सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की बात की कबूल

सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की बात की कबूल
राजा रघुवंशी हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या करवाने की बात कबूल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम ने यह बात कबूल की है। दरअसल, कुछ देर बाद ही शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी और चारों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश करेगी। पुलिस इन सभी लोगों की रिमांड की मांग भी कोर्ट से करेगी। हालांकि इससे पहले सभी का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।

सोनम से भाई गोविंद ने तोड़े सभी रिश्ते
वहीं राजा रघुवंशी के घर पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि अभी तक मिले सबूतों के अनुसार मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि यह हत्या उसी ने की है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाह से जुड़े हुए हैं। हमने सोनम रघुवंशी से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। मैं राजा के परिवार से माफ़ी मांगता हूं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश में गए सर्वदलीय शिष्‍टमंडलों ने दुनियाभर को भारत की नीतियों से प्रभावी ढंग से अवगत कराया – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश में गए सर्वदलीय शिष्‍टमंडलों ने दुनियाभर को भारत की नीतियों से प्रभावी ढंग से अवगत कराया – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों में जिस प्रकार से पहलगाम के आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद का सफाया करने की आवश्यकता के संबंध में भारत के विचारों को प्रस्तुत किया उस पर उन्हें गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ हफ्तों में विश्व के 33 देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से कल मुलाकात की, जिसमें सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन प्रतिनिधियों ने शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता और आतंकवाद को खत्म करने की आवश्यकता को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से उन्होंने भारत की बात विश्व के समक्ष रखी है उस पर देश को गर्व है।

प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में अपने अनुभव साझा किए। केंद्र सरकार ने पहले ही अधिकतर वर्तमान सांसदों सहित 50 से अधिक व्यक्तियों के सात प्रतिनिधिमंडलों के इस कार्य की प्रशंसा की है।

अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्र की सेवा का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की।

वहीं, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने भी प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता से भारत की लड़ाई और वैश्विक शांति में भारत की अटूट प्रतिबद्धता के लिए इन मित्र देशों द्वारा दिए गए भारी समर्थन से अवगत कराया।

इस बीच, विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख को मजबूती से व्यक्त करने में उनके प्रयासों की सराहना की।

विदेश भेजे गए चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने किया, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के दो, जनता दल (यूनाइटेड) के एक और शिवसेना के एक सांसद शामिल थे, जबकि तीन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व कांग्रेस, डीएमके और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों ने किया।

भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस के शशि थरूर, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, डीएमके की कनिमोई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपने प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।

सरकार ने वर्ष 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सरकार ने वर्ष 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ने 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये की रक्षा सामग्रियों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद’ विषय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगले चार वर्षों में इस क्षेत्र में देश का निर्यात 50 हज़ार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

रक्षा मंत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि देश में वार्षिक रक्षा उत्पादन आज रिकॉर्ड 1 लाख 30 हज़ार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है जो 2014 में लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपये था। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इस वर्ष तक 1 लाख 75 हज़ार करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा निर्यात बढ़कर 23 हजार छह सौ बाईस करोड़ रुपये तक हो गया है और भारत में बने रक्षा उत्पादों का निर्यात लगभग एक सौ देशों में किया जा रहा है।

उन्होंने आतंकवाद से निपटने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार की रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक के रूप में उभरा है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन हथियारों और साजोसामान का उपयोग किया गया वे भारत में ही बने थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि आज भारत न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहा है, बल्कि ऐसी प्रणाली भी बना रहा है जो हमें सामरिक, आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बना रही है।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पहले भारत पूरी तरह से विदेशी रक्षा उपकरणों पर निर्भर था, लेकिन आज इस क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है।

भारत की रक्षात्मक क्षमताओं के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल देश में निर्मित अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, टैंकों और दूसरे साजोसामान का उपयोग करते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्नि, पृथ्वी और ब्रह्मोस जैसी स्वदेशी मिसाइलें दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु नई व्यवस्था के अंतर्गत शिष्यवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त (जुलाई से सितंबर) के रूप में 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है कि इन वर्गों का जीवन स्तर बेहतर हो, वे आत्मनिर्भर बनें और विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समुदाय की सदैव चिंता करते हैं और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन एवं धरती आबा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास और सड़क निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत दस्तावेजों को तैयार करने का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ सर्वसुविधायुक्त छात्रावास बनाए जाएं। शौचालय, बेड, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में एकरूपता रहे तथा छात्रावासों की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को अपनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित क्रीड़ा परिसरों की भी जानकारी ली और बच्चों द्वारा विभिन्न खेलों में अर्जित सफलताओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 20 क्रीड़ा परिसरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खेल प्रतिभाएं और निखरें और खिलाड़ी खेलो इंडिया सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

प्रयास विद्यालयों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें उच्च शिक्षित प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। साथ ही, इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, सीयूईटी सहित अन्य कैरियर विकल्पों के लिए भी बच्चों को तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने आदिम जाति विभाग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत भवनों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा भवनविहीन संस्थानों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक भी शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आदिवासी संस्कृति संरक्षण एवं विकास के अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण और अखरा विकास के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री साय ने अखरा विकास के तहत आस्था स्थलों पर उपयुक्त प्रकाश, बैठक व्यवस्था, शेड और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के मार्गदर्शन के लिए हाल ही में चयनित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों से चर्चा कर सुझाव लिए जाएं ताकि वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप युवाओं को रणनीति बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रदेश के अधिकाधिक युवा उच्च पदों पर पहुँचकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, जनजातीय बहुउद्देश्यीय विपणन केंद्र, वन अधिकार पत्र सहित अन्य विभागीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी केवल एक महान आध्यात्मिक संत ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। अपने अमूल्य दोहों के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर साहेब के विचारों ने न केवल भारतवर्ष, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ की धरती पर भी उनके विचारों की अलख जगाए रखने का कार्य उनके अनुयायी लगातार कर रहे हैं। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों द्वारा उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत कबीर साहेब जी ने सदैव सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों पर प्रहार करते हुए मानवतावादी समाज के निर्माण की राह दिखाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी संत कबीर साहेब जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक एकता और सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाएं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत 30 हजार 900 किलोमीटर सड़क निर्माण का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत 30 हजार 900 किलोमीटर सड़क निर्माण का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत प्रदेश के सुदूर बसाहटों मजरा/टोला/धोनी/पुरा इत्यादि को बारहमासी सम्पर्कता प्रदान करने 21 हजार 630 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। स्वीकृति अनुसार योजना का क्रियान्वयन 2 चरणों में किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पहले चरण एवं वित्तीय वर्ष 2030-31 से 2034-35 तक दूसरे चरण में कुल अनुमानित 30 हजार 900 कि.मी. मार्ग का निर्माण होगा। योजना का क्रियान्वयन राज्य मद से किया जायेगा। योजना के संबंध में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधिकार समिति को निर्णय लिये जाने के लिए अधिकृत किया गया है।

स्वीकृति अनुसार न्यूनतम 20 आवास और 100 से अधिक जनसंख्या वाले 6 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले ऐसे क्षेत्र, जिसके 50 मीटर की दूरी में पूर्व से बारहमासी सड़क न हो, को बसाहट के अंतर्गत लिया जायेगा। इसके लिए बसाहट की जनसंख्या के घटते क्रम में विधानसभा क्षेत्रवार प्राथमिकता सूची तैयार की जायेगी। सांसद, क्षेत्रीय विधायक और जिला पंचायत सदस्यों के परामर्श पर ग्रामीणजनों की स्थानीय आवश्यकता जैसे – सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के आधार पर बसाहटों की प्राथमिकता में कलेक्टर द्वारा लिपिबद्ध कारणों से सूची में परिवर्तन किया जा सकेगा। अंतिम प्राथमिकता सूची का राज्य स्तर पर प्रकाशन किया जायेगा। योजना अंतर्गत 20 हजार 600 बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगभग 30 हजार 900 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा।

प्रदेश के बाहर से आयातित तुअर पर मंडी फीस से पूर्णतः छूट दिए जाने का निर्णय

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में तुअर दाल उद्योगों की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश में बाहर से आयातित तुअर पर मंडी शुल्क से पूर्णतः छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया। छूट दिए जाने से प्रदेश में तुअर दाल की पर्याप्त उपलब्धता होगी। साथ ही परिवहन बढेगा और रोजगार में वृद्धि होगी।

झाबुआ, सिंगरौली, देवास, नर्मदापुरम में वर्किंग वूमन हॉस्टल निर्माण का सैद्धांतिक अनुमोदन

मंत्रि-परिषद द्वारा झाबुआ, सिंगरौली, देवास और नर्मदापुरम में कामकाजी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से SASCI (स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट) 2024-25 योजना अंतर्गत स्वीकृत 350 सीट्स की क्षमता वाले 4 वर्किंग वूमन हॉस्टल के निर्माण का सैद्धांतिक अनुमोदन दिया गया है। योजना पी.पी.पी मोड में संचालित की जायेगी। योजना पर 40 करोड़ 59 लाख रूपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ”जिला विकास सलाहकार समिति” के गठन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा जिले के विकास योजना के लिए रोडमेप तैयार करने और जिले की दीर्घकालीन विकास योजनाएं बनाने के लिए सभी जिलों में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में “जिला विकास सलाहकार समिति” का गठन किये जाने का अनुमोदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये थे।

जिला विकास सलाहकार समिति में जिले के प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। सांसद, जिले के समस्त विधायक, जिला मुख्यालय के महापौर या नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के सभी जनपद अध्यक्ष के साथ उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवी, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के 20 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव होंगे।

समिति के उद्देश्यों में जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएँ बनाना है। साथ ही समिति जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल” के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृ‌द्धि का रोडमैप तैयार करेगी। जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर समिति विचार करेगी।

जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को एक योजना के रूप में मूर्त रूप देना। जिले में रोजगार सृजन एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के संबंध में सुझाव, उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना के लिए सुझाव देना शामिल है।

डॉ मोहन यादव ने शहडोल को 323 करोड़ की योजनाओ की घोषण की

डॉ मोहन यादव ने शहडोल को 323 करोड़ की योजनाओ की घोषण की
शहर में 28 करोड़ की लागत से बनेगी पेयजल व्यवस्था, झूठे प्रकरणों की होगी जांच
शहडोल. ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से 28 करोड़ रुपए की सौगात दी है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत निपनिया में कॉलेज खोलने, सरसी आईलैण्ड में जल पर्यटन को विकसित करने, जयसिंहनगर के चरकी डोल ओदारी नदी में 13 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण करने की घोषणा की है। साथ ही अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन भी किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय समाज का समृद्ध एवं गौरवशाली इतिहास रहा है, समाज ने देश की स्वतंत्रता एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जनजातीय कोल समाज प्राचीन काल से ही अपनी वीरता एवं गंभीरता के लिए जाना जाता है। पूरे प्रदेश में जहां कोल जनजाति के लोग निवासरत हैं, जिनके पट्टेे नहीं बने हैं, उनकी जांच कराकर पट्टा देने का कार्य सरकार करेगी।

हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। जिन हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया उनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीसीएल के लाभान्वित हितग्राही मुन्नी कोल, कैस क्रेंडिट लिमिट से लाभान्वित हितग्राही श्याम बाई कोल, निजी कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित आशुतोष तिवारी को सांकेतिक चेक, लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही श्रृष्टि कोल व मनिया कोल सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को हितलाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह सहित भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

लोक नृत्यों के साथ हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कोल जन जातीय सम्मेलन में पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक लोक नृत्यों गुदुम बाजा, शैला व कर्मा नृत्य एवं गायन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान अन्य मंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

झूठे प्रकरणों की होगी जांच
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। उनके नेतृत्व में देश का मान एवं सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ लोगों को पक्के आवास दिए गए हैं। जो लोग छूट गए हैं उनका भी सर्वे करके आवास देने का कार्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन में लाडली बहनों को उपहार स्वरूप 250 रूपए दिए जाएंगे। जनजातियों पर होने वाले झूठे प्रकरणों की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग, आजीविका परियोजना, लघु वनोपज संघ, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

323.15 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने कोल जनजातीय सम्मेलन में 79.06 करोड़ रुपए की लागत से 55 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 244.09 करोड़ रुपए की लागत से 52 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें लोक निर्माण विभाग भवन संनिर्माण के 31.45 करोड़ से 6 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 22.64 करोड़ की लागत से 33 कार्य, मध्यप्रदेश पुलिस हॉउसिग बोर्ड कॉरपोरेशन के 10 करोड़ रुपए की लागत का 1 कार्य, मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण के 6 करोड़ रुपए की लागत से 10 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु से 4.75 करोड़ रुपए की लागत से 1 कार्य, जनजातीय कार्य विभाग के 2.75 करोड़ रुपए की लागत का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का 1.47 करोड़ रुपए की लागत से 3 कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है।
इसी प्रकार जिनका भूमिपूजन किया उनमें लोक निर्माण विभाग भवन संनिर्माण का 121.92 करोड़ की लागत से 15 कार्य, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का 94.49 करोड़ की लागत से 5 कार्य, मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण का 9.17 करोड़ की लागत से 8 कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन) का 7.69 करोड़ की लागत से 6 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा का 7.06 करोड रुपए की लागत से 16 कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 3.29 करोड़ की लागत से 1 कार्य एवं मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कार्पाेरेशन का 0.47 करोड़ रुपए के 1 कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है।

जादुई हैं वट पूर्णिमा की रात के उपाय

जादुई हैं वट पूर्णिमा की रात के उपाय
वट पूर्णिमा व्रत वट सावित्री व्रत के 15 दिन बाद मनाया जाता है। दक्षिण पश्चिम भारत में इसका अधिक प्रचलन है। इसका पूजा विधान वट सावित्री व्रत की तरह ही है।

इसके अलावा उत्तर भारत में भगवान शंकर, भगवान विष्णु की पूजा, स्नान, दान की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके सभी पापों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही इस दिन दान से पितरों को मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही वट पूर्णिमा के उपाय से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं,विवाह में आ रही अड़चन तो करें ये उपाय

ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन ऐसे लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है जिनका विवाह होते होते रूक जाता है या फिर उसमें किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही होती है। ऐसे लोग ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सफेद कपड़ा पहनकर शिवजी का अभिषेक करें और महादेव की पूजा करें तो विवाह में आने वाली हर समस्या दूर हो सकती है।

बिजनेस में लाभ का वट पूर्णिमा उपाय

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पीपल के पेड़ में आज के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए यदि कोई व्यक्ति एक लोटे में पानी भर कर उसमें कच्चा दूध और बताशा डालकर पीपल के पेड़ को अर्पित करता है तो इससे उस व्यक्ति को रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा और उसे बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।

पति भी कर सकता है ये उपाय

वट पूर्णिमा की रात दंपती को चंद्र देव को दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इससे उनके जीवन में आ रही हर छोटी-बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। यह काम चाहे पति या पत्‍नी कोई भी कर सकता है।

भाग्य चमक जाएगा इस उपाय से

वट पूर्णिमा की रात यदि कोई किसी कुएं में एक चम्‍मच दूध डालता है तो उसका भाग्‍य चमक सकता है। साथ ही यदि उसे किसी भी जरूरी कार्य में कोई बाधा आ रही होती है तो वो भी तुरंत दूर हो जाती है।

ग्रह दोष हो जाएंगे दूर

यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में ग्रह दोष है तो उसे दूर करने के लिए वट पूर्णिमा पर पीपल और नीम की त्रिवेणी के नीचे विष्णु सहस्त्रनाम या शिवाष्टक का पाठ करना चाहिए।

भारत बनाम इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी

भारत बनाम इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी
भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से खेली जाने वाली पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज को अब बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी की तर्ज पर महान क्रिकेटर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा। इससे इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन काफी खुश हैं। एंडरसन ने कहा कि ये बहुत बड़े सम्मान की बात है कि भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को उनके और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा जा रहा है। बता दें कि अभी तक भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था।

एंथनी डि मेलो ट्रॉफी था पहले नाम
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मिलकर ये फैसला किया है कि इन दोनों महान खिलाडि़यों के नाम पर ट्रॉफी का नाम होगा। वैसे तो इससे पहले इसे पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था। लेकिन इससे पहले इसे एंथनी डि मेलो ट्रॉफी का नाम दिया गया, जो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संस्थापक सदस्य और बोर्ड के पहले सचिव व चेयरमैन थे।

दुनिया सोती रही, ईरान ने कर दिया परमाणु परीक्षण

दुनिया सोती रही, ईरान ने कर दिया परमाणु परीक्षण

मिडिल ईस्ट (Middle East) बारूद की ढेर पर खड़ा है। हल्की सी चिंगारी से मिडिल ईस्ट को जला सकती है। इंटरनेशलन एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान (IRAN) ने गुपचुप तरीके से परमाणु बम (Nuclear Bomb) बनाने के दिशा में कई परीक्षण (Nuclear Test) किए हैं। IAEA ने कहा है कि ईरान ने हथियार ग्रेड के यूरेनियम के अपने भंडार को 60 प्रतिशत बढ़ाया है। फरवरी में यूरेनियम का भंडार 133.8 किलोग्राम था, जो कि मई में 408.6 किलोग्राम कर पहुंच गया है।

IAEA की टीम नहीं लगा पायी थी पता
इजरायली अखबार जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक IAEA की टीम ने अगस्त 2020 में परमाणु परीक्षण स्थलों का दौरा किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीम उस बंकर तक नहीं पहुंच पायी थी, जहां से सबकुछ कंट्रोल हो रहा था। बाद में ईरान ने उन बंकरों को ध्वस्त कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान के पास 10 परमाणु बम बनाने जितनी सामग्री उपलब्ध हो गई है।

2003 में दो बार इम्प्लोजन टेस्ट किए थे
ईरान ने 15 फरवरी-3 जुलाई 2003 के बीच दो बार इम्प्लोजन टेस्ट किए थे। ये वही तकनीक है जो परमाणु बम के कोर को ब्लास्ट करने में इस्तेमाल होती है। अमेरिकी दवाब के बाद ईरान ने परमाणु परीक्षण कार्यक्रम को शिथिल कर दिया था। अमेरिका सहित पश्चिम के देशों के साथ साल 2015 के समझौते के तहत ईरान परमाणु गतिविधि पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गया था, लेकिन साल 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका के इस कदम के बाद ईरान ने परमाणु परीक्षण कार्यक्रम पर तेजी से काम शुरू किया।

न्यूक्लियर डील पर चल रही है बातचीत
ईरान और अमेरिका के बीच जारी न्यूक्लियर बातचीत पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। माना जा रहा था कि ईरान और अमेरिका एक बार फिर न्यूक्लियर डील के बेहद करीब पहुंच गए हैं। ईरान के इस कदम से दोनों देशों के बीच माहौल बिगड़ सकता है। IAEA ने कहा कि ईरान ने एक ऐसा कोल्ड टेस्ट करने की प्लानिंग की थी जिसमें कोर में परमाणु सामग्री, प्राकृतिक या क्षीण यूरेनियम होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...