प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की संभावना है। राष्ट्रपति पेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

पराग्वे के राष्ट्रपति आज से भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित उच्च स्तरीय शिष्‍टमंडल भी है। राष्ट्रपति पेना की यह पहली भारत यात्रा है और पैराग्वे के किसी राष्ट्रपति की अब तक की दूसरी यात्रा है।

राष्ट्रपति पेना बुधवार को पराग्वे लौटने से पहले मुंबई भी जाएंगे। मुंबई में राष्ट्रपति पेना राज्य के राजनीतिक नेताओं, व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे।

भारत और पराग्वे के बीच 1961 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। दशकों से दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध कायम हुए हैं। दोनों देशों ने व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित किया है। पराग्वे लैटिन अमरीकी क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है।

ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की कई भारतीय कंपनियां पैराग्वे में काम कर रही हैं। पराग्वे की कंपनियां भी भारत में काम कर रही हैं जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में योगदान दे रही हैं। दोनों देशों के संयुक्त राष्ट्र सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और आतंकवाद से निपटने सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर समान विचार हैं।

जीएसटी संग्रह ने किया लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार

जीएसटी संग्रह ने किया लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार

भारत का सकल वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई में कुल जीएसटी संग्रह 2 करोड़ एक लाख रुपये रहा, जो पिछले वर्ष मई में एकत्र एक करोड़ 72 लाख रुपये की तुलना में 16.4 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अप्रैल में जीएसटी संग्रह 12.6 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वाधिक 2 करोड़ 37 लाख रुपये पर पहुंच गया।

मई में वर्ष दर वर्ष वृद्धि आयात से एकत्र जीएसटी में 25 दशमलव 2 प्रतिशत के उछाल और घरेलू लेनदेन से 13 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई। आयात से सकल जीएसटी राजस्व 51 हजार 266 करोड़ रुपये था, जबकि घरेलू स्रोतों ने एक करोड़ 50 लाख रुपये का योगदान दिया।

रिफंड के बाद मई में कुल जीएसटी राजस्व एक करोड़ 74 लाख रुपये रहा, जो पिछले वर्ष मई में एकत्र किए गए एक करोड़ 44 लाख रुपये की तुलना में 20 दशमलव 4 प्रतिशत अधिक है। मई महीने के लिए कुल रिफंड 27 हजार 210 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 4 प्रतिशत कम है।

दक्षिण पश्चिम विधानसभा विधायक सबनानी ने लगाई चौपाल

दक्षिण पश्चिम विधानसभा विधायक सबनानी ने लगाई चौपाल

भोपाल / आज रविवार गोरागांव (प्रेमनगर कॉलोनी) बरखेड़ी खुर्द और प्रेमपुरा में विधायक चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें विधायक भगवानदास सबनानी ने जन समस्याओं को व्यक्तिगत तौर पर सुना और तत्काल उनका हल किया गांव में सड़क निर्माण हो या ट्रांसफर लगना हो आयुष्मान कार्ड बनना हो या आधार कार्ड बनना तुरंत निराकरण का अधिकारियों को आदेश दिया है साथ ही इस सफल कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 26 के वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह मारण ने अपने उद्बोधन में कहा दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वर्तमान विधायक माननीय भगवान दास सबनानी “न भूतो न भविष्यति” को चरितार्थ कर रहे चाहे प्रेमपुरा हो, सूरजनगर हो, गोरागांव हो या बिशनखेड़ी विधायक सबनानी ने संपूर्ण विधानसभा में भेदभाव रहित विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है फिर चाहे वास्तु विहार कॉलोनी में सीवेज का कार्य का कार्य हो या फिर 2 करोड़ 14 लाख का रोड का निर्माण जो गोरेगांव पानी की टंकी से बिलाबॉन्ग स्कूल तक हो आगामी सप्ताह में ही गोरेगांव बिशन खेड़ी में कर सड़क निर्माण का भूमि पूजन होना है ।
यह इस बात को रेखांकित करता है की विधायक सबनानी जो कहते हैं वह करते हैं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन भी वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह मारण ने किया इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति वार्ड 26 की पार्षद श्रीमती राजमणि उइके, मंडल अध्यक्ष हेमंत बढ़गईया, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेंद्र मारण, जय सिंह मारण , अर्जुन यादव, राजू अनेजा, पुष्पराज , सुदा सिंह, प्रमोद पोर घंटेवाला, राजेश म।रण , महेश मारण, पर्वत मारण, मोहन मारण, लखन म।रण , प्रीतम सिंह , कृपा क़ीर, शेर सिंह मेहर, बृजेश पटेल रूपसिंह मारण, जगदीश मारण, गजराज म।रण, इंद्रजीत सिंह चंदेल ( पप्पू भैया) लखन धनगर , महेंद्र धनगर और वैभव सिंह सिसोदिया सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राज्यपाल पटेल को जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राज्यपाल पटेल को जन्मदिन की बधाई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनेक सामाजिक प्रकल्प आपके मार्गदर्शन में संचालित हो रहे हैं। बाबा महाकाल आपके सभी संकल्पों को सिद्ध करें, ऐसी कामना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा 6वीं शताब्दी में स्थापित की गई थी।

बॉलीवुड को ‘टा-टा, बाय-बाय’ बोलेंगे आमिर खान

बॉलीवुड को ‘टा-टा, बाय-बाय’ बोलेंगे आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म इसी महीने यानी 20 जून को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक्टर के फैन काफी एक्साइटेड हो रखे हैं। वहीं, अब फैंस एक बार को निराश हो सकते हैं। आमिर खान ने बातों-बातों में कुछ ऐसा हिंट दिया है जिसे सुनकर कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द फिल्म इंडस्ट्री छोड़ सकते हैं। इस खबर से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

आमिर खान छोड़ेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री? (Aamir Khan Exit Bollywood)

आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। एक्टर बेहद कम लेकिन दमदार फिल्मों में ही काम करते हैं। फिलहाल इन दिनों वह अपनी साल 2007 में आई फिल्म ‘तारें जमीन पर’ का सीक्वल के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी फिल्म को प्रमोट करने के दौरान आमिर खान ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हल्ला मचा हुआ है कि क्या आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दें

गे?

बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ,’ – अमित शाह

‘बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ,’ – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव न केवल राज्य के भविष्य, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है। शाह ने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए सीमाएं खुली छोड़ दी हैं, जिससे घुसपैठ को बढ़ावा मिला है। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा सरकार ही इसे रोक सकती है।

वोट बैंक की राजनीति कर रही ममता बनर्जी

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति करने और घुसपैठ को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने केंद्र से मिले 7.74 लाख करोड़ रुपये के कोष में भ्रष्टाचार किया, जिससे मनरेगा और पीएमएवाई जैसी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा। शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ममता की टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि अगर ममता हिंसा के बिना चुनाव लड़ें, तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

शाह ने पलायन रोकने का किया वादा

उन्होंने 2026 में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की सरकार बनाकर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और हिंदुओं के पलायन को रोकने का वादा किया। साथ ही, सीएए लागू करने की प्रतिबद्धता भी ज

ताई।

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
यूक्रेन ने रूस के दो रणनीतिक एयरबेस पर भीषण ड्रोन अटैक (Ukraine drone strike) कर भारी नुकसान पहुंचाया है। यह अब तक का सबसे बड़ा हमला (Russian airbase attack) माना जा रहा है, जिससे रूस की एयर डिफेंस प्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के एंगल्स एयरबेस (Engels Kursk drone strike) और कुर्स्क मिलिट्री बेस (Kursk Military Base) को टारगेटेड ड्रोन स्ट्राइक से तबाह कर दिया। ये दोनों एयरबेस रूस की रणनीतिक लंबी दूरी की बमवर्षक क्षमता की रीढ़ माने जाते हैं।
इस हमले की तीव्रता कहां तक
50 से ज़्यादा ड्रोन तड़के 3 बजे रूस की एयरस्पेस में दाखिल हुए। कई शॉर्ट-रेंज मिसाइलों और loitering munitions का इस्तेमाल किया गया। हमले से दोनों एयरबेस में भारी आगजनी हुई और 7 विमान जल कर खाक हो गए। वहीं 14 से ज़्यादा सैन्यकर्मी घायल, कई लापता हैं।
रूस का रडार सिस्टम विफल ?
यह हमला उस समय हुआ जब रूस की वायु रक्षा प्रणाली मासिक रूटीन सर्विसिंग में थी। विशेषज्ञों के अनुसार,”यूक्रेन ने न सिर्फ समय का चयन सटीक किया, बल्कि रूस की वायु सुरक्षा में बड़ी खामियों को उजागर कर दिया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रधानमंत्री मोदी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।

 

ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन- पीएम

ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।

 

 

ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...