 55 हजार किमी ग्रामीण सड़के बनी हैं। 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा गया है। 45 हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं। बिहार की प्रगति के लिए हमें ये गति बनाए रखना है।

बिहारी स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के भाई-बहन कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं, लेकिन पंजे और लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। इन्होंने मिलकर ऐसी लूट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करके सीएम नीतीश की अगुवाई में NDA की सरकार ने बिहार में विकास को पटरी पर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए अभी बहुत कुछ करना है। हमारे नौजवानों ने सिर्फ जंगलराज की कथाएं सुनी हैं, उन्हें अदाजा नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी।

सबकुछ हमने किया है: नीतीश
सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जब 2005 में NDA की सरकार बनी थी, तब से हमने बिहार के विकास के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन उससे पहले की सभी सरकारें, जो अब बेकार की टिप्पणियां करती है, उन्होंने कुछ नहीं किया है।

ओडिशा में भाजपा-सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा,एक कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

ओडिशा में भाजपा-सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा,एक कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम ओडिशा जाएंगे जहां वे भुवनेश्‍वर में भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रोड शो में हिस्‍सा लेंगे और बीजू पटनायक अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से जनता मैदान तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस अवसर पर 18 हजार छह सौ करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास भी करेंगे। ये परियोजनाएं पेय जल, सिंचाई, कृषि, स्‍वास्‍थ्‍य, सड़क और पुल, राष्‍ट्रीय राजमार्ग और रेलवे क्षेत्र से संबंधित हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को

मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास पर 20 जून को प्रदेश के गौपालकों एवं गौशाला संचालकों से संवाद करेंगे। साथ ही गौशालाओं को लगभग 90 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर गौ-शाला सम्मेलन दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जिलों से शासकीय एवं अशासकीय गौ-शाला संचालक एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे.

प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में पंजीकृत गौ-शालाओं में गौवंश के उचित व्यवस्थापन के लिए आर्थिक अनुदान को रू. 20 प्रति गौ वंश प्रति दिवस से बढाकर रू. 40 प्रति गौ वंश प्रति दिवस किया गया है। इसके अनुसार गौ-शालाओं में पालन किए जा रहे गौ वंश के लिए माह अप्रैल व मई 2025 की अनुदान राशि लगभग 90 करोड़ की किश्त सम्मेलन में जारी की जाएगी.

सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं एवं संस्थाओं को गौ-सेवा पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। प्रथम पुरस्कार रुपए 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार रुपए 3 लाख, तृतीय पुरस्कार रुपए 02 लाख तथा सांत्वना पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के प्रदान किए जाएंगे. गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार रूपये 01 लाख, द्वितीय पुरस्कार रूपये 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार रूपये 20 हजार का दिया जाएगा.

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें डेयरी व्यवसाय के लिए 25 दुधारू पशुओं से लेकर 200 दुधारू पशुओं तक की योजनाएं स्वीकृत हो सकेंगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे. सम्मेलन में नवीन गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र तथा म.प्र.गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से हितग्राहियों को ट्रेक्टर, ट्राली वितरण भी किया जाएगा। सम्मेलन में “पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम” विषय पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईरान से भारतीयों की वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईरान से भारतीयों की वापसी पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 110 भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित “ऑपरेशन सिन्धु” संकट के समय में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का पर्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता ‘नए भारत’ के अतुल्य सामर्थ्य और कर्तव्यबोध का प्रेरणादायक प्रमाण है। भारत सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अपने नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों में कभी अकेला नहीं छोड़ती है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...