पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भाजपा द्वारा आयोजन में 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।
पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो
विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान का यह सिलसिला थमना नहीं चाहिए। जन-जन से संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान निरंतर जारी रहना चाहिए। अधिकारी कड़ी मेहनत और नवाचारी तरीकों से लोगों की समस्याओं का समाधान करें। आम जनता को देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है। उन्होंने कहा कि राजस्व त्रुटि सुधार जैसे कामों में अधिकारियों-कर्मचारियों से ही गलती होती है, लेकिन इसका नुकसान आम लोगों को होता है और उन्हें ही परेशान होना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और समय प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सक्रिय तहसीलदारों वाले क्षेत्रों में राजस्व प्रकरण कम लंबित रहते हैं। साथ ही, अधिकारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनके कार्यों को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया।
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, ट्रायल कोर्ट के 135 जजों का एक साथ ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, ट्रायल कोर्ट के 135 जजों का एक साथ ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज के आदेश पर दिल्ली के अलग-अलग ट्रायल कोर्ट के 135 जजों का एक साथ ट्रांसफर किया गया है। इसमें हाईप्रोफाइल केसों की सुनवाई करने वाले जज भी शामिल हैं। जिनमें कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों के मामले की सुनवाई कर रहे जज समीर बाजपेयी, राउज एवेन्यू कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड के मामले की सुनवाई कर रहे विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल और पुलस्त्य प्रमाचला जैसे नाम हैं। न्यायमूर्ति संजीव अग्रवाल ने अगस्ता वेस्टलैंड केस में मुख्य आरोपी और ब्रिटिश बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स से यह नाराजगी जताते हुए कहा था “यह देखकर दुख हुआ कि सात साल में भी मुकदमा शुरू नहीं हुआ है।”
दिल्ली हाईकोर्ट ने इन जजों का किया ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASI) समीर बाजपेयी को फास्ट ट्रैक कोर्ट का विशेष न्यायाधीश बनाकर साकेत कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही एएसजे पुलस्त्य प्रमाचला को वाणिज्यिक न्यायाधीश बनाकर पटियाला हाउस कोर्ट भेजा गया है। वह फिलहाल कड़कड़डूमा कोर्ट में बैठ रहे थे। इसके अलावा स्पेशल जज न्याय बिंदु का भी ट्रांसफर किया गया है। जिन्होंने पिछले साल आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। इसके अलावा राउज एवेन्यू कोर्ट में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज संजीव अग्रवाल को तीस हजारी कोर्ट में वाणिज्यिक जिला न्यायाधीश बनाया गया है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी तबादला सूची में श्रद्धा वाकर हत्याकांड की सुनवाई कर रहीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ का नाम भी शामिल है। जबकि स्पेशल जज अमिताभ राव को राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर भेजा गया है। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) गोमती मनोचा का कड़कड़डूमा कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने हाल ही में भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर महिला पहलवान से यौन उत्पीड़न मामले का निरस्तीकरण स्वीकार किया था। इसके अलावा इस तबादला सूची में 18 ऐसे न्यायाधीशों के नाम भी शामिल हैं। जिन्हें ट्रेनिंग के बाद सत्र और जिला अदालतों में तैनात किया गया है।
हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास को कोर्ट ने दी 2 वर्ष की सजा
हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास को कोर्ट ने दी 2 वर्ष की सजा
मऊ सदर से विधायक और मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी को 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हेट स्पीच के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. के.पी. सिंह ने शनिवार को अपना फैसला सुनाते हुए अब्बास अंसारी को तेजी से सुनवाई करते हुए 3 वर्ष 28 दिन (36 महीने 28 दिन) में आर्थिक दंड के साथ सजा सुनाई है।
अदालत ने विभिन्न धाराओं में उन्हें निम्न सजा दी:
धारा 189 – 2 साल
धारा 153A – 2 साल
धारा 171F – 6 माह
धारा 506 – 1 साल
साथ में 2000 का आर्थिक जुर्माना लगाया। इसी मुकदमे में अब्बास के छोटे भाई उमर अंसारी को अदालत ने बरी कर दिया है।
इस मामले में सह-आरोपी मंसूर अंसारी को अदालत ने केवल 120 बी के तहत षड्यंत्र रचने का दोषी पाया और 6 माह की सजा सुनाई है। यह मामला चुनावी आचार संहिता उल्लंघन और नगर के पहाड़पुरा मुहल्ले में भड़काऊ भाषण को लेकर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में मऊ कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट थोड़ी देर में सजा का ऐलान करेगी। मामला 2022 के विधानसभा चुनाव का है। इस दौरान एक चुनावी रैली में अब्बास ने कहा था- सपा मुखिया अखिलेश यादव से कहकर आया हूं, सरकार बनने के बाद छह महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी। जो जहां है, वही रहेगा। पहले हिसाब-किताब होगा।
बिहार चुनाव में 45 विधानसभा सीटें बढ़ा सकती हैं बीजेपी की ताकत
बिहार चुनाव में 45 विधानसभा सीटें बढ़ा सकती हैं बीजेपी की ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार यात्रा के नाम पर इतिहास रच दिया है। मई की उनकी बिहार यात्रा का नंबर 50वां है। ऐसा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। 2025 में ही देखा जाए तो पीएम अब तक 3 बार बिहार आ चुके है। राजनीतिक पंडित साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को इसकी बड़ी वजह मानते हैं। साथ ही मगध-शाहाबाद बेल्ट में एनडीए की कमजोर स्थिति भी चिंता की वजह है, जहां विधानसभा की 55 सीटें हैं।
फरवरी में भागलपुर गए
प्रधानमंत्री फरवरी में भागलपुर गए थे। इसके बाद अप्रैल में मधुबनी आए। मधुबनी की सभा से ही पीएम ने पाकिस्तान को पहलगाम आंतकी हमले के लिए चेताया था। उन्होंने ऐलान किया था कि इसका बदला लिया जाएगा और वह अचूक होगा। फिर 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।
मैंने अपना वादा पूरा किया
इसके बाद मई में उन्होंने राजद नीत महागठबंधन के गढ़ मगध और शाहाबाद का हार्ट कहे जाने वाले बिक्रमगंज में सभा की। उन्होंने कहा-मैंने अपना वादा पूरा किया। पाकिस्तान को पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया गया है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई न खत्म हुई है और न ही रुकेगी।
बिहार की सभाएं ऑपरेशन का आगाज व अंत
राजनीतिक विश्लेषक ओम प्रकाश अश्क के मुताबिक पीएम की मधुबनी और बिक्रमगंज की सभा को एक ऑपरेशन के आगाज और अंत के रूप में देखा जाना चाहिए। उत्तर बिहार में एनडीए मजबूत है और मधुबनी इसी तरफ पड़ता है। लेकिन एनडीए को मगध-शाहाबाद क्षेत्र में 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी। कांग्रेस-राजद-माले के गठजोड़ को दोनों चुनावों में यहां बड़ी सफलता मिली थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि वास्तविक तथ्यों को जन-जन तक पहुंचने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, इस दृष्टि से सोशल मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया की इस क्षमता को पहचान कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जन-जन से निरंतर संवाद और संपर्क में रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टी.आर.आई.) द्वारा जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए आयोजित डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय संग्रहालय में दीप प्रज्वलित कर तथा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तुलसी का पौधा, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु रॉय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव तथा निदेशक टी.आर.आई विनोद कुमार, बाल भारती के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे, आयुक्त तथा सचिव जनसंपर्क सुदाम खाड़े विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग कर व्यक्ति अपनी क्षमता, योग्यता और प्रतिभा को बहुत आसानी से बढ़ा सकता है, यह जनसामान्य को वर्तमान समय में उपलब्ध हुई सरल किन्तु महत्वपूर्ण और जीवन बदल देने वाली तकनीक है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से उपलब्ध हैं, इस स्थिति में सोशल मीडिया की तकनीकों की उपलब्धता सौभाग्य का विषय है। इसके उपयोग से व्यक्ति अपनी क्षमता का लगातार विस्तार कर सकता है। सोशल मीडिया तकनीकों का उपयोग अपने व समाज के हित और प्रगति के लिए करना सभी के लिए लाभदायक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल प्लेटफार्म पर सक्रिय होने के लिए सभी को प्रेरित व प्रोत्साहित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने संकल्प के बल पर इतिहास रचा। उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उसे तिलांजलि देकर विश्व में भारतीय प्रतिभा और योग्यता को स्थापित किया। भारतीय इतिहास वीर और पराक्रमी योद्धाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों से भरा है। परंतु कुछ महापुरूषों के पराक्रम और देश के लिए योगदान संबंधी जानकारी के प्रसार का अभाव रहा। महान शासक माने जाने वाले राजा अकबर को रानी दुर्गावती ने तीन बार परास्त किया। परंतु इसकी गूंज इतिहास में कम सुनाई देती है। समाज और इतिहास को प्रभावित करने वाली घटनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जागरूकता लाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का प्रमुख दायित्व है।
मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु रॉय ने इन्फुएंसर्स की विशेषता, नेतृत्व के गुण, फॉलोअर्स के प्रति दायित्व, संवाद और सम्प्रेषण की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। कार्य की सफलता में परिश्रम के साथ-साथ दृढ़संकल्प भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्य में सफलता के लिए अपनी पूरी सामर्थ्य और क्षमता के साथ प्रयास करना जरूरी है।
अपर आयुक्त टी.आर.आई लक्ष्मण सिंह मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिली प्रेरणा के अनुरूप जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जनजातीय युवाओं को स्थानीय बोली और भाषा में समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल कंटेंट तैयार करने के संबंध में कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला युवाओं में डिजिटल मार्केटिंग कौशल विकसित करेगी और वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित कर सकेंगे। इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 276 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें 76 इन्फ्लुएंसर्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख से अधिक है। कार्यशाला के प्रथम भाग में 8 विषय-विशेषज्ञ, इन्फ्लुएंसर्स को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
9 साल बाद फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
9 साल बाद फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स पर आठ विकेट की शानदार जीत के साथ नौ साल बाद IPL फाइनल में प्रवेश किया। RCB के गेंदबाजों ने पंजाब को मात्र 14.1 ओवर में 101 रनों पर समेट दिया।
जवाब में, RCB ने 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की तेज अर्धशतकीय पारी और कप्तान रजत पाटीदार के विजयी छक्के ने अहम भूमिका निभाई। स्पिनर सुयाश शर्मा को उनके तीन विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रभसिमरन सिंह (18), श्रेयस अय्यर (2), और जोश इंग्लिस (4) सस्ते में आउट हुए, क्योंकि यश दयाल और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। नौवें ओवर में सुयाश शर्मा ने शशांक सिंह (3) और इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट मुशीर खान को आउट कर पंजाब को और झटका दिया।
मार्कस स्टोइनिस ने 26 रनों की पारी खेली, लेकिन सुयाश ने उन्हें 11वें ओवर में बोल्ड कर दिया। हरप्रीत बरार और अजमतुल्लाह उमरजई ने अंत में संघर्ष किया, लेकिन पंजाब 101 रनों पर ढेर हो गया।
लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के बेटे ने उगला भारत के लिए जहर
लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के बेटे ने उगला भारत के लिए जहर
पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उपप्रमुख और पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, उर्फ सैफुल्लाह खालिद, एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।
एक विवादास्पद राजनीतिक रैली में कसूरी ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद और पाकिस्तान मार्काजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के नेताओं के साथ मंच साझा किया।
यह रैली पाकिस्तान के राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण दिवस ‘यौम-ए-तकबीर’ के अवसर पर आयोजित की गई थी। यह रैली भड़काऊ भाषणों, भारत विरोधी नारेबाजी और उग्रवादी बयानबाजी से भरी थी। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। इसे पाकिस्तान में आतंकवादियों के राजनीतिक मुख्यधारा में शामिल होने का सबूत बताया है।
एक वायरल वीडियो में कसूरी ने रैली में दावा किया कि मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया गया। अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें गोलियों और फायरिंग से डर नहीं लगता, हम शहीद होने की ख्वाहिश रखते हैं। यह बयान क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा देने की उनकी मंशा को दर्शाता है।
टैरिफ मामले में एक दिन बाद ही मिली ट्रंप को राहत, अमेरिकी कोर्ट ने रोक को किया अस्थायी रूप से बहाल
टैरिफ मामले में एक दिन बाद ही मिली ट्रंप को राहत, अमेरिकी कोर्ट ने रोक को किया अस्थायी रूप से बहाल
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का ‘टैरिफ वॉर’ (Tariff War) दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रंप ने उन सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया था जो अमेरिका पर टैरिफ लगाते हैं। हालांकि इस मामले में ट्रंप एक से ज़्यादा मौकों पर यू-टर्न ले चुके हैं और 75 से ज़्यादा देशों पर लगाए रेसिप्रोकल टैरिफ पर फिलहाल रोक लगाई हुई है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है। बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य अदालत के तीन जजों के पैनल ने ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगाने का फैसला सुनाते हुए उन्हें बड़ा झटका दिया था। अब इस मामले में एक दिन बाद ही ट्रंप को राहत मिल गई है।
अमेरिकी कोर्ट ने रोक को किया अस्थायी रूप से बहाल
अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य अदालत के ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगाने के फैसले को अमेरिका की एक फेडरल अपील अदालत (US Appeals Court) ने बहाल कर दिया है। हालांकि यह बहाली अस्थायी है। अपील अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।
300 रुपए का नया सिक्का होगा लॉन्च, वित्त मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन किया जारी
300 रुपए का नया सिक्का होगा लॉन्च, वित्त मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन किया जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे। यहां पर वह देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी 300 रुपए का सिक्का जारी करेंगे। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने इसकी गजट अधिसूचना जारी कर दी है।
300 रुपए का सिक्का होगा जारी
पीएम मोदी शनिवार को देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर महिलाल सम्मेलन होगा। इसके लिए पीएम मोदी देश का पहला 300 सौ रुपए का सिक्का जारी करेंगे। 35 ग्राम वजनी सिक्के में चांदी की मात्रा 50 प्रतिशत होगी। एक तरफ अहिल्याबाई का फोटो होगा। ऊपरी तरफ हिंदी और नीचे अंग्रेजी में अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती लिखा होगा। इसके बाएं और दाएं तरफ 1725-2025 लिखा होगा।
दुनिया का पहला तीन सौ रुपए का सिक्का होगा लॉन्च
सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ के नीचे रुपए रुपए का प्रतीक चिन्ह के साथ 300 सौ रुपए होगा। अशोक स्तंभ के दाएं-बाएं हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। यह देश का पहला ऐसा सिक्का होगा। जिसका मूल्य तीन सौ रुपए होगा। पीएम मोदी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर डाक टिकट जारी करेंगे।
4 धातुओं से मिलकर बना है सिक्का
300 सौ रुपए का सिक्के को बनाने में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिन्क का प्रयोग किया गया है। सिक्का 35 ग्राम के लगभग होगा।













